466001
सीहोर में नाले में गिरी कार में एक की गई जान, SDRF ने सुबह निकाला शव
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर में कल शाम एक कार नाले में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के बाद एक व्यक्ति कार से बाहर निकलकर भाग गया था। SDRF की टीम और ग्रामीणों ने रात को कार को बाहर निकाल लिया लेकिन अंधेरे के कारण शव का रेस्क्यू नहीं हो पाया। आज सुबह SDRF ने शव नाले से निकाला। मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Ayodhya में संतों की महत्वपूर्ण बैठक: धर्म की रक्षा के लिए विचार साझा
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Jairam Das Maharaj (Shri Ram Ashram) On Ayodhya Saints' Meeting अयोध्या में मणिरामदास की छावनी स्थित वाल्मीकि भवन में रामानंदी, रामानुज, शैव और साक्षी जैसे विभिन्न संप्रदायों के सम्मानित संतों और महंतों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मकसद अहम फैसलों पर चर्चा करना है, जो शायद धर्म की रक्षा से जुड़े हों, क्योंकि संत ऐतिहासिक रूप से आंदोलनों के बजाय ऐसे ही कामों के लिए एकजुट होते रहे हैं। धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए लिए जा सकने वाले फैसलों को समझने के लिहाज से यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है।0
0
Report
NEET पर संसद में बिना राजनीति चर्चा की मांग, NDA की रणनीति और सरकार के कदम
Noida, Uttar Pradesh:सदान में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सभी पार्टियों ने NEET पर चर्चा की मांग की है। आज, पूरे NDA ने फिर से NEET पर चर्चा की मांग की है। मुझे लगा था कि कल खड़गे जी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद, हमें थोड़ी उम्मीद थी कि आज चर्चा हो सकती है। कांग्रेस पार्टी ने एक शर्त रखी। हमने अनुरोध किया कि हम आपस में तय करें कि चर्चा कैसे और कितनी देर तक चलेगी, लेकिन शर्तें न थोपें। शर्तें थोपने का आपका इरादा सही नहीं है क्योंकि आप चर्चा रोकना चाहते हैं। हम फिर से अनुरोध कर रहे हैं कि NEET परीक्षा पर दोनों सदनों में बिना किसी राजनीति के विस्तार से चर्चा हो। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बहुत कड़ा कदम उठाया और देश को बताया कि न्यायिक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाने चाहिए ताकि देश में कोई भी घटना होने पर जल्द से जल्द सबसे कड़ी सजा दी जा सके। सरकार ने इतना अच्छा फैसला लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप कोई शर्त न थोपें..."0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का यह निर्णय हर परिश्रमी छात्र के साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छात्रों के अधिकारों और उनके परिश्रम पर आघात करने वालों के विरुद्ध कानून पूरी कठोरता के साथ अपना कार्य करेगा।0
0
Report
Advertisement
नरेश मीणा के संपत्ति रिकॉर्ड तलब, कोर्ट ने जमानत रद्द वारंट की संभावना जताई
Tonk, Rajasthan:नरेश मीणा की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने मांगा संपत्ति का रिकॉर्ड; SDM थप्पड़ कांड में फिर होगी गिरफ्तारी टोंक के देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के चर्चित मामले में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एससी/एसटी कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद अब कोर्ट के आदेश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड तलब किया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। नगरफोर्ट थानाधिकारी राजेंद्र ताडा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर नरेश मीणा की ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता (जिला बारां) के सरपंच को पत्र भेजकर उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। रिकॉर्ड मिलने के बाद इसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, नरेश मीणा के सहयोगी राकेश बैंसला ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि नरेश मीणा को न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि 13 नवंबर को देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में मतदान बहिष्कार के बीच एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के आरोप में नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया था। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट से sashart जमानत मिली, लेकिन झालावाड़ में प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी के बाद इसे जमानत की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए एससी/एसटी कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी। अब मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
