Back
शहडोल में गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च कर 1.59 लाख ऑनलाइन ठगी
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 15, 2026 09:32:19
Shahdol, Madhya Pradesh
गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और शिक्षक की पत्नी के खाते से 1 लाख 59 हजार रुपये उड़ा लिए। अब पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय और रकम वापसी की गुहार लगा रहा है।
मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले शिक्षक शिवेश कुमार सिंह के छोटे बेटे का इलाज नागपुर में चल रहा है। बेटे की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां आरती सिंह डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर रही थीं। लेकिन कॉल असली डॉक्टर के बजाय साइबर ठगों के पास पहुंच गया। ठगों ने खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताया और विश्वास में लेकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा।
जैसे ही महिला ने ऐप डाउनलोड किया, ठगों ने चरणबद्ध तरीके से खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी। पहले दो बार में 50-50 हजार रुपये और फिर 59 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस तरह कुल 1 लाख 59 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई।
महिला की एक छोटी सी गलती से परिवार की मेहनत की कमाई चली गई और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल सका। अब शिक्षक पिता बीमार बेटे के इलाज और ठगी की रकम वापसी के लिए करीब 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गूगल पर अनजान नंबरों से संपर्क करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह घटना एक बड़ी सीख है कि किसी भी अनजान लिंक या ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़ित परिवार को रकम वापसी की उम्मीद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 15, 2026 11:06:140
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 15, 2026 11:05:580
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 15, 2026 11:05:410
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 15, 2026 11:04:460
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 15, 2026 11:04:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:04:170
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 15, 2026 11:04:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:03:440
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:03:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 11:03:080
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:02:520
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 15, 2026 11:02:320
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 15, 2026 11:02:080
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 11:01:490
Report