466331
भैरुंदा के तिलाड़िया के ग्रामीणों ने अवैध शराबबंदी के लिए SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम तिलाड़िया के ग्रामीणों ने अवैध शराबबंदी को लेकर SDM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शराबबंदी की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 23 अगस्त को भी उन्होंने SDM और थाना प्रभारी को अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आवेदन दिया था लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर नाराज ग्रामीणों ने एक बार फिर SDM और SDOP को ज्ञापन देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में अग्र उड़ान का चार दिवसीय कार्यक्रम भव्य शुभारंभ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — झुंझुनूं में अग्रसेन जयंति कार्यक्रमों का हुआ भव्य शुभारंभ — चार दिवसीय ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम की हुई शुरुआत — अग्रध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती समारोहों का आगाज — चुड़ैला में अग्रसेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू — सीए अर्जुनलाल केडिया व श्यामसुंदर जालान के आतिथ्य में शुभारंभ — अध्यक्ष गणेश हलवाई व संयोजक पुरूषोत्तम केडिया समेत अन्य रहे मौजूद — पार्षद हरिश तुलस्यान, रवि गुप्ता, आशीष तुलस्यान आदि भी रहे मौजूद — 9 अक्टूबर को महिलाओं की प्रतियोगिताएं, शाम को प्रश्न मंच — 10 अक्टूबर को अग्रसेन मेला, बच्चों के कार्यक्रम और सुपर 80s — 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान अग्रसेन जयंती को लेकर झुंझुनूं जिले में उत्साह का माहौल है। 11 अक्टूबर को होने वाली अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से चार दिवसीय ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन भवन में अग्रध्वजारोहण तथा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सीए अर्जुनलाल केडिया तथा जिला अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई तथा कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद चुड़ैला स्थित खेल मैदान में अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL) का शुभारंभ किया गया। शिक्षाविद् डॉ. बालकिशन टीबड़ेवाला तथा अमन गुप्ता के आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अग्रवाल इलेवन और अग्रवाल धुरंधर के बीच खेला गया। दोनों टीमें युवा खिलाड़ी योगेश खंडेलिया और आशीष कानोडिया की कप्तानिंी में मैदान में उतरीं। अध्यक्ष गणेश हलवाई ने बताया कि अग्र उड़ान कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शाम को प्रश्न मंच का आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को अग्रसेन मेले के साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं शाम को ‘सुपर 80s’ का विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज की प्रतिभाओं और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि सुबह अग्रध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई है। दिन में क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि आगामी दिनों में महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती को लेकर इस बार समाज में उत्साह अपेक्षा से भी अधिक है। बाइट : गणेश हलवाई, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज समिति, झुंझुनूं0
0
Report
अज्ञात वाहन ने बाइक_sवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक फरार
Seoni, Madhya Pradesh:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर नागपुर रेफर,जेवनारा के पास हादसा, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार; पुलिस तलाश में जुटी सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के जेवनारा ग्राम के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरघाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बुधवार रात जेवनारा ग्राम के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलने के बाद बरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है। पुलिस घायल की पहचान और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन का प्रकार, रंग और अन्य पहचान संबंधी तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान होने के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घायल के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
झुंझुनूं गांधी पार्क: टूटे झूले और बोरिंग दुरुस्ती के निर्देश
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सभापति अब्दुल्ला अगवान ने किया गांधी पार्क का किया निरीक्षण गांधी पार्क में टूटे मिले झूले, दो साल से बंद बोरिंग की भी शिकायत सभापति ने अधिकारियों को झूलों की मरम्मत और बोरिंग दुरुस्त कराने के दिए निर्देश सभापति ने कहा -दीपावली को लेकर शहर की सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष नजर दीपावली के त्योहार को देखते हुए झुंझुनूं नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सभापति लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, पार्कों की स्थिति और आमजन से जुड़ी सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को शहर के गांधी पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभापति ने पार्क में झूलों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। करीब चार-पांच वर्ष पहले सांसद के सुपरविजन में नगर परिषद की ओर से करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से पार्क का विकास कार्य कराया गया था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से पार्क के