Back
Sehore466446blurImage

Rehti - भारतीय सैनिकों का पराक्रम: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Balram
May 20, 2025 13:37:17
Rehti, Madhya Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर भारतीय सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर रेहटी में सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। नगर रेहटी के पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मंडी गेट होते हुए कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल चौराहे से पुनः बस स्टैंड पर पहुंची जहां भारत माता की आरती की गई वही भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत सम्मान किया गया। भारत माता के जयघोष के साथ भाजपा मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं एवं नगर के राष्ट्रप्रेमी बंधु बड़ी संख्या में रैली में उपस्थित थे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|