icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
466001
DYDHARMENDRA YADAVFollow21 May 2025, 04:32 pm

सीहोर जिले को निक्षय शिविर अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

Sehore, Madhya Pradesh:

राजभवन में आयोजित 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के सम्मान समारोह में सीहोर जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के कलेक्टर बालागुरु के. और स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीहोर जिले को टीबी रोगियों को सर्वाधिक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) भुगतान के लिए प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन का दर्जा मिला। यह सम्मान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी कार्यप्रणाली और टीम वर्क का प्रमाण है। कलेक्टर बालागुरु के. ने इस उपलब्धि को जिलेवासियों और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण का परिणाम बताया।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
466001
DYDHARMENDRA YADAVFollow30 Apr 2025, 02:58 pm

Sehore - दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

Sehore, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए, देश हित में जो चाहे करें सीहोर। राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज भोपाल इंदौर मार्ग पर स्थित टोल टैक्स के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आतंकवाद से समझौता नहीं किया है कांग्रेस ने दो प्रधानमंत्री खोए हैं दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिए हैं वह जो चाहे देश हित में निर्णय करें।
0
0
Report
Advertisement
Back to top