Back
शहडोल टोल प्लाजा विवाद: दो बार मारपीट, FIR अज्ञात पर दर्ज
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 07, 2025 12:34:26
Shahdol, Madhya Pradesh
टोल प्लाजा पर बवाल — दो बार मारपीट, CCTV में कैद, फिर भी पुलिसया अज्ञात पर मामला
एंकर -शहडोल जिले से एक बार फिर टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है।ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह की घटना यहां दूसरी बार घटी है, और दोनों बार नगर पंचायत अध्यक्ष राजन गुप्ता का नाम सामने आने के बावजूद पुलिस ने मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है।
वीओ01-बताया जा रहा है कि बीती 5और 6 अक्टूबर की रात मऊ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ।कुछ युवकों ने अचानक टोल केबिन में घुसकर कर्मचारी को घसीटा और सड़क पर गिराकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तो मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।टोल कर्मियों और हमलावरों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वीओ02-यह कोई पहली घटना नहीं है इसी टोल प्लाजा पर 23 सितंबर को भी नगर पंचायत अध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई थी।टोल कर्मियों ने उस समय भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।अब एक बार फिर 5 और 6 अक्टूबर की रात में ऐसी ही घटना सामने आई है।टोल कर्मचारियों ने इस बार भी शिकायत में राजन गुप्ता का नाम स्पष्ट रूप से लिखा,
लेकिन पुलिस ने फिर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया。
वीओ03-पूरा मामला अब जांच के घेरे में है।पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी,लेकिन लगातार दूसरी बार नामजद शिकायत के बाद भी अज्ञात पर FIR दर्ज होना कई सवाल खड़े कर रहा है।टोल प्लाजा पर लगातार दो बार हुई मारपीट की घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं,क्या नामजद शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना किसी दबाव का परिणाम है,या पुलिस सिर्फ जांच की बात कहकर मामला टाल रही है?अब देखना यह होगा कि इस बार जांच का परिणाम क्या निकलता है।
बाइट 01 : विकास यादव (टोल कर्मी एवं कैशियर)
हम लोग रोज़ यहां अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन बार-बार गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है।
पहले भी शिकायत की थी, नाम भी लिखा था, लेकिन पुलिस ने अज्ञात पर मामला बना दिया। अब फिर वही हो रहा है।
बाइट02 : अभिषेक दीवान (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहडोल)
घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं,
तथ्य सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Datelikalan, Uttar Pradesh:थाना मितौली के अंतर्गत एक युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर करके भगा ले गया था जिसका थाना मितौली में मुकदमा पंजीकृत था पुलिस युवक की तलाश कर रही थी आज पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके न्यायालय अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 07, 2025 14:50:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 07, 2025 14:50:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 07, 2025 14:49:524
Report
VGVishal Gautam
FollowOct 07, 2025 14:49:340
Report
PTPRATHAMESH TAWADE
FollowOct 07, 2025 14:49:230
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 07, 2025 14:49:070
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 07, 2025 14:47:480
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 07, 2025 14:47:240
Report
RKRaj Kishore
FollowOct 07, 2025 14:47:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 07, 2025 14:46:550
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 07, 2025 14:46:320
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowOct 07, 2025 14:46:20Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र ब्रेकिंग : कुरुक्षेत्र 152 डी पर मिला है grenade मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बम स्क्वायड भी मोके पर
0
Report
ATArun Tripathi
FollowOct 07, 2025 14:46:090
Report