466446
रेहटी में रक्षाबंधन के लिए बाजार में राखी की खरीदारी जोरों पर
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी में रक्षाबंधन की तैयारी के तहत बाजारों में राखी की बिक्री बढ़ गई है। विभिन्न रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियाँ, बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली, और बड़े भाई-बहनों के लिए सिल्वर और गोल्ड प्लेटेड राखियाँ प्रमुख रूप से बिक रही हैं। थाली सेट्स, मिठाई के पैकेट्स, और कस्टम गिफ्ट आइटम्स भी लोकप्रिय हैं। ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों की खुशी इस त्योहार की रौनक को बढ़ा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शुष्क मौसम ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में नमक उत्पादन बढ़ा दिया
Noida, Uttar Pradesh:THOOTHUKUDI (TAMIL NADU): DRY WEATHER BOOSTS SALT PRODUCTION IN DISTRICT / VISUALS / REAX0
0
Report
असम के जोनई में ग्रामीण परिवार दशकों से दुर्लभ चमगादड़ संरक्षित कर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:JONAI (ASSAM): Rural family preserves rare bats for four decades.0
0
Report
टोंक में अंडर-17 हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: सख्त तैयारी, 41 जिलों के खिलाड़ी जुटेंगे
Tonk, Rajasthan:प्रेस विज्ञप्ति टोंक शहर में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर- 17) की तैयारियां जोरों पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रदेश के 41 जिलों से 656 खिलाड़ी आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक टोंक शहर में 70 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) अंडर-17 हॉकी का आयोजन निजी स्कूल के संयोजन में किया जाएगा। निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन टोंक शहर में पहली बार किया जा रहा है । प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों की टीमें भाग लेंगी और 656 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन को लेकर विभागीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक रमेश चन्द विजय, सह संयोजक किशन लाल कुम्हार, दशरथ लाल कुमावत (प्राचार्य), हिमांशु सोगाणी (वरिष्ठ व्याख्याता) एवं सदस्य प्रहलाद दास मधुकर, राजीव वर्मा (उप प्राचार्य), सुधीर सक्सेना (व्याख्याता), श्योजी लाल बैरवा (व्या. शा. शि.) एवं सुरेश बुन्देल (वरिष्ठ अध्यापक) शामिल हैं। मैदान प्रभारी सैयद शाहीन अफरोज (प्राचार्य) को नियुक्त किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में जिले के 32 शारीरिक शिक्षक कोठी नातमाम एवं सआदत पैवेलियन ग्राउण्ड को तैयार करने में जुटे हुए हैं। मैदानी तैयारियों में राउमावि डारडातुर्की के शारीरिक शिक्षक रतन लाल जाट का अहम योगदान बताया जा रहा है, जो स्वयं ट्रैक्टर चलाकर मैदानों को समतल करने में जुटे हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
दमोह के ग्रामीण बैंक में आग लगी; इनवर्टर वाला हिस्सा जल गया, अफरातफरी
Damoh, Madhya Pradesh:बंद बैंक से तेज धुआँ निकलना शुरू हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई. दमोह के मडियादो स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से सुबह धुआँ निकलता देखा गया. बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई. बैंक स्टाफ ने गेट खोलकर देखा कि अंदर धुआँ भरा है; एक हिस्से में इनवर्टर के समीप आग लगी थी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई. आग फैल नहीं पाई, मगर इनवर्टर की बैटरी वायरिंग और सिस्टम जलकर खाक हो गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.0
0
Report
कोटा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदले जाने से ट्रेनें बदलीं रूट, यात्री सूचना जाँचें
