466446
रेहटी में महिलाओं ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी में रुद्र महिला मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा हनुमान चौक से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नीमखेड़ी मंदिर पहुंची। वहां भगवान शिव का जल अभिषेक किया गया। इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं शामिल हुईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा: सास-बहू पर डंडे से हमला कर लाखों के गहने चोरी, तीन चोर फ़रार
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तालागंज ग्रंट गांव में देर रात सास प्राणदेई और बहू बिंदु वर्मा की दो-दो डंडे मारने के बाद अज्ञात तीन चोरों द्वारा घर में रखे लाखों रुपए के सोने,चांदी के जेवरात और ₹5000 नकदी चोरी करके ले जाने की घटना सामने आई है। इस पूरी घटना के बाद गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। छपिया थाने में तहरीर देकर प्राणदेई ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्राणदेई ने छपिया थाने को तहरीर देकर बताया है कि रात्रि में 1 से 2:00 बजे के बीच में मैं और मेरी बहू बिंदु दोनों घर पर थी। इसके दौरान छत के रास्ते से तीन अज्ञात चोर हमारे घर में आए जब हम लोगों ने देखा तो मुझे दो डंडा मारा और मेरी बहू को दो डंडा मारा इसके बाद हम लोग डर गए। फिर इन लोगों ने जा करके घर में घुसकर के रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर के 5000 नगद सोने चांदी के जेवरात में एक चैन, 2 अंगूठी, हार, झुमकी, मथबिंदिया, नथुनी, गले का लॉकेट, चार जोड़ी बिछुआ, 4 जोड़ी पायल सहित काफी संख्या में सोने, चांदी के जेवरात चोरी करके मोटरसाइकिल फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छपिया थाने की पुलिस फोर्स डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच करके पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है। वही छपिया थाने की पुलिस द्वारा सास और बहू दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा 2027: भाजपा तीन दिवसीय दौरे में चुनाव तैयारी तेज करेगी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा संगठन की तैयारी जोरों पर चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सभी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई और कार्यक्रम तय किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 28 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ही कोर कमेटी की बैठक में वह प्रतिभा करेंगे इसके साथ ही मंत्री परिषद की बैठक में भी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 मई को बूथ बैठक मैं प्रतिभा करेंगे। इसके बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर भोजन भी करेंगे। प्रदेश के सभी सांसद विधायकों प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चों के पदाधिकारी के साथ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेंगे। 30 में को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 से 35 साल के युवाओं के साथ संवाद करेंगे सभी नगर निकायों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे। बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड उत्तराखंड भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयारहै। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर में तीन दिन चुनाव की तैयारी और सरकार और संगठन के सामंजस्य को लेकर भी चर्चा हो रही है जो बताती है कि भाजपा संगठन चुनाव को कितनी गंभीरता से लड़ने जा रहा है.0
0
Report
गौ माता पर चर्चा: मोदी समर्थकों ने गाय रक्षा को देश का केंद्र बताया
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के द्वारा सबकी माता गौ माता विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन,ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डा. इमाम उमर अहमद इलियासी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संवाद का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम लोगों का जुटान समारोह में हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गाय हमारी माता है हमारा उनसे नाता है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नेहरू,इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी गाय विरोधी है शाहनवाज हुसैन ने कहा की गया हमारे श्रद्धा का केंद्र है शाहनवाज हुसैन ने कहा की नरेंद्र मोदी के रहते किसी माई के लाल में दम नहीं है की गौ वध कर सके युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की सबकी माता गौ माता है रोहित ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज सम्पूर्ण देश में गौ माता सुरक्षित है रोहित ने कहा की कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष देश विरोधी है रोहित ने कहा की बंगाल के जिन्ना हुमायूँ कबीर अपनी औक़ात में रहें गौ माता की तरफ़ देखने की भी कोशिश ना करें बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार,राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आतिफ़ रशीद,वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार,सुरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित र0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर साकची में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच बाइक बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर साकची थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ पुलिस ने मोटरसाइकाइल चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक के नंबर प्लेट बदलकर तथा इंजन और चेचिस नंबर को खरोंचकर वाहनों की बिक्री करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार साकची थाना कांड संख्या-40/2026, दिनांक 20 मई 2026, धारा 303(2) BNDS के तहत मामला दर्ज किया गया था। 20 मई को करीम सिटी कॉलेज के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद साकची थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए तथा गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर, जमशेदपुर के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने शमशाद आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने सहयोगी अरुण मुखर्जी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एक बाइक सहित कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साकची थाना समेत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उसे मॉडिफाई कर बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शमशाद आलम (23 वर्ष), पिता मो. इस्लाम, निवासी स्काई टच अपार्टमेंट, आजादनगर तथा अरुण मुखर्जी, पिता दिलीप मुखर्जी, निवासी समता नगर, मानगो शामिल हैं। पुलिस ने जिन मोटरसाइकिलों को बरामद किया है उनमें हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (JH 05M 8546), हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (JH 05Q 8264), हीरो होंडा पैशन प्रो (JH 05BE 5485), हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर (JH 05BS 0273) तथा हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो (JH 01F 1394) शामिल हैं। छापामारी दल में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है。0
0
Report
जहानाबाद के पूर्व सांसद ने 33 महापुरुषों के राजकीय सम्मान की मांग
Jehanabad, Bihar:मगध की धरती हमेशा से ही नायकों और महापुरुषों की भूमि रही है, लेकिन वक्त के साथ कई ऐसे नाम इतिहास के पन्नों में धुंधले हो गए जिन्होंने देश की आजादी से लेकर सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया था। अब इन भूले-बिसरे नायकों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने एक अनोखी पहल की है। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने जहानाबाद, अरवल और गया जिले के तकरीबन 33 ऐसे महापुरुषों को चिन्हित किया है, जिन्हें आज की पीढ़ी भूलती जा रही है। इन राजनैतिक, शैक्षणिक और सामाजिक विभूतियों की यादों को संजोने के लिए पूर्व सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और उन्होंने सरकार से पुरजोर मांग की है कि जहानाबाद, अरवल और गया के इन सभी 33 महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए। पूर्व सांसद का मानना है कि जब सरकार इन दिवसों को राजकीय समारोह के तौर पर मनाएगी, तो नई पीढ़ी को इन नायकों के पद-चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर मिलेगा और युवा वर्ग इनसे प्रेरणा ले सकेगा। इतना ही नहीं, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मीडिया के माध्यम से एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने इन महापुरुषों के परिजनों से अपील की है कि अगर वे अपने पूर्वजों की प्रामाणिक जीवनी लाकर देते हैं, तो वे अपने स्तर से उनके नाम की पुस्तक भी छपवाने का काम करेंगे, ताकि इतिहास हमेशा के लिए जीवंत हो जाए।0
0
Report
बेतिया के विपिन हाई स्कूल में बर्थडे पार्टी पर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां विपिन हाई स्कूल में बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है बर्थडे पार्टी मनाने के बाद स्कूल में मटन पार्टी का भी आयोजन किया गया वीडियो में एक शिक्षिका अपने बेटे से केक कटवा रही है स्कूली बच्चे बर्थडे विश कर रहे है विपिन हाई स्कूल डीईओ कार्यालय और डीएम कार्यालय के ठीक बगल में है विद्यालय में पठन पाठन कार्य को रोक शिक्षक बर्थडे मना रहे है वीडियो में अन्य शिक्षक भी दिख रहे है विद्यालयों में कभी चिकन पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जो शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है बताया जा रहा है शिक्षिका विनीता कुमारी के बेटे का धूम धाम से स्कूल में बर्थडे पार्टी मनाया गया उसके बाद चिकन मटन पार्टी मनाया गया स्कूल में अब शिक्षक अपने निजी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है उसका वीडियो वायरल हो रहा है जिससे शिक्षा विभाग के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है सवाल इसलिए खड़े हो रहे की जिस स्कूल में यह बर्थडे पार्टी मनाया गया वह जिला शिक्षा कार्यालय और डीएम कार्यालय के बगल में है शिक्षक नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बर्थडे पार्टी मनाये वीडियो वायरल हो गया है फिर भी कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