संसद के विरोध को कवर करते हुए सुमंत का वॉकथ्रू
Noida, Uttar Pradesh: संसद पर विरोध को दिखाते हुए रिपोर्टर सुमंत का वॉक थ्रू0
0
Report
नानी के घर खेलने गई मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की पुत्री पड़ोस के गांव स्थित अपनी नानी के घर गई हुई थी। बुधवार शाम बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान छह वर्षीय बालिका घर से बाहर निकली। आरोप है कि पड़ोस का एक किशोर उसका मुंह दबाकर जबरन पास के शौचालय में ले गया। वहां उसने अपने और बालिका के कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर दुसरे किशोर ने मौके पर पहुचकर बालिका को बचाया। जानकारी लगने पर बालिका के परिजन भी पहुंच गए और मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के मंदिर में दोहरे हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:लक्सर के पथरी क्षेत्र में मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। गद्दी को लेकर हुए विवाद में दो साधुओं की हत्या की गई थी। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पथरी पुलिस, सीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पारसगिरी ने सेवागिरी को मंदिर की गद्दी का मालिक बना दिया था, जिससे आरोपी नाराज थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों आरोपियों ने पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए, फिर सेवागिरी और पारसगिरी की धारदार पाठल से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया और खून से सने गद्दे को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस का बीजेपी दफ्तर घेराव ऐलान, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है, घेराव को देखते हुए बीजेपी कार्यालय के बाहर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा इंतजाम का निर्देश हटिया डीएसपी देते रहे, अंतिम बैरिकेटिंग पर कटीले तार लगाए हुए हैं तो वहीं सुरक्षा इंतजाम का मुआयना कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी करते दिखते ताकि उसके अनुरुप प्रदर्शन की रणनीति तैयार किया जा सके।0
0
Report
आजमगढ़: सपा वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, 90 वर्ष पार
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh सपा के वरिष्ठ विधायक व उम्रदराज आलम बदी का निधन, 90 वर्ष पार कर चुके ईमानदार और सादगी के रूप में जाने जाते, पांच बार विधायकी जीती。 आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व वयोवृद्ध आलम बदी का बीती देर रात उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। वह उम्रदराज करीब 90 वर्ष से अधिक रहे, जिन्होंने लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। आलमबदी उत्तर प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में गिने जाते, उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में 5 बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। आजमगढ़ जिले में सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम बिन्दवल में आलम बदी आजमी का जन्म 16 मार्च 1936 को हुआ था। इनके पिता बदीउज्जमा जो मियां साहब जॉर्ज इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर में शिक्षक तैनात थे, जहां आलम बदी की शिक्षा दीक्षा गोरखपुर में हुई। आलम बदी आज़मी के 6 पुत्र है। आलम बदी ने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में आजमगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गये। उसके बाद उसी विधानसभा निजामाबाद से 2002, 2012, 2017, 2022 के विधायक रहे। आलम बदी की पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में थी, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर सादगी, ईमानदारी तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज के दौर में जहां राजनीति में दिखावा और संसाधनों की होड़ देखने को मिलती है, वहीं आलम बदी अपनी सादगी के कारण अलग पहचान रखते थे। विधायक होने के बावजूद वह अक्सर स्कूटर से विधानसभा पहुंचते थे। उनके जीवन का यही सरल स्वभाव लोगों को उनसे जोड़ता था। उन्होंने कभी पद या सत्ता का प्रदर्शन नहीं किया और हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने का प्रयास किया। राजनीतिक विरोधी भी उनके व्यवहार, ईमानदारी और साफ-सुथरी छवि की सराहना करते थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी राजनीतिक शुचिता और नैतिकता के उदाहरण के रूप में याद किये जाएंगे। