icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
466001
SSSunil SharmaFollow23 Apr 2025, 05:29 pm

Sehore - पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकाण्ड के विरोध में कांग्रेसजनों ने जताया विरोध,आतंकवाद के पुतले को दी फांसी

Sehore, Madhya Pradesh:पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं भाजपा सरकार की नाकामियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकवाद के पुतले को फांसी देकर आतंकवाद के खिलाफ गगन भेदी नारे लगाये गये। इस मौके पर मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं दुखी परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु दो मिनट को मौन रख ईश्वर से कामना भी की गई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मीरजापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर की मौत: परिजनों का आरोप, इलाज में ढिलाई

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जिला कारागार में बंद चील्ह थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कैदी नन्हकू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल और जेल परिसर पहुंच गए तथा पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण कैदी की जान चली गई। एक रिपोर्ट मृतक नन्हकू सिंह को गत दिनों 12 जून को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसओजी टीम ने उसे मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जेल में बंद रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि नन्हकू सिंह की हालत खराब होने के बावजूद जेल प्रशासन ने समय रहते उसका समुचित इलाज नहीं कराया। उनका कहना है कि डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दिए जाने के बाद भी जेलकर्मियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जेल प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया गया होता तो नन्हकू सिंह की जान बचाई जा सकती थी。 घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा。
0
0
Report

झांसी के मऊरानीपुर में किराए पर विवाद के बाद महिला ने कंडक्टर को पीटा

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां अंबेडकर चौराहे पर एक बस में महिला यात्री और कंडक्टर के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि किराया मांगने पर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंडक्टर की बस के अंदर पिटाई कर दी। फिर महिला कंडक्टर की कॉलर पकड़े कर उसे खींचकर नीचे ले गई, और खूब खरी-खोटी सुनाई, इस दौरान अंबेडकर चौराहा पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि नौगांव से झांसी जा रही एक निजी बस में महिला यात्री से कंडक्टर ने किराया मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने साथियों को बुला लिया और मिलकर कंडक्टर की मारपीट कर दी। फिर महिला ने कंडक्टर की कॉलर पकड़ ली और उसे बस से नीचे खींचकर ले गई। सड़क पर भी महिला और उसके साथियों ने कंडक्टर के साथ मारपीट के बाद महिला ने बस कंडक्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान कंडक्टर अपनी सफाई देता रहा, वहीं बस में सवार अन्य यात्री तमाशबीन बने रहे।
0
0
Report

धनबाद: फर्जी हस्ताक्षर मामले पर प्रशासनिक महकमे में हलचल, पुलिस करेगी जांच

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में उपायुक्त के कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अल्ट्रासोनोग्राफी क्लिनिक के पीसी एंड पीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के तहत फॉर्म-बी जमा करने में फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग के आरोप में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मिहिर कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने डॉ. मिहिर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया था। डीसी के आदेश के बाद सिविल सर्जन कार्यालय हरकत में आया और तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम धनबाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। वही सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं धनबाद थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में डीज़ल से इलेक्ट्रिक ई-बसों का क्रम शुरू, 150 बसें पहले चरण में

