केंद्रीय मंत्री ने भैरुंदा सीएम राइज स्कूल की बसों का किया लोकार्पण
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भैरुंदा में सीएम राइज स्कूल की बसों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि उनकी असाधारण क्षमता देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और अभ्यास के महत्व पर जोर दिया, और कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
