466331
भैरुंदा के स्वप्न सिटी कॉलोनी की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भैरुंदा में सुर्खियों में रही स्वप्न सिटी कॉलोनी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी के पास से चोरी की नगदी बरामद की गई है। यह चोरी 6-7 अगस्त, 2024 की रात को हुई थी जब चोरों ने स्वप्न सिटी कॉलोनी से लाखों रुपए की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। उसी रात, चोरों ने भैरुंदा की स्तुति बिहार कॉलोनी के एक खाली मकान से करीब 60,000 रुपए नकद भी चुरा लिए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाँसी मंडल में 9 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026
Jhansi, Uttar Pradesh:आजादी के अमृतकाल के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के क्रम में झांसी रेल मंडल में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान के दौरान झांसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे परिसरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगा रंगों की आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे रेलवे परिसरों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संगीत का प्रसारण किया जा रहा है। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से बजाए जा रहे इन गीतों से यात्रियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा स्टेशनों पर देशभक्ति का सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की वाद्य धुन का प्रसारण भी किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को राष्ट्र की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव से जोड़ना है।झांसी मंडल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों और आम नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। झांसी मंडल इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी: विधायक ने देर रात जिला अस्पताल में स्टाफ को फटकार लगाई
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही सूचना के बाद बीजेपी सदर विधायक ने देर रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को जानने की कोशिश की। लेकिन रात के वक्त डॉक्टर और स्टाफ में नदारद मिलने से विधायक काफी नाराज हो गए और उन्होंने स्टाफ जमकर क्लास लगाई। सरकार के मंशा को जाहिर करते हुए विधायक ने कहा कि योगी के साफ मंसा है कि अस्पताओं में बेहतर चिकित्सा दी जाये। लेकिन यहां लापरवाही की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं से जुड़े लोगों को चेतावनी के लहजे में कहा कि आप लोग सुधर जाइए जिस काम के लिए हैं वह काम कीजिए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक किस कदर गुस्से से भरे है। अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देख संबंधित लोगों को फटकार लगा रहे हैं।0
0
Report
अनंतनाग में मेगा तिरंगा रैली: हजारों ने देशभक्ति का जश्न मनाया
Anantnag, Mega Tiranga Rally Held in Anantnag, Thousands Participate A mega Tiranga rally was organised in Anantnag today as part of the Har Ghar Tiranga campaign, with the rally starting from Sports Stadium Anantnag and culminating at the historic Lal Chowk. The rally was led by Deputy Commissioner Anantnag Dr. Bilal Mohiuddin Bhat, DIG South Kashmir Javid Iqbal Matoo and SSP Anantnag Shri Amod Ashok Nagpuri. Thousands of people, including government employees, local residents and a large number of youth, participated in the massive rally carrying the National Flag. Speaking to the media, Deputy Commissioner Anantnag Dr. Bilal Mohiuddin Bhat expressed gratitude to the people of Anantnag for their enthusiastic participation in the Har Ghar Tiranga rally. He said, “I would like to thank the people of Anantnag who participated in large numbers in this Har Ghar Tiranga rally, which was held from Sports Stadium to Lal Chowk. It was a moment of great happiness to see the enthusiasm of the people.”0
0
Report
Advertisement
LoC पर जलास से सलोत्री तक तिरंगा रैली ने देशभक्ति की मिसाल बना दी
Chikri Ban, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास से भारत के अंतिम गांव सलोत्री तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने ट्रैक्टर लेकर रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास से भारत के अंतिम गांव सलोत्री तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में केतन बाली की मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने ट्रैक्टर लेकर इसमें शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और ट्रैक्टरों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारे लगाए, जिनकी गूंज नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके तक भी सुनाई दी। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह तिरंगा रैली नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत के अंतिम गांव सलोत्री पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया.0
0
Report
अहेेली नदी पर पुलिया पार कर रहे स्कूल वाहन: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर पानी से खिलवाड़ करते स्कूल वाहन उफनती नदी में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ का मामला जिले के ग्राम बोरदादेव से मकड़ावदा गांव जाने वाले रास्ते पर अहेेली नदी पर बनी पुलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिया के ऊपर से नदी का पानी तेज बहाव के साथ बहता नजर आ रहा है, इसके बावजूद स्कूली वैन और बसें धड़ल्ले से पुलिया पार करती दिखाई दे रही हैं। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच इस तरह स्कूली वाहनों का पुलिया पार करना बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तेज बहाव के बीच जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है , यह पूरा मामला श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र का है0
0
Report
खरगोन में तीन दिन से तेज बारिश, जलमग्न कई इलाके और सड़कें