Jaipur, Rajasthan:पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन के हालात बदलने जा रहे हैं. डीज़ल से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट होगा जयपुर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट. पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत जयपुर को पहले चरण में मिलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें. दूसरे चरण में मिलेंगी 300 ई-बसें. ई-बसों का जयपुर पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला. जयपुर आई ई-बसों का करवाया जा रहा है रजिस्ट्रेशन. जल्द जयपुर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी नई ई-बसें. राजधानी जयपुर के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलने जा रही है। जयपुर में अब दम तोड़ चुकी JCTSL की बसों की जगह अब नई ई-बसें शुरू होने जा रही हैं. JCTSL MD नारायण सिंह ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान को प्रथम चरण में 675 बसें मिलेंगी, जिसमें से जयपुर शहर को 150 बसें मिलेंगी. दूसरे चरण में राजस्थान को 475 बसें मिलेंगी, जिसमें जयपुर को 300 बसें मिलेंगी. अगले 6 महीने में जयपुर शहर को कुल 450 बसें मिल जाएंगी. फिलहाल जयपुर शहर में JCTSL की ओर से 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। नई बसें आने के बाद खटारा बसों को हटा दिया जाएगा। जयपुर शहर के JCTSL बस डिपो को डीज़ल से इलेक्ट्रिक मोड पर शिफ्ट किया जा रहा है। जयपुर शहर में बसों का आना शुरू हो गया है. 20 से अधिक बसें आ चुकी हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन का काम किया जा रहा है. जल्द बसों का संचालन शुरू होगा. जयपुर शहर में दो तरह की बसों का होगा संचालन. केंद्र की योजना के तहत मिलने वाली ई-बसें 9 मीटर और 12 मीटर की हैं. 9 मीटर बस के संचालन में 61 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च होगा, जिसमें से 22 रुपए केंद्र सरकार देगी, बाकी राज्य सरकार और JCTSL को देने होंगे. इसी तरह 12 मीटर बस के 1 किलोमीटर पर 72 रुपए खर्च आएगा, जिसमें 24 रुपए केंद्र सरकार से मिलेंगे और बाकी राज्य सरकार व JCTSL को देने होंगे. फिलहाल जो नई ई-बसें जयपुर पहुंची हैं, उन्हें चलाने के लिए ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. जैसे ही 50 के आसपास बसें जयपुर पहुंच जाएंगी, जयपुर में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
0
0
Report

बालछप्पर गांव में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव बालछप्पर (कल्याणपुर माजरी) में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही, ग्राम सभा में पारदर्शिता न बरतने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. ग्रामीणों की ओर से संतोष कुमार ने बताया कि गांव में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। खेड़ा मंदिर से राम स्वरूप के घर तक और अनुज पंडित के घर से बबलू के घर तक जाने वाले फिरनी मार्ग की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद सरपंच ने गटका डालकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। खराब मार्ग के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामिणों ने आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली ग्राम सभा की सूचना गांव में नहीं दी गई और न ही मुनादी करवाई गई। इसके कारण अधिकांश ग्रामीण बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने नियमों के अनुसार दोबारा ग्राम सभा आयोजित कराने की मांग की है. इसके अलावा अनुज शर्मा के घर से पशु अस्पताल तक हाल ही में बनाई गई सीवरेज लाइन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे गुणवत्ता में कमी की आशंका है. गांव में कई स्थानों पर मेनहोल खुले पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है. जोहड़ की निकाली गई गाद रास्तों पर डालने से फिसलन बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा गांव की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है.
0
0
Report

टोंक में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद टीम पर अभद्रता

Tonk, Rajasthan:टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी को दी गई शिकायत के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर परिषद की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। नगर परिषद का हटाओ दस्ता वजीरपुरा से लहन जाने वाली सड़क पर दोनों ओर बाड़ों के रूप में किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचा था। कार्रवाई नगर परिषद के आरआई सौरभ गर्ग के नेतृत्व में की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए अभद्र व्यवहार किया और मारपीट का प्रयास किया। मामले में दस्ते के प्रभारी आरआई सौरभ गर्ग ने अतिक्रमणकारी रमेश शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

STF ने करनाल में डॉक्टर हत्या की साजिश नाकाम कर तीन बदमाश दबोचे

Karnal, Haryana:करनाल। डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, STF ने गैंग के तीन बदमाश दबोचे शुभम समेत आशु और विकास गिरफ्तार, दो ऑटोमैटिक गन व 25 जिंदा कारतूस बरामद。 करनाल एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों ka भी खुलासा हुआ, जिसके बाद दो और बदमाशों को पंजाब से काबू किया गया। शुभम के पास से हथियार बरामद एसटीएफ ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दो ऑटोमैटिक गन और 25 जिंदा कारतूस मिले हैं। पूछताछ में शुभम ने कई अहम खुलासे किए और अपने दो साथियों के बारे में जानकारी दी。 पंजाब से आशु और विकास भी गिरफ्तAर शुभम की निशानदेही पर एसटीएफ ने पंजाब में दबिश देकर उसके दो साथी आशु और विकास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी एक संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे。 कई शहरों में चला चुके हैं गोलियां पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पहले भी पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ये लोग फिरौती मांगने का काम करते हैं और पैसे न मिलने पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाते हैं。 काला राणा गैंग से जुड़े हैं आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों बदमाश काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग प्रदेश और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड लिया था। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य साथियों की तलाश भी जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके。
0
0
Report

