icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Vishnu LoharVishnu LoharFollowJust now
Awarda, Rajasthan:झाड़ोल थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 को एक शादी समारोह के दौरान आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, वृत्ताधिकारी विवेक सिंह तथा थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं आसूचना सहायता के आधार पर पुलिस ने वांछित आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रोशनलाल, निवासी कोचला, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर का रहने वाला है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य: फेलीराम मीणा (थानाधिकारी, झाड़ोल) बालकृष्ण (कांस्टेबल) सुभाषचंद (कांस्टेबल) लक्ष्मीलाल (कांस्टेबल) उमेश कुमार (कांस्टेबल) कुलदीप सिंह (हेड कांस्टेबल, साइबर सेल, उदयपुर)
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी मितौली उप जिला अधिकारी के निर्देशन में तय हुई संचारी रोग नियंत्रण की रूपरेखा।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow4m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी । विकास खंड मितौली।25 जून 2026 को उप जिलाधिकारी मितौली की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 28 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र स्तर पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम, जनजागरूकता, साफ-सफाई, जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम तथा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया गया। बैठक में डॉ. अरविंद पटेल,  प्रतिरक्षण अधिकारी आभा शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव, यूनिसेफ से पारस शुक्ला, बीपीएम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान अवधि के दौरान नियमित समीक्षा एवं निगरानी करते हुए निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर के बयाना में डेयरी प्लांट से नमूने लैब भेजे गए

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के बयाना में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को बयाना हिंडोन रोड स्थित एक डेयरी प्लांट पर कार्रवाई करते हुए क्रीम, दूध और मिल्क पाउडर के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा टीम के साथ बयाना कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर, जिला विशेष टीम प्रभारी मुकेश कुमार तथा पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक डेयरी पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गयी। टीम ने डेयरी में उपलब्ध क्रीम, दूध और मिल्क पाउडर के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं। निरीक्षण के दौरान डेयरी प्लांट में कोई संदिग्ध गतिविधि या मिलावट संबंधी सामग्री नहीं मिली है। हालांकि खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर डेयरी संचालक को खाद्य उत्पादों को ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्ता संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नमूनों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

लोकतंत्र हत्या के 50 वर्ष: मुख्यमंत्री ने स्मृति व भविष्य के संकल्प पर जोर दिया

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान हत्या दिवस समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन आज उस दिन को याद करने आए हैं, जिसने भारतीय लोकतंत्र की आत्मा को झकझोर कर रख दिया था- मुख्यमंत्री आज ही के दिन, 25 जून, 1975 को, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर आपातकाल थोप दिया गया था आपातकाल के वे 21 महीने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय - मुख्यमंत्री सत्ता के मद में चूर एक परिवार ने देश की आज़ादी, संविधान और नागरिकों की गरिमा तीनों को एक साथ कुचलने का दुस्साहस किया विपक्ष के नेताओं को जेलों में डाल दिया गया, असहमति की हर आवाज़ को दबा दिया गया 12 जून, 1975 को माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री का निर्वाचन ही अवैध घोषित कर दिया था 25 जून की मध्यरात्रि को पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया गया, और करोड़ों नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का गला घोंट दिया गया इस ललकार को कुचलने के लिए देश के हर बड़े विपक्षी नेता को सलाखों के पीछे डाल दिया गया एक परिवार के अहंकार की कीमत पूरे देश ने चुकाई- मुख्यमंत्री 1 लाख 11 हज़ार नागरिकों को आपातकाल की आड़ में जेलों में ठूंस दिया गया दिल्ली से तीन ओर से जुड़े होने के कारण हरियाणा तानाशाही کا ज्यादा शिकार بنا हरियाणा के 1 हज़ार 564 बेटों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया लेकिन हरियाणा झुका नहीं गांव-गांव और खंड-खंड में जन जागरण अभियान चले- मुख्यमंत्री 21 महीने बाद, 18 जनवरी, 1977 को चुनाव कराने की घोषणा करनी पड़ी और देश की जागरूक जनता ने आपातकाल थोपने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया वर्ष 1947 के बाद पहली बार केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी- मुख्यमंत्री लोकतंत्र सेनानी भी हमारे लिए प्रेरणा के अनंत स्त्रोत- मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने वर्ष 2014 में सत्ता संभालते ही लोकतंत्र सेनानियों की सुध ली 26 जून, 2015 को रोहतक में पहला ''लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया गया हमने उन्हें और उनके जीवनसाथियों को सरकारी कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा प्रदान की मासिक पेंशन शुरू की, जिसे बढ़ाकर अब 20 हज़ार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया आज प्रदेश के 501 लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को यह पेंशन दी जा रही है 26 जनवरी, 2016 को गणतंत्र दिवस समारोहों में ताम्र पत्र देकर इन सेनानियों को सम्मानित किया गया यह जनता की शक्ति थी, यह लोकतंत्र की ताकत थी जिसने आपातकाल के अंधकार को चीर कर रख दिया लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने और सरकार बनाने तक सीमित नहीं, यह एक जीवन शैली एक मूल व्यवस्था है- मुख्यमंत्री पिछले 12 वर्षों में संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए पिछले वर्ष आज ही के दिन लोकतंत्र की हत्या के 50 वर्ष हुए थे पूरे इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वर्ष को समृद्धि वर्ष के रूप में मनाने का किया था आह्वान आज का यह स्मृति समारोह केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं बल्कि भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करने का संकल्प- मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