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 का जल्द ही पुनर्विकास होगा। इसके चलते रेलवे कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव करेगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि ब्लॉक की तारीख और अवधि अभी तय नहीं हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर-3 ब्लॉक रहने के दौरान ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 4, 2, 1, 1-ए या उपलब्ध अन्य प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव चार ट्रेनों को लेकर है। ब्लॉक अवधि में जोधपुर-भोपाल, भोपाल-जोधपुर, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर ट्रेन कोटा स्टेशन नहीं आएंगी। इन चारों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से सोगरिया होकर चलाने की योजना है। इसके अलावा इटावा-कोटा, इंदौर-कोटा और बीना-कोटा ट्रेनों की यात्रा कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त कराने की योजना है। वहीं कोटा-बीना ट्रेन कोटा की जगह सोगरिया से रवाना करने की तैयारी है। रेलवे ने साफ किया है कि फिलहाल यह अग्रिम सूचना है। ब्लॉक की तारीख और अवधि तय होने के बाद ट्रेनों और प्लेटफॉर्म में बदलाव की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले NTES, रेल मदद 139 या स्टेशन की सूचना प्रणाली से अपनी ट्रेन और प्लेटफॉर्म की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।0
0
Report
नेतरहाट: छोटा नागपुर की रानी, पर्यटन की धूम बरकरार
Latehar, Jharkhand:लातेहार देश विदेश के पर्यटकों के दिलों पर राज करने वाली नेतरहाट किसी परिचय का मोहताज नहीं है । लातेहार जिला का नेतरहाट जिसे "छोटा नागपुर की रानी" भी कहा जाता है झारखंड के लातेहार जिले में समुद्र तल से लगभग 3,622 फीट की ऊंचाई पर बसा एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ का मनोरम दृश्य, घने जंगल, घुमावदार सड़कें और पहाड़ों के बीच से उतरती धुंध पर्यटकों का मन मोह लेती है। मानसून और सर्दियों के मौसम में यहाँ की वादियों का सौंदर्य किसी जादुई कैनवास जैसा प्रतीत होता है। नेतरहाट में देश विदेश के पर्यटकों रोजाना आना जाना लगा रहता है जिससे पर्यटन के क्षेत्र में सरकार अच्छी खासी आमदनी होती है । यह नेतरहाट का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले सूर्यास्त (Sunset) के लिए जाना जाता है। ढलते सूरज की किरणें जब पहाड़ियों के पीछे छिपती हैं, तो पूरा आसमान नारंगी और सुनहरे रंगों से सराबोर हो जाता है। इस जगह से एक ब्रिटिश लड़की 'मैग्नोलिया' और एक स्थानीय चरवाहे की अमर प्रेम कहानी भी जुड़ी हुई । नेतरहाट के घने वनों के बीच स्थित अपर घाघरी और लोअर घाघरी जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता के बेहतरीन उदाहरण हैं। घने पेड़ों और चट्टानी रास्तों से बहता हुआ पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है । ऐतिहासिक नेतरहाट आवासीय विद्यालय और शांत नेतरहाट झील (जहाँ नौका विहार की सुविधा है) भी यहाँ के दृश्यों की भव्यता को बढ़ाते हैं। लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया झारखंड सरकार पर्यटन के क्षेत्र को और खूबसूरत बनाया जा रहा है सनसेट स्थल को विकसित करने को लेकर कार्य प्रगति पर है । सनराइज स्थल को सजाने और संवारने का कार्य किए जा रहे है पर्यटकों को लिए कई होटलो का निर्माण कर किए जा रहे ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो सके ।0
0
Report
Advertisement
टोंक के क्रेयान्स 2026 में 272 बाल कलाकारों ने चित्रकला से दिखाई कला की उड़ान
Tonk, Rajasthan:टोंक की ओर से आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 2026 के तहत निजी महाविद्यालय टोंक में जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कक्षा 6 से 12 तक के 272 बाल चित्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कागज पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरकर भावनाओं की अभिव्यक्ति की। बाल कला उत्सव के संयोजक पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के लगभग 300 बाल चित्रकारों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था। प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। सोसायटी के सचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया। प्रथम श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों श्रेणियों में कुल 272 बाल कलाकारों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी बाल कलाकारों को 3 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे。0
0
Report
प्रेतशिला पर्वत: अकाल मृत्यु के पूर्वजों को मोक्ष दिलाने वाली अनोखी परंपरा
