icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में मंत्री श्रवण कुमार का बयान: UCC पर जानकारी लेंगे, महागठबंधन स्पष्टता

Patna, Bihar:पटना: मंत्री श्रवण कुमार का बयान: 18 सितंबर को विधान मंडल दल के सभी सदस्य के साथ बैठक होगी। सभी सदस्य को बुलाया गया है, प्रबोधन का कार्यक्रम है। यह बताएगा कि कैसे अपनी बात को मजबूती से रखना है, नए नियम क्या हैं, क्या प्रावधान हैं। इसके संदर्भ में एक्सपेक्ट आ रहे हैं, उसके माध्यम से प्रबोधन कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। UCC को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमें इसके बारे में जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर बताऊंगा। MLC चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उतारने को लेकर कहा स्वार्थ का महागठबंधन है, कोई लेना देना नहीं है.
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026: शहर की कहानी दुनिया तक पहुंचाने का मौका

Haldwani, Uttarakhand:एंकर: हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम ने शहर की प्रतिभाओं को मंच देने और हल्द्वानी की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल की है। नगर निगम ने “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के जरिए लोगों से अपने शहर की कहानी, संस्कृति, खूबसूरती और विकास को रील के माध्यम से सामने लाने की अपील की गई है। वीओ-1: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से आयोजित “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” की थीम है— “आपका शहर... आपकी कहानी... आपकी रील।” प्रतियोगिता में प्रतिभागी शहर का विकास, स्वच्छ हल्द्वानी, प्राकृतिक सुंदरता, बाजार एवं स्थानीय व्यवसाय, इतिहास एवं विरासत, संस्कृति एवं लोककला और स्थानीय खान-पान जैसे विषयों पर रील बना सकते हैं। रील की अवधि 30 से 90 सेकेंड के बीच होनी चाहिए और इसका फॉर्मेट वर्टिकल यानी 9:16 रखा गया है। रील हिंदी, अंग्रेजी या कुमाऊंनी भाषा में बनाई जा सकती है। साथ ही कंटेंट मौलिक और स्वयं निर्मित होना जरूरी है। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतिभागी 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच अपनी रील पोस्ट कर सकेंगे। बाइट: गजराज़ सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम अब बात आवेदन की प्रक्रिया की...प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को सबसे पहले अपनी रील तैयार करनी होगी और उसे Instagram, Facebook या YouTube में से किसी एक या सभी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर उसमें पोस्ट की गई रील का लिंक शेयर करना होगा। प्रतिभागियों के लिए #HamaraHaldwani2026 हैशटैग का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही रील को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ कोलैबोरेट करना होगा। खास बात ये है कि प्रतियोगिता में सिर्फ ज्यादा व्यूज हासिल करना ही जीत का आधार नहीं होगा। मूल्यांकन में क्रिएटिविटी को 25 प्रतिशत, स्टोरीटेलिंग को 25 प्रतिशत, वीडियो क्वालिटी को 20 प्रतिशत, मौलिकता को 15 प्रतिशत और व्यूज या रीच को 15 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। यानी रील की रचनात्मकता, कहानी कहने का अंदाज, वीडियो की गुणवत्ता और मौलिकता निर्णायकों के मूल्यांकन में अहम भूमिका निभाएगी। बाइट- गजराज़ सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम FVO : हल्द्वानी की गलियों से लेकर इसकी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, खान-पान और विरासत तक... अब आपके पास अपने शहर की कहानी दुनिया को दिखाने का मौका है। “हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026” के जरिए नगर निगम लोगों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ हल्द्वानी की सकारात्मक तस्वीर को सोशल मीडिया पर नई पहचान दिलाने की कोशिश कर रहा है।
0
0
Report

झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों ने यात्री से 1400 रुपये छीनकर पिटाई की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के बाहर से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि खाना लेने गए यात्री से बदमाशों ने मारपीट कर 1400 रुपए छीन लिए। यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए स्टेशन की ओर भागा, लेकिन बदमाश भी उसका पीछा करते हुए स्टेशन के सामने तक आ गए। यहां यात्री का शोर सुनकर ऑटो चालक और आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की गई। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से यात्री से छीने गए रुपए बरामद हो गए। इस दौरान एक आरोपी बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। पानी डालने के बाद उसे होश आ गया। घटना के बाद यात्री पुलिस में शिकायत किए बिना अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया। दोनों बदमाशों की हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。
0
0
Report