NHRC ने खंडवा के अश्लील वीडियो मामले की कराई विस्तृत जांच; आरक्षक निलंबित

Khandwa, Madhya Pradesh:दो दिन पहले खंडवा जिले के खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा का पुलिस की वर्दी उतारते हुए नग्न अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के साथ कुछ महिलाओं के साथ अश्लील चैटिंग करते हुए भी वीडियो सामने आए थे। इसी आधार पर हिंदूवादी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इसे वर्दी जेहाद बताया था और हिंदू महिलाओं को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए विस्तृत जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी शिकायत और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने महिलाओं के मानव अधिकारों को संरक्षण के हित में संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता के आरोप को गंभीर माना और दो सप्ताह के अंदर विस्तृत जांच कर पुलिस अधीक्षक से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने उक्त आरक्षक को पहले ही निलंबित कर दिया है।
0
0
Report

25 जून इतिहास के पन्नों में काला दिन, अग्रवाल ने इंदिरा गांधी पर आपातकाल का आरोप

Ajmer, Rajasthan:देश में इतिहास के पन्नों पर 25 जून का दिन काले अक्षरों में दर्ज है। यह कहना है राज्यसभा सांसद और प्रदेश के भाजपा प्रभारी डाक्टर राधामोहन दास अग्रवाल का। एक दिवसीय दौरे पर अजमेर आए सांसद ने प्रवास के दौरान पत्रकारों से वार्ता में कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर हिटलर शाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना संतुष्टि के आपातकाल लगाया और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा बच्चे और बुज़ुर्गों की नसबंदी करवा दी। अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय निकाय के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस राज की तुलना आक्रांता अंग्रेजों और मुगलों से करते हुए कहा कि इन्होंने अनेक बार देश में अपनी सत्ता बचाने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने जहां सरकार नहीं बन पाई वहां शांति व्यवस्था के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया। मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार अपने शासन में देश की जनता से सीधे जुड़ाव रखा। सांसद अग्रवाल ने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कोटा रैली के दौरान जाम में फंसे 14 नीट परीक्षा से वंचित बच्चों के लिए जिम्मेदार ठहराया; प्रत्येक बच्चे को कांग्रेस से 5 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के सीएम भजनलाल की तारीफ नहीं कर सकते इसलिए निंदा करना उनका आखिरी चारा है। उन्होंने कहा कि बोलना उनका मौलिक अधिकार है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटए वाली बात है पूरे देश को जाति धर्म के नाम पर बरगलाने वाली कांग्रेस ने तेलंगाना में सिद्धरमैया को बेइज्ज़त कर बाहर किया। प्रदेश में निकाय चुनाव के सवाल को यू टर्न देते हुए उन्होंने कहा कि हम सेना तैयार कर रहे हैं सरकार जब भी चुनाव करवाए संगठन की तैयारी पूरी है। यह माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी सांसद डाक्टर अग्रवाल का दौरा और यूडीएच मंत्री जावर सिंह खर्रा का साथ आना संकेत दे रहा है कि जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।
0
0
Report

