466446
मंत्री विश्वास सारंग एवं दादा गुरु ने किए माता बिजासन के दर्शन
Rehti, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और दादा गुरु बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने माता बिजासन के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन पाठ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दादा गुरु के अनुयायी भी मौजूद थे। मंत्री सारंग और दादा गुरु ने काफी देर तक बिजासन धाम में समय बिताया। दादा गुरु नियमित रूप से इस धाम में आते हैं, और आज मंत्री सारंग उनके साथ दर्शन करने पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाकाल मंदिर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण: 12 मकान हटे, यातायात बदला
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, निगम ने हटाए बाधक निर्माण 15 मीटर रोड के लिए 12 मकान हटाए, सहमति के बाद चला निगम का बुलडोज़र उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। महाकाल मंदिर के समीप स्थित स्मार्ट पार्किंग स्थल रोड़ पर 15 मीटर चौड़े मार्ग में आ रहे भवनों को निगम द्वारा हटाया गया। निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मार्ग में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। इस मार्ग में कुल 14 भवन चिन्हित किए गए थे, जिन्होंने से 12 भवन मालिकों की सहमति के बाद कार्रवाई की गई। यह सड़क बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग तक विकसित की जाएगी, जिससे महाकाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, तहसीलदार शेफाली जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख सहित निगम, स्मार्ट सिटी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौके पर पुलिस बल और निगम की रिमूवल टीम भी तैनात रही, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। बाइट - सीएसपी राहुल देशमुख बाइट - संदीप शिवा, स्मार्ट सिटी ceo0
0
Report
यूपी-मध्य प्रदेश के बीच धार्मिक पर्यटन और साझा विरासत के नए युग की शुरुआत
Varanasi, Uttar Pradesh:बड़ी पहल: मुख्यमंत्री मोहन यादव और यूपी के मंत्रियों के बीच सार्थक बातचीत; संबंधों के नए युग का आगाज़। दिग्गज मौजूद: बैठक में यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और नंद गोपाल नंदी रहे मौजूद। धार्मिक पर्यटन: एमपी और यूपी के बीच धार्मिक पर्यटन को लेकर एमओयू (MoU) साइन; साझा विरासत को मिलेगा बढ़ावा। काशी-उज्जैन मॉडल: सीएम मोहन यादव बोले- "जो लाभ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से हुआ, वही उज्जैन के महाकाल लोक में दिख रहा।" मैनेजमेंट मंत्र: मंदिर प्रबंधन के अनुभवों को साझा करेंगे दोनों राज्य; एमपी के अधिकारियों की टीम पहुंची काशी। अहिल्याबाई होलकर: देवी अहिल्याबाई के योगदान और पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष जोर। MSME में साथ: यूपी के MSME मॉडल से सीखेगा मध्य प्रदेश; कारीगरों और व्यापारियों के साथ 'सहयोग सम्मेलन' संपन्न। ODOP चर्चा: वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) के सफल कार्यान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा। सौर ऊर्जा: 2000 करोड़ की सौर परियोजनाओं पर एमपी में तेज़ी से हो रहा काम। सम्राट विक्रमादित्य: सुशासन के प्रतीक सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा को 'जन-जन' तक पहुंचाएगी एमपी सरकार। सांस्कृतिक मंचन: उत्तर से दक्षिण भारत तक मध्य प्रदेश के कलाकार करेंगे विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास का मंचन। सांझा विरासत: सम्मेलन में दोनों राज्यों के हस्तशिल्प और खान-पान की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन। भविष्य की राह: सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान— यह सहयोग अन्य राज्यों के लिए विकास के नए विकल्प खोलेगा।0
0
Report
मैनपुरी में बिजली चोरी, टिल्लू पम्प वायरल; महिला-पुत्र पर हमला, शिकायत दर्ज
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। बिजली चोरी से चल रही टिल्लू पम्प के वीडियो वायरल हुआ। अनुराग सक्सेना उर्फ विनोद कटिया डालकर चला रहा टिल्लू पम्प। बिजली चोरी से भाड़े पर कर रहा खेतों की सिंचाई। वीडियो की आशंका पर महिला और उसके पुत्र पर हमला हुआ। महिला के ऊपर चढ़ाई बाइक, बाल-बाल बची। महिला ने एस.पी. और विद्युत विभाग के एस.ई. से शिकायत की। थाना किशनी के देवपुरा मुढ़ौसी का मामला।0
0
Report
Advertisement
शराब-पार्टी के विवाद पर दोस्त ने प्रभु मरावी की हत्या कर दी
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के महाराजपुर में 29 मार्च को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान प्रभु मरावी के रूप में हुई। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि प्रभु की हत्या उसके ही दोस्त शिवम मरावी ने की थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब और मुर्गा पार्टी के दौरान पैसे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पत्थर से वार कर प्रभु की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मरावी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही हत्या में प्रयुक्त पत्थर और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते अपराधों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 5 किलो गांजा जप्त, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना धोलापानी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण ने बताया कि 31 मार्च को पीलीखेड़ा-धानावेजी रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ, जिस पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम धन्ना पुत्र रामा मीणा, उम्र 68 वर्ष, निवासी मोतीपुरा फला, पीलीखेड़ा थाना धोलापानी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में लिए गए दोनों कट्टों में अवैध गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा जब गांजे का वजन किया गया तो कुल 5 किलोग्राम होना सामने आया। आरोपी द्वारा बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र के गांजा अपने कब्जे में रखकर परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही अवैध गांजा जब्त कर आरोपी धन्ना मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना धोलापानी में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