करौली निकाय चुनाव: निर्दलीयों का दबदबा, कांग्रेस-भाजपा का मुकाबला बड़ा

Karauli, Rajasthan:करौली नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ जिले की सभी प्रमुख नगर परिषद और नगर पालिकाओं के परिणाम सामने आ गए हैं। करौली नगर परिषद में कांग्रेस और हिण्डौन सिटी में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज की, जबकि सपोटरा में भाजपा का दबदबा रहा। टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बराबर मजबूत प्रदर्शन किया। मंडरायल में कांग्रेस सबसे आगे रही, जबकि सूरौठ में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बहुमत हासिल किया। करौली नगर परिषद करौली नगर परिषद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा के 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सपोटरा में भाजपा का दबदबा सपोटरा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। राजकीय महाविद्यालय सपोटरा में मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम घोषित किया। भाजपा ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटों पर जीत मिली। सूरौठ में निर्दलीयों की बड़ी जीत सूरौठ नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। यहां 16 निर्दलीय, 2 भाजपा और 2 कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। हिण्डौन सिटी में भी निर्दलीय आगे हिण्डौन सिटी नगर परिषद के परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। यहां 39 निर्दलीय, 12 भाजपा और 9 कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। मंडरायल में कांग्रेस आगे मंडरायल नगर पालिका के परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। यहां कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और निर्दलीय के 2 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीयों का जोर टोडाभीम नगरपालिका के 35 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 सीटों पर जीत हासिल की। परिणाम सामने आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने पुलिस वाहन घेरा, मारपीट और हमला

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अपराधी के परिजनों और आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब भीड़ ने पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोलकर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की है। बताया जा रहा है कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची के अपने घर आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और सरकारी वाहन में बैठाकर ले जाने लगी। लेकिन गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। सामने आए वीडियो में रात के अंधेरे में पुलिस की गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगती है और हिरासत में लिए गए आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग भी पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगते हैं। भीड़ की कोशिश आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की थी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को पीछे धकेलते हुए किसी तरह पुलिस वाहन को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। पुलिस आरोपी रोहित उर्फ बुच्ची को लेकर सीधे चेरिया बरियारपुर थाना पहुंची। जहां उससे पुराने मामले और फरारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार के मुताबिक, सकरौली गांव निवासी रोहित महतो के खिलाफ न्यायालय से वारंट और इश्तेहार निर्गत था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। मामले में पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

वार्ड 87 में EVM खराब, महिला कांग्रेस धरना देकर मतगणना पारदर्शी कराने की मांग

Jaipur, Rajasthan:नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने के कारण उसके मतों की गणना नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गईं।निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।
0
0
Report

रामनगर के भलोंन में उफनते नाले से कार बची, एक युवक सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करना एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। तेज बहाव में एक कार चालक ने अपनी कार डाल दी, फिर क्या था कार तेज बहाव में बहने लगी। गनीमत रही कि कार नाले की गहराई में गिरने से पहले ही फंस गई और हल्के पानी के बहाव में बहने लगी। कार को बहता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के जरिए कार को खींचकर सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार को बाहर निकालने में जुटे एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बहने लगा। युवक को बहता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते ग्रामीण युवक तक नहीं पहुंचते तो वह भी तेज बहाव में बह सकता था। गनीमत है कि ग्रामीणों की तत्परता से कार सवारों के साथ-साथ रेस्क्यू में जुटे युवक की भी जान बच गई। लोगों ने बरसात के दौरान उफनते नालों को पार करने की कोशिश पर चिंता जताई है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बरसाती नाले इन दिनों उफान पर हैं और पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो सकते हैं। भलोंन में हुई यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि तेज बहाव वाले बरसाती नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं, खासकर वाहन चालकों को पानी का बहाव कम होने का इंतजार करना चाहिए और सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस घटना में स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर की गई मदद से एक नहीं, बल्कि दो संभावित हादसे टल गए.
0
0
Report
Advertisement