Gaya, Bihar:प्रेतशिला की अनोखी परंपरा:- पिंडदान और तर्पण से पितरों को मिलती है प्रेतयोनि से मुक्ति गया शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर प्रेतशिला नाम का पर्वत है. ये गया धाम के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है. इस पर्वत की चोटी पर प्रेतशिला नाम की वेदी बनी हुई है, लेकिन पूरे पर्वतीय प्रदेश को प्रेतशिला के नाम से भी जाना जाता है. इस प्रेत पर्वत की ऊंचाई लगभग 975 फीट है। प्रेतशिला के मूल भाग यानी पर्वत के नीचे ही ब्रह्मकुण्ड में स्नान-तर्पण के बाद श्राद्ध का विधान है. कहा जाता है कि इसका प्रथम संस्कार ब्रह्मा जी द्वारा किया गया था. श्राद्ध के बाद पिण्ड को ब्रह्मकुण्ड में स्थान देकर प्रेत पर्वत पर जाते हैं. जो लोग सक्षम होते हैं वो लगभग 676 सीढ़ियां चढ़कर प्रेतशिला नाम की वेदी पर पिंडदान करने के लिए जाते हैं. वायुपुराण के अनुसार, इस प्रेतशिला पर अकाल मृत्यु को प्राप्त लोगों का श्राद्ध व पिण्डदान करने का विशेष महत्व बताया गया है. इस पर्वत पर पिंडदान करने से अकाल मृत्यु को प्राप्त पूर्वजों तक पिंड सीधे पहुंच जाते हैं, जिनसे उन्हें कष्टदायी योनियों से मुक्ति मिल जाती है. इस पर्वत को प्रेतशिला के अलावा प्रेत पर्वत, प्रेतकला एवं प्रेतगिरि भी कहा जाता है. प्रेतशिला पहाड़ी की चोटी पर एक चट्टान है, जिस पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्ति बनी हुई है. श्रद्धालुओं द्वारा पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस चट्टान की परिक्रमा कर के उस पर सत्तु से बना पिंड उड़ाया जाता है. प्रेतशिला पर सत्तू उड़ाने की पुरानी परंपरा है. कहा जाता है कि इस चट्टान के चारों तरफ 5 से 9 बार परिक्रमा कर सत्तू चढ़ाने से अकाल मृत्यु में मरे पूर्वज प्रेत योनि से मुक्त हो जाते हैं और वो मोक्ष को प्राप्त कर जाते है. यहाँ श्राद्ध और पिंडदान करने से पितरों को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है. इसलिए इस प्रेतशिला पर पिंडदान के लिए न केवल बिहार के बल्कि भारत के कोने- कोने से लोग अपने पूर्वज की मुक्ति के लिए यहां पिंडदान करते है। इस संबंध में प्रेतशिला वेदी के धामी पंडा शिवा पांडे ने बताया कि जो अकाल मृत्यु से मार जाते है, जहर खाकर, फाँसी लगाकर, डूबा कर, उनकी आयु भर्मण करती है और इस स्थान पर पिंडदान और तर्पण करने से मोक्ष गति को प्राप्त करते है।यहां दो स्थान है नीचे में जो तालाब है वो ब्रह्मा कुंड है और ऊपर जो पर्वत है वो प्रेतशिला है। ऊपर में 676 सीढ़िया जाकर लोग पिंडदान करते है और वहाँ ब्रह्मा जी का चरण है जिसमें गदा त्रिशूल एवं अन्य चीज बना हुआ है और वहां तीन सोने की लकीर है जो तीन प्रेत है.0
0
Report
कुमाऊं कमिश्नर ने ज्योलिकोट दूषित पेयजल पर सख्त निर्देश जारी किए
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : नैनीताल के ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि जिन प्राकृतिक जल स्रोतों की रिपोर्ट दूषित आ रही है, उनसे ग्रामीणों को किसी भी स्थिति में पानी की सप्लाई न की जाए। जब तक सभी पानी के सैंपल की रिपोर्ट सामान्य नहीं आ जाती, तब तक दूषित पाए गए स्रोतों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर के प्रमुख निर्देश : पेयजल लाइनों की जांच पेयजल लाइनों में कहीं भी लीकेज की समस्या तो नहीं है, इसकी जांच सुनिश्चित की जाए。 STP की 24 घंटे निगरानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट यानी STP की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग की जाए。 दूषित पानी की सप्लाई का स्रोत तलाशें यह पता लगाया जाए कि दूषित पानी की सप्लाई आखिर कहां से और किस तरह हुई。 प्राकृतिक जल स्रोतों से सप्लाई पर रोक जब तक सभी प्राकृतिक जल स्रोतों के सैंपल की रिपोर्ट सामान्य नहीं आती, तब तक संदिग्ध या दूषित स्रोतों से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई न की जाए。 कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि ज्योलिकोट क्षेत्र में अभी भी कुछ पानी के सैंपल में ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया पाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जल संस्थान को SOP के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं。 