466331
भैरुंदा में शासकीय कार्य में लापरवाही के चलते पटवारी निलंबित
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा में शासकीय कार्य में लापरवाही करने पर एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने पटवारी भूपेंद्र सिसोदिया को निलंबित कर दिया। किसानों की शिकायत और नायब तहसीलदार संदीप गौर की रिपोर्ट के आधार पर पटवारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पटवारी ने राजस्व अभियान में रुचि नहीं दिखाई और तहसील मुख्यालय पर निवास नहीं किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंता के अटल पार्क में करोड़ों लागत के बावजूद अव्यवस्थाएं, बिजली-पानी नहीं
Baran, Rajasthan:अंता में करोड़ों लागत से बना अटल पार्क अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। पार्क में बिजली और पीने के पानी की सुविधा नहीं है, जिससे बच्चों सहित आमजन को परेशानी हो रही है। दो माह पहले शुरू किए गए पार्क में लगाए गए झूलों की प्लास्टिक उखड़ने लगी है, पेड़ पौधे और घास फूस की कटाई नहीं होने से बरसात के मौसम में जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है। फव्वारा शोपीस बना हुआ है, उसे चालू करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चौपाटी की दुकानें भी वीरान पड़ी हैं जिन्हें चलाव नहीं किया गया है, जिससे आमजन उनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले और व्यायाम के संसाधन होने के कारण रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग यहाँ आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण लोग नगर पालिका को कोसते नजर आते हैं।0
0
Report
सीएम का Zero Tolerance: कांवड़ यात्रा से महिला सुरक्षा तक कड़े निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: मुख्यमंत्री अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस से हो कार्रवाई: मुख्यमंत्री टप्पेबाजों-शोहदों की पहचान सार्वजनिक करें, महिला सुरक्षा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का निर्देश, उर्वरकों की उपलब्धता में न हो बाधा, कालाबाजारी पर रखें कड़ी नजर महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति को और प्रभावी बनाएं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में न आए कोई कमी, तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाएं, कटान प्रभावित परिवारों को मिले तत्काल राहत स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों का सत्यापन अनिवार्य करें: मुख्यमंत्री0
0
Report
वाराणसी पुलिस ने 27 किलो चांदी लूट मामले में काला ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुख्यात काला ईरानी गैंग पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन 27 किलो चांदी लूटकांड के दो आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार शाबिर और माशाअल्लाह के दोनों पैरों में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी दोनों आरोपी भोपाल के काला ईरानी गैंग से जुड़े, लंबे समय से थे फरार क्राइम ब्रांच पुलिस बनकर 27 किलो चांदी की लूट को दिया था अंजाम आरोपियों के कब्जे से 4 किलो चांदी, 15,020 नकद, दो तमंचे और कारतूस बरामद पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश हुए घायल अंतरराज्यीय गैंग के खिलाफ यूपी, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में दर्ज हैं गंभीर केस 7 साल बाद पकड़ा गया गैंगस्टर काला ईरानी जेल में, अब उसके गुर्गों पर भी बड़ा एक्शन काला ईरानी के नेटवर्क पर अब देशभर में कार्रवाई तेज भोपाल पुलिस ने वाराणसी पुलिस से साझा की गैंग की पूरी क्राइम हिस्ट्री0
0
Report
Advertisement
बोकारो में बुजुर्ग की साईबर ठगी: 7 लाख 65 हजार वापस मिल गए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में साईबर ठगो ने बुजुर्ग से ठगे थे 7 लाख 65 हजार रुपए, पुलिस ने 82 वर्षीय वृद्ध को वापस दिलाया 7 लाख रूपए। बताते चले कि 23 जून को बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा अपने एचडीएफसी बैंक खाता, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड एवं आईसीआईसी क्रेडिट कार्ड से 7.65 लाख रुपए साईबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी की लिखित सूचना दी गई थी। प्राप्त सूचनानुसार बोकारो पुलिस द्वारा तुरंत साईबर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया। चूंकि इस मामले में साईबर अपराधियों ने शॉपिंग हेतु पैसे का ट्रांसफर किया था जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है। अलर्ट अवधि में ही