जोशीमठ पेट्रोल पंप पर यात्रियों ने हंगामा, NH पर जाम, ईंधन संकट गहराया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जनपद में यात्रा मार्ग पर पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत बनी हुई है। इसी बीच जोशीमठ स्थित पेट्रोल पंप पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। यात्रियों का कहना है कि ऋषिकेश से उन्हें आगे पेट्रोल मिलने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं भी ईंधन उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अंकित पांडे से ईंधन की उपलब्धता को लेकर संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। हमारी ओर से भी जानकारी लेने के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन डीएसओ का फोन रिसीव नहीं हुआ। गौरतलब है कि जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि सभी अधिकारी, विशेषकर यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारी, अपने फोन अवश्य उठाएं। इसके बावजूद ऐसी स्थिति में डीएसओ का फोन न उठाना उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है और यह दर्शाता है कि वे अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।0
0
Report
दिशा समिति बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : दिशा समिति बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आमजन से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को आवश्यक बताते हुए अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, जल संरक्षण, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
भूपेंद्र यादव ने राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय और अस्पताल की स्थापना का आश्वासन दिया
Alwar, Rajasthan:मीन महोत्सव समापन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय व बड़े अस्पताल का दिया आश्वासन अलवर जिले के राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के भजेडा स्थित मीन भगवान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय 16वें मीन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने शिरकत की। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने माला और साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया。 अपने संबोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा कि वे अलवर से सांसद बनने के बाद 36 बिरादरी के प्रतिनिधि हैं और सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने राजगढ़ क्षेत्र में खेल अकादमी और केंद्रीय विद्यालय खोलने की आवश्यकता पर भी जोर दिया。 उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए तीन स्थानों पर भूमि तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यदि मानकों के अनुरूप सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाती है, तो न केवल केंद्रीय विद्यालय बल्कि आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय भी स्थापित कराया जा सकता है。 इसके साथ ही उन्होंने राजगढ़ के चिकित्सालय को क्रमोन्नत कर बड़े अस्पताल के रूप में विकसित करने की बात कही। वहीं, अलवर के भूगोर बाईपास का नाम कप्तान छुट्टन लाल के नाम पर रखने की मांग पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी से चर्चा कर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया。 भाषण बाइट:भूपेंद्र यादव , केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में AI आधारित कृषि व्यवस्था से किसानों को लाभ, पारदर्शिता बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू इन्जेस्ट 52 हैडर- - कृषि विभाग ने किया AI को लेकर MOU - वाधवानी AI के साथ कृषि क्षेत्र के लिए एमओयू - राज्य में एआई संचालित कृषि व्यवस्था बेहतर होगी - कृषि में कीट एवं रोग निगरानी होगी आसान - 4 तरह के मॉड्यूल किए जाएंगे संचालित - राजस्थानी भाषा का विकल्प भी जल्द होगा शुरू एंकर राज्य में जल्द ही कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से तकनीकी नवाचार हो सकेंगे। किसान अपनी फसल में लगने वाले कीट और अन्य रोगों के बारे में एआई से जान सकेंगे और उनका समाधान भी कर सकेंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने निजी कम्पनी वाधवानी एआई के साथ एक एमओयू किया है। एमओयू की खास बात यह है कि यह नॉन फाइनेंशियल एमओयू है, जिसके तहत कृषि विभाग को वाधवानी एआई कम्पनी को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। इस साझेदारी से किसानों को हर प्रकार की सटीक सलाह मिल सकेगी। फील्ड स्तर पर सूचना व्यवस्था को सशक्त बनाने, कृषि डेटा की पारदर्शिता बढ़ाने, एआई टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के कार्य किए जा