सिंगरौली में अवैध रेत पर बड़ा एक्शन, 900 किमी दूर TP पर सवाल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़कों पर उतरी संयुक्त टीम... अवैध रेत परिवहन के खिलाफ राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई... छापेमारी की सूचना मिलते ही कई वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार... जाच में पकड़ा गया हाइवा, बुरहानपुर जिले की टीपी पर कर रहा था परिवहन... सिंगरौली से करीब 900 किलोमीटर दूर की टीपी मिलने पर उठे बड़े सवाल... फर्जी दस्तावेज या बड़े रेत नेटवर्क का हिस्सा? प्रशासन ने शुरू की जांच... खनिज और पुलिस विभाग ने कहा- अवैध कारोबार में शामिल किसी को नहीं बख्शेंगे... जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने कहा कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने साफ कहा कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। बाइट-1:आकांक्षा पटेल, जिला खनिज अधिकारी बाइट-2:षियाज़ के.एम., पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली
0
0
Report
Advertisement

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की ट्रैक्टर रैली: मूंग खरीद-खाद भुगतान और मांगों पर जोर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिला मुख्यालय पर गुरुवार को क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने मूंग खरीदी, खाद वितरण और गेहूं-चना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में 400 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची, जहां किसानों ने सभा आयोजित कर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने मूंग की संपूर्ण खरीद, मूंग स्लॉट बुकिंग दोबारा शुरू करने, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा गेहूं-चना का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
0
0
Report

काशीपुर में फाइनेंस कर्मी बनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर (उधम सिंह नगर) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की प्रभावी रणनीति के आधार पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने हाईवे पर डम्पर चालकों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार बरामद की है. क्या था मामला? बीते 18 जून को बदमाशों ने काशीपुर क्षेत्र में दो डम्पर चालकों को निशाना बनाया. आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर डम्पर रुकवाते थे और किस्त बकाया होने का झांसा देते थे. विरोध करने पर बदमाशों ने चालकों के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर एक चालक से 11,000 रुपये तथा दूसरे से 24,000 रुपये लूट लिए. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. घेरा दबोचे गए बदमाश: गुरमेज सिंह उर्फ विक्की (25, निवासी सितारगंज) और गुरविन्दर सिंह (22, निवासी किच्छा). इनके पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, लूट के 15,000 रुपये कैश और सफेद रंग की आई-20 कार (यूके17एल-7139) बरामद हुई. एसएसपी की अपील: अगर कोई खुद को फाइनेंस कर्मी बताकर अवैध वसूली या वाहन रोकने का प्रयास करे, तो 112 डायल करें या नजदीकी थाने को सूचित करें. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report

भाजपा के डॉ. धर्मेन्द्र सिंह का गोरखपुर कार्यालय में जोरदार स्वागत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के गोरखपुर स्थित कार्यालय पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हाल ही में संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद पहली बार बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन से अभिभूत डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के कार्यालय पर गुरुवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी और नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने डॉ. धर्मेन्द्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यकर्ताओ के स्वागत से अभिभूत डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के आधार पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम ने यह संकेत भी दिया कि संगठन आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट चुका है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और नेतृत्व के आत्मविश्वास के बीच भाजपा 2027 के चुनावी रण के लिए अपनी रणनीति को धार देने में लगी हुई है। गोरखपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा मिले भव्य स्वागत से उत्साहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया है। अब सभी की नजरें 2027 के विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं, जहां भाजपा एक बार फिर जीत का दावा कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

Missing daughter found by Agra police after two years, family thanks police and BJP leader

