466445
बुधनी नगर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नालियों में छिड़काव
Budhni, Madhya Pradesh:बुधनी नगर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में एंटी लारवा मलेरिया ऑयल का छिड़काव किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय ने बताया कि जलभराव वाले सभी 15 वार्डों में यह छिड़काव किया जा रहा है ताकि इन बीमारियों से नगरवासियों को बचाया जा सके। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजीरा में किन्नर संघर्ष: पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर: हजीरा क्षेत्र में वर्चस्व की जंग के बीच बाहरी किन्नरों की प्रताड़ना से परेशान स्थानीय किन्नर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनके शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में कहा गया है कि नेक मांग को लेकर विवाद गहरा गया है और कुछ बाहरी लोगों ने बेवजह परेशान करने, नेक मांगने से रोकने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। अधिकारियों ने भी कहा कि वे एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाकर जबरन नेक मांगने और स्थानीय लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इसी क्षेत्र के मूल निवासी हैं और क्षेत्रीय लोग उन्हें प्यार से नेक देते हैं, लेकिन बाहरी किन्नर एकत्रित होकर उनके इलाके में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं।0
0
Report
किशनगंज गौशाला: चारा-पानी की कमी से गोवंश की हालत चिंताजनक
Kishanganj, Bihar:सावन के पवित्र मास भगवान शिव की भक्ति, आस्था और सेवा का प्रतीक माना जाता है। वही उनके प्रिय नंदी महाराज गौवंश के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देते हैं... लेकिन किशनगंज के एक गौशाला का हाल दिखाएंगे जो गौवंश के लिए सजा-ए-कालापानी से कम नहीं है। किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के ओद्रा ग्राम स्थित श्रीगंगा देवी गौशाला का दृश्य देखकर हृदय विदीर्ण हो जाता है। यह गौशाला डोंक नदी से घिरे टापू पर बनी है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा तस्करों से जब्त गोवंशीय पशुओं को इस गौशाला को सौंपा जाता है, पर चारा, पानी और पोषण के नाम पर पशुओं को यहां मौत मिलती है। कागजों पर भरपेट चारा-पानी और सुरक्षा दिखावा होता है, धरातल पर केवल कागजी खानापूरी चल रही है। विचरण के लिए उन्हें खुले में छोड़ दिया जाता है, जहां हरा चारा नाममात्र का ही मिलता है। चारा-पानी के अभाव में गोवंश कुपोषण का शिकार हो रहा है। यहाँ पशु चिकित्सक नियमित परीक्षण हेतु नहीं आते; उपचार के अभाव में कई मवेशी प्राण त्याग चुके हैं। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने गौवंश पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। गौशाला के कर्मी का कहना है कि वर्षात के कारण पिछले एक माह से चारा पानी का स्टॉक नहीं है। पशु पालन विभाग के चिकित्सक ने बताया कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के अनुसार मान्यता प्राप्त संगठन और गौशालाओं को चारा, पानी, चिकित्सा और आश्रय के रखरखाव के लिए राहत-नुदान मिलता है। किशनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। मौल- सवाल यही है कि बगैर चारा पानी के बदहाल ये गौमाता खुद वाणी नहीं निकाल सकतीं, परंतु नेत्रों में भूख का दर्द स्पष्ट दिख रहा है। वह जिला प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग कर रही है。0
0
Report
रतलाम के धराड़ महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर दर्शन का दुर्लभ संयोग
Ratlam, Madhya Pradesh:नाग पंचमी के अवसर पर सावन के तीसरे सोमवार और नागचंद्रेश्वर के दर्शन का दुर्लभ संयोग है। रतलाम के धराड़ गांव में स्थित महाकाल मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह तीन मंजिला मंदिर उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर निर्मित है और यहां नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा विराजित है। मंदिर की प्रतिमाएं खंडित नहीं हैं और श्रद्धालु इसे अत्यंत दुर्लभ मंदिर मानते हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुँच रहे हैं और महाकाल-नागचंद्रेश्वर के दर्शन पूजन कर रहे हैं। मान्यता है कि आज नागचंद्रेश्वर के दर्शन का विशेष महत्व है, जिससे धराड़ का यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
headline
