466331
कांग्रेस की न्याय यात्रा में जेबकतरे सक्रिय, पूर्व मंत्री से 45,000 रुपए चोरी
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भैरुंदा नगर में कांग्रेस की विशाल न्याय यात्रा के दौरान जेबकतरे सक्रिय रहे। पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की जेब से लगभग 45,000 रुपये चुराए गए, जबकि अन्य नेताओं से मिलाकर कुल 60,000 रुपये की चोरी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री और अन्य नेताओं ने भैरुंदा थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को भी मामले की सूचना दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भुज में बिजली शॉर्ट सर्किट से गौवंश की मौत, CCTV पोल के पास घटना
Sadhara, Gujarat:કચ્છ : ભુજમાં વીજ શૉર્ટ સર્કિટથી ગૌવંશનું મોત ભુજના ભીડનાકા ની બાજુમાં ઘાસચારો માર્કેટની સામે સીસીટીવી કેમેરાના પોલમાં શોર્ટ સર્કિટ થતા એક બળદનું મૃત્યુ સીસીટીવી કેમેરાનાં પોલમાં શોર્ટ સર્કિટ થતા જીવદયા પ્રેમીઓમાં અરેરાટી અન્ય અકસ્માતમાં જાનહાની ના થાય, નગરપાલિકાએ એ થાંભલાને કોર્ડ કર્યુ0
0
Report
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भूख हड़ताल
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर में कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई NSUI और यूथ कांग्रेस ने NEET के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, एसबीआई चौक में कांग्रेस के युवा पार्षद और पूर्व छात्र नेता अपने साथियों के साथ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, नगर निगम के पार्षद लोकेश चौधरी और युवा कांग्रेस नेता अंकित सिंह ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है, भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं का दावा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और मानसिक दबाव के कारण कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। बाइट 1 - लोकेश चौधरी , युवा पार्षद बाइट 2 - अंकित सिंह , पूर्व NSUI अध्यक्ष।0
0
Report
नीट पेपर ली�क विरोध के दौरान बिहार में सुरक्षा बल हाई अलर्ट
Gaya, Bihar:प्रदर्शनकारियो से निपटने के लिए गया पुलिस तैयार, प्रदर्शनकारियो से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से करते अपना प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को सीधी चेतावनी, दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी के द्वारा जारी धरना प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर कर रहे है। वहीं छात्रों के इस बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के सभी जिलों के जिला पुलिस मुख्यालय को आदेश दिया गया था जिसके बाद गया जिला भी हाई अलर्ट है और प्रदर्शन कारियो से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं शहर में विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए और असामाजिक तत्वों को संदेश देने के लिए विशेष सुरक्षा बलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और ड्रोन व कैमरे से भी निगरानी किया जा रहा है ताकि किसी भी सरकारी या गैरसरकारी संपति को नुकसान नही पहुँचाया जा सके। वहीं छात्रों के इस आंदोलन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि हमलोग ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन अभी कई संगठनों से कोचिंग संस्थानों से बात कर रहे है और उनको बताया गया है कि प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करें और ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है की किसी पब्लिक प्रोपर्टी को क्षति नही हो।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में प्रॉपर्टी डीलर आग से मौत, हत्या की धाराओं में FIR दर्ज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रॉपर्टी डीलर आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले दिए गए बयान में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और उसके भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए घटना को आत्मदाह बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है और मृतक की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उन्नाव शहर कोतवाली के कल्याणी देवी मोहल्ले के खजुरिहा बाग नई बस्ती की है। यहाँ के रहने वाले हृदेश कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहली पत्नी राजनी का वर्ष 2023 में निधन हो गया था; पहली पत्नी से उनकी एक बेटी सोनम है। पत्नी के निधन के बाद उन्होंने रानू नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। रानू को संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी; डेढ़ बिस्वा प्लॉट की 12 लाख रुपये की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन रजिस्ट्री की तैयारी के दौरान विवाद बढ़ गया. हृदेश बाथरूम गए तो उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मौत से पहले बयान में उन्होंने अपनी पत्नी रानू और उसके भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया। सोनम ने भी अपनी तहरीर में सौतेली मां और उसके रिश्तेदारों पर संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया। रानू ने कहा कि हृदेश ने आत्मदाह किया और घर से निकलते समय वह और उसका भाई भी झुलसे। रानू ने यह भी दावा किया कि हृदेश के किसी अन्य महिला से संबंध थे और इसी कारण विवाद रहता था। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, परन्तु मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई है। मृत्यु पूर्व बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नौगांव सादात में बाइक टक्कर के बाद युवक पर भारी मारपीट, CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में बाइक टकराने का विरोध युवक को पड़ा भारी! युवक को बीच सड़क पर पीटा, मारपीट की घटना CCTV में कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी मोहम्मद दानिश का आरोप है कि वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर नौगांव सादात थाना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहारनपुर में पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर से उठी छात्र आंदोलन की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक पहुंच गई है. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर 'पेपर लीक बंद करो', 'शिक्षा पर हमला बंद करो' और 'छात्र एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की. साथ ही सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्र आंदोलनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई. एसएफआई के जिला संयोजक बलवीर गौतम ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बर व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक किया जाएगा. वहीं छात्रा इकरा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे युवाओं में गहरा आक्रोश है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पूरे मामले में जवाब देने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: महिलाओं के गैंग ने दुकानों में चोरी की योजनाबद्ध हरकतें!
