466554
Sehore - भाजपा नेता की दबंगई: रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी-डंडे बरसाए
Shahganj, Madhya Pradesh:भाजपा नेता की दिन - दहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है, जिसमें उसने अपने साथियों सहित रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी-डंडे बरसाए. दबंग बीजेपी नेता ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ भी की है. पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. करीब तीन मिनट 42 सेकंड के वीडियो में साफ नज़र आ रहा है की किस तरह भाजपा नेता रेत रॉयल्टी ऑफिस में अपनी दबंगई दिखा रहा है, आपको बता दें आरोपी गौरव राजपूत शाहगंज भाजपा मंडल में मंत्री है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में स्विफ्ट डिजायर में आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कौलारी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास अचानक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। आग धूं-धूं कर जलने लगी तो मौके पर हड़कंप मच गया। कार चालक अपने गांव से धौलपुर सीएनजी डलवाने आ रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
पटना समेत बिहार के जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद, मानसून सक्रिय हो सकता
Noida, Uttar Pradesh:पटना में सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन पूरे बिहार में मानसून की चाल अब भी सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है。 मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है。 वहीं दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना समेत कई इलाकों में केवल छिटपुट बारिश या हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि 25 से 28 जुलाई के बीच मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं 28 जुलाई को पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।0
0
Report
रायपुर: खम्हारडीह थाने में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर खम्हारडीह थाने में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस का धरना अब भी जारी गुरुवार शाम से धरने पर बैठे है कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर टेंट लगाकर धरना दे रहे कांग्रेसी भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR करने पर अड़े है कांग्रेसी पीसीसी चीफ दीपक बैज, श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर एजाज ढेबर सहित कांग्रेसी थाने में मौजूद0
0
Report
Advertisement
महोबा: दो रात चोरी, एक लाख नकद के साथ नकली 50 हजार नोट बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में छतरपुर रोड लवकुट नगर तिराहा स्थित मां चंद्रिका पाइप सैनिटरी एंड हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर गुल्लक से रुपयों को निकालते और नोट गिनते दिख रहे हैं। दुकानदार के मुताबिक पहली बार 20 जुलाई की मध्यरात्रि और फिर 21 जुलाई की रात चोरी हुई। दुकानदार ने दावा किया कि चोर ने दुकान से लगभग एक लाख रूपये नगद और पेंट के डिब्बे पार कर दिए। मामला तब नया मोड़ ले आया जब व्यापारी ने संदिग्ध चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ कर निशानदेही पर रुपयों बरामद कर लिए, लेकिन वहां से 50 हजार रूपये चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट बरामद हुए।0
0
Report
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पर जनता की शिकायतें सुनी
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (UP): CM Yogi Adityanath listens to public grievances at Gorakhnath Temple / visuals0
0
Report
नौगांव सादात के बंद क्रेशर से लाखों के सामान की चोरी, CCTV में संदिग्ध
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में बंद क्रेशर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, बाइक समेत लाखों का सामान चोरी, संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में अज्ञात चोरों ने एक बंद क्रेशर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजीव कुमार यादव के अनुसार 21 जुलाई की रात चोर फ्रेशर में घुस गए और वहां खड़ी होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल (UP-23 AF 1060) के अलावा 20 केवीए किरलोस्कर का विद्युत अल्टरनेटर, 15 केवीए थ्री-फेज स्टेबलाइजर, 170 एंपियर ट्रैक्टर बैटरी तथा तांबे की दो केबल चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने नौगांव सादात थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: जंतर मंतर पर CJP विरोध प्रदर्शन जारी, सुबह के दृश्य अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CJP PROTEST CONTINUES AT JANTAR MANTAR/ MORNING UPDATED VISUALS0
0
Report
PM Nutrition के तहत दूध-फल वितरण की फोटो प्रेरणा एप पर अपलोड अनिवार्य
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पीएम पोषण के तहत विद्यार्थियों को दूध व फल वितरित किए जाने की फोटो अब प्रेरणा एप पर अपलोड करनी होगी प्रधानाध्यापक स्कूल में छात्रों के दूध पीते वह फल खाते हुए फोटो खींचकर अपलोड करेंगे गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं जिससे छात्रों को पूरा पोषण मिल सके मध्यान भोजन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की प्रेरणा एप पर फल व दूध वितरण की फोटो अपलोड कराई जाए प्रेरणा एप पर इसके लिए अलग मॉड्यूल भी तैयार कर लिया गया है छात्रों को पूरा पोषण मिले इसके लिए या कदम उठाया गया है।0
0
Report
झारखंड में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए वॉकथॉन, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान शुरू
Ranchi, Jharkhand:सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में सैकड़ों की संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लिया। यह पैदल मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। वॉकथॉन शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लोगों में सिविक सेंस विकसित करना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर ट्रैफिक संस्कृति विकसित करने की दिशा में रांची से इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि इसका सकारात्मक संदेश पूरे राज्य में पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
रोडवेज फ्लाइंग चेकिंग वीडियो से कार हादसे की सच्चाई सामने आई
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 पाली के रोहट में कार सवार तीन लोगों की हादसे में मौत मामला。 रोडवेज बस से पीछे से टकराने से कार सवार लोगों की हुई मृत्यु。 पहले कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फैलाया था भ्रम。 बस के अचानक ब्रेक लगाने से कार के टकराने का भ्रम फैलाया。 कहा गया, फ्लाइंग ने अचानक बस रुकवाई तो पीछे आ रही कार टकरा गई。 लेकिन रोडवेज फ्लाइंग द्वारा बनाए चेकिंग वीडियो में सामने आई सच्चाई。 रोडवेज की फ्लाइंग खड़ी बस को कर रही थी चेक。 उदयपुर डिपो की खड़ी बस को चेक करते हुए बनाया जा रहा था वीडियो。 तभी अचानक आई कार ने बस को पीछे से मारी टक्कर。 रोडवेज MD पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक चेकिंग का बनाया जाता है वीडियो。 आज इसी वीडियो के साक्ष्य से सामने आ सकी प्रकरण की सच्चाई。0
