Back
शहडोल कांग्रेस का LPG महंगाई विरोध: कीमतें घटाने और कालाबाजारी रोकने की मांग
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 16, 2026 12:20:12
Shahdol, Madhya Pradesh
देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। शहडोल में जिला कांग्रेस कमेटी ने एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और कथित कालाबाजारी के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया।
शहडोल में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में एमएलबी स्कूल के सामने ब्रिजेंद्र ट्रेडर्स के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के विरोध में नाली में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का सांकेतिक प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और कई जगह गैस की किल्लत के साथ कालाबाजारी भी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस की कीमतों में कमी लाने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया और कालाबाजारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 16, 2026 13:23:270
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 13:23:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 13:22:360
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 16, 2026 13:22:210
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 16, 2026 13:22:090
Report
KCKhem Chand
FollowMar 16, 2026 13:21:230
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowMar 16, 2026 13:16:510
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:16:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 13:15:500
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 13:15:180
Report
899
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 16, 2026 13:04:36790
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 13:04:30762
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 13:04:17937
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 13:04:06Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उनके परिजनों की दबंगई, कार खड़ी करने के विवाद पर पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और डंडे लेकर घर में घुसे पुलिसकर्मी के परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित रोहित सिंह के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पीड़ित परिवार ने खमरिया थाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप, एएसपी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
896
Report