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ दूसरे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समर्थक उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। जहां आज शाम 4 बजे जिले के हर्रा की चुंगी स्थित नई कब्रिस्तान में उनको सपुर्द ए खाक किया जायेगा。0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ मोदी-धामी: फास्ट ट्रैक कोर्ट से कड़ी कार्रवाई की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध एवं कठोर दंड मिलेगा और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।0
0
Report
पटना विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित
Patna, Bihar:विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन विधानसभा पोर्टिको और प्रांगण में किया विरोध प्रदर्शन लाठी चार्ज की घटना पर जताया विरोध बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा हाथ में पट्टिका लहराते हुए जोरदार नारेबाजी आसान से सदस्यों को समझने की कोशिश की गई बीजेपी के सदस्य ने विधायकों पर हमले की बात कही विपक्ष के सदस्यों ने ज़ोरदार विरोध जताया सदन में माहौल गरम,सदस्यों को आसान से समझने की कोशिश कर रहे हैं अध्यक्ष बेल में पहुंचे सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हाथापाई पर उतारू मार्शल बीच में आकर कर रहे हैं बीच बचाव बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में एक दूसरे पर लगातार कर रहे हैं नारेबाजी सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित0
0
Report
नोखा में मासूम के गले से लॉकेट लूट, CCTV फुटेज से बदमाश की तलाश जारी
Bikaner, Rajasthan:दिनदहाड़े बच्ची के गले से सोने के दो लॉकेट लूटकर बदमाश फरार। साइकिल चलाने में मदद और प्रसाद देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम। गली में खेल रही मासूम बच्ची को बनाया निशाना। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद। वारदात के बाद मोहल्ले में मचा हड़कंप। पीड़ित परिवार ने नोखा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश जारी।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के लिए बड़ा पैकेज: सरकार क्या योजना बना रही है?
Noida, Uttar Pradesh:पैकेज के लिए उत्तराखंड के लिए0
0
Report
बदनोर क्षेत्र में 9 इंच बारिश, खरीफ की फसल में खुशहाली
Noida, Uttar Pradesh:बदनोर क्षेत्र में हुई 9 इंच की करीब बारिश, खरीफ की फसल में हुआ फायदा प्रसिद्ध आसपहाड महादेव मंदिर का झरना भी तीव्र वेग से बहने लगा भीलवाड़ा: मौसम विभाग की चेतावनी का असर बुधवार गुरुवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर व टोंक जिले में देखने को मिला जहां कहीं जगह मूसलाधार तो कहीं जगह रिमझिम बारिश हुई है सबसे ज्यादा बारिश आसींद विधानसभा क्षेत्र के बदनोर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 225 मिलीमीटर 9 इंच के करीब व भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में 6 इंच के करीब हुई है जिससे नदी,झरनो व तालाबो में पानी के आवक की शुरुआत हुई है। बीते 15 दिन से बारिश नहीं होने के कारण किसान व आमजन चिंतित थे और किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसल भी बिना पानी के जুলूस रही थी ऐसे में बुधवार अल सुबह से ही देर रात्रि तक भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश हुई है जहां आसींद तहसील कार्यालय में लगे वर्षा मापक यंत्र में 6 इंच बारिश रिकार ड की गई वही आसींद विधानसभा क्षेत्र के बदनोर तहसील क्षेत्र में 225 मिलीमीटर 9 इंच के करीब बारिश रिकार्ड की गई जिसके कारण मेवाड़ ,मंगरा और मारवाड़ के संगम पर स्थित प्रसिद्ध आसपहाड महादेव मंदिर का झरना भी तीव्र वेग से बहने लगा सीजन की सबसे ज्यादा बारिश होने के कारण आज किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है।0
0
Report
मकर द्वार पर NDA और विपक्ष सांसदों की नारेबाजी, संसद में टकराव
Noida, Uttar Pradesh:मकर द्वार पर एनडीए और विपक्ष के सांसद आमने सामने कर रहे हैं नारेबाजी संसद में आमने सामने आए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद0
0
Report
Advertisement
