466116
देवास के मैना श्री कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने की व्यक्ति की हत्या, पुलिस जुटी जांच में
Kurawar, Madhya Pradesh:देवास की मैना श्री कॉलोनी में आज रविवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी मौके पर पहुंचे। सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि किर्लोस्कर कंपनी के कर्मचारी विश्वास केरकेटा की हत्या दो अज्ञात बदमशो ने की है। बताया जा रहा है की चोरी की नीयत से उनके घर में दो अज्ञात बदमाश आए थे उन्होंने विश्वास पर हमला कर दिया जिससे उनकी जान चले गई। फिलहाल शव को देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी में दबंगई: पिता-पुत्र पिटाई और घर में हमला, तीन गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में दबंगई और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरेराह पिता-पुत्र की पिटाई और घर में घुसकर हमला करने के आरोप में उमर प्रधान, ईसा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार उमर प्रधान के खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के सैलाबी गांव का है, जहां नमाज पढ़कर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगा था। आरोप है कि कार से पीछा कर पहले रास्ते में पिता-पुत्र को पीटा गया और फिर उनके घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमर प्रधान, ईसा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उमर प्रधान पर पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
कानपुर के कर्बला मैदान में युवक का शव मिला; पुलिस जांच शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कर्बला मैदान में मिला युवक का मिला शव सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की युवक की नहीं हो पाई पहचान रावतपुर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
सुल्तानपुर के चांदा में 16 वर्षीय की संदिग्ध मौत: शव सार्वजनिक शौचालय के पीछे
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने सार्वजनिक शौचालय के पीछे पड़ा मिला。 शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान अमन पुत्र रामचरन उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम घूरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई。 सूचना पर पहुंची चांदा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के द्वारका में छठ महापर्व: 43 घाट, स्वच्छता और पर्यावरण के साथ आराधना
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर जगह-जगह भव्य आयोजन किए गए। द्वारका सेक्टर-11 स्थित डीडीए ग्राउंड में इस बार छठ पूजा का आयोजन खास अंदाज में किया गया। यहां कुल 43 घाट बनाए गए थे और सभी के अलग-अलग नाम रखे गए थे। इनमें अयोध्या के नाम से बनाया गया घाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहां पूजा-पाठ के साथ स्वच्छता और पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया। पूजा स्थल पर सूर्य मंदिर बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की। इसके अलावा हवन कुंड भी तैयार किया गया था, जहां विधि-विधान से हवन और पूजा की गई। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आयोजकों ने बम और पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई थी। आयोजकों की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी नहीं करेगा, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। आज छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीडीए ग्राउंड पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की। इस आयोजन की एक और खास बात यह रही कि यहां विदेशों से भी श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल होने पहुंचे। वहीं, श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। इस पहल के जरिए लोगों को धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
छठ घाट पर बेहोश हुई महिला, नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। नगर के बलिया नाला स्थित छठ घाट पर सोमवार को छठ महापर्व के दौरान पूजा करने पहुंची एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला की तबीयत बिगड़ने से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की पहचान सुभाष नगर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कोमल रावत की माता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने तत्परता दिखाते हुए महिला को संभाला और अपने चालक को गाड़ी लेकर बुलाया। हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण उनकी गाड़ी घाट तक नहीं पहुंच सकी। इस पर मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल अपनी गाड़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद महिला को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।0
0
Report
उज्जैन के मिथिला घाट पर छठ पूजा: 2 करोड़ में सौंदर्यीकरण, CM VC से जुड़ाव
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीसी के जरिए समाजजनों से जुड़े, दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, निगम अध्यक्ष और कलेक्टर ने भी किया पूजन पिछले साल मुख्यमंत्री ने दी थी घाट विकास की सौगात, फाउंटेन और आकर्षक साज-सज्जा से बदला विक्रम सरोवर का स्वरूप उज्जैन। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर उज्जैन के विक्रम सरोवर स्थित मिथिला घाट पर सोमवार सुबह आस्था और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस बार घाट पर छठ पूजा का आयोजन पहले से ज्यादा भव्य नजर आया। नगर निगम द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से घाट का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराया गया है। आकर्षक सजावट और लगाए गए फाउंटेन ने पूरे परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने छठ पर्व मना रहे समाजजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने समाजजनों से संवाद किया और इस अवसर पर घाट पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। दरअसल, पिछले साल छठ महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिथिला घाट पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने घाट के विकास की सौगात दी थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यहां सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराए गए। इस बार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं रहे, लेकिन वीसी के जरिए समाजजनों से जुड़े। समाजजनों ने घाट पर बेहतर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। निगम अध्यक्ष और कलेक्टर ने किया सूर्य को अर्घ्य अर्पित कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव और जिला कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों ने उपस्थित समाजजनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और छठ पूजा के बेहतर आयोजन के लिए विक्रम सरोवर (मिथिला घाट) पर कराए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अर्पण भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री, श्री मुकेश पोरवाल, श्री परेश कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिलाओं ने की व्यवस्थाओं और खूबसूरत घाट की तारीफ छठ पूजा में शामिल होने पहुंची महिलाएं और बिहार से आए परिवारों ने मिथिला घाट की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि घाट को जिस तरह सजाया गया है, उससे छठ महापर्व के लिए एक बेहतर और सुंदर माहौल तैयार हुआ है। फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और व्यवस्थित घाट ने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया। इस बार घाट पर छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी भी समाजजनों को याद आई। हालांकि मुख्यमंत्री वीसी के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर मिथिला घाट पर इस बार आस्था, परंपरा और विकास की तस्वीर एक साथ देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के घंटाघर चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा, सवारियों को हल्की चोटें
