466331
भैरुंदा में डेंगू के रोकथाम के चलते नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग अभियान
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा में मौसमी बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नगर के गली-मोहल्लों में प्रतिदिन फॉगिंग की जा रही है। खाली प्लॉट और जलभराव वाले स्थानों पर ऑयल बॉल डाले गए हैं ताकि डेंगू का लार्वा न पनपे। नगर परिषद अध्यक्ष ने नागरिकों से सफाई रखने की अपील की है। इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया
Hazaribagh, Jharkhand:शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग का हजारीबाग उपायुक्त ने औचक निरीक्षक किया है.इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के कई विभाग में जाकर भौतिक निरीक्षण करते हुए मरीज को क्या सुविधा दी जा रही है इस पर विस्तृत जानकारी ली है. स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इन दोनों हजारीबाग जिला प्रशासन कई स्तर पर काम कर रही है. इसी कड़ी में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है .साथ ही मरीज को क्या सुविधा दी जा रही है इसकी विस्तृत जानकारी ली है. उपयुक्त में निरीक्षण करने के दौरान ब्लड बैंक की भी वास्तविक स्थिति को समझा और ब्लड बैंक में ब्लड की क्या स्थिति है यह भी जानकारी ली है. इस दौरान अस्पताल के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया और देखा गया कि कितने मरीज का एंट्री किया जा रहा है उन्हें किस तरह से दवा उपलब्ध कराई जा रही है. हजारीबाग उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान कई विभाग के जानकारी ली है. इन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मरीजों को क्या सुविधा दी जा रही है इसकी जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं . इन्होंने अस्वस्थ किया कि बेहतर सुविधा उपलब्ध हो इसे लेकर सरकार वचनबद्ध है. जिला प्रशासन हर एक व्यक्ति जो सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मिले इसे लेकर काम कर रही है. मेडिकल कॉलेज परिसर को इन दोनों लोग पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग में ला रहे हैं .निजी एंबुलेंस के साथ-साथ चार पहिया वाहन लगाकर लोग छोड़ दे रहे हैं. इस पर उपायुक्त संज्ञान लिया है. कहा कि बहुत जल्दी अतिरिक्त सुरक्षा बल अस्पताल परिसर में तैनात होंगे .जो भी व्यक्ति अनाधिकृत से गाड़ी पार्क कर रहे हैं उनको पर कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया है कि आम जनता को उचित स्वास्थ्य मिले. कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.0
0
Report
अशोक गहलोत बोले: राजस्थान में संवैधानिक संकट गहरा रहा है, चुनाव रुके क्यों?
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का X पर बयान कहा- भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक सोच के कारण राजस्थान में संवैधानिक संकट गहराता जा रहा है। पंचायतों और नगरीय निकायों में एक वर्ष से अधिक समय से चुनाव नहीं कराए जाना, और उनकी जगह सरकारी प्रशासकों की नियुक्ति, यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है。0
0
Report
सुखबीर बादल पर आरोप: गुरु रघबीर सिंह का साजिश का दावा
Chanwal, Himachal Pradesh:ਸੁਰਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਚੈਲੇੰਜ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਨਮੁਖ ਹੋ ਕੇ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹਿ ਦੇਣ ਕਿ ਜੋ ਉਸ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਉਹ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਸਬੂਤ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਦੇਣ ਜੋ ਪੰਥ ਸਵਾਨ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਲਗਾਏਗਾ ਅਸੀਂ ਉਹ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕਰਾਂਗੇ- ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੇਕਰ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਇਹ ਕਹਿੰਦਾ ਹੈ कि ਇੱਕ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਨੂੰ ਸਾਬਤ ਕਰੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਇਸ ਬਿਆਨ ਨੇ ਸਿੱਖ ਮਰਿਯਾਦਾ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪ੍ਰੰਪਰਾ ਨੂੰ ਸੱਟ ਮਾਰੀ ਹੈ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਜੋ ਫੈਸਲਾ ਹੋਇਆ ਉਹ ਇੱਕ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਹ ਗੱਲ ਬਹੁਤ ਨਿੰਨਦ਼ਨਯੋਗ ਹੈ ਜੋ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਗੁਰਮਤ ਮਰਿਆਦਾ ਅਤੇ ਪੰਥਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਇਹ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਈਕ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਫੜ ਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਖੁਦ ਗੁਨਾਹ ਕਬੂਲ ਕੀਤੇ ਸਨ0