बाइट : दीपक रावत, कमिश्नर कुमाऊं ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले की गंभीरता को देखते हुए जी मीडिया की टीम उन इलाकों में पहुंची, जहां से दूषित पानी की सप्लाई के मामले सामने आए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जल संस्थान की ओर से "पानी दूषित है" के बैनर लगाए गए हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों से लगातार पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इन इलाकों की निगरानी कर रही हैं। अब तक लिए गए पानी के सैंपलों की विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
सर्जिकल स्ट्राइक: भारतीय सेना का अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल
Sikar, Rajasthan:सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की ऐसी गौरवगाथा है, जिसने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने स्पष्ट किया। भारत के वीर जवानों ने अदम्य साहस और अद्भुत रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपने अटूट समर्पण को सिद्ध किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में भारत अपनी सामरिक शक्ति को निरंतर मजबूत कर रहा है और हर सुरक्षा चुनौती का दृढ़ता से सामना करते हुए उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। राष्ट्र की रक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों के साहस और पराक्रम को कोटि-कोटि नमन!0
0
Report
उज्जैन की शाही मस्जिद पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बल तैनात और बैरिकेडिंग जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर हाई अलर्ट मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात, जगह-जगह बैरिकेडिंग बीते दो दिनों से मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने का समाजजनों द्वारा किया जा रहा था विरोध उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। दरअसल, बीते दो दिनों से मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने का मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच बैठक हुई है, जिसमें मस्जिद के हिस्से को समाज के लोगों द्वारा स्वयं हटाए जाने को लेकर सहमति बनी है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हटाए जाने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है。0
0
Report
बेगूसराय में शराब तस्करी गिरफ्तार के बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला किया
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर 21 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाने के दौरान गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और लाठी-डंडे एवं चप्पल से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि बलिया थाने में पदस्थापित महिला पुलिस अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी को गश्ती के दौरान शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कमालपुर गांव स्थित शुभम टेंट हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम एक फूस की झोपड़ी में पहुंची, जहां तलाशी के दौरान 21 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी गांव का रहने वाला है और अपने ससुराल में रहकर टेंट का कारोबार करता था। पुलिस का आरोप है कि टेंट हाउस के कारोबार की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। शराब बरामद करने के बाद पुलिस टीम आरोपी धर्मेंद्र कुमार को लेकर थाने लौट रही थी। इसी दौरान गांव के पुरुष और महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने और जब्त शराब को छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और चप्पल से हमला किया गया। इतना ही नहीं, एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की भी कोशिश की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं भी पुलिसकर्मियों से उलझती और हंगामा करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एसआई से पिस्टल छीनने की कोशिश करने वाले की पहचान अंगद महतो के पुत्र रविन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, एसआई पर चप्पल से हमला करने वाले आरोपी