Back
सीहोर में घायल हिरण के बच्चे का रेस्क्यू, वन विभाग ने उपचार शुरू किया
DNDinesh Nagar
Dec 14, 2025 04:15:46
Sehore, Madhya Pradesh
सीहोर
सीहोर शहर में घायल हिरण का बच्चा मिला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सीहोर शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आनंद डेरी चौराहे पर अचानक हिरण का एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दिया।
हिरण का बच्चा काफी बेसुध हालत में पड़ा था और उसके पैर में गहरी चोट के निशान थे। ठंड और भय के चलते वह हिलने-डुलने में भी असमर्थ था। स्थिति को देखते हुए जागरूक नागरिकों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके आसपास आग जलाकर उसे ठंड से बचाने का प्रयास किया और तत्काल थाने पर सूचना दी।
पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार भी किया, ताकि हिरण के बच्चे की हालत और न बिगड़े। वन विभाग की टीम ने घायल हिरण को सुरक्षित रूप से अपने साथ रेंज कार्यालय ले जाकर उपचार की व्यवस्था की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हिरण का बच्चा शहर में कैसे पहुंचा और वह किस कारण से घायल हुआ। वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नागरिकों की तत्परता और संवेदनशीलता से एक बेजुबान की जान बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 09:09:230
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 14, 2025 09:08:010
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 14, 2025 09:07:440
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 14, 2025 09:07:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 14, 2025 09:07:200
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 14, 2025 09:06:410
Report
JPJitendra Panwar
FollowDec 14, 2025 09:06:220
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 14, 2025 09:06:100
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 14, 2025 09:04:460
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowDec 14, 2025 09:04:180
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 14, 2025 09:03:580
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 14, 2025 09:03:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 14, 2025 09:03:270
Report