0
Report
Advertisement
यूपी के किसानों को बेमौसम बारिश से नुकसान, सीएम योगी ने मदद के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है किसी की सरसो की फसल तो किसी का कटा हुआ गेहूं खराब हो गया है।सीएम योगी ने भी इन किसानों की मदद करने के निर्देश दिए है और किसान भी मदद की मांग कर रहे है किसानों से बातचीत खेत से0
0
Report
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने सुरक्षा चूक के बाद सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश
Delhi, Delhi:दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हाल में हुई सुरक्षा चूक के बाद विधान सभा परिसर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की थी. विधानसभा अध्यक्ष ने गृह मंत्रालय, गृह विभाग, आईबी, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक. दिल्ली विधानसभा में हाइड्रोलिक रोड ब्लॉक्सर्स, यूनिफाइड कमांड स्ट्रक्चर और सुदृढ़ बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड लगाए जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने सी.आर.पी.एफ. और दिल्ली पुलिस के बीच एक एकीकृत कमान (सिंगल पॉइंट ऑफ अथॉरिटी) बनाने पर जोर दिया ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने सभी एजेंसियों को रीयल-टाइम में सूचना साझा करने का निर्देश दिया. विधानसभा परिसर में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए गुप्ता ने एक मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन तैनात करने का निर्देश दिया, जो तेजी से घूमकर तुरंत कार्रवाई कर सके और अनधिकृत गतिविधियों को रोक सके।0
0
Report
रायपुर के तेलीबांधा में बंगला चोरी: 25 लाख के गहने पार, संदिग्ध घर कामगार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां ऐश्वर्या रेसिडेंसी स्थित एक बंगले से करीब 25 लाख रुपये के कीमती गहने पार हो गए। जानकारी के मुताबिक आलमारी के लॉकर में रखी दो हीरे की अंगूठी और 28 ग्राम सोने का हार अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना 10 से 17 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है। मामले में घर में काम करने वाले भूपेश भोई पर संदेह जताया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन त्रिनेत्र: 20 हजार के इनामी कारूलाल पाटीदार गिरफ्तार, डोडाचूरा बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना छोटीसादड़ी ने एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी कारूलाल पाटीदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि मामला 30 सितंबर 2021 का है, जब पुलिस टीम भाटखेड़ा से केसुन्दा जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन नजर आया, जिसकी आगे की नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर खेतों और नालों के रास्ते फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 17 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 343 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। इस मामले में थाना छोटीसादड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले ही दो आरोपियों—वीरेंद्र उर्फ विरू आंजना और यसवंतसिंह उर्फ लाला—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। आगे की जांच में सामने आया कि जब्त डोडाचूरा आरोपी कारूलाल पाटीदार से खरीदा गया था। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार 6 अप्रैल 2026 को आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से अवैध डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।0
0
Report
मंदसौर: नारायणगढ़ पुलिस ने 10 क्विंटल डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर, नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 20 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया है। आरोपी के कब्जे वाली आइशर गाडी से कुल 10 क्विंटल 02 किलोग्राम डोडाचुरा कीमत 2000000 रुपये जप्त किया गया। मुखबिर सूचना पर नारायणगढ़ से पिपलिया मंडी रोड, बरखेडा वीरपुरिया फंटा, सगस बावजी मंदिर के पास से आरोपी बुटा सिंह पिता बिल्लु सिंह मजबी सिक्ख उम्र 28 साल निवासी कोलापति ग्राम किशनगढ़ पक्खरवाड थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब के कब्जे वाली आइशर गाडी क्रमांक PB05AT6266 के कब्जे से 42 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 10 क्विंटल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 80/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी - बुटा सिंह पिता बिल्लु सिंह मजबी सिक्ख उम्र 28 साल निवासी कोलापति ग्राम किशनगढ पक्खरवाड थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब जप्त मश्रुका 10 क्विंटल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 2000000 रुपये आइशर गाडी क्रमांक PB05AT6266 कीमती 1500000 रुपये एक विवो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल0
