466446
Sehore - हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को रेहटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी पुलिस हत्या के प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है. मिली जानकारी के अनुसार फरियादी चंन्दन सिंह पिता ओंमप्रकाश बेलदार उम्र 41 साल निवासी नीमखेडा थाना रेहटी की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. तभी से आरोपी फरार चल रहे थे जिनको गिरफ्तार कर रेहटी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के चार पंचायत क्षेत्रों में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 4.44 लाख मतदाता
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में वोटिंग चार पंचायत समितियों में 4.44 लाख मतदाता करेंगे मतदान जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 और पंचायत समिति के 74 सदस्यों का चुनाव 460 मतदान केंद्रों पर 299 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुबह ठंड के चलते मतदान की शुरुआत धीमी, दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगी रफ्तार पंचायत चुनाव-2026 के तीसरे चरण में मंगलवार को झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह ठंड का असर मतदान पर भी देखने को मिला और मतदान की शुरुआत धीमी रही। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आने की संभावना है। चारों पंचायत समितियों में 4 लाख 44 हजार 465 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 30 हजार 807 पुरुष, 2 लाख 13 हजार 656 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 तथा चार पंचायत समितियों के 74 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 460 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 299 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।0
0
Report
हैवल्स में 12 घंटे ड्यूटी और वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन
Alwar, Rajasthan:अलवर। उद्योग नगर स्थित हैवल्स कंपनी में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर निर्धारित समय से अधिक काम कराने, वेतन में मनमानी कटौती और त्योहारों पर सुविधाएं नहीं देने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनसे 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता। 20 हजार रुपये वेतन तय होने के बावजूद हाथ में केवल 18 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 5 से 10 मिनट की देरी होने पर भी हाजिरी काटने या घंटों के हिसाब से वेतन में कटौती करने का आरोप लगाया है। महिला श्रमिकों ने वेतन में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 8 घंटे काम करने वाले कर्मचारियों को उनसे अधिक वेतन मिलता है, जबकि वे 12 घंटे मेहनत करने के बावजूद कम वेतन पा रही हैं। उनका कहना है कि तीन साल से कंपनी में काम करने के बावजूद उन्हें न तो उचित मेहनताना मिल रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं。 इसके अलावा बोनस और दीपावली पर मिलने वाले उपहारों को लेकर भी श्रमिकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि कंपनी की ओर से न तो उचित बोनस दिया जाता है और न ही त्योहार पर मिठाई, बर्तन या अन्य उपहार दिए जाते हैं। श्रमिकों ने प्रबंधन से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।0
0
Report
बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल दावा: राहुल गांधी की रैली फ्लॉप, चुनाव लोकतंत्र का रास्ता
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर में, राहुल गांधी की रैली पर साधा निशाना बोले- राहुल गांधी की रैली रही फ्लॉप शो कहा- लोकतंत्र में चुनाव लड़कर ही होता है बदलाव कांग्रेस पर ‘रिजीम चेंज’ की बात कर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप राहुल गांधी के बयान पर मेघवाल का पलटवार केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र में बदलाव का रास्ता चुनाव से होकर गुजरता है उन्होंने कांग्रेस पर ‘रिजीम चेंज’ की बात कर अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राहुल गांधी की रैली और उनके बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मेघवाल ने रैली को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने और व्यवस्था में बदलाव का संवैधानिक रास्ता चुनाव है। मंत्री ने कहा कि जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना और जनादेश हासिल करना ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके विपरीत ‘रिजीम चेंज’ जैसी बात करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। मेघवाल ने कांग्रेस पर ऐसे बयानों के जरिए अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।0
0
Report
Advertisement