रखरखाव को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। सभापति के निरीक्षण के दौरान पार्क में कई झूले टूटे हुए मिले। वहीं पार्क की बोरिंग भी लंबे समय से खराब होने की जानकारी सामने आई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि झूलों की मरम्मत संभव है तो तत्काल मेंटेनेंस कराया जाए और यदि मरम्मत संभव नहीं है तो नए झूले लगाए जाएं। इसके साथ ही लंबे समय से खराब बोरिंग को भी जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि गांधी पार्क को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद रूटीन निरीक्षण के तहत वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार करने और आमजन के उपयोग के अनुरूप सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर परिषद की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभापति ने बताया कि गांधी चौक, नेहरू मार्केट और शहर के प्रमुख मार्गों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जाएगा। दीपावली तक निरीक्षण कार्यक्रम जारी रहेगा और त्योहार को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।सभापति ने कहा कि त्योहार के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और पार्कों की व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखने के लिए नगर परिषद स्तर पर लगातार निगरानी की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
निशा कटारा हत्याकांड: ग्रामीणों ने निर्दोष युवकों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:निशा कटारा हत्या प्रकरण में निर्दोष युवकों को फंसाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। दोवड़ा थाना क्षेत्र के घांटा वस्सी गाँव के निवासियों और परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा निर्दोष युवकों के नाम एफआईआर से हटाने की मांग की है। मामले के अनुसार सागवाड़ा पुलिस थाने में निशा कटारा की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर घांटा वस्सी निवासी दो युवक धर्मराज और भूपेंद्र कटारा को झूठे तथ्यों के आधार पर इस हत्याकांड में लिप्त बताने व गिरफ्तारी कराने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय दोनों युवक राजस्थान में मौजूद नहीं थे और वे गुजरात के अहमदाबाद स्थित थलतेज क्षेत्र में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहे थे। कार्यस्थल की सीसीटीवी फुटेज और दोनों युवाओं की मोबाइल लोकेशन से भी यह साबित होता है कि वारदात के वक्त वे अहमदाबाद में अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद थे और उन्हें इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग दुर्भावनापूर्ण तरीके से दबाव बनाकर धर्मराज और भूपेंद्र को इस गंभीर अपराध में घसीटना चाहते हैं ताकि उन्हें सजा दिलाई जा सके। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दर्ज एफआईआर में से धर्मराज व भूपेंद्र का नाम हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि निशा हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के आरोपों में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
CM योगी कल आगामी त्योहारों की समीक्षा बैठक करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:आगामी त्योहारों को लेकर CM योगी कल करेंगे समीक्षा बैठक सीएम योगी कल पांच कालिदास मार्ग में करेंगे समीक्षा बैठक कल 7 बजे आवास पर आयोजित होगी बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए CM योगी करेंगे समीक्षा बैठक。0
0
Report
मुरादाबाद के बापूर बलिया में तेंदुए के हमले, 4 मौत, 30 घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 25 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू। अब तक वन विभाग ने कुल 29 तेंदुओं रेस्क्यू किए है जिसमें 25 जीवित तेंदुए, 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुए के शव शामिल। आज ठाकुरद्वारा तहसील के गांव बापूर बलिया के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ। क्योंकि अभी तक 4 मौते तेंदुए के हमले मे हुई है जिनमें से 3 महिलाएं इसी गांव की है। पिंजरे मे कैद तेंदुए को देखने को ग्रामीणों की लगी भीड़। पिंजरे के अंदर बंद तेंदुआ लगातार करता रहा ग्रामीणों पर हमले की कोशिश। बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका। वन विभाग की टीम तेंदुए को गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी। अब तक 4 लोगो को मौत के घाट एवं 30 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुके तेंदुए। वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवों और जंगलों मे तेंदुओं को ट्रेस करने के अभियान मे जुटी। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है। मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के बापूर बलिया गांव का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा: खेलिया पट्टी में प्रॉपर्टी विवाद पर हिंदू पक्षों का खूनी संघर्ष; कई घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के खेलिया पट्टी गाँव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हिंदू समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ; एक-दूसरे पर लाठी-डण्डों से हमला हुआ। वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के खेलिया पट्टी गाँव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हिंदू समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक महिला पर लाठी-डण्डों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का दृश्य सामने आने के बाद घटना चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि संघर्ष में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