0
Report
जांजगीर चांपा में सामूहिक दुष्कर्म: चारों दोषियों को 20-20 साल की सजा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा. सामाजिक दुष्कर्म के मामले में अदालत का सख्त और बड़ा फैसला. चारों दोषी आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा. अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) मुकेश कुमार तिवारी ने सुनाया कड़ा फैसला. प्रत्येक आरोपी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया. मई 2025 में घर के अंदर और बाहर वारदात को दिया गया था अंजाम. पीड़ित से जोर जबरदस्ती कर आरोपियों के द्वारा किया गया था दुष्कर्म. पुलिस ने जांच कर 13 गवाहों और मजबूत साक्ष्य कोर्ट में पेश किए. सभी सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को ठहराया दोषी. फैसले से पीड़िता को न्याय, समाज को मिला कड़ा संदेश. जिला एवं sत्र न्यायालय जांजगीर के अपर sत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार तिवारी का ने सुनाया सजा.0
0
Report
Advertisement
माण्डलगढ़ NH 27 पर ट्रेलर भिड़ंत: चालक-खलाशी की मौत, चक्काजाम
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़ में लाडपुरा के पास NH 27 पर बीती रात रफ्तार का कहर बरपा हैं, कोटा से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे 2 ट्रैलर में ओवरटेक के दौरान जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में ट्रैलर चालक ओर खलासी की मौत हो गई, दोनों ट्रैलर में भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि एक ट्रैलर की केबिन बुरी तरह से पिचक गई जिसमें चालक ओर खलासी फ़ँस गए, माण्डलगढ़ थाना पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चालक ओर खलासी को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया, ओर उपचार के लिए अस्पताल लेजाते वक्त दोनों की मौत हो गई, दोनों मृतक चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है, हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम की स्थिति बन गई, पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात सुचारु किया0
0
Report
भिवंडी में नगरपालिका कर्मी के सिर पर विद्युत पोल गिरा, गंभीर हालत
Thane, Maharashtra:भिवंडी महानगर पालिकेच्या प्रभाग समिती क्रमांक ५ अंतर्गत येणाऱ्या वॉर्ड क्रमांक १ मध्ये एक गंभीर अपघात घडला आहे. येथे स्वच्छतेचे काम करत असताना कर्मचारी नरेश सग्गम यांच्या डोक्यावर अचानक एक विद्युत खांब कोसळला. या अपघातात त्यांच्या डोक्याला गंभीर दुखापत झाली असून मोठ्या प्रमाणात रक्तस्राव होऊन ते जखमी झाले आहेत. घटनास्थळी उपस्थित असलेल्या नागरिकांनी तत्काळ त्यांना उपचारासाठी आयजीएम रुग्णालयात दाखल केले असून सध्या त्यांच्यावर उपचार सुरू आहेत。0
0
Report
चौमूं-कालाडेरा रेलवे अंडरपास क्षतिग्रस्त, ट्रक टक्कर से यातायात बाधित
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा रोड़ पर रेलवे अंडरपास हुआ क्षतिग्रस्त बेकाबू ट्रक ने पिलर के मारी टक्कर टक्कर के बाद टीन शेड हुआ धराशाही चौमूं से कालाडेरा जाने का हैं एक मात्र कालाडेरा चौमूं सड़क मार्ग हुआ अवरुद्ध दोनों तरफ वाहनों की लगी लम्बी कतार एक किमी लम्बी लगी वाहनों की कतार नगर परिषद के कर्मचारी पहुंचे मौके पर घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो करीब एक किलोमीटर तक फैल गईं। मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने स्थिति को संभालने और रास्ता खुलवाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 साल पहले बने इस अंडरपास के टीन शेड पहले से ही मेंटिनेंस के अभाव में कमजोर हो चुके थे, फिलहाल प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
बारिश-आंधी से प्रतापगढ़ में जनजीवन प्रभावित, खेतों को नुकसान का खतरा
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : मौसम ने बदला मिजाज: तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान की आशंका प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को हैरान कर दिया। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में जहां रिमझिम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और कुछ गांवों में कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी बह निकला, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि शाम तक बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट से वातावरण में ठंडक घुल गई। अरनोद क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिनभर की उमस के बाद आई इस बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण धूल उड़ती रही। