icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी लूटकांड: चार अपराधी गिरफ्तार, 2.36 लाख बरामद

Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने सीएसपी संचालक से साढ़े तीन लाख रुपया लूट कांड का किया खुलासा, तीन पिस्तौल के साथ चार कुख्यात अपराधी हुआ गिरफ्तार। लूटी गयी 2.36 लाख रुपया बरामद, 3 पिस्तौल, 2 बाइक, गांजा सहित अन्य सामान जब्त। बाबुबरही थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का विशेष टीम ने किया उद्भेदन। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लदनियां थाना के तेनुआही गांव निवासी राजकुमार मंडल, करण साफी, विजय राम और खजौली थाना के कसमा मरार गांव निवासी दीपक सरहान के तौर पर हुई है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया इस गैंग का सरगना राजकुमार मंडल है। इस पर हत्या लूट सहित दर्जन भर मामले में पुलिस को तलाश थी। नेपाल पुलिस भी इसे सुपारी किलिंग के मामले में तलाश रही थी। गिरफ़्तार चार बदमाशों में तीन का आपराधिक इतिहास रहा है। चारों की गिरफ्तारी से थाने में दर्ज कई कांडों का खुलासा हुआ है। दरअसल एक अक्टूबर को बाबुबरही थाना के तिरहुता गांव के पास अपराधियों ने सीएसपी संचालक रामवृक्ष साहु से तीन लाख चालीस हजार रुपया बाइक और मोबाइल ने लूट लिया था। पुलिस टीम ने 48 घण्टे के अंदर मामले का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी कुख्यात अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बायट योगेंद्र कुमार एसपी मधुबनी
0
0
Report

दवा के क्लस्टर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद: मुजफ्फरपुर में ट्रक चालक गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने अहियापुर थाना क्षेत्र संगम घाट के पास एक हरियाणा नंबर के कंटेनर ट्रक को रोका और दवा के कार्टून के बीच छुपी विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. चालक गिरफ्तार हो चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है. बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. शराब दरभंगा की ओर जा रही थी, ट्रक के चारों तरफ ब्रांडेड दवा के कार्टून थे, लेकिन उनके बीच मस्टर्ड ऑयल के कार्टून में शराब की बोतलें छुपाई गई थीं. पूछताछ के लिए चालक को गिरफ्तार किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर पुलिस ने नकबजन गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, बाल अपचारी पकड़ा

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu शिप्रापथ थाना पुलिस ने किया नकबजन गिरोह का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जबकि एक बाल अपचारी को दस्तयाब किया। 27 सितंबर की रात गायत्री नगर-B, महारानी फार्म में मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी वारदात लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, स्पीकर और चांदी का सामान किया था चोरी पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की मुख्य आरोपी सुनील पांचाल और बैजनाथ कुमार मुखिया उर्फ राज गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का माल बरामद, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त आरोपी नशे के आदी, नशे के पैसों के लिए चोरी और नकबजनी की वारदातों को देते थे अंजाम दिन में सुनसान मकानों की रेकी और रात में पैदल पहुंचकर करते थे चोरी वारदात के बाद CCTV से बचने के लिए पार्कों और झुग्गियों में छिप जाते थे चोरी का सामान आपस में बांटकर ओने-पौने दाम में बेच देते थे आरोपियों के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और स्नेचिंग के कई मामले दर्ज पूछताछ में मुहाना थाना क्षेत्र के सुमेर नगर में भी नकबजनी करना कबूल किया
0
0
Report

चांपा में तिरुपति मोटर्स के फिटर-वेल्डर शिवराम धीवर की मौत, मुआवजे की मांग

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा तिरुपति मोटर्स चांपा में 8 वर्षों से कार्यरत 30 वर्षीय कर्मचारी शिवराम धीवर की करंट लगने से मौत,, 2 अक्टूबर को तिरुपति मोटर्स द्वारा शिवराम को रायपुर काम के लिए शिफ्ट किया गया था,, रायपुर में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से शिवराम की मौत होने की जानकारी,, शिवराम तिरुपति मोटर्स में फिटर-वेल्डर के रूप में करता था काम,, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,, मृतक के 4 माह के मासूम बच्चे के सिर से उठा पिता का साया,, भारी संख्या में परिजन तिरुपति मोटर्स के सामने पहुंचे, मुआवजे की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन,, परिजनों ने मामले में उचित मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई,,
0
0
Report