पुलिस द्वारा तत्परता से शॉपिंग हेतु इस्तेमाल हुए RAZORPAY, CASHFREE, RATNAKAR BANK व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर दिए जाने के कारण ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया और शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपए वापस मिल गए। शिकायतकर्ता आज बोकारो पुलिस से मिलकर अपनी खुशी जताते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय व साईबर पुलिस, बोकारो की सराहना की है। बोकारो के मुख्यालय DSP पवन कुमार ने कहा कि पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि साईबर अपराध की सूचना अविलंब साईबर थाना अथवा डॉयल 1930 पर दें।0
0
Report
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से बेगूसराय के तटवर्ती गाँवों में बाढ़ की आशंका
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही इलाके में कटाव भी जारी है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। लोगों को पिछले साल की बाढ़ की तबाही याद आने लगी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र स्थित छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह से नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, गंगा किनारे कटाव भी लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। बढ़ते जलस्तर को लेकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी। कई घरों में पानी घुस गया था, जिससे लोगों को महीनों तक अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहना पड़ा था। इस बार भी हालात उसी दिशा में बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि लोगों को आशंका है कि स्थिति पिछले साल से भी अधिक गंभीर हो सकती है।गंगा के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए ग्रामीण प्रशासन से समय रहते बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कटाव रोकने के उपाय और राहत एवं बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो इस वर्ष भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।बेगूसराय के छितरौर बोल्डर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कटाव भी जारी है। ऐसे में तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की तैयारियों और गंगा के अगले रुख पर टिकी हैं।0
0
Report
वन विभाग ने मोहनपुर में 30 बीघा वनभूमि से अतिक्रमण हटाकर ट्रेंचें खोद दीं
Baran, Rajasthan:मोहनपुर में 30 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण बारां के केलवाड़ा वन विभाग की टीम ने गुरुवार को केलवाड़ा रेंज के तहत बिची नाके में स्थित मौजा मोहनपुर में भू-माफियाओं की ओर से 30 बीघा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए जेसीबी मशीन से ट्रेंचें खुदवाई। रेंजर देवराज सुमन ने बताया कि वन विभाग ने शिकायतें मिलने पर डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिक राव एवं सहायक वन संरक्षक मोहम्मद हफीज के दिशा निर्देशन में केलवाड़ा रेंज के बिची नाका के तहत मौजा मोहनपुर में कुछ लोगों की ओर से लगभग 30 बीघा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाते हुए ट्रेंचें खोदने का कार्य किया। इस कार्रवाई के दौरान वनपाल सरोज सहरिया, वनरक्षक चरण सिंह, महेंद्र, सुनील, मुकेश, प्रहलाद व पवन सहित अन्य स्टाफकर्मी शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में झमाझम बारिश, जलभराव के बावजूद किसानों में खुशी
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना: मौसम का बदला मियाज। नीम का थाना सहित आसपास के क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से मिली निजात。 एंकर नीमकाथाना में मौसम का मिजाज बदल गया ओर नीमकाथाना सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और जिसके बाद देर को तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली, क्योंकि बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है. हालांकि तेज बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कॉलोनियों और बाजारों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। नालियों की निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण पानी देर तक सड़कों पर भरा रहा।0
0
Report
फतेहपुर सीकर में आरयूआईडीपी के 33.90 करोड़ के विकास कार्य शुरू