खूंटी में अफीम खेती रोकने के लिए पुलिस ड्रोन निगरानी शुरू, 980 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार。 क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - अफीम खेती पर लगेगी रोक , पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, 980 ग्राम अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार。 एंकर - अब अफीम की खेती करने का समय आ गया है। लोग छिप छिपकर गोपनीय तरीके से अफीम फसल करने लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने और अफीम की खेती ने होने देने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से कमर कस ली है। जहां खूँटी में विगत 12 वर्षों से हो रही अफीम की खेती होती रही है। और भारी मात्रा में डोडा व अफीम पकड़े जाते रहे हैं। साथ ही, अफीम खेती करनेवाले लोगों के अलावे तस्करी करनेवाले लोगों को भी पकड़ा जा चुका है। जिसमें अंतरराज्यीय स्मगलर भी पकड़े गये हैं। वहीं इस बार अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्र में नजर रखना शुरू कर दिया है। पानी पटवन के सामानों की खरीदारी करनेवालों पर नजर रखी जा रही है । दुकानदारों को भी उन्हें पानी मशीन न बेचने की हिदायत दी गयी है। वहीं जनजागरण के अलावे ड्रोन से क्षेत्र में नजर रखना जाएगा । ताकि इस बार खेती कोई भी नहीं कर सकेंगे। लेकिन अफीम खेती पूरी तरह समाप्त करना खूँटी पुलिस के लिए एक चुनौती होगा। जोकि पिछले वर्ष में काफी कोशिश के बावजूद अफीम खेती हुई थी जिसका नतीजा था कि डोडा व अफीम पकड़ाये थे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि अब अफीम की खेती का समय आ गया है और लोग अफीम की खेती करेंगे । इसलिए अफीम खेती के विरुद्ध पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाएगी और पहले जनजागरण करेगी साथ ही ड्रोन कैमरा से फसल का छापामारी किया जाएगा और मैप ट्रेक करके विनष्ट करेगी । इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है。 बाईट - ऋषभ गर्ग, एसपी, खूँटी。 एंकर - खूँटी पुलिस इसी बीच सोमवार की शाम 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ मुरहू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये पकड़ा गया शख्स अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु का रहनेवाला लादु मुण्डा है और पूर्व में नक्सली था। जो सरेंडर करके जेल से छुटा था। वहीं एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि लगभग पाँच लाख रुपए अफीम की अनुमानित कीमत होगा। जिसे रंगेहाथ मुरहू रोड नील फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया है। दो लोग फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा 。 बाइट - ऋषभ गर्ग, एसपी खूँटी。0
0
Report
नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है; शहर धुआँ-धुँध से घिरा
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): visuals of rising air pollution in the city0
0
Report
चक्रवात मुरसु ने एपी जिलों में भारी बारिश, 8 जिलों में शिक्षण संस्थानों की छुट्टी
Noida, Uttar Pradesh:Cyclone Murasu has triggered heavy rainfall across several AP districts, prompting collectors to declare a holiday for educational institutions in 8 districts, including Bapatla, Nellore, Guntur & Krishna. As the cyclone makes landfall near Ongole in Prakasam district, the region is witnessing intense rainfall, with coastal areas experiencing wind speeds of 120-160 kmph. Residents have been urged to remain alert.0
0
Report
Advertisement
खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव में जेठ और उसके पुत्रों पर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं एक महिला बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके जेठ और जेठ के बेटों ने मिलकर उस पर हमला किया। मारपीट में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।0
0
Report
आगरा में दीपावली-धनतेरस सुरक्षा: 103 चेकिंग पॉइंट, सिटी जोन में चौकसी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दीपावली और धनतेरस को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट मोड पर त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सिटी जोन में 103 चेकिंग पॉइंट चिन्हित बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की होगी सघन चेकिंग सिटी जोन के 13 प्रवेश मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी भीड़भाड़ वाले बाजारों और हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी पुलिस की तैनाती ज्वेलर्स की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था परख रहे सभी एसीपी महिला सुरक्षा के लिए बाजारों में सक्रिय रहेंगी एंटी रोमियो टीमें एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार ने दी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बाइट मनोज कुमार एडीसीपी0
0
Report
आजमगढ़ में एडीजी के वार्षिक निरीक्षण से पुलिस-व्यवस्था पर ठोस निर्देश
Azamgarh, Uttar Pradesh:एडीजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पीस कमेटी के सदस्यों से किया संवाद, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आजमगढ़ जिले में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्द द्वारा एडीजी को सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी और एसएसपी की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं आजमगढ़ के अलावा जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के आईपीएस अधिकारी भी उपस्थित रहे। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों और जनशिकायतों के निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। एडीजी नवीन अरोड़ा ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। समीक्षा गोष्ठी के बाद पुलिस लाइन में एडीजी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। एडीजी ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता के दौरान वार्षिक निरीक्षण में की गई समीक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनपद में संचालित विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी साझा की।0
0
Report
Advertisement
चूरू जिले में पंचायत चुनाव शुरू: सात पंचायत समितियों के लिए मतदान began