बगहा में केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की

Bagaha, Bihar:आपदा में राहत की खबर बगहा से आईं है जहाँ मानवीय पहल करने खुद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे दिल्ली से सीधा बगहा पहुंचे जहाँ उन्होंने सदर विधायक राम सिंह के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्रों में विगत सप्ताह हुईं भारी वर्षा के कारण नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण गंडक बराज वाल्मीकिनगर से इस मानसून सत्र में पिछले बीस सालों का रिकॉर्ड तोड़ पानी का डिस्चार्ज हुआ जिसके बाद नदी तट ऑर दियारा के निचले इलाकों में तबाही मची है सैलाब का सितम कम हुआ है लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं लिहाजा सरकार और प्रशासन लगातार मदद पहुंचाने में जुटी है। बताया जा रहा है की भारत सरकार के मंत्री सतीश चंद्र दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन, बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामग्रियां बांटी गई । राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत और मुस्कान नजर आई । इस दौरान मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं लिहाजा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा। मंत्री ने बताया कि बगहा शहर के सबसे अधिक प्रभावित वार्ड नंबर एक से आठ के अलावा वार्ड 26, 27, 28, 30, 31, 32, 34 और 35 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया । जिसमें खाद्य सामग्री, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान शामिल है ।
0
0
Report
Advertisement

कृषि मंत्री शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण - तमकुहीराज के रकवा जंगली पट्टी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे कृषि मंत्री - एपी तटबंध कटने के बाद मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा - बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिल सुनीं उनकी समस्याएं - ग्रामीणों के बीच बांटी बाढ़ राहत किट - अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश - बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा - दौरे के दौरान सपा नेता मधु सुदन राय ने कृषि मंत्री का काफिला रोका - सपा नेता और कृषि मंत्री के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी हुआ वायरल
0
0
Report

तेजस्वी यादव का ED-CBI पर हमला; विपक्ष का दावा—चुनाव आयोग का पर्दाफाश होगा

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना IRCTC मामले में सुनवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के साथ जितना सहयोग करना है, पूरा परिवार कर रहा है। हम लोग मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं और जनता सब जानती है। कुछ लोग अपनी राजनीति करते रहते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है。 तेजस्वी यादव ने ED, CBI और इनकम टैक्स की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग का पर्दाफाश हुआ है, उसी तरह ED, CBI और इनकम टैक्स का भी पर्दाफाश होगा। विपक्षी दलों के नेताओं को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है और हमारे खिलाफ तो काफी पहले से ही एजेंसियां लगी हुई हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर तेजसी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में हम लोग कई जगहों पर रैलियां भी करेंगे। चुनाव आयोग ने जो पाप किया है, उसकी सजा उसे मिलेगी। साथ ही उसे बचाने और इस पूरे मामले में शामिल लोगों को भी छोड़ा नहीं जाएगा。 एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और राजद के अलग-अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लेफ्ट, कांग्रेस और आरजेडी हमेशा से अलग-अलग चुनाव लड़ते आए हैं। ग्रेजुएट, शिक्षक और स्थानीय निकायों के चुनाव भी अलग-अलग लड़े जाते रहे हैं। पिछले चुनाव में भी हम लोगों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी हम जीतेंगे。
0
0
Report
Advertisement

ज्योति नगर में आवारा कुत्तों के पकड़ अभियान पर विरोध, चार कुत्ते पकड़ लिए

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - डॉग बाइट के चलते कुत्तों को पकड़ने की मुहिम एवं दूसरी ओर पालतू कुत्तों के मालिक का डॉग के प्रति प्यार दोनों की तकरार खरगोन के ज्योति नगर में देखने को मिली । एक घंटे तक के हंगामे में कुत्तों को पकड़ने आए नगरपालिका के वाहन पर पालतू डॉग मालिक ने पिंजरे पर तब तक बैठा रहा जब तक उसका डॉग उसे नहीं मिला। हालांकि दूसरी ओर पूरे ज्योतिनगरवासियों ने कॉलोनी में 20 से अधिक कुत्तों के झुंड एवं उनके द्वारा बच्चों को काटे जाने पर नगरपालिका से इन कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत की थी। चार बार शिकायत के बाद नपा टीम कुत्तों के पकड़कर पिंजरे में कैद करने वाला वाहन लेकर पहुंचे। उन्होंने चार कुत्तों को पकड़ भी लिया मगर कॉलनी के महेश चौरे ने इसका विरोध किया उन्होंने अपने पालतू कुत्तों का वेक्सिनेशन कराने एवं रैबीज टीके सभी कुछ लगे होने का दावा करने के साथ कानूनी धाराओं का हवाला देकर कुत्तों को पकड़ने का विरोध किया तो दूसरी ओर कॉलोनी के सभी लोगो ने आवारा कुत्तों के झुंड एवं उनके द्वारा काटे जाने का विरोध करते हुए कुत्तों को पकड़ने की वकालत की । ज्योति नगर के राघवेंद्र आचार्य, दिलीप सोनी, ऋषिका नगर के अयाज जंग आदि ने बताया की कॉलोनी में करीब 20 से अधिक कुत्ते एक झुंड बनाकर घुमते है। आवाजाही करने पर वाहनों के या पैदल चलने वालो के पीछे दौड़ लगाते है। इसकी शिकायत पर शनिवार को नगर पालिका की टीम कॉलोनी पहुंची थी। यहां करीब 4 कुत्ते पकड़े गए। कुत्ता पकडऩे की कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के ही महेश चौरे ने विरोध दर्ज कराया। टीम ने जैसे ही कुत्ते पकड़कर पिंजरे में डाले। चौरे पिंजरे पर चढ़ गए। पिंजरा खोलकर कुत्तो को मुक्त कराने का प्रयास किया, जिसका कॉलोनिवासियों ने विरोध किया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद टीम ने मौके से रवाना होना उचित समझा। जब पकड़े हुए कुत्ते लेकर टीम लौटने लगी तो चौरे ने पिंजरे का दरवाजा खोलकर अपने कुत्ते को निकाल लिया। उसे गोद में लेकर दुलार किया और कहा कि इस कुत्ते का उन्होंने वेक्सीनेशन कराया है, वह उनका पालतू कुत्ता है।
0
0
Report