सकेंगे। पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल और एआई वाधवानी के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। गोयल ने कहा कि एआई सेवाओं के जरिए किसानों को बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। इसे फार्मर रजिस्ट्री के साथ इंटिग्रेट करते हुए कई विभागीय सेवाओं में पारदर्शिता लाने में उपयोग किया जाएगा। बाइट- नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि विभाग एमओयू से ये लाभ मिल सकेंगे - एग्रीवाणी एप एक बहुभाषी एप, जिससे किसानों को उनकी भाषा में जवाब मिलेगा - राजस्थानी भाषा का मॉड्यूल तैयार हो रहा, किसान किसी भी परेशानी का जवाब ले सकेंगे - क्रॉपएस के जरिए फील्ड में ली गई तस्वीरों से फसल के कीट, रोगों की पहचान होगी - यह रोगों की पहचान कर किसानों को उपाय सुझाएगा - एग्री एआई कलेक्ट से फार्म स्तर पर डेटा संग्रह को डिजिटल बनाएगा - सोयाबीन ग्रेन एनालाइजर एप से सोयाबीन की गुणवत्ता का आकलन हो सकेगा - इससे किसानों और खरीदारों के बीच खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी Gfx Out0
0
Report
मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, वीडियो हुआ वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : गंगावास पहाड़ में दो पक्षों चली जमकर लाठी , घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी गयी हे। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास पहाड़ा का बताया जा रहा हैं वायरल वीडियो।0
0
Report
पुष्कर में 23 दिनों की अग्नि तपस्या पूरी, विदेशी योगिनी की धधकती साधना
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर में धधकती अग्नि के बीच विदेशी योगिनी की कठोर तपस्या सोमवार को पूरी हो गयी। 43 डिग्री तापमान में 23 दिन से यह साधना अनवरत जारी रही। आध्यात्मिक आस्था और तप की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली, जहां नाथ संप्रदाय की दीक्षा लेकर रूस मूल की विदेशी साधिका अन्नपूर्णा नाथ ने अपने गुरु बाल योगी दीपक नाथ रमते राम के साथ धधकती अग्नि के बीच कठोर तपस्या पूर्ण की। पुष्कर की छोटी बस्ती स्थित श्मशान भूमि में अघोरी सीताराम बाबा आश्रम में 3 मई से कठिन अग्नि तपस्या साधना शुरू थी। गुरु-शिष्या की जोड़ी ने जनकल्याण, विश्व शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा के उद्देश्य से यह साधना की गई। बाल योगी दीपक नाथ ने बताया कि यह “नव धूणी अग्नि तपस्या” नाथ संप्रदाय की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। विदेशी साधिका अन्नपूर्णा नाथ ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह तपस्या उनके लिए हठ योग का हिस्सा है।0
0
Report
Advertisement
आसाराम की अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ी; इलाज के लिए राहत जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है। कोर्ट ने मेडिकल आधार पर उनकी अंतरिम जमानत को 07 जुलाई 2026 तक, अथवा अपील पर अंतिम निर्णय आने तक बढ़ाने का आदेश दिया है। आसाराम की ओर से दायर आवेदन में उनकी बढ़ती उम्र, गंभीर बीमारियों और लंबे समय से चल रहे उपचार का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। यह याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत की गई। सुनवाई के दौरान आसाराम के पक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पैरवी करते हुए कहा कि आसाराम वर्ष 2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं और 2018 में उन्हें दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गत वर्ष भी तीन बार अंतरिम जमानत बढ़ाई जा चुकी है। वर्तमान में आसाराम 29 अक्टूबर 2025 से अंतरिम जमानत पर बाहर रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। वकीलों ने तर्क दिया कि यदि जमानत अवधि को आगे नहीं बढ़ाया गया तो उनका उपचार अधूरा रह जाएगा और उन्हें पुनः जेल में सरेंडर करना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि सजा के खिलाफ दायर अपील पर 20 अप्रैल 2026 को सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी ने पक्ष रखते हुए कहा कि जेल प्रशासन समय-समय पर आसाराम को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है और उपचार में कोई कमी नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने अंतरिम जमानत को 07 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में निर्धारित शर्तों को अधिकांशतः यथावत रखा है, हालांकि तीन कांस्टेबल की निगरानी संबंधी शर्त में आंशिक राहत दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत अवधि के दौरान आसाराम केवल उपचार के उद्देश्य से बाहर रह सकेंगे। उन्हें किसी भी धार्मिक सभा में शामिल होने, भीड़ एकत्र करने या देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।0
0
Report
पेट्रोल-डीजल संकट पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़ंत, मन की बात के लिए EV-आंदोलन तेज