Agra, Uttar Pradesh:2 साल बाद बेटी से मिला परिवार, आगरा पुलिस और भाजपा नेता का जताया आभार आगरा पुलिस द्वारा गठित टीम ने लापता बेटी को ढूंढ निकाला पश्चिम बंगाल से बेटी की तलाश में आगरा पहुंचा था परिवार 17 जून को अज्ञात नंबर से बेटी ने परिजनों को किया था फोन फोन पर कहा था - ताजमहल के पास हूं, मुझे बचा लो सूचना के बाद ताजगंज पुलिस ने शुरू की थी जांच कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई तलाश जांच में किशोरी हाथरस में सकुशल मिली दो साल पहले स्कूल जाते समय हुई थी लापता हाथरस निवासी युवक से शादी कर उसके साथ रह रही थी किशोरी ताजमहल घूमने आगरा आने पर परिजनों को किया था फोन बेटी को सकुशल और खुश देखकर परिवार ने ली राहत की सांस परिजनों ने आगरा पुलिस और भाजपा नेता प्रदीप राठौर का जताया आभार
0
0
Report

सरपंच संघ ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ जनपद में आंदोलन की चेतावनी दी

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सरपंच संघ ने जनपद पंचायत कार्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई है। सरपंचों का कहना है कि पंचायतों से जुड़ी फाइलों के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण पंचायतों के काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराज़गी है। सरपंच संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और फाइलों के निपटारे की प्रक्रिया सरल नहीं हुई, तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। सरपंच के अध्यक्ष का कहना है की जैसे कि हमारा निर्माण कार्य हो जाता है। मूल्यांकन, सत्यापन होने के बावजूद भी बिल भुगतान के लिए हम फाइल जमा कर देते हैं, उसके बावजूद भी हमको समय पर राशि नहीं मिलती और समय पे राशि नहीं मिलती है लेकिन जब काम नहीं हुआ रहता, हर 15 दिन के बैठक में हमारे ऊपर दबाव भी इतना रहता है और दबाव के चलते हम किसी दुकान से खरीदी कर रहे हैं, तो खरीदी करते समय क्योंकि अग्रिम राशि हमको 40% ही मिलता है, तो उतने में वो पर्याप्त सामान नहीं मिलती। तो दुकानदार भी काम पूर्ण होने के 1 महीने के भीतर भुगतान करने की बात करता है और जब भुगतान हो जाता है और हम बिल लगाते हैं, तो उस समय वो 1 महीना से 5 महीना, 6 महीना और समय-समय पे 1 साल तक का समय लग जाता है। जिसके चलते आज के समय में कोई दुकानदार पंचायतों को उधारी देने के लिए तैयार नहीं है। अह जैसे कि समय-समय पर सचिवों के माध्यम से हो या हमको भी जनपद के कर्मचारियों द्वारा किसी कार्य को लेकर चाहे निर्माण काम हो, चाहे मनरेगा के तहत काम हो, एक ही प्रस्ताव को 5 बार, 6 बार कई बार इस प्रकार जमा करते हैं। वहां जमा करने के बाद फाइल का कोई कार्रवाई नहीं होता, वो फाइल प्रस्ताव कहाँ गया उसका जानकारी भी नहीं मिल पाता। वो शेष मात्र जमा करने तक रहता है, उसके बाद वो कचरा मात्र रह जाता है जनपद में। वहीं पूरे मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि सरपंचों की शिकायतों के बाद पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है जो संबंधित शिकायतों पर जांच करेगा और जांच उपरांत जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन सरपंच संघ की मांगों पर कितना गंभीरता से कदम उठाता है, या फिर आने वाले दिनों में यह नाराज़गी बड़े आंदोलन का रूप लेती है। बाइट जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर बाइट जिला सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र बाइट महिला सरपंच
0
0
Report

घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow22m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, 45,950 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को सुरेश शर्मा नगर क्षेत्र में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक नगर रोड के पास से राजा खान पुत्र शब्बर निवासी कबूलपुरा, बदायूं, यूसुफ पुत्र नईम निवासी कबूलपुरा गौंटिया, बदायूं तथा हिना पत्नी अकबर निवासी कबूलपुरा, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद जेवरात और अन्य सामान को छिपाने व बेचने में हिना उनकी मदद करती थी। आरोपियों ने सुरेश शर्मा नगर क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में चोरी का माल बरामद होने संबंधी धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top