Begun, Rajasthan:TV & YOUTUBE रायपुर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है.. सुबह से ही शहर के तमाम मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं.. महादेव घाट स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए पहुंचे हैं.. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है.. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं.. शहर के अलग-अलग शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है..0
0
Report
दुबग्गा में कानपुर बाईपास पर बच्चों का जोरदार धरना, टीचर नहीं होने से प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में zen अल्फा बच्चों का प्रदर्शन दुबग्गा क्षेत्र जयप्रकाश नारायण स्कूल के बच्चों का दुबग्गा थाने के अंतर्गत कानपुर बाईपास पर जोरदार धरना प्रदर्शन बच्चों ने चारों तरफ का चक्का किया जाम धरना प्रदर्शन किया स्कूल में टीचर ना होने को लेकर बच्चों का प्रदर्शन0
0
Report
देवली माझी पुलिस ने 61 लाख के डोडा चूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण की देवली माझी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 लाख रुपए के डोडा चूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपीयो के कब्जे से 278 किलोग्राम डोडा चूरा और वारदात में प्रयुक्त दो कारों को भी जप्त कर लिया, आरोपी श्रवण पूनिया व नरपत पूनिया जोधपुर के डांगियावास इलाके के निवासी है, पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपी बेरीकेट्स तोड़कर भागने लगे इस दौरान पुलिस की टीम ने पीछा किया तो आरोपी कारों से उतरकर खेतों में भागने लगे, पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है, वही देवली माझी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
कोटा कैथून पुलिस ने DRC प्लांट चोरी गिरोह दबोचा; 4 गिरफ्तार, 17 प्लेटें बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा कैथून पुलिस का बड़ा खुलासा, DRC प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में "ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग" के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों और चोरी का माल खरीदने वाले 1 कबाड़ी को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया। गिरोह के पास से DRC प्लांट से चोरी की 17 लोहे की शटरिंग प्लेटें, 2 चोरी की मोटरसाइकिल और कटिंग बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि ये गिरोह मास्टर की से बाइक चोरी कर उन्हें सुनसान जगह पर खोलकर पार्ट्स बेच देता था。 "कोटा ग्रामीण में कैथून पुलिस ने DRC प्लांट से चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, 4 गिरफ्तार, 17 शटरिंग प्लेटें और 2 बाइक बरामद" *गिरफ्तार आरोपी:* 1. सिकन्दर पुत्र असरफ खां, उम्र 47, निवासी लाडपुरा 2. अयान पुत्र सिकन्दर, उम्र 20, निवासी लाडपुरा 3. राहुल पुत्र सत्यनारायण, उम्र 21, निवासी लाडपुरा 4. शोएब पुत्र मुस्ताक अली, उम्र 20, निवासी लाडपुरा 5. फरियाद हुसैन, उम्र 49, कबाड़ी, निवासी भीमपुरा0
0
Report
चंद्रपूर के भद्रनाग मंदिर में नागपंचमी पर भक्तों का भारी जमाव
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यातील भद्रावती शहरातल्या भद्रनाग मंदिरात हजारो भाविकांची नागपंचमी निमित्त गर्दी, भद्रनाग मंदिर राज्यातील एकमेव नागाचे मंदिर, 1146 मध्ये जीर्णोद्धार झाल्याचा इथे आहे शिलालेख अँकर:-- संपूर्ण राज्यात आज नागपंचमीचा सण मोठ्या उत्साहात साजरा केला जात आहे. नागपंचमीनिमित्त चंद्रपूर जिल्ह्यातल्या भद्रावती शहरातल्या भद्रनाग मंदिरात देखील हजारो भाविकांनी दर्शनासाठी आज पहाटेपासूनच गर्दी केली आहे. चंद्रपूर जिल्ह्यातलं भद्रनाग मंदिर हे राज्यातलं एकमेव नागाचं मंदिर असून या ठिकाणी 9 फण्यांच्या नागाची मूर्ती विराजमान आहे. हे मंदिर किमान एक हजार वर्ष जुनं असून हे मंदिर विदर्भातील नाग पूजेची साक्ष देणार सर्वात प्रमुख स्थळ आहे. या नाग मंदिरावर हजारो भक्तांची निस्सीम श्रद्धा असून महाराष्ट्रासह तेलंगाना, छत्तीसगड आणि मध्य प्रदेशातून हजारो भक्त आज दर्शनासाठी भद्रनाग मंदिरात येतात. आज पहाटे नागदेवतेची विशेष पूजा आणि अभिषेक करून दिवसाचा प्रारंभ करण्यात आला. भद्रावती नगरी म्हणजे प्राचीन इतिहास, श्रद्धा, स्थापत्यकला आणि आख्यायिकांचा अनोखा संगम आहे. मंदिराची खरी ओळख केवळ श्रद्धेपुरती मर्यादित नाही. ११४६ सालचा शिलालेख, हेमाडपंथी स्थापत्य, गूढ शेषशायी मूर्ती, ५१ पायऱ्यांची नागकुंडासारखी विहीर या मंदिराचे गूढ अधिकच गडद करते. शेकडो वर्षापासून नागपंचमीनिमीत्त हजारो भाविक येथे दर्शनाला येतात. बाईट १) प्रकाश पाम्पट्टीवार, विश्वस्त बाईट २) भाविक आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर0