बेगूं में बिजली लाइन काम के दौरान ठेकेदार कर्मी करंट से घायल, हालत गंभीर

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में बिजली लाइन काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जयनगर मार्ग स्थित एलआईसी ऑफिस के पास बिजली के खंभे पर काम कर रहे ठेकेदार कर्मी कमलनाथ को अचानक करंट लग गया, जिससे वह संतुलन खोकर खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायल को बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

हाईवे पर ट्रक आग से टला, चालक ने बीच सड़क कूदकर बचाई जान

Begun, Rajasthan:भदेसर, चित्तौड़गढ़ - मंगलवार देर रात चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भदेसर क्षेत्र में होटल राज मंदिर के पास भीलवाड़ा से हिम्मतनगर जा रहा रद्दी कागज से भरा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया. आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचा ली. ट्रक में बड़ी मात्रा में रद्दी कागज भरा होने से आग तेजी से फैलने की आशंका थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी, जिसे भदेसर पुलिस ने यातायात सुचारू कर नियंत्रित किया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
0
0
Report

टोंक की पुरानी सब्जी मंडी में नकली नोट से महिलाओं से ठगी, 10–15 महिलाएं शिकार

Tonk, Rajasthan:टोंक शहर की पुरानी सब्जी मंडी में नकली नोट चलाकर महिलाओं से ठги करने का मामला सामने आया है। एक युवक सब्जी खरीदने के बहाने मंडी पहुंचा और 50 रुपये की सब्जी लेकर 500 रुपये का नकली नोट थमा दिया। सब्जी विक्रेताओं ने उसे 450 रुपये वापस भी दे दिए। बाद में नोट नकली होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 महिलाएं इस ठगी का शिकार हुई हैं। पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में घटना। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं से जानकारी जुटाई। महिलाओं के अनुसार एक युवक अलग-अलग दुकानों से सब्जी खरीदता रहा और 500 रुपये के नकली नोट देकर असली रुपये वापस लेता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस लोगों से भी सतर्क रहने और बड़े नोट लेते समय उनकी जाँच करने की अपील कर रही है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली से किशनगढ़ तक एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसान-महिला मोर्चा, ज्ञापन का विरोध जारी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में तीन दिन से चल रहे धरने के अंतिम दिन बुधवार को सैकड़ों किसान और महिलाएं शक्ति प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) योगेश देवल को ज्ञापन सौंपा। धरने के समाप्ति पर बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंची और प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया। किसानों का कहना है कि परियोजना के कारण उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि किसान पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे थे। उनकी प्रमुख मांग है कि कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की राजमार्ग परियोजना है तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 2013 के कानून के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि ज्ञापन सौंपा गया है; प्रशासन ने मांगों को उचित बताते हुए अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित स्तर पर भेजे जाने का आश्वासन दिया। जाट ने आरोप लगाया कि सरकारी नीतियाँ किसानों के हितों के विपरीत हैं और भूमि अधिग्रहण से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी, पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा। किसान अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी कीमत पर भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं करेंगे।
0
0
Report
0
0
Report

महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा से जहाजपुर में उत्साह का माहौल

Noida, Uttar Pradesh:धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती गाजे बाजे के साथ निकली विशाल शोभायात्रा । जहाजपुर में आज हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पर महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के तत्वाधान में बागर के बालाजी मंदिर से गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही महाराणा प्रताप उद्यान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद विशाल शौर्य सभा का आयोजन हुआ । जिसमें स्वामी निर्मल राम जी महाराज सहित अन्य वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला । शोभायात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा,मोहन सिंह कानावत,नरेंद्र सिंह राणावत,रामप्रसाद टाक,वेदप्रकाश खटीक,भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक सहित भारी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top