झांसी: वृद्धा के मृत दर्जे से पेंशन बंद, प्रशासन से पुनः पेंशन बहाली की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की मऊरानीपुर तहसील से सरकारी लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धौर्रा गांव की वृद्धा राजाबाई को जीवित होते हुए भी सरकारी अभिलेखों में मृत दिखा दिया गया। इससे उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई और उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। वृद्धा ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर पेंशन बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के धौर्रा गांव निवासी वृद्धा राजाबाई को शासन की ओर से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। यही पेंशन उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा थी। वृद्धा का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना किसी भौतिक सत्यापन के इसी साल 2 जनवरी को रिपोर्ट लगाकर उन्हें सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शा दिया। जबकि वह जीवित हैं और गांव में ही रह रही हैं। कागजों में मृत दिखाए जाने के बाद विभाग ने उनकी पेंशन बंद कर दी। पेंशन बंद होते ही वृद्धा के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया तो वृद्धा उपजिलाधिकारी के दफ्तर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपबीती सुनाई और प्रार्थना पत्र में मांग की है कि अभिलेखों में उन्हें दोबारा जीवित दर्ज किया जाए और बंद की गई वृद्धावस्था पेंशन को तुरंत बहाल किया जाए।0
0
Report
अनंतनाग के कोकरनाग युवक ने JK का पहला लाइसेंसधारी स्काईडाइवर बनाकर इतिहास रचा
Anantnag, Kokernag Youth Makes History as J&K’s First Licensed Skydiver, Earns ‘A’ Licence in Russia Anantnag: A young man from the far-flung Kokernag area of Anantnag district has achieved a remarkable milestone in adventure sports, claiming the distinction of becoming the first licensed skydiver from Jammu and Kashmir. Shahid Muzaffar Mugloo, a resident of the Gadol area of Kokernag, earned an ‘A’ Skydiving Licence after successfully completing specialised and rigorous skydiving training in Russia. Shahid’s achievement is the result of determination, discipline and a willingness to pursue a path far removed from conventional career choices. Travelling thousands of kilometres from home, he underwent intensive training designed to develop the technical skills, physical fitness and mental resilience required to perform skydiving safely.0
0
Report
Advertisement
Bandipora के Saderkoot Payeen में गायों की अचानक मौत से पशुपालकों में चिंता
Concern has been raised among livestock owners in Saderkoot Payeen area of Bandipora following the reported sudden deaths of cows at several households. Affected livestock owners said their cattle died suddenly, raising questions about the possible cause of the deaths and the availability of timely veterinary assistance. They alleged that despite informing the Animal Husbandry Department, no immediate veterinary visit was made to the affected households. The livestock owners further alleged that when they contacted the concerned veterinary doctor, they were informed that the doctor was engaged in Agri Stack-related work. According to one of the affected livestock owners, the concerned doctor also stated during a phone call that if a post-mortem of the deceased cattle was conducted, samples would have to be taken outside the area for testing before the cause of death could be confirmed. The livestock owner questioned how the department would determine whether the deaths were linked to a viral disease or any other infection without conducting a post-mortem examination and collecting samples for testing. 'If the cause of the disease has not been established yet, the question is what treatment is being provided at present. Unless samples are taken from at least one affected cow and tested, how will the department know what disease is affecting the cattle?' the livestock owner said. The issue has also raised concern among local youth involved in dairy and livestock farming. Residents said several young people have invested their savings or taken loans to purchase cattle and depend on livestock farming for their livelihood. They said timely veterinary examination, proper diagnosis and laboratory testing are important to determine the cause of the deaths and prevent further loss of livestock. When contacted, Chief Animal Husbandry Officer Dr Fayaz Abdullah Sheikh said a senior officer had been deputed to the area to assess the situation and ascertain the cause of the cattle deaths. 'We have sent a senior officer there to see what the matter is. He will submit a report, and further action will be taken accordingly,' Dr Sheikh said. The affected livestock owners have urged the department to conduct the necessary examination and testing, establish the cause of the deaths and provide appropriate veterinary assistance based on the findings. The residents are awaiting the report of the deputed officer and further action from the concerned authorities. Byte By Chief Animal Husbandry Officer Dr Fayaz Abdullah Sheikh0