पूनम देवी हत्या मामला: पति सहित परिजनों पर हत्या का आरोप, शव गड्ढे मिला

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत स्थित सरहदगति वार्ड 4 में महिला पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने उसके पति अनिल राम पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बोरे में डालकर पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच छिपा दिया गया। मृतका की मां सुरती देवी ने शनिवार को श्रीनगर थाना में आवेदन देकर अपने दामाद अनिल राम सहित उसके परिजनों पर पूनम देवी की हत्या का आरोप लगाया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 140/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब पांच घंटे की खोजबीन के बाद मृतका के घर से पश्चिम पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच बोरे में छिपा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा के निर्माणाधीन मकान में लेंटर गिरा, मिस्त्री की मौत, 3 मजदूर घायल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में निर्माणाधीन मकान निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने के चलते लेंटर गिरा हादसे में दबकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत, 3 मजदूर घायल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुटी। इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के अंतर्गत चकरपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर का मकान निर्माणाधीन था जो की सतरिंग लगाने के बाद लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान शटरिंग सही ना लगी होने की वजह से अचानक शटरिंग और लेंटर पूरा नीचे गिर पड़ा जिसकी चपेट में नीचे कार्य कर रहे शटरिंग मिस्त्री श्याम सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन मजदूर घायल बताये जा रहे हैं जिनको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले जाया गया है जहां पर घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
0
Report

रामपुर: टांडा थाने में भैंस लूट की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में भैंस लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपी आलम उर्फ बाबू पुत्र हनीफ, निवासी खाईखेड़ा, थाना मूंडापांडे, जनपद मुरादाबाद के रूप में पहचान है. उसके कब्जे से 17,250 रुपये, एक देसी तमंचा 315 बोर, कारतूस की गोली, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक बरामद हुई. पुलिस के अनुसार लूट की वारदात 23 और 24 सितंबर की रात को अंजाम दी गई. पूछताछ में आरोपी ने भैंस लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य साथियों की भूमिका की जांच चल रही है. प्राथमिकी थाने टांडा में दर्ज है; बरामदगी के आधार पर भैंस लूट से संबंधित मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. घायल आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है. पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश कर रही है.
0
0
Report

उमरिया के गिठौरी में ग्रामीणों ने पाली थाना घेराव कर बजरंग पावर पर आरोप

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के ग्राम गिठौरी में प्रस्तावित कोल ब्लॉक ठेका कंपनी बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर ग्रामीण आदिवासियों के ऊपर मारपीट गाली गलौज का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने पाली थाना का किया घेराव, सैकड़ों की संख्या में पंहुचे आदिवासी। उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम गिठौरी में ग्रामीण आदिवासियों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर जबरिया गाँव खाली कराये जाने के आरोप निजी कंपनी पर लगाए गए हैं शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आदिवासियों ने पाली थाना का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, बता दें बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ग्राम गिठौरी में कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है आरोप है की कंपनी के अधिकारी ग्रामीणो के साथ मारपीट गाली गलौज कर उन्हें दहशत दे रहे हैं और ग्रामीणों को गांव से बेदखल करना चाह रहे हैं हालांकि पुरे मामले में पुलिस ने जाँच और कार्यवाही की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top