Khargone, Madhya Pradesh:तीन दिन से लगातार तेज बारिश से खरगोन में बिगड़े हालात। शहर के कई इलाक़े जलमग्न। शहर का खंडवा रोड सनावद रोड में जलभराव से जनजीवन प्रभावित। घरों में तीन फीट तक पानी भराव। डीआरपी लाइन में पेट्रोल पंप, पुलिस अधिकारियों के घरों में घुसा पानी। मुख्य सड़क पर भी निकला हुआ दूभर। बड़े वाहनों के पहिए भी थमे। ड्रेनेज सिस्टम की भी खुली पोल। पानी की निकासी मार्ग अवरुद्ध होने से पानी भराव के आरोप। शहर के सनावद रोड, खंडवा रोड पर घरों के साथ शासकीय कार्यालयों के परिसर भी पानी से लबालब हुई। लोगों से जी मीडिया ने बातचीत की तो लोगों ने ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सवाल खड़े किए। ड्रेनेज सही नहीं होने से हालात बिगड़ने के आरोप लगाए।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में आरक्षक के अपहरण-लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, रातभर कार में घूमाते रहे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में पुलिस आरक्षक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है...चेकिंग के दौरान बदमाशों ने शाहपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदर पटेल को बंधक बना लिया... आरोपियों ने आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांधे और कार में डालकर उसे रातभर घुमाते रहे...पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... वहीं आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया है... दरअसल, शाहपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदर पटेल चेकिंग कर रहे थे... इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया... आरोपियों ने आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांधकर जबरन NHAI की कार में बैठा लिया... आरोपी आरक्षक को लेकर रातभर अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे... इसके बाद आरक्षक को सरकारी प्रेस के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए... मामले की जांच में जुटी पुलिस ने NHAI की कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र शर्मा और ऋषि नामदेव को गिरफ्तार कर लिया... पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया है... वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी भूपेंद्र शर्मा पर विदिशा में पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है... फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अपहरण की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली में नीलगाय से टकराई कार, भीषण आग लग गई, यात्रियों की जान बची
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना0
0
Report
हजारीबाग में पर्व के मौके पर खाद्य सुरक्षा जांच: कई मिठाइयां खराब मिलीं
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में आगामी पर्व को देखते हुए उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के द्वारा हजारीबाग शहर के झंडा चौक के आस पास के होटल में खाद्य पदार्थों का जांच अभियान चलाया गया जिसमें कई अनियमितता पाए गईं, ख़राब मिठाइयों को तत्काल निरस्त कर दिया गया; जांच में कई ऐसे मिठाई मिले जो खराब हो चुके थीं उन्हें लोगों को परोसा जा रहा था जिन पर कार्रवाई की गई है। मौके पर फूड इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील भी की है कि जिस भी होटल में खाद्य सामग्री ले उसकी जांच अवश्य कर ले गलत लगने पर आप इसकी सूचना दे सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा: 20.143 किलो डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरकेपुरम पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई
Kota, Rajasthan:कोटा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आरकेपुरम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रावतभाटा-बोरावास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 किलो 143 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा के पास गोनियाना निवासी कृष्णसिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। आरकेपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
आगरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 1201 आवेदनों में से लगभग 1000 निरस्त
Agra, Uttar Pradesh:सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा शादी रचाने की कोशिश करने वाले आवेदकों पर अब विभाग की सख्ती भारी पड़ी है। आगरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आए 1201 आवेदनों की जांच में करीब एक हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए। जांच में पहले से शादीशुदा लोग, निर्धारित आय सीमा से अधिक आय वाले आवेदक और नाबालिग दूल्हा-दुल्हन से जुड़े मामले सामने आए। खास बात यह है कि कई आवेदन कई साल पुराने थे और अब तक लंबित चल रहे थे। विभाग ने जांच के बाद सिर्फ उन्हीं जोड़ों को योजना में शामिल करने का फैसला किया है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है और जो सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी दलाल को पैसा देने की जरूरत नहीं है, आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निशुल्क है।0
0
Report
45 दिन बाद महिला हत्याकांड का राज खुला; पति-ससुर ने अपराध कबूल
Aligarh, Uttar Pradesh:45 दिन बाद खुला महिला हत्याकांड का राज चरित्र पर शक में पति-ससुर ने पीट-पीटकर की थी रेखा की हत्या! हत्या के बाद शव काली नदी में फेंकने का आरोप पति ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस पूछताछ में पति महेश और ससुर वीरेंद्र ने अपराध कबूल किया आरोपियों की निशानदेही पर घर के बक्से से मृतका का मोबाइल बरामद बड़ा बेटा और देवर भी शव नदी में ले जाने में शामिल बताए गए करीब 700-800 मीटर दूर काली नदी में फेंका गया था शव 45 दिन बाद भी महिला का शव बरामद नहीं हो सका पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा काली नदी में शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की मांग गंगीरी थाना क्षेत्र के तेहरा गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कार जलकर राख, चालक की सूझबूझ से बची जान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक कार धू-धूाकर जल रही है। बताया जा रहा है कि कार चालक कार लेकर जा रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।0
0
Report
सीतापुर में पारिवारिक विवाद के बाद बेटे-बहू पर पिटाई, बच्चे रोते बिलखते नजर आ रहे हैं
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में पारिवारिक विवाद के बाद बेटे-बहू पर पिटाई, बच्चे रोते बिलखते नजर आ रहे हैं. पिता मां भाई और भाभी पर डंडों से पीटने का आरोप. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल. सदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो0
0
Report
खाजूवाला की मेधावी छात्राओं ने पहली बार हवाई यात्रा से इतिहास रचा
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर राजकीय विद्यालय की मेधावी छात्राओं ने रचा इतिहास, 90% से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने कराई हवाई यात्रा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी खाजूवाला की छात्राओं ने किया हवाई सफर, मेधावी छात्रा प्रियंका और कविता ने जयपुर एयरपोर्ट से भरी पहली हवाई उड़ान, स्कूल प्रशासन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए लिया था अनूठा संकल्प, दोनों छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ की प्रतिनिधि सुमन देवी भी रहीं मौजूद, हवाई यात्रा से छात्राओं में दिखा उत्साह, परिवार और ग्रामीणों ने की पहल की सराहना, प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल बोले—ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन देना उद्देश्य, पहल से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी 90% से अधिक अंक लाने की बढ़ेगी प्रेरणा।0
0
Report
Advertisement