Churu, Rajasthan:चूरू में लोकतंत्र का उत्सव, सात पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान शुरू 117 वार्ड, 400 प्रत्याशी और 6.21 लाख मतदाता, जिला परिषद के 20 वार्ड में 81 उम्मीदवार चूरू। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 20 वार्डों में जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की सरदारशहर पूर्व, सरदारशहर, बीदासर, राजगढ़, सिद्धमुख, चांदगोठी और भानीपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। इन सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में कुल 400 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 113, कांग्रेस के 117, आरएलपी के 54 और 116 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं जिला परिषद के 20 वार्डों में 81 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान के बाद मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद होगा। जिले की seven पंचायत समितियों के कुल 6 लाख 21 हजार 757 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद 5 नवंबर को ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा。0
0
Report
जनगणना के द्वितीय चरण के लिए 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर अंतर्गतभरखनी में बी आर सी सभागार में सोमवार शाम को जनगणना के द्वितीय चरण के कार्य को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण तीन बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक बैच में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सचिन यादव ने शिक्षकों को मकान सूचीकरण, भवनों का विवरण दर्ज करने, परिवारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने जनगणना कार्य में सावधानी बरतने, सटीक जानकारी दर्ज करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह, ट्रेनर ललित कुमार द्विवेदी, मुनेेंद्र कुमार, अनुज कटियार, ललित पाल, राहुल कुमार, शिवम यादव, नरेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।0
0
Report
खजूरी खास में ट्रक टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
New Delhi, Delhi:खजूरी खास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खजूरी खास इलाके के रहने वाले पवन और संतोष के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिवार ने बताया कि यह अपने काम से देर रात घर लौट रहे थे तो आधे वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के तीन बड़े प्रतिष्ठानों में कचरा प्रबंधन जांच, कमियाँ मिलने पर कार्रवाई तय
Ujjain, Madhya Pradesh:तीन बड़े प्रतिष्ठानों की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था जांची, कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई नगर निगम की टीम ने अपना स्वीट्स, होटल आश्रय और होटल सममारा का किया निरीक्षण, टैंकों की सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उज्जैन। शहर में कचरे के सही प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने होटलों और बड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण शुरू किया है। इसी कड़ी में निगम अधिकारियों की टीम ने अपना स्वीट्स, होटल आश्रय और होटल सममारा की बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कचरे के प्रबंधन, टैंकों की सफाई, मशीनों के रखरखाव और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने टैंकों पर ढक्कन लगे होने, चैंबरों की नियमित सफाई और सफाई कार्य में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की। निरीक्षण में जहां कमियां सामने आईं, वहां अधिकारियों ने जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सफाई के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी मशीनों का नियमित रखरखाव किया जाए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के अन्य होटल, रेस्टोरेंट और बड़े प्रतिष्ठानों का भी इसी तरह निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं अपशिष्ट प्रबंधन या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए 1 किमी मार्ग चौड़ीकरण, यातायात राहत उम्मीद
Ujjain, Madhya Pradesh:करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग का 18 मीटर तक होगा चौड़ीकरण, मलबा हटाने और नाली निर्माण में तेजी लाने को कहा। उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर मुकेश टटवाल ने गाड़ी अड्डा चौराहे से निकास चौराहे तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। दीपावली के त्योहार को देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान रहवासियों, व्यापारियों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे को तत्काल हटाने और नाली निर्माण का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। गाड़ी अड्डा से निकास चौराहा तक करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए चिह्नित हिस्सों को रहवासी स्वयं हटा रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी नाली निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सतना-रीवा रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, युवक घायल; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Satna, Madhya Pradesh:सतना-रीवा रेलखंड पर बीती रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच पर असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया। चलती ट्रेन पर हुए इस हमले में कोच की खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।0
0
Report
Advertisement