यूपी विधायक ने UCC लागू करने की बात कही; BRICS मीटिंग में विपक्षी CMs अनुपस्थिति

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Nand Kishore Gurjar (BJP MLA) On UCC Implementation लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है और बीजेपी संवाद पर विश्वास करती है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जो कहा जाता है वो किया जाता है उनके द्वारा चाहे नक्सल पे धारा 370 पे सीएए पे जो कहा गया समय से पहले पूरा किया गया है और यूसीसी लागू होना इस देश के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के लिए बहुत जरूरी है। भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनाना है तो समान नागरिक संहिता को लागू करना अनिवार्य है और जो माननीय गृह मंत्री जी ने जो कहा है उसका आज पूरा देश उनकी प्रशंसा कर रहा है उनको बधाई दे रहा है कि उन्होंने जो संकल्प लिया है। 29 तक हम लागू कर देंगे। मजबूरी में जो अन्य दलों की सरकार है उसको भी लागू करना पड़ेगा। Rahul Gandhi's BRICS Dinner Remarks ब्रिग्स डिनर में के शाकाहारी मेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि अस्सी प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं। इस पर किरण रिजिनी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बड़े दुर्भाग्य की बात है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गाय काट करके बी पार्टी की और ये केरला बहुत जाते हैं तो निश्चित तौर पे इनको तकलीफ है कि वहां इनके जो लोग थे या जो लोग आए। अगर कांग्रेस की सरकार रही होती तो वहां बीप परोसा जाता और इनको ये तकलीफ है कि गौ माता क्यों नहीं कटी। एक एक हिंदू देख रहा है लगातार सनातन का अपमान कर रहे हैं। इनकी माता जी और इनके बयान आते हैं कि अफजल गुरु हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल जिंदा हैं। बटला हाउस कांड में सोनिया जी कहती है रात भर नहीं सोई मैं रोती रही। तो ये पूरा प्रदेश और देश देख रहा है जनता इन्हें माफ नहीं करेगी कांग्रेस बची नहीं है। राहुल गांधी पूरी तरह से पप्पू के साथ साथ。 West Bengal Madrasa Closure Order / S/B ये जो हमारे यहां भी दलित और ओबीसी वर्ग की बच्चियों के साथ बलात्कार और जो दलित बच्चों को पीट के मारा है। ये मदरसा छाप और मदरसा.की ही संस्कृति है जहां केवल जिहाद पढ़ाया जाता है, गजवा हिंद की शिक्षा दी जाती है। हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी और हमारे मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हमारे यहां बच्चिया बने कर्नल सोफिया, अब्दुल कलाम निकलें कॉलेजों से पढ़ के जो भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान दें।लेकिन मदरसों में जो शिक्षा दी जाती है कि इस्लाम के अलावा अगर कोई और है उसका कत्ल कर दो, बेटियों के दुराचार करो। जहां ये जिहाद की शिक्षा दी जाती है कि मोहम्मद के अलावा कोई नहीं है, उन मदरसों में।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम सेक्टर-50 के मंदिर तोड़ने के बाद साधु-ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - बगीची महंत बाबा बालक नाथ मंदिर तोड़ने का मामला साधूओं और ग्रामीणों ने एडीसी सोनू भट्ट को सौंपा ज्ञापन प्रशासन को दी चेतावनी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो होगा आंदोलन समाधि को पुनरस्थापित करने कि मांग, सभी मूर्तियों को वापस किया जाए, गिरफ्तार हुए साधूओं और लोगों को रिहा किया जाए गुरूग्राम के सेक्टर 50 तोड़ा गया था मंदिर और समाधि का स्ट्रेकचर एंकर गुरुग्राम के सेक्टर 50 में बगीची महंत बालक नाथ के मंदिर को तोड़ने के मामले में आज साधुओं और ग्रामीणों ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापनों सौंपा... ज्ञापन के मार्फत प्रशासन को चेतावनी दी है यदि उनकी जो मांगे हैं उन्हें पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.... ज्ञापन में साधुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जो महंत बालक नाथ की समाधि तोड़ी गई है उसे पुनर्स्थापित किया जाए वही मंदिर से जो मूर्तियां हटाई गई है उन्हें वापस किया जाए इसके अलावा जो साधु और लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.... इसके अलावा मंदिर परिसर में जो गौशाला बनी थी गौशाला में जो गए वहां से हटाई गई हैं उन्हें वापस किया जाए... जिला अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि उन्होंने ज्ञापन के मार्फत पर जो मांगे रखी है उन्हें उच्च अधिकारी और मुख्यमंत्री के सामने रखकर सही निर्णय लिया जायेगा..... बाइट, योगी बालकनाथ कटवारिया, साधू बाइट, अरुण ठाकरान, प्रतिनिधिमंडल सदस्य बाइट, प्रदीप जेलदार, प्रतिनिधिमंडल, सदस्य
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान 2026: मोदी के जन्मदिन तक देश भर में सेवा फैलेगी