0
Report
चाकण में अमोल कोल्हे की मांग: फ्रेट कॉरिडोर और कार्गो टर्मिनल शुरू हो
Chakan, Maharashtra:शिरूर लोकसभा मतदारसंघातील औद्योगिक पट्ट्यासाठी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडॉर आणि पीएम गतिशक्ती कार्गो टर्मिनल सुरू करण्यात यावे, अशी महत्त्वपूर्ण मागणी खासदार डॉ. अमोल कोल्हे यांनी चाकण येथे उपमुख्यमंत्री शिंदे उदय सामंत यांच्या उपस्थिती पार पडलेल्या बैठकीत केलीय.. संसदेच्या अधिवेशनादरम्यान केंद्रीय रेल्वे मंत्र्यांशी झालेल्या बैठकीत छत्रपती संभाजीनगर ते रांजणगाव, चाकण, तळेगाव एमआयडीसी ते थेट जेएनपीटी (JNPT) असा स्वतंत्र मालवाहतूक कॉरिडॉर उभारण्याबाबत सकारात्मक चर्चा झाल्याचे त्यांनी सांगितले. याशिवाय, चाकण-तळेगाव-शिक्रापूर रस्त्यावरील वाहतुकीचा ताण कमी करण्यासाठी उरण–कर्जत–राजगुरुनगर–शिरूर या पर्यायी मार्गाला राज्य सरकारने प्राधान्य द्यावे, अशी विनंतीही त्यांनी उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्र्यांकडे बैठकीत केली आहे0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ डिपो बस चेकिंग में चालक-परिचालक ने टोल बैरिकेड तोड़कर बस भगाई
Jaipur, Rajasthan:झालावाड़ डिपो की बस की चेकिंग के दौरान नाटकीय घटनाक्रम। CBS जयपुर की फ्लाइंग ने बस को शिवदासपुरा टोल पर रुकवाया। चालक ने बस रोकी, लेकिन निरीक्षण दल को देख परिचालक ने बस भगाने को कहा। टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़ बस को भगाया गया। निरक्षण दल ने बोलेरो से पीछा कर सीतापुरा में रुकवाई बस। इस अवधि में परिचालक ने काट दिए 21 यात्रियों के टिकट। बस में परिचालक दीपक तिवाड़ी, चालक अभिषेक मीणा थे मौजूद। चेकिंग निरीक्षक ने कंट्रोल रूम और झालावाड़ मुख्य प्रबंधक को दी सूचना। सूचना के बाद चालक और परिचालक को मार्ग से हटाया गया। सीबीएस जयपुर के निरीक्षक लोकेश चौधरी ने की कार्रवाई।0
0
Report
सरदारशहर में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सरदारशहर सावन महीने के तीसरे सोमवार को सरदारशहर पूरी तरह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के राजवाला कुआ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बुकनसर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मंदिरों में भक्तों की संख्या बढ़ती गई। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह तड़के ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाली, जल एवं पूजन सामग्री लेकर मंदिरों की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और दूध, दही, शहद, बेलपत्र, आक-धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राजवाला कुआ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी नजर आईं। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की आराधना करते दिखाई दिए। कई श्रद्धालु भगवान शिव का नाम जपते हुए मंदिर पहुंचे तो कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर पूजा-अर्चना और शिव स्तुति की। वहीं बुकनसर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में भी सावन सोमवार के अवसर पर विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु ॐ नमः शिवाय का पाठ कर रहे हैं। शहर के अन्य शिवालयों में भी सावन सोमवार के चलते विशेष रौनक देखने को मिली। मंदिरों में शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा कई स्थानों पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। सावन के सोमवार को लेकर विशेष आस्था रखने वाले अनेक श्रद्धालाओं ने व्रत भी रखा। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और सावन के सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व है। इसी आस्था के चलते सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। तीसरे सोमवार को भी सरदारशहर में यही श्रद्धा और भक्ति देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार के चलते शहर के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और सामूहिक रूप से भगवान शिव की पूजा की। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में शिव आराधना को लेकर उत्साह नजर आया। मंदिरों के आसपास भी धार्मिक माहौल बना रहा। शिव भक्तों का कहना था कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मन को विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। सावन के तीसरे सोमवार पर सरदारशहर में भी श्रद्धा, आस्था और भक्ति का ऐसा ही संगम देखने को मिला। मंदिरों में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे शहर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बाइट- श्रद्धालु0