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए, जबकि बाजारों में दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। सड़कों पर पानी भरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। चूपना क्षेत्र में दोपहर बाद तेज आंधी और धूलभरी हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। वहीं मूंगाणा और आसपास के गांवों में काली घटाओं के बीच करीब एक घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बाजार की सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी बहता नजर आया। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं और चना फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। थ्रेसर से निकली फसल और खेतों में रखा खांखला भीगने से खराब होने की स्थिति में है। किसानों का कहना है कि यदि खांखला खराब हुआ तो मवेशियों के चारे की समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष फसल खराब होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला, जिससे इस बार भी नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता बनी हुई है। धरियावद क्षेत्र में दोपहर बाद 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चला। कई दुकानों के टीन शेड उड़ गए और पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गए। बाद में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर भी चला।0
0
Report
दौसा हाईवे पर पुलिस-ट्रक भिड़ंत, तीन पुलिसकर्मी घायल; ट्रक जब्त
Dausa, Rajasthan:दौसा पुलिस और ट्रक की हाईवे पर भिड़ंत हादसे में तीन पुलिसकर्मी हुए घायल घायलों को सिकंदरा अस्पताल में करवाया भर्ती जहां सभी का उपचार जारी ट्रक द्वारा अनियंत्रित होकर टक्कर मारने की बात आ रहीं सामने रात्रि में सदर थाने का जाप्ता हाईवे पर कर रहा था गस्त उस दौरान हो गया बड़ा हादसा हालांकि गनीमत रही सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर पुलिस ने ट्रक को भी किया जब्त देर रात्रि को एनएच 21 पर हुआ हादसा0
0
Report
रामजानकी मंदिर ट्रस्ट का विवाद, भाजपा नगर मंडल ने लगाये ट्रस्टीयों पर गंभीर आरोप
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:रामजानकी मंदिर ट्रस्ट का विवाद, भाजपा नगर मंडल ने लगाये ट्रस्टीयों पर गंभीर आरोप सिवनी मालवा नगर के जनपद सभागार में मंगलवार को आयोजित होने वाली मंदिर ट्रस्ट की कृषि भूमि की नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब यह नीलामी जून माह में आयोजित की जाएगी। तहसीलदार नितिन झोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ट्रस्टियों द्वारा “खोटनामा” प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मूंग की फसल तक के लिए कृषि भूमि दिए जाने का उल्लेख है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर आगामी जून माह में पुनः नीलामी कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामला रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट तथा श्री ठाकुर महावीर जी मंदिर दूधिया बढ़ ट्रस्ट की कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है, जिसकी नीलामी को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ था। इधर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने दोनों ट्रस्टों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन ट्रस्टों की कृषि भूमि हर वर्ष बिना सार्वजनिक नीलामी के ही आपसी सहमति से बेहद कम दरों (करीब 20–25 हजार रुपये प्रति एकड़) पर बांट दी जाती है, जिससे मंदिर को हर साल लाखों रुपये का नुकसान होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम बराखड़ कला स्थित मंदिर ट्रस्ट की लगभग 65–70 एकड़ तथा दूधियाबढ़ मंदिर की करीब 15 एकड़ कृषि भूमि से होने वाली आय को जानबूझकर कम दिखाया जाता है। जबकि वर्तमान खोट दर के अनुसार यह आय कई गुना अधिक हो सकती है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति दुकानों का निर्माण, बिना नीलामी आवंटन, तथा करोड़ों के गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि वर्ष 2005 में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद प्लॉट बेचे गए और नियमों का उल्लंघन किया गया। नीरज तिवारी के अनुसार, इस संबंध में कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। मामले में यह भी आरोप है कि मंदिर की आय का सही उल्लेख ऑडिट रिपोर्ट में नहीं किया गया और धार्मिक आयोजनों के लिए भी चंदे पर निर्भरता बनी हुई है। फिलहाल नीलामी टलने से जहां एक ओर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें जून माह में होने वाली नीलामी और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
