रमाकांत भार्गव ने सलकनपुर देवी धाम में पूजा कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी-बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने आज सलकनपुर देवी धाम में मां विजयासन देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी मौजूद रहे। रमाकांत भार्गव ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विश्वास जताया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
