Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466001

सीहोर के वार्ड नंबर 26 में एसआईआर के फार्म। तेजी से भराते हुए. 🚀💻📝

Nov 20, 2025 00:56:58
Sehore, Madhya Pradesh
सीहोर के वार्ड नंबर 26 में एसआईआर के फार्म। तेजी से भराते हुए. कुछ समस्या आ रही है। पर वार्ड पार्षद एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा समझाने पर समस्या का समाधान हो रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 04, 2026 06:19:56
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तहसील चौराहे पर रामनगर रोड से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुशील कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशील कुमार वर्मा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और चालक उन्हें लगभग दस मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मृतक की पहचान मोहल्ला मिर्दहनपुरवा निवासी गया प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल सुशील कुमार को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने सुशील कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में खबर फैलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक के इकलौते पुत्र शिवपूजन और पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 04, 2026 06:19:19
Kawardha, Chhattisgarh:तिलक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, होली मनाने जा रहे भाई-बहन पर टूटा दुखों का पहाड़ रायपुर में पढ़ाई कर रहे कवर्धा जिले के थाना कुंडा क्षेत्र के बोडतरा गांव निवासी 22 वर्षीय अमर दीवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बिरकोना स्थित तिलक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल की एक पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अमर दीवान अपनी बहन के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव बोडतरा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहन को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पिकअप वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुए इस हादसे से गांव बोडतरा में शोक की लहर है। अमर दीवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 04, 2026 06:18:53
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 04, 2026 06:18:18
Kaithal, Haryana:होली के पावन पर्व पर पहले समाज में एकता, सादगी और सुधार का संदेश देते हुए राष्ट्रीय गुर्जर धर्मशाला कुरूक्षेत्र तथा गुर्जर भवन कैथल ने एक ऐतिहासिक पहल की है। गुर्जर भवन कैथल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक नियमावली लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेन्द्र सिंह ने की, जबकि प्रधान सुरेश तंवर ने लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी सांझा की। बैठक में कैथल और कुरुक्षेत्र के 70 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए इन नियमों को जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया। राव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराइयों को जलाकर नई शुरुआत करने का प्रतीक है। इसी भावना के साथ समाज ने दहेज, फिजूलखर्ची, नशा और आडंबर के विरुद्ध संगठित अभियान छेडऩे का निर्णय लिया है। समाज ने निर्णय लिया है कि दहेज न लेने वाले परिवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। लडक़े की शादी में शगुन न लेने, सार्वजनिक स्थानों पर डीजे न बजाने तथा रात 10 बजे तक ही सीमित ध्वनि में कार्यक्रम रखने का नियम बनाया गया है। 51 से ज्यादा नहीं जाएंगे बराती इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर ने कहा कि भात न्योतने में केवल 11 सदस्य ही जाएंगे तथा बारातियों की अधिकतम संख्या 51 निर्धारित की गई है। बारात दिन में 11 बजे और रात्रि 7 बजे तक विवाह स्थल पर पहुंचेगी। रिंग सेरेमनी जैसे अतिरिक्त कार्यक्रम समाप्त करने, मिलनी को प्रतीकात्मक (100 रुपये या फूल) रखने तथा विवाह में शराब का स्टॉल न लगाने का भी निर्णय लिया गया। मृत्यु संस्कार में भी सादगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ने कहा कि मृत्यु भोज में केवल दाल-रोटी परोसने तथा बुजुर्ग की रस्म में शक्कर देने का निर्णय लिया गया। फूल चुगने और पगड़ी रस्म के समय भी निर्धारित किए गए हैं, ताकि अनावश्यक भीड़ और खर्च से बचा जा सके। नशामुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि समाज ने बच्चों को नशे से दूर रखने और नशा बेचने वालों के विरुद्ध सामूहिक कार्रवाई करने का संकल्प लिया। गांव स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा जरूरत पडऩे पर संस्था के सहयोग लेने की बात कही गई। सोशल मीडिया से बच्चों को रखे दूर: चन्द्रभान दयोरा ने कहा कि बच्चों, विशेषकर लड़कियों को अनावश्यक सोशल मीडिया पोस्ट से दूर रखने और केवल शिक्षा व खेलकूद संबंधी उपलब्धियां साझा करने की अपील की गई। खुशी के अवसरों पर आतिशबाजी न करने और किन्नर समाज को 1100 रुपये की सम्मान राशि देने का भी नियम तय किया गया।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 04, 2026 06:17:03
Noida, Uttar Pradesh:बल्लबगढ़ के ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2026। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा रहे मुख्य अतिथि। विधायक के कार्यालय पर भी होली की धूम। बल्लबड़गढ़। ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल में सरकार द्वारा भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा पर्यटन निगम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पहली बार इस प्रकार का सरकारी स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष साथी श्री संजय भाटिया को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। विधायक ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट अत्यंत सराहनीय है और इसे आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियां प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत-संगीत और रंगोत्सव का आनंद लेते हुए सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। टूरिज्म से राजा नाहर सिंह महल मैनेजर रमेश यादव, सुभाष देशवाल, सतीश गोरिया, नरेश राज, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार इनके अलावा चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, मार्किट कमेटी बल्लबगढ़ चेयरमैन संजीव बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपरचंद शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष ममता राघव सहित पार्षदगण, बल्लभगढ़ के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 04, 2026 06:16:10
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में खनन माफिया के खिलाफ मामला लगातार गरमाता जा रहा है। दो दिन पहले एक पत्रकार के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में अब भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एसपी से मिलने पहुंचे। उनका आरोप है कि माफिया न केवल दबाव बना रहा है बल्कि पुलिस पर भी प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा है。 मामला यमुनानगर क्षेत्र का है, जहां अवैध खनन का विरोध करने पर एक पत्रकार की लग रही खबरों से बोखलाहट के चलते उस को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया, जिससे उसकी जान पर भी बन आई。 घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन मामला दर्ज कर लिया और कड़ी धाराएं भी लगाई गईं。 वहीं अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। आज भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष यमुनानगर पुलिस अधीक्षक से इस मामले में मिलने पहुंचे, आरोप है कि खनन माफिया और उससे जुड़े लोग पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर पीड़ित के खिलाफ ही आरोप लगा रहे हैं कि वह उनसे हफ्ता मांगता था。 भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति वैध तरीके से काम करता है तो उसे किसी को हफ्ता देने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उनका आरोप है कि अवैध खनन लंबे समय से जारी है और इसमें कहीं न कहीं प्रशासनिक ढील भी रही है。 आज एसपी से मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा。 पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे。 बाइट: कमल बराडा, प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी — “दो दिन पहले खनन माफिया ने एक व्यक्ति को बहुत बुरी तरह पीटा और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने उसी दिन केस दर्ज किया, ये अच्छी बात है। लेकिन अब माफिया पुलिस पर दबाव बना रहे हैं और उल्टा पीड़ित को ही बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एसपी साहब से मुलाकात की है, उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।"
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top