की पहचान आनंदी महतो के पुत्र चुनचुन महतो के रूप में की गई है। डंडे से हमला करने वालों में मोती महतो की पत्नी और चंदन महतो के पुत्र कुमोद कुमार का नाम सामने आया है। महिला एसआई पल्लवी कुमारी के बयान पर बलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में धर्मेंद्र कुमार और चार अन्य को नामजद किया गया है, जबकि 15 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शराब के साथ गिरफ्तार किए गए धर्मेंद्र कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस टीम पर हमला और उपद्रव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खुले नाले से गोवंश निकाला गया, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 में घटना
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- खुले नाले में गिरा गोवंश , नाले में गिरने के बाद लोगों ने प्राधिकरण को दी सूचना, प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची , क्रेन की मदद से गोवंश को निकाला गया बाहर,, गोवंश को स कुशल निकला गया बाहर, ग्रेटर नोएडा में खुले नालों में आए दिन गिरते हैं गोवंश. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 2 की घटना。0
0
Report
गढ़वा के जंगलों में हाथी-भालू के शव मिलने से वन विभाग सतर्क
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के जंगलों में इन दिनों जंगली जानवरों पर संकट मंडरा रहा है। जंगलों में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका के बीच हाल के दिनों में हाथी और भालू के शव बरामद हुए हैं। वहीं, हिरण और जंगली सूअर के मांस की बरामदगी के बाद वन विभाग ने कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। झारखंड का गढ़वा जिला चार राज्यों की सीमाओं से सटा हुआ है। इसकी सीमा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से लगती है। वहीं, पलामू और लातेहार जिले की सीमा भी गढ़वा से सटी हुई है। लातेहार का बेतला क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व आसपास के बड़े वन क्षेत्रों में शामिल हैं। ऐसे में इन इलाकों से वन्यजीवों का आवागमन भी बना रहता है। कुछ माह पहले रमना वन क्षेत्र में वन विभाग ने 12 सींग वाले हिरणों के सींग और खाल बरामद की थी। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। हालांकि, इसके बाद मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, भवनाथपुर के मंडरा जंगल में बकरियों के झुंड के बीच हिरण का एक बच्चा मिला था, जिसे वन विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है। इस इलाके में हिरण और जंगली सूअर के शिकार की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। वन विभाग का कहना है कि शिकारियों पर नजर रखने के लिए टीमों को सतर्क किया गया है और वन्यजीवों के शिकार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
समस्तीपुर में चिकन शॉप संचालक की हत्या: दुष्कर्म आरोपी के परिजनों ने हत्या का आरोप
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टेकना चौक स्थित अशोक चिकेन शॉप के संचालक शंकर दास के करीब 40 वर्षीय पुत्र अशोक दास की रविवार देर शाम अपराधियों ने मुर्गा काटने वाले छूरे से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी चांदमुनि देवी ने बताया कि उनके पति दिव्यांग थे और मुर्गा दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह पति और बच्चों के साथ दुकान पर थीं। दुकान से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित घर जाने के दौरान उनके पति दुकान पर अकेले थे। कुछ देर बाद दुकान पर पहुंचीं तो पति खून से लथपथ मृत अवस्था में पाए गए। चांदमुनि देवी ने अपनी पुत्री के दुष्कर्म मामले में गांव के ही रामबाबू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में रामबाबू यादव लगभग एक माह पहले जेल से बाहर आया था। आरोप है कि वह लगातार परिवार को डराता-धमकाता था। रविवार को मुर्गा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचकर उसने अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि हत्या का कारण पूर्व घटना का रंजिश है। घटना के संबंध में थानेदार ने बताया कि चिकेन दुकानदार की हत्या कर दी गई है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