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अनियंत्रित होकर सवारी भरा ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे किसी बड़े वाहन की चपेट में कोई नहीं आया घटना CCTV कैमरे में कैद वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घंटाघर चौराहे का मामला0
0
Report
सतना में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क: पांच गिरफ्तार, मुखिया अब भी फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की रामपुर बाघेलान पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपए कीमत की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), दो बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, इस गिरोह की मुख्य सरगना महिला अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर स्थित बंद क्रेशर के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास पीली पन्नी में छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई। जांच में सामने आया कि फरार महिला मास्टरमाइंड फर्रुखाबाद से माल मंगवाकर बांदा के रास्ते सतना और रीवा में सप्लाई करती थी। रविवार को यूपी के तस्कर रीवा के खरीदारों को यह खेप सौंपने आए थे। पुलिस ने बिसंडा निवासी अवध किशोर यादव (45), कर्वी निवासी विकास यादव, बबेरू निवासी निशा यादव (सभी यूपी) तथा रीवा के शिवम बरगाही और राहुल दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार मास्टरमाइंड की तलाश में दबिश जारी है।0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सिरजम गांव निवासी जीउत धोबी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरजम चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
कोटा के मधुर दूध डेयरी में गैस जलाने से लगी आग, कर्मचारी लेखराज केवट की मौत
Kota, Rajasthan:भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात लगी आग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही गैस जलाई जाती है, अचानक आग भड़क उठती है। आग इतनी तेजी से फैलती है कि डेयरी में मौजूद कर्मचारी लेखराज केवट उसकी चपेट में आ जाता है। इस दौरान लेखराज दुकान के अंदर चला जाता है, लेकिन आग की लपटों के बीच उसे बाहर निकलने का मौका नहीं पाता और वह बुरी तरह झुलस जाता है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अंदर कर्मचारी लेखराज अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के दौरान एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।0
0
Report
महराजगंज में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ समापन
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिले में लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। सुबह होते ही जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। सूर्योदय होते ही महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मइया के गीतों और जयकारों से घाट गूंज उठे। महराजगंज नगर पालिका के साथ नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, सिसवा, धानी, परतावल, पनियरा और बृजमनगंज सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 19 छठ घाट बनाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी निरमेश मंगल ने जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ।0
0
Report
प्रतापगढ़ के 114 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ आज 114 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी, प्रतापगढ़, अरनोद, सुहागपुरा और पीपलखूंट पंचायत समितियों में डाले जा रहे वोट, 288 मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लगी कतारें, गांवों की सरकार चुनने को ग्रामीणों में दिख रहा भारी उत्साह, एक मतदाता सरपंच और वार्ड पंच दोनों पदों के लिए कर रहा मतदान, जिले के कुल 2 लाख 58 हजार 427 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, इनमें 1 लाख 28 हजार 474 पुरुष और 1 लाख 29 हजार 951 महिला मतदाता शामिल, 2 अन्य मतदाता भी करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल, इससे पहले 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुआ था मतदान, मतदान समाप्त होने के बाद आज ही होगी मतगणना, देर रात तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव परिणाम आने की संभावना।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव 2026: मौलासर-लाडनूं में मतदान तेज, ग्रामीणों में उत्साह
Didwana, Rajasthan:पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं。 खास तौर पर मौलासर और लाडनूं क्षेत्र की निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। महिला और पुरुष मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाब्ता तैनात है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। शांतिपूर्ण माहौल के बीच जारी मतदान में ग्रामीणों का उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शा रहा है। अब दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और तेजी आने की उम्मीद है।0
0
Report
धौलपुर बरौली कांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 आरोपियों को हिरासत में लिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बड़ी खबर धौलपुर से बरौली मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को किया डिटेन SP विकास सांगवान ने घटना के बाद की थी अलग-अलग विशेष टीमें गठित, टीमों ने रातभर सरमथुरा व करौली इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर दी दबिशें, पुलिस ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को किया डिटेन, पुलिस कर ही है आरोपियों से पूछताछ, SP विकास सांगवान ने स्वयं सरमथुरा पहुंचकर कर संभाली थी स्थिति, रात की घटना के बाद फिलहाल मौके पर है शांति, गांव में भारी पुलिस जाप्ता है तैनात, SP विकास सांगवान मामले में बेहद सख्त एवं गंभीर0
0
Report
हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान; सीओ ने केंद्रों का निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में ग्राम पंचायतों में सुबह से शांतिपूर्ण हो रहा मतदान, सीओ सिटी मीनाक्षी और टाउन थानाप्रभारी ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाताओं से सीओ सिटी ने की बातचीत,निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की अपील,गांव अमरपुरा थेड़ी,झाँबर,नंदराम की ढाणी,गुरुसर और नौरंगदेसर में पहुँच किया निरीक्षण,मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश,हनुमानगढ़ एसडीएम भी मौके पर रहे मौजूद @dmhanumangarh @kuldeepsharmap @hmghpolice0
0
Report
Advertisement
