Back
शहडोल में दोहरी हत्या: पांच घंटे जाम, प्रशासन ने न्याय का भरोसा दिया
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 22, 2025 13:06:51
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल दोहरी हत्या मामला — पाँच घंटे चला जाम, कलेक्टर-एसपी के हस्तक्षेप के बाद खुला एनएच-43
एंकर -दो सगे भाइयों की हत्या के बाद जिले में तनाव फैल गया है。
गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-43 पर चक्का जाम कर दिया।करीब पाँच घंटे तक रायपुर से कटनी जाने वाला यह नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहा।हालांकि, कलेक्टर और एसपी के मौके पर पहुँचने और समझाइश देने के बाद जाम को हटा लिया गया है।
वीओ01-शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के केशवाही इलाके में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या के बाद बुधवार को माहौल गर्म हो गया।गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शहडोल नगर के किया शोरूम के पास एनएच-43 पर शव रखकर दोपहर 11:30 बजे से जाम शुरू कर दिया।यह हाईवे रायपुर से कटनी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।जाम लगते ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और पूरा यातायात ठप हो गया।
वीओ02-प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मौके पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुँचकर उनसे बात करें।उनका आरोप था कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।सोहागपुर थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे。
वीओ03-करीब पाँच घंटे तक चला यह जाम शाम 4 बजकर 20 मिनट पर खत्म हुआ,जब कलेक्टर और एसपी शहडोल स्वयं मौके पर पहुँचे।दोनों अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।इसके बाद परिजनों ने एनएच-43 से जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ。
हमारी मांग थी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, कलेक्टर साहब ने भरोसा दिया है कि हमें इंसाफ मिलेगा।
— मृतक का परिजन
वीओ04-दरअसल, यह पूरा मामला जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।मंगलवार रात राकेश उर्फ सोनू तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर दीप जलाने गए थे,तभी गांव के करीब एक दर्जन आरोपी वहां पहुंचे और धारदार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है。
वीओ05-घटना के बाद मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा ने अपने साथियों के साथ बुढार थाने में सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।वहीं, पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के चलते केशवाही चौकी प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है。
वीओ06-तो पाँच घंटे चले इस जाम के बाद अब एनएच-43 पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है।कलेक्टर और एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन पुलिस की निगरानी अब भी जारी है。
बाइट 01-मुकेश तिवारी ( मृतक का भाई)
बाइट02-केदार सिंह (कलेक्टर शहडोल)
बाइट03-राम जी श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक शहडोल)
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowOct 24, 2025 10:34:052
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 24, 2025 10:33:550
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 24, 2025 10:33:450
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowOct 24, 2025 10:33:340
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 24, 2025 10:33:170
Report
ADArjun Devda
FollowOct 24, 2025 10:32:090
Report
IAImran Ajij
FollowOct 24, 2025 10:31:480
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 24, 2025 10:31:280
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 24, 2025 10:30:580
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 24, 2025 10:30:200
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 24, 2025 10:26:123
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 24, 2025 10:25:56Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): MANOJ TIWARI (BJP) ON BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2025
2
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 24, 2025 10:25:000
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 24, 2025 10:24:400
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 24, 2025 10:24:230
Report