Sikar, Rajasthan:सीकर के फतेहपुर में आरयूआईडीपी के पाँचवें चरण के अंतर्गत फतेहपुर शेखावाटी शहर में प्रस्तावित 33.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद सभागार में संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी गई तथा उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्रवण चौधरी विधायक हाकम अली खान एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि संवाद का उद्देश्य आमजन की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभागों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा प्राप्त सुझावों को परियोजना में शामिल करना है। संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया कि आरयूआईडीपी के पाँचवें चरण के अंतर्गत फतेहपुर शेखावाटी शहर में प्रस्तावित 33.9 करोड़ की सौगात मिली है सभी को शहर के विकास को लेकर पाटी से उपर उठकर काम करना होगा तभी शहर सुन्दर स्वच्छ बनेगा। भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने 33.9 करोड़ की फतेहपुर को सौगात देने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यूडीएच मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया की मुख्यमंत्री के फतेहपुर दौरे के दौरान उक्त समस्याओ से अवगत करवाया गया जिसके बाद यह राशी स्वीकृत हुई है। विधायक हाकिम अली ने कहा कि सीवरेज नेटवर्क, STP के नियमित संचालन एवं रखरखाव, जल प्रबंधन तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया, ताकि परियोजना का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँच सके। संवाद के दौरान अनेक जनप्रतिनिधियो व नागरिकों ने शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, सीवरेज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने संबंधी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इन सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौजूदा सीवरेज नेटवर्क एवं STP में विद्यमान कमियों का प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए। साथ ही परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ तथा निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। सीवरेज संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर परिषद के कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का नियमित पंजीकरण कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने बताया कि आरयूआईडीपी के पाँचवें चरण के तहत फतेहपुर शेखावाटी में 33.90 करोड़ रुपये की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत शहर में स्थापित सीवरेज लाइनों की इंटरकनेक्टिविटी, सीवरेज सुविधा से वंचित क्षेत्रों में नई सीवर लाइन बिछाने तथा पूर्व में अधूरे रह गए कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
जयपुर शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई: 47 बोतल के साथ आरोपित गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जयपुर घनश्याम शर्मा और EPF उपायुक्त, जयपुर ज्ञान प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्रवाई। EO लखन व्यास के सुपरविजन में PO नरेन्द्र सिंह सांजू ने पकड़ी शराब। RPF टीम के साथ गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ी शराब। कुल 47 बोतल, 3 हॉफ और 1 विदेशी इम्पोर्टेड शराब की बोतल पकड़ी। अभियुक्त आदित्य गुप्ता निवासी, गांधीनगर गुजरात को किया गिरफ्तार।0
0
Report
Advertisement
बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:स्वाट/सर्विलांस टीम नगर जोन एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 15 हजार रुपये नकद और 1 मारुति बलेनो कार बरामद की। इन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। साथ ही चार राज्यों में दर्जनों साइबर ठगी की घटनाओं का भी पुलिस ने अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज शर्मा, आदित्य यादव उर्फ मोनू और प्रमोद हरीश चंद्र छेबड़े के रूप में हुई है। 3 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह पहले नोएडा स्थित एक बीमा ब्रोकिंग कंपनी में कॉलिंग का कार्य करते थे। वहीं से उन्हें बीमा पॉलिसी धारकों का डाटा और ग्राहकों की जानकारी मिली, जिसका बाद में साइबर ठगी के लिए दुरुपयोग किया। वह लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसियों के ग्राहकों को फोन कर स्वयं को बीमा कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताते थे। इसके बाद पॉलिसी को दोबारा सक्रिय कराने या नई पॉलिसी देने का झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करा लेते थे। लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी लैपटॉप में फोटो एडिटिंग एप्लिकेशन की मदद से फर्जी रसीदें तैयार करते थे और इंटरनेट से बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के