New Delhi, Delhi:*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याण सेवा के 25 वर्ष पूरे होने एवं उनके आगामी 17 सितम्बर को जन्मदिवस के उपलक्ष में दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा संगठन ने 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक "सेवा संकल्प अभियान 2026" चलाएगा* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य का कार्यकाल रहा है। इसमें 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्षों से अधिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा की है。 17 सितंबर को उनके जन्मदिन को हम सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते आए हैं。 इस बार मोदी जी के जन्मदिन पर पूरा महीना सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। बीजेपी पूरे देश में और 22 राज्यों में, जहां बीजेपी और एनडीए की सरकार है, हर एक व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प ले रही है。 200 से ज्यादा योजनाएं देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित की गई हैं। हर व्यक्ति किसी न किसी योजना से लाभान्वित हुआ है。 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभाला, तब देश में 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि इन सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। पांच साल में हर उस गांव में बिजली पहुंचाई गई और इसके बाद अगले तीन वर्षों में हर घर तक बिजली पहुंचाई गई。 15 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है और लोगों को अपना घर भी मिला है。 जनधन खाते खोलकर गरीब लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है。 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इसी भाव के साथ दिल्ली भाजपा "सेवा संकल्प उत्सव" 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026" तक मनाएगी 1. 17 सितम्बर - 2 कार्यक्रम: 14 संगठनात्मक जिलों में मेगा रक्तदान शिविर जिसका लक्ष्य है 2500 यूनिट रक्त एकत्र कर स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद। "आशीर्वाद का दीया" - लगभग 1.28 लाख लाभार्थी घरों में दीये जगाये जायेंगे, कुल 7 लाख 80 हजार दीये जगाने का लक्ष्य जिसमे से 14000 दीये दिल्ली के 140 आईकोनिक स्थलों पर जगाये जायेंगे। सभी विधायक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 2. "सेवा चित्र": मेरे सपनों का भारत (सेवा चित्र चित्रण) 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक 4500 स्कूलों में 5 लाख विद्यार्थियों के बीच होगा यह कार्यक्रम। 3. "सेवा की कहानी" - प्रत्येक शक्ति केंद्र से 10 विडिओ योजना लाभार्थियों के जारी होंगे। 4. "25 सितम्बर से 7 अक्टूबर": आंगन मिलन सेवा - 4095 आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद एवं अभिनंदन। 5. "सेवा मेरा योगदान": 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक 2500 स्थानों पर स्वच्छता अभियान। संगठन कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के बड़े यमुना सफाई अभियान में भी भागीदारी करेंगे। 6. "सेवा के रंग राष्ट्र के संग" : प्रदेश, जिला एवं मंडल आईकोनिक स्थलों एवं बाजारों में रंगोली बनायेंगे। 7. "सेवा ज्योति कलश यात्रा": 7 अक्टूबर को सभी 14 जिलों में सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प निकाली जायेगी। 8. "वडनगर से वाराणसी": 15 सितम्बर को दिल्ली से 50 कार्यकर्ताओं की टोली वाराणासी जायेगी और 29 सितम्बर को वडनगर से गुजरात के 50 कार्यकर्ताओं की टोली दिल्ली आयेगी और उसका अभिनंदन होगा। 9. "नमो सेवा" - अनकही कहानीयां : 18 सितम्बर से 8 अक्टूबर के मध्य 1280 स्थानों पर नमो सेवा कार्यों से जुड़े सेवा स्मरण नुक्कड नाटक होंगे। 10. "सुशासन सेवा संवाद" : इसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। सेवा सेतु अभियान के تحت 3 दिन हर विधानसभा में सरकार की तरफ से जो केंद्र और राज्य की योजनाएं हैं, उन्हें लेकर कैंप लगाए जाएंगे。 युवा और उनके मेंटर्स के साथ मिलकर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें वैज्ञानिक स्किल का इस्तेमाल करते हुए प्रोजेक्ट्स डिजाइन किए जाएंगे。 पूरे देश में 4-5 बड़े शहरों में सम्मेलन किए जाएंगे。 *CM Rekha Gupta* दिल्ली के लिए उनके कार्यकाल में जो काम हुए हैं या चल रहे हैं, उनमें 1,25,000 करोड़ रुपये के काम दिल्ली में दिए गए हैं。 BRICS समिट के दौरान ग्लोबल डिप्लोमेसी का केंद्र दिल्ली बना है। भारत का ग्लोबल रोल लगातार बढ़ रहा है。 स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप सरकार की तरफ से लगाए जाएंगे。 दिल्ली में सीनियर सिटीजन्स के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे。 लेबर रजिस्ट्रेशन और उनके हेल्थ चेकअप के लिए इस महीने कैंप लगाए जाएंगे。 ऑर्गन डोनेशन के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म SOTO का इनॉगरेशन इस दौरान किया जाएगा, जो केंद्र से भी संचालित होता है。 UD और MCD की तरफ से सैनिटेशन ड्राइव दिल्ली के हर वार्ड और दिल्ली के हर कोने में चलाई जाएगी。 यमुना की सफाई हमारे लिए सिर्फ एक दिन का प्रोजेक्ट नहीं है। हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। djb 8,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और फाउंडेशन दिल्ली सरकार करेगी。 ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली मिशन के तहत 70 लाख पेड़ लगाने का जो टारगेट था, उसे और आगे लेकर जाएंगे。 इस संकल्प अभियान के दौरान 13,820 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जाएगी।
0
0
Report