RBSC परिणाम: फलोदी की दो छात्राओं ने जिले व राजस्थान में किया शीर्ष स्थान
Jodhpur, Rajasthan: Rajasthan माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSC का परिणाम आज जारी हुआ। इस वर्ष 2026 में कला वर्ग का का परिणाम 97.54, कॉमर्स 98.50 व साइंस वर्ग 97.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। बात अगर फलोदी जिले की जाय तो यहां फलोदी की दो बेटियों ने जिले में टॉप कर फलोदी जिले ही नहीं राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ये दोनों ही छात्राएं राजकीय सीनियर हायर सेकंडरी विद्यालय के विज्ञान वर्ग की हिमाशी जीनगर ने 99.40 व कृष्णा सोनी ने भी अपनी सहपाठी के साथ साथ 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं समूचे फलोदी जिले का नाम रोशन किया। रिजल्ट आते ही मनीषा के घर बधाईयां देने वालो का तांता लग गया। साथ ही महिलाओं ने थाली बजाकर एक दूसरे को बधाईयां देते देखी गई। इस दौरान हिमांशी ने बताया कि वो कभी ट्यूशन नहीं गई और न ही कोई कोचिंग क्लास ज्वाइन किया। मनीषा ने बताया कि वो आगे और पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती है।0
0
Report
Advertisement
मेहंदीपुर बालाजी में 10 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव तैयारी पूरी, सुरक्षा के बड़े बंदोबस्त
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव आयोजन मेंहदीपुर बालाजी में होगा भव्य आयोजन मंदिर प्रबंध जुटा तैयारियों में मंदिर के साज सज्जा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को किया जा रहा दुरुस्त देश के कोने कोने पर बालाजी पहुंच रहे श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी किए जा रहे व्यापक बंदोबस्त एक ओर जहां मंदिर प्रबंधन ने किए गार्ड तैनात तो वहीं दूसरी ओर दौसा ओर करौली पुलिस प्रशासन को भी लिखा गया पत्र विश्वविख्यात सिद्धपीठ बालाजी धाम में इस समय देशभर से बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पिछले दिनों रामनवमी से बाद शुरू हुए दस दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव में प्रतिदिन बड़ी तादाद में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से दर्शनार्थी मेहंदीपुर बालाजी पहुंच रहे है। श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शनों की इच्छा लिए भगवान राम और बालाजी के जयकारों के साथ कतारबद्ध होकर पूरी श्रद्धाभाव से बालाजी महाराज के दर्शन कर रहे हैं। इधर हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा मेहंदीपुर बालाजी में की गई विशेष तैयारियों के साथ भव्य और आकर्षक सजावट की रहीं है। मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी मंदिर, गर्भगृह और मंदिर परिसर के बाहर थ्रीडी लाईट, रंग-बिरंगी रोशनी और खुशबूदार फूलों से हुई आकर्षक सजावट से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के बाहर मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष द्वार बनाया जा रहा है। स्वागत द्वार के साथ ही बनी गेलेरी में सुंदरकांड की चौपाइयां लिखे हुए पर्दों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।वहीं मंदिर परिसर में लगी भगवान की झांकिया भी श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित 10 दिवसीय महोत्सव 4 अप्रैल तक चलेगा।वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दौरान महाआरती, छप्पनभोग, रामनाम संकीर्तन और महाप्रसादी सहित अनेकों धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे।हनुमान जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई है। बालाजी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही चिकित्सा एवं पेयजल व्यवस्था का भी व्यापक प्रबंध किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा करौली और दौसा जिला प्रशासन से भी पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है।0
0
Report
भिंड में पान मसाला की भीड़, डिस्ट्रीब्यूटर्स के बाहर लगती लंबी कतारें
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-पेट्रोल-डीजल की नहीं, भिंड में लगी 'पान मसाले' के लिए कतारें! दुकानदारों का आरोप ब्लैक में मिल रहा है उन्हें पान मसाला, एक बोरे पर 5000 ब्लैक। एंकर-देश-दुनिया में मची अफरा-तफरी के बीच भिंड की यह 'अनोखी तस्वीर' चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां जरूरत की चीजें सामान्य हैं, वहीं पान मसाला अचानक 'हॉट आइटम' बन गया है। दुनिया भर में ईंधन के लिए मची अफरा-तफरी के बीच भिंड से आई एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है,जहाँ पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा है, वहीं पान मसाला डिस्ट्रीब्यूटर्स के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी है,जहाँ जरूरत की चीजें सामान्य हैं, वहीं पान मसाला अचानक 'हॉट आइटम' बन गया है। दुनिया भर में युद्ध का डर है, पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार मचा है, लेकिन भिंड की तस्वीरें कुछ और ही कह रही हैं! जहां पूरी दुनिया ईंधन बचाने की चिंता में है, वहीं भिंड के लोग 'पान मसाला' बटोरने में जुटे हैं।ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के कारण देशभर में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें आ रही हैं। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, लेकिन भिंड में नजारा इसके बिल्कुल उलट है। यहाँ पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं और गैस एजेंसियों पर शांति है। लेकिन अगर लाइन लगी है, तो वो है पान मसाला डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम के बाहर! भिंड में जरूरी चीजों को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है, लेकिन पान मसाले के स्टॉक को लेकर लोगों में जबरदस्त होड़ मची है। दुकानों के बाहर लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आलम यह है कि दुकानदारों को भी अब स्टॉक खत्म होने की चिंता सताने लगी है, दुकानदारों का आरोप है डिस्ट्रीब्यूटर एस पान मसाला ब्लैक में मुहया करवा रहे हैं