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद की बृजमनगंज पुलिस ने संगठित होकर दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण को गलाकर बनाई गई पीली धातु, नगदी, घटना में शामिल वाहन सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। घटना में शामिल महिलाएं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में ज्वेलरी सहित अन्य दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार होकर धार्मिक स्थलों पर चली जाती थी। इन महिलाओं के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है जहां पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
लखनऊ विश्वविद्यालय में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय मे नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस में हुई झड़प, बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया गया, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर भेजा धरना स्थल ईको गार्डन।0
0
Report
करणी सेना की पदयात्रा सीकर पहुंचेगी, चार मांगों के साथ सभा
Sikar, Rajasthan:सीकर: 26 जुलाई को सीकर पहुँचेगी करणी सेना की पदयात्रा, चार सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में होगी सभा श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के देशनोक से निकाली गई पदयात्रा 26 जुलाई को सीकर पहुंचेगी। यात्रा के सीकर आगमन को लेकर आज शहर के कल्याण जी मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत एवं सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपूत युवा परिषद एवं पूर्व करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री उम्मेद सिंह करीरी ने बताया कि यह पदयात्रा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के विरोध सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पहली मांग UGC के नए नियमों को वापस लेने की है। वहीं दूसरी मांग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए केंद्र स्तर पर सरलीकरण लागू करने की है। इसके साथ ही तीसरी मांग निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में EWS वर्ग को आरक्षण देने की है, जबकि चौथी मांग गौ-माता को 'राष्ट्रीय माता' का दर्जा देने की है। करीरी ने बताया कि पदयात्रा 11 जुलाई को देशनोक (बीकानेर) से शुरू हुई थी और वर्तमान में उदयपुरवाटी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के नेतृत्वकर्ता महिपाल सिंह मकराना ने दो दिन पहले अन्न त्याग दिया है और वह 3 अगस्त को जयपुर पहुंचने तक उपवास पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को जयपुर में चेतावनी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार के समक्ष चारों मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आवश्यकता पड़ने पर जयपुर से दिल्ली कूच भी किया जाएगा। करीरी ने बताया कि 26 जुलाई को शाम 5 बजे सीकर में पदयात्रा पिपराली सर्किल से शुरू होकर स्टेशन रोड, जाटिया बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहाँ सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा और सभा में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। इस दौरान सवर्ण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में NSUI के शांतिपूर्ण मार्च ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के बैनर तले पीजी कॉलेज से जिला कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन उनके बाहर नहीं आने पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।0
0
Report
सीकर जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत: धरना दूसरा दिन भी जारी, कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर के जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले में आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्री कल्याण राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी है। प्रदर्शनकारी दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रसूता दीपा पत्नी लालचंद नायक की 21 जुलाई को जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 22 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसकी हालत गंभीर हुई। जयपुर ले जाते समय रात करीब 8 बजे रास्ते में ही दीपा की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद से ही परिजन और ग्रामीण एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। धरने को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर बातचीत करने नहीं आया है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं अस्पताल परिसर में स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तैनात है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में लापरवाही