देशबंधु कॉलेज में नामांकन रद्द के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन शुरू

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव का बिगुल बज चुका है प्रत्याशी अब कॉलेज में जाकर छात्रों से मिलकर प्रचार कर रहे हैं। नामांकन भरे जा चुके हैं। इसके बाद सभी छात्र संगठन अपने प्रत्याशियों के साथ 52 कॉलेजों में प्रचार तेज करेंगे। आज देशबंधु कॉलेज के बाहर छात्रों का समूह कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान कॉलेज के बाहर खड़े थे ताकि उग्र छात्रों को संभाला जा सके। दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज नामचीन कॉलेज में से एक है जहां आज सोमवार को छात्रों का एक समूह कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते दिखे। यह छात्र प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव पद के लिए उम्मीदवारों में से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया जिससे विरोध प्रदर्शन सामने आया और छात्र बड़ी संख्या में कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन कर रही छात्रा बताती है कि मैं पूर्व में देशबंधु कॉलेज की सेक्रेटरी रही हूं पर इस बार कॉलेज प्रशासन ने अपना मनचाहा उम्मीदवार उतारा है और जो कॉलेज के छात्रों का पसंद था उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है। जब हमने इसके लिए प्रदर्शन किया तो उन्होंने कल रविवार को एक फेक लिस्ट बाहर लगा दी ताकि हम उसे देखकर विरोध बंद कर दें और घर चले जाएं। फिर आज देखा गया कि वह लिस्ट हटा दी गई है इसलिए हम चाहते हैं कि कॉलेज का प्रिंसिपल बाहर आए और हम लोग से बात करें और हमारे कैंडिडेट के नामांकन के बारे में सही जानकारी दें अन्यथा हम ऐसा ही प्रदर्शन करते रहेंगे。 देखिए मैं प्रेसिडेंट पद के लिए इस कॉलेज से खड़ा था लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मेरा नामांकन रद्द कर दिया है। अब इस कॉलेज के प्रेसीडेंट पद के लिए एक ही उम्मीदवार खड़ा है विपक्ष में कोई उम्मीदवार नहीं है तो छात्र किसे वोट करेंगे। हमने पूछा कि हमारा नामांकन क्यों रद्द किया गया तो कहा गया कि आपकी अटेंडेंस कम थी तो हम जानना चाहते हैं कि जो उम्मीदवार कॉलेज ने चुना क्या उसकी अटेंडेंस पूरी है, अटेंडेंस शीट दिखानी चाहिए। अगर आप चुनाव कर रहे हैं तो सही कारण दें अन्यथा एक नियम सभी पदों के लिए एक होना चाहिए। पिछले दो दिनों से छात्र प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रिंसिपल बाहर आए और सही कारण बताएं कि आखिरकार क्यों प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है। हमारे पास यह है कि कॉलेज में सुविधाएं नहीं मिल रहीं, इसलिए हमने योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए चुनाव लड़े थे लेकिन कॉलेज प्रशासन नहीं चाहता कि छात्रों को सुविधाएं मिले इसलिए वह अपने मनचाहे उम्मीदवार को खड़ा कर रहे हैं और प्रतिद्वंदी का नामांकन रद्द कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और CRPF के जवान तैनात रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top