रेहटी-बुदनी उपचुनाव: कांग्रेस के समर्थन में ग्रामीणों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी
Rehti, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रेहटी तहसील के एक दर्जन गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को जिताने की अपील की। पटवारी ने कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुद्दों के आधार पर बुदनी विधानसभा जीतने का संकल्प लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