जैसे मामले से इनकार किया गया है और मामले में जांच करने की बात कही जा रही है, लेकिन मीडिया के सामने आधिकारिक पुष्टि देने से कतरा रहे हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ज्ञापन से शिक्षा पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ में विभिन्न किसान समूहों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों की शैक्षणिक योग्यताओं का प्रमाणित विवरण सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। नागरिकों ने कहा कि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार करने चाहिए। नागरिकों ने चेतावनी दी गई कि यदि युवाओं, किसानों और आम जनता की मांगों की अनदेखी की गई तो जिले में शांतिपूर्ण, अहिंसक और संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन से भी नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने की अपील की गई。0
0
Report
Advertisement
बागपत के बरनावा में केले खरीद विवाद में दुकानदार-ग्राहक हिंसक मारपीट
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर चांट युद्ध के बागपत बागपत में केला युद्ध के संग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है और वायरल वीडियो में ग्राहक और फल विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हो रही और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं |फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जाँच पड़ताल में जुटी है | दरअसल वायरल हुआ वीडियो बिनोली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के पास मेरठ-बड़ौत रोड का बताया जा रहा है जहां दो ग्राहक फल विक्रेता की दुकान पर पहुँचते हैं और इस दौरान केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच विवाद हो जाता है और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगते हैं और कपड़े तक फट जाते हैं जिसका वीडियो किसी स्थानीय ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है0
0
Report
एक ही कमरे में पढ़ाई-भोजन, शौचालय नहीं: सिस्टम पूरी तरह फेल
Betul, Madhya Pradesh:ना शौचालय,ना किचन,एक ही कमरे में पढ़ाई और भोजन,सिस्टम पूरी तरह फेल0
0
Report
विदिशा घटना: दिनदहाड़े दबंगों का तांडव, कोचिंग छात्रों पर हमला— वीडियो वायरल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, कोचिंग जा रहे छात्रों पर डंडों से हमला. स्वर्णकार कॉलोनी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल. पुलिस ने दर्ज की FIR, SP रोहित काशवानी बोले— जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी. एंकर: मध्य प्रदेश के विदिशा से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। विदिशा शहर की स्वर्णकार कॉलोनी में दिनदहाड़े बेखौफ दबंगों ने कोचिंग जा रहे छात्रों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह है कि सरेराह हो रही इस गुंडागर्दी का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. थाना कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही है यह कॉलोनी और व्यापार के मामले में यह विदिशा शहर का मुख्य केंद्र है. यह घटना 22 तारीख की बताई जा रही है. VO: यह तस्वीरें मध्य प्रदेश के विदिशा शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र स्वर्णकार कॉलोनी की हैं। 22 तारीख की सुबह जब दो छात्र रोज़ की तरह अपनी कोचिंग के लिए निकले थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंग लड़कों ने उन्हें रोक लिया। दबंगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर छात्रों पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों और डंडों से बेधड़क वार किए गए। इस घटना को देख रहे एक व्यक्ति जो स्कूटी पर बैठा हुआ है छात्र उसके पास पहुंचता है कि वह बचा ले लेकिन उसे व्यक्ति की भी हिम्मत नहीं होती. और यहां मौजूद अन्य लोग भी बीच-बचाव नहीं कर पाते स्थानीय लोगों के सामने भी दबंगों का खौफ साफ नज़र आया। VO: घटना का वीडियो सवाल यह उठता हैं? कि क्या अब दिन के उजाले में भी छात्र सुरक्षित नहीं हैं? मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लिया हैं? और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस से आरोपी अभी भी फरार हैं। बाइट: रोहित काशवानी (SP, विदिशा): "स्वर्णकार कॉलोनी का एक प्रकरण आया है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ को मारपीट की जा रही थी। इसमें एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया था। इसमें एफआईआर भी पंजीकृत की गई है और इसमें गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगी है, शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।" *नोट: विजुअल स्क्रीन पर धुंधला (Blur) किया जाए मारपीट का वायरल वीडियो* बाइट: रोहित काशवानी (SP, विदिशा)0
0
Report
Advertisement