0
Report
नागौर के बाड़ी कुआं में शॉर्ट सर्किट, विद्युत आपूर्ति बाधित; देर रात स्थिति शांत
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बाड़ी कुआं में खंभे पर लगे विद्युत मीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट, आतिशबाजी की तरह दिखा नजारा, देर रात होने की वजह कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, शार्ट सर्किट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित, लोग गर्मी से हुए परेशान, बारिश के बाद हुआ था शॉर्ट सर्किट,0
0
Report
सावन-कांवड़ यात्रा के लिए महाराजगंज में सुरक्षा चाकचौबंद, पुलिस-एसएसबी संयुक्त पेट्रोलिंग
Maharajganj, Uttar Pradesh:सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर महाराजगंज की पुलिस प्रशासन अलर्ट, भारत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने शुरू की संयुक्त पेट्रोलिंग, श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस अलर्ट स्टोरी फीड स्लग-2407zup_mghj_kawad_alert_r स्टोरी लोकेशन-महालाजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर :श्रावण मास और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षा के बीच संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और कांवड़ यात्रियों के सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक तरफ जहां कावड़ मार्गो पर मीट और शराब की दुकानें प्रतिबंधित रहेगी तो वही हुड़दंग और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए है । आपको बता दे कि महाराजगंज में श्रावण मास और कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस और पुलिस और प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर दी है क्योंकि नेपाल से हर वर्ष भारत नेपाल के सोनौली सीमा से हजारों की संख्या में कावड़ी झारखंड के बाबा बैद्यनाथ जल चढ़ाने के लिए जाते हैं उसको देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । नेपाल से सटे जनपद होने के चलते बॉर्डर पार से श्रद्धालु इंटहिया मंदिर जल चढ़ाने पहुंचते हैं साथ ही साथ देवघर तक भी जाते हैं जिसको लेकर बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी जवान संयुक्त रूप से जॉइंट पेट्रोलिंग कर रहे हैं । ट्रैफिक को लेकर डायवर्सन प्लान और कांवड़ यात्रा रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके साथ साथ सावन माह में प्रत्येक सोमवार को इंटहिया शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है जिसको देखते हुए मेला प्रभारी और एक इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल की तैनाती रहेगी । सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी रहेगी जिसको लेकर ग्राम चौकीदार और बीट कांस्टेबल के साथ बातचीत कर सभी बीट क्षेत्र में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं । वन टू वन विथ शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज0
0
Report
Advertisement
पति ने ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश का आरोप, अस्पताल में भर्ती
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। पत्नी और नवजात से मिलने पहुंचा पति, ससुराल में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप! अस्पताल के बेड से न्याय की गुहार भेजी गई। हनुमांडगढ़ जिले के एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के बेड से ही उसने बीकानेर रेंज आईजी को शिकायती पत्र भेजकर पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नोहर तहसील के गांव धानसीयां निवासी राजवीर मेघवाल की शादी 14 फरवरी 2025 को कविता के साथ हुई थी। डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी अपने पीहर सरदारशहर के गांव बायला में रह रही थी। 21 जून की शाम करीब 5 बजे राजवीर अपनी पत्नी और नवजात बच्चे से मिलने ससुराल पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि घर पहुंचते ही पत्नी कविता, ससुर केसराराम और साले कैलाश ने उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकियां दीं और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह गांव में अपनी बुआ कौशल्या के घर चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे बुआ के समझाने पर वह दोबारा ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही ससुर केसराराम और साले कैलाश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान साले कैलाश ने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और ससुर ने आग लगा दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर चाचा ससुर और एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाकर उसे राजकीय अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल से आईजी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में राजवीर ने लिखा है कि उसकी हालत गंभीर है और यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसकी पत्नी कविता, ससुर केसराराम और साले कैलाश जिम्मेदार होंगे। उसने अनुरोध किया है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इस प्रार्थना पत्र को उसका अंतिम बयान माना जाए और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। पीड़ित ने आईजी बीकानेर से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करीब एक महीने पहले की है। और घटना को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की गई तो यह सामने आया कि उक्त युवक ने खुद ही अपने ऊपर पेट्रोल डाला था। 1 महीने बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
हापुड -दबंग महिला ने पुत्र के साथ महिला को जमकर पीटा, वीडियो वायरल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां बीच रास्ते में एक महिला को साथ दबंग महिला में उसके पुत्र ने मारपीट की है। वही मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है मामला कपूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जहां मामूली कहासुनी को लेकर बीच सड़क पर एक महिला के साथ कुछ महिलाओं व एक युवक मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट की इस घटना में शामिल दबंग महिला व उसके पुत्र के खिलाफ कपूरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं महिला के साथ मारपीट का यह वीडियो ऑफ सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।0
0
Report
पन्ना में मुख्यमंत्री का दौरा
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में मुख्यमंत्री का दौरा0
0
Report
Advertisement