0
Report
चारार-ए शरीफ में पोषक बंदी से वार्षिक उर्स का आगाज़, भक्तों की भारी भीड़
Badgam, Poshak Bandi Performed at Charar-i-Sharief, Marks Beginning of Annual Urs Srinagar: The revered shrine of Hazrat Sheikh Nooruddin Noorani (RA) at Charar-i-Sharief in Budgam witnessed deep religious fervour as the annual Poshak Bandi ritual was performed marking the commencement of the yearly Urs celebrations of the revered Sufi saint. Popularly known as Alamdar-e-Kashmir and Sheikh-ul-Aalam, Hazrat Nund Rishi (RA) remains one of Kashmir’s most revered spiritual figures. His Sufi teachings, poetry and philosophy have profoundly shaped the region’s spiritual, cultural and social ethos over the centuries. The ceremonial changing of the holy cloth (Poshak) covering the blessed grave was performed amid religious devotion and prayers. A large number of devotees and followers gathered at the shrine to witness and participate in the sacred ritual. The annual Urs of Sheikh-ul-Aalam attracts thousands of devotees from across Jammu and Kashmir, who visit Charar-i-Sharief to offer prayers, pay their respects and seek blessings. Meanwhile, the district administration has made elaborate arrangements for the smooth and peaceful conduct of the Urs. Concerned departments have been directed to ensure uninterrupted power and water supply, adequate sanitation and sufficient transport facilities for visiting pilgrims. Security arrangements have also been strengthened in and around Charar-i-Sharief to regulate the movement of devotees, manage the expected rush and ensure the peaceful observance of the Urs festivities.0
0
Report
सीवान के अस्पताल में शव से चेन चुराने वाला वीडियो वायरल; सुरक्षा सवाल
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के सदर अस्पताल में रखे गए एक शव के गले से चेन चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मास्क लगाये एक युवक रजिस्ट्रेशन कक्ष के सामने रखे मृत शरीर के पास जाता है और उसके गले से चेन खींचकर अपनी जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह आराम से वहां से निकल जाता है।वायरल वीडियो मंगलवार की शाम की सीवान सदर अस्पताल की बताई जा रही है।हालांकि ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर किसी नें उसका वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन जांच का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से साफ बच रहा है।0
0
Report
Advertisement
पटना में कांग्रेस का मार्च अभियान: राजेश राम करेंगे नेतृत्व
Patna, Bihar:पटना- बिहार कांग्रेस का मार्चज्ञानेश भगाओ देश बचाओ अभियान मार्च कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम करेंगे मार्च का नेतृत्व पटना महानगर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मार्च में शामिल।0
0
Report
हुरहुरू: ससुराल पर हत्या की आशंका, मायके ने हत्या का आरोप लगाया
Hazaribagh, Jharkhand:हुरहुरू में एक महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान गुड़िया देवी, पति दिलीप यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार सुबह उन्हें फोन कर बताया गया कि गुड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद परिजनों ने गुड़िया की मौत को लेकर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई। उनका आरोप है कि गुड़िया को साजिश के तहत मारकर फंदे पर लटकाया गया है। हालांकि हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के परिजनों का कहना है कि गुड़िया की शादी वर्ष 2017 में दिलीप यादव के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती करीब दो वर्ष तक सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद दहेज समेत अन्य मामलों को लेकर उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी बैठ चुके थी। गुड़िया के दो बच्चे हैं, दोनों बेटे हैं। एक की उम्र करीब 11 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार बड़ा बाजार थाना पुलिस फिलहाल तीन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद पप्पू कुमार ने बताया कि सुबह उन्हें गुड़िया की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद वे लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार को गुड़िया की मौत को लेकर संदेह है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मायके पक्ष के लोग पति, उसके तीन भाइयों और माता-पिता समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
झुंझुनूं के सूरजगढ़ में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक की मौत, पहचान जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी भावठड़ी-कासनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर शुरू किए पहचान के प्रयास शव सूरजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, मौत के कारणों की जांच जारी झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को भावठड़ी-कासनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर मौजूद एएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही युवक से संबंधित अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
