Back
मधेपुरा: प्यार के जाल में फंसाकर किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 28, 2026 14:02:12
Madhepura, Bihar
प्यार के जाल में फंसा कर एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला मदेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र का है। किशोरी की माने तो गांव के ही निवासी रोशन कुमार ने उसे पहले प्यार के जाल में फसाया और फिर शादी का झांसा देकर बीते दिनों उसे एक मंदिर में लाया और इसी दौरान मंदिर के आसपास उसने अपने तीन चार साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम भी दिया और बेहोशी की हालत में मंदिर में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने बताया कि रौशन कुमार ने उसके मोबाइल से सीम कार्ड निकाल कर फेंक दिया। बीते दिन स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और फिर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। किशोरी ने बताया कि इस दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश भी की लेकिन उसकी जान बच गई। आज फिर उसे गंभीर हालत में मधेपुरा सदर अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि इस मामले में महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया है जिसका केस नंबर 03/2026 है और मुख्य आरोपी रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। एसपी संदीप सिंह और एएसपी प्रवेंद्र भारती को इस संबंध में जानकारी के लिए कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 28, 2026 15:35:210
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 28, 2026 15:34:530
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 28, 2026 15:34:110
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 28, 2026 15:33:480
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 28, 2026 15:33:310
Report
RKRohit Kumar
FollowJan 28, 2026 15:33:110
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 28, 2026 15:32:480
Report
अपडेट बीकेटी लखनऊ लखनऊ के बिकेटी तहसील में चकबंदी विभाग सीओ के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्व
1
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 28, 2026 15:32:110
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 28, 2026 15:31:55Fatehpur, Uttar Pradesh:चलती बाइक में लगी आग देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग बाइक सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव की घटना
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 28, 2026 15:31:320
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 28, 2026 15:30:440
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 28, 2026 15:30:180
Report
0
Report