Jaipur, Rajasthan:वैश्विक संकट के कारण पेट्रोल डीजल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी तल्खी बढ़ने लगी है। प्रदेश बीजेपी 'मेरा भारत–मेरा योगदान' अभियान से कांग्रेस के आरोपों पर जवाबी हमले की रणनीति शुरू कर रही है. बीजेपी ने इस रविवार को पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में सुनने आने वाले पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता EV अर्थात इलेक्ट्रिक वाहन, ई-रिक्शा, साइकिल, पैदल या वाहन पूलिंग से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी साइकिल से प्रदेश कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया है। देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कमी को देखते हुए कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप की सियासत चल रही है. कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है. वहीं बीजेपी ''मेरा भारत–मेरा योगदान'' के जरिए करारा जवाब देने की तैयारी कर रही है. बीजेपी इस अभियान में राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को लेकर नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है. पार्टी अब इसको सरकारी पहल के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जोड़ना चाह रही है. यही वजह है कि लोगों में आर्थिक प्रबंधन, मितव्ययता और संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मन की बात कार्यक्रम से इसकी शुरूआत कर रही है. राजनीतिक दृष्टि से भी बीजेपी इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “आत्मनिर्भर भारत” और “लोकल फॉर वोकल” की सोच को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है. मन की बात कार्यक्रम से पार्टी इसे बूथ और मंडल स्तर तक ले जाकर जनता से सीधे संवाद की रणनीति पर काम कर रहा है. बीजेपी नेता मानते है कि अभी अंतरराष्ट्रीय हालातों में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी सोच और संसाधनों के संरक्षण का संदेश बता रहे हैं. इसके तहत डीजल, पेट्रोल और गैस की बचत पर विशेष फोकस किया गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं को कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और ई-वाहनों को बढ़ावा देने जैसे उपायों को जनसाधारण तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देकर अनावश्यक यात्रा और ईंधन खर्च को कम करने की बात कही जा रही है. पार्टी कार्यालयों में ऊर्जा और ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का भी टारगेट तय किया गया है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि अभियान का मकसद केवल ईंधन बचत नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, विदेशी मुद्रा की बचत और स्वदेशी सोच को बढ़ावा देना भी है. पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए आमजन को भी वैकल्पिक और स्वच्छ परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी. बगड़ी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और आमजन को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, भारत में पर्यटन को प्राथमिकता देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का भी आह्वान किया. बगड़ी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने होंगे. बगड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है. खाड़ी देशों बनें युद्ध के हालातों के बीच जब देश वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। उस समय विपक्ष राष्ट्र को प्रथम मान कर साथ देने की बजाए, राजनीति रोटियां सेंकने में लगा है. लोकतंत्र का दुर्भाग्य है विपक्ष हमेशा देश विरोधी ताकतों के समर्थन में खड़ा रहा है. लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. दूसरी ओर मन की बात कार्यक्रम संयोजक मोतीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाता है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल के वाहनों का उपयोग बंद करेंगे तो यह अच्छी पहल होगी. हमने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी साइकिल पर मन की बात सुनने कार्यालय आने का आग्रह किया है। हालांकि मुख्यमंत्री पहले से ही ईवी वाहन का उपयोग कर रहे हैं।0
0
Report
जैन साध्वियों की मौत के विरोध में हाडोती में भारी आक्रोश, मौन जुलूस
Kota, Rajasthan:जैन साध्वियों की मौत पर हाडोती में आक्रोश, कोटा-रामगंजमंडी में मौन जुलूस कोटा। मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों की असमय मौत के विरोध में रविवार को हाडोती अंचल सुलग उठा। कोटा, इटावा और रामगंजमंडी सहित विभिन्न तहसीलों में सकल जैन समाज द्वारा विशाल मौन जुलूस निकाला गया। रामगंजमंडी में समाज के सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां और बैनर थामे शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरे। इस दौरान समाज ने गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के पदाधिकारियों ने मांग की है कि देश भर में पैदल विहार करने वाले संत-साध्वियों की सुरक्षा हेतु विशेष पुख्ता इंतजाम किए जाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।0
0
Report
Advertisement