0
Report
108 फेल, NCC कैडेट ने बेहोश युवक की जान बचाई
Kota, Rajasthan:108 ने धोखा दिया, इंसानियत ने जान बचाई" प्रेमनगर फ्लाईओवर पर फ़रिश्ता बना युवक कोटा रात के 8 बजे। कोटा का प्रेमनगर अफोर्डेबल फ्लाईओवर। तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से जा टकराई। चीख-पुकार मच गई। रामगंजमंडी का मनीष बैरागी खून से लथपथ सड़क पर बेहोश पड़ा था। भीड़ जमा हो गई, जाम लग गया... लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मनीष मजदूरी करके घर लौट रहा था। किस्मत से उसी रास्ते से गुजर रहे भुवनेश राठौर एनसीसी कैंडिडेट की नजर उस पर पड़ी। भुवनेश राठौर ने तुरंत 108 एंबुलेंस को 2 बार फोन मिलाया। लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। समय तेजी से निकल रहा था। एक पल की देरी मनीष की जान ले सकती थी। तभी भुवनेश ने वो किया जो शायद कोई और नहीं करता। बेहोश मनीष को अपनी बाइक पर लादकर सीधे न्यू मेडिकल कॉलेजHospital अस्पताल दौड़ा ले गया। रास्ते भर मौत और जिंदगी की रेस चलती रही। अस्पताल पहुंचते ही भुवनेश ने डॉक्टरों को पूरी बात बताई। इलाज शुरू हुआ और कुछ ही देर में मनीष को होश आ गया। इसके बाद भुवनेश परिजनों के आने तक वहीं डटा रहा। उनका पूरा इलाज करवाया, हर मदद की और देर रात 11 बजे मनीष को सकुशल घर वालों को सौंपकर ही दम लिया। 108 फेल हो गई, लेकिन एक आम इंसान ने फ़रिश्ता बनकर जान बचा ली। कोटा में 108 ने किया किनारा, तो भुवनेश बना मसीहा! डिवाइडर से टकराकर बेहोश युवक को बाइक पर अस्पताल ले जाकर बचाई जान "जब सिस्टम लाचार हुआ, तब इंसानियत ने मोर्चा संभाला। भुवनेश जैसे लोग ही समाज की असली ताकत हैं।"0
0
Report
Advertisement
विज्ञान नगर में पुष्पक कोरियर के मैनेजर पर 20 लाख की धोखाधड़ी, रिमांड
Kota, Rajasthan:विज्ञान नगर स्थित पुष्पक कोरियर कंपनी के मैनेजर ने 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया, आरोपी मुख्तियार अली कुल्हाड़ी के इकबाल चौक का निवासी हैं, इस मामले में 19 मई को फरियादी ने न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया था, आरोपी ने षडयंत्र पूर्वक पार्सल डिलीवरी का पैसा हड़प लिया था, आरोपी ने अपनी पत्नी के खाते का क्यूआर कोड ग्राहकों को दे दिया और पैसा जमा करवा दिया था और 20 लख रुपए हड़प लिए थे, फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, वही विज्ञाननगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
शिलिगुड़ी में युवा मोर्चा ने बंदे मातरम के विरोध में मशाल मार्च निकाला
Siliguri, West Bengal:জাতীয় স্তোত্রের চূড়ান্ত অপমানের প্রতিবাদের বিরুদ্ধে শিলিগুড়ির রাজপথে যুব মোর্চার প্রতিবাদ মশাল মিছিল গতকাল ৮০ তম স্বাধীনতা দিবস উদযাপনের সময় কংগ্রেস নেতা রাহুল গান্ধী ও সোনিয়া গান্ধী কর্তৃক 'বন্দে মাতরম' সঙ্গীত অর্থাৎ ভারতের জাতীয় স্তোত্রের চূড়ান্ত অপমানের প্রতিবাদে ভারতীয় জনতা যুব মোর্চা, শিলিগুড়ি সাংগঠনিক জেলার পক্ষ থেকে এক প্রতিবাদ মশাল মিছিল শিলিগুড়ি সফদর হাসমি চক থেকে শিলিগুড়ি হেলপার রোড হয়ে এয়ারভিউ মোরে মিছিলটি শেষ হয়। 1) সৌরভ सरकार/ জেলা সভাপতি, ভারতীয় জনতা যুব মোর্চা, শিলিগুড়ি সাংগঠনিক জেলা।0
0
Report
सावन के तीसरे सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की आस्था का उमड़ना
Nuh, Haryana:Story :- सावन के तीसरे सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था। हरियाणा के नूंह जिले में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन मास के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भोले बाबा के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की。 सावन का सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। नलेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की。 इस बार सावन के तीसरे सोमवार का महत्व और भी खास बताया जा रहा है। सोमवार के साथ नाग पंचमी और रवि योग का संयोग बनने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार और नाग पंचमी का संयोग भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध और पुष्प अर्पित कर पूजा की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। नलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। Byte :- शिव भक्त श्रद्धालु।0
0
Report
Advertisement
