Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

शाजापुर के शहरी हाईवे पर ICICI बैंक के सामने बाइक चोरी, CCTV तलाश तेज

MJManoj Jain
Mar 18, 2026 12:12:42
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर में शहरी हाईवे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से बाइक चोरी. शाजापुर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक हफ्ते के भीतर दूसरी चोरी की वारदात सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार दोपहर को शांतिवन शहरी हाईवे स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से अज्ञात चोर एक बाइक चोरी कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार दुपाड़ा निवासी रामकृष्ण राजोरिया अपनी बाइक खड़ी कर बैंक में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने गए थे. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाए हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 18, 2026 13:15:38
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बुधवार को दिनभर सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही हल्की ठंडी हवाओं के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन शाम होते-होते हालात बदल गए। शाम के समय तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी, जिससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर धूल के गुबार छा गए और दृश्यता भी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर लोग आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करते नजर आए। वहीं, भोपालगढ़ क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में कटी हुई फसलें तेज हवा के कारण उड़ती नजर आईं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने फसल कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम में बदलाव जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रशासन से राहत और सर्वे की मांग भी उठने लगी है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 13:11:13
uttrapradesh, Uttar Pradesh:मीरगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 64.95 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि निरीक्षक अपराध संजय तोमर और लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात मनकरा रोड पर छापेमारी की। इस दौरान रईयानगला निवासी मेहरबान को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों से स्मैक खरीदता था और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचकर अपना खर्च चलाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्मैक लेकर अपने घर जा रहा था, तभी टीम ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 18, 2026 13:06:33
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 18, 2026 13:06:19
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस वार्ता बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हुआ बजट में 13 दिन सीटिंग रही। इस सत्र में 55 घंटे चर्चा हुई। मैंने वित्त मंत्री के तौर पर दूसरा बजट पेश किया मैं विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं। विपक्ष के 7 सदस्य 2 घंटे से ज्यादा बजट अनुमानों पर चर्चा की। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने 6 घंटे से ज्यादा चर्चा की। इस सत्र के दौरान 3 प्रस्ताव पारित किए गए। सदन में विकसित भारत जी राम जी योजना पर भी चर्चा हुई। इस योजना को लेकर हमारे श्रमिक भाइयों को शंका नहीं थी लेकिन विपक्ष को शंका थी जो हमने दूर की। सदन में कई ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। जिसमें गन्ने की फसल आयुष्मान योजना से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई चर्चाचर्चा में विपक्ष संतुष्ट हुआ है। मैंने सदन में कहा है कि सरकार हर मुद्दे का जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है सत्र में 8 विधेयकों पर भी चर्चा हुई। आज गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्राकृतिक खेती पर जानकारी दी मैंने विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सबको बोलने का प्रयाप्त मौका दिया। मैं सभी विधायकों का भी धन्यवाद करता हूं। राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि राज्यसभा चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है जिसमें हमारे उम्मीदवार संजय भाटिया विजयी हुए हैं। कांग्रेस में क्या हो रहा है मैं नहीं जानता लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी और दो बार के मुख्यमंत्री चुनाव एजेंट बन बैठ गए इन लोगों को आपस में विश्वास नहीं है और लोगों को कांग्रेस पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस के विधायकों ने उनको दिखाकर ही वोट डाला है। कांग्रेस की सत्र में भूमिका निराशाजनक रही है वो सवाल उठाते हैं लेकिन जवाब सुनने से पहले भाग जाते हैं कांग्रेस निराश है राहुल गांधी निराश हैं कांग्रेस आगे और भी कांग्रेस कमजोर हुई है। देश में लोकतंत्र है कोई भी चुनाव में खड़ा हो सकता है कांग्रेस आरोप लगाती है कि हमने निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा किया चुनाव लड़ना सबका अधिकार है। इस चुनाव में इनेलो कांग्रेस की बी टीम नजर आई इनेलो ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम किया और चुनाव का बहिष्कार किया चुनाव से रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी है हमारी भी एक वोट रद्द हुई है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 18, 2026 13:06:06
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन का अवैध खड़ी गाड़ियां हटाने का अभियान। जिला प्रशासन ने सड़क किनारे खड़ी पुरानी और लावारिस गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. नोटिस भेजे जाने के बाद कई गाड़ियां हटा दी गईं, जबकि कुछ को क्रेन से हटाना पड़ा. इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना है. सर्वे टीम अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है और जहां अभी समस्या है, वहां पुनः जांच की जाएगी. सड़क किनारे ईंट, बालू और गिट्टी आदि अतिक्रमण हटाने की तैयारी है ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम मुक्त हो सके. बाइट – मुकुल पंकज मनी, जिला परिवहन पदाधिकारी.
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 18, 2026 13:05:48
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : आगामी ईद त्योहार को लेकर आज नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह ने की. बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से ईद में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान बैठक में उपस्थित कई लोगों ने अपने - अपने विचार रखें और ईद के मौके पर साफ़-सफ़ाई, बिजली, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की. इस पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ईद के मौके पर शहर में जंहा- जंहा नमाज़ अदा की जाएगी. वंहा पर नमाज़ अदा करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि कोई परेशानी न हो. बैठक में नगर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, वार्ड पार्षद इम्तिजाज अहमद, रंजीत यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, सैफ अली गुड्डू, मो. चामो, मदन विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बाईट : नीरज कुमार सिंह, डीएसपी मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 18, 2026 13:05:05
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोनभद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जहां मंत्री ने निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकार की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया। VO: सोनभद्र में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई, जहां अलग-अलग विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।राज्यमंत्री संजीव गोंड ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।वहीं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।इस दौरान मंत्री संजीव गोंड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली。 Byte: संजीव गौड़ - समाज कल्याण राज्य मंत्री (विधायक ओबरा)
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 18, 2026 13:04:50
Patna, Bihar:राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चिन्ना कोठी में नारकोटिक्स टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को नारकोटिक्स विभाग की टीम ने इलाके में छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ आकाश धांगर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान आरोपी को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में शरारती तत्व मौके पर पहुंच गए और टीम पर हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए नारकोटिक्स टीम को दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाने में 7 नामजद और करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी कड़ी में बुधवार को भी पुलिस ने चिन्ना कोठी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान महिला तस्कर आरती उर्फ होठलALI को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और घटना में शामिल किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और आगे भी सघन छापेमारी जारी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top