पहचान पत्र डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग फर्जी नामों से बीमा एजेंट बनकर लोगों से संपर्क करते थे, जबकि बैंक खाते और अन्य संसाधन उन्हें उनके साथी उपलब्ध कराते थे। गिरोह ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस को मिले दस्तावेजों से कई पीड़ितों के साथ लाखों रुपये की ठगी के प्रमाण मिले हैं। इनमें एक पीड़ित से 1.12 करोड़ रुपये, जबकि अन्य लोगों से 12.5 लाख, 8 लाख, 6.7 लाख और 2 लाख रुपये तक की ठगी की गई है। वहीं इनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य मामलों की जांच जारी है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर साइबर ठगी से जुड़े और मामलों का पता लगाया जा रहा है.0
0
Report
कालना में रात से भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव, किसान खुश
Mirpur, West Bengal:রাত থেকেই ভারী বৃষ্টি কালনায়, কয়েকদিন মেঘলা আকাশ ও ছিটে ফোঁটা বৃষ্টি হলেও গতকাল রাত থেকেই এখনও ভারী বৃষ্টি চলছে কালনায়, বেশ কয়েকটি ওয়ার্ডের রাস্তা জল মগ্ন, তবে পাট চাষীরা এই পেয়ে খুশি,0
0
Report
दिल्ली: दतिया उपचुनाव पर नरोत्तम मिश्रा बोले—मैं केवल एक कार्यकर्ता बना रहना चाहता हूँ
दिल्ली: दतिया उपचुनाव पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "..मैंने कुछ मांगा ही नहीं है....पार्टी ने जो सोचा सही सोचा अगर मगर की कोई बात नहीं होती है। मैं ऐसा मानता हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पिछले ढाई साल से हूं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में रहना चाहता हूं। पार्टी काम देती रहे...बाकि किसी पद की इच्छा नहीं है। जो कुछ है अच्छा है पार्टी काम देती रहे इसके आगे कोई इच्छा नहीं है। बाइट- नरोत्तम मिश्रा0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के साली नगर चौराहे पर लावारिस कार में शव, हड़कंप मचा; पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आशियाना थाना क्षेत्र साली नगर चौराहे का मामला。 लावारिस कर से तेजी से दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप。 लोगों ने जिसकी सूचना दी पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी का दरवाजा खोला。 गाड़ी मे शव पड़ा होने से आ रही थी दुर्गंध पुलिस जांच में जुटी。 शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।0
0
Report
दमोह में लाइब्रेरी के पीछे खाद की कालाबाजारी पकड़: 1000 बोरी से अधिक जब्त
Damoh, Madhya Pradesh:खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, लायब्रेरी की आड़ में रखा था खाद का स्टॉक.. खाद संकट से जूझ रहे किसानों को जहां सड़कों पर उतरना पड़ रहा है वहीं इसी इलाके में बड़े स्तर पर खाद की कालाबाजारी का दौर चल रहा है इस बीच जिले के तेंदूखेड़ा में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए खाद जब्त किया है। तेंदूखेड़ा में एक निजी लाइसेंस होल्डर के पास से खाद जब्त हुआ है। दरअसल प्रशासन को शिकायत मिली थी एक लाइब्रेरी में खाद का स्टॉक है बाहर लाइब्रेरी का बड़ा सा बोर्ड है और इसके भीतर खाद रखी गई है जहां से रोज रात में गाड़ियों से भरकर खाद भेजी जा रही है। इस सूचना पर इलाके के एसडीएम ने अपनी टीम के साथ देर शाम छापा मारा तो खबर सही थी, लोगों को दिखाने के लिए लायब्रेरी थी लेकिन अंदर खाद यूरिया की कालाबाजारी हो रही थी, हालांकि अभी छापें में सिर्फ 22 बोरी खाद ही मिली है लेकिन एसडीएम ने देर रात तक को जांच पड़ताल की उसमें एक हजार से ज्यादा बोरी खाद की एंट्री मिली है मतलब इतने बैग की कालाबाजारी हुई है। एसडीएम के मुताबिक जिस जगह ये खाद जब्त हुई वो दुकानदार लाइसेंस होल्डर है जिस नाम से लाइसेंस है वो शख्स यहां नहीं रहता बल्कि उसका भाई उस लाइसेंस पर खाद और यूरिया बुलवाता है और ये खाद लोकल में न बेच कर दूसरे शहरों में भेजी जा रही है। फिलहाल इस खाद को जब्त किया गया है और जांच की जा रही है。0
0
Report
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार आग लगने से युवक की दर्दनाक मौत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायर स्टेशन ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया, "एक गाड़ी में आग लग गई थी और उसमें दो लोग फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। वे समय पर पहुँचीं और सबसे पहले आग बुझाने का काम किया। गाड़ी की जांच करने पर एक व्यक्ति जला हुआ मिला और दूसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है... स्थानीय पुलिस अभी मौके पर स्थिति को संभाल रही है..."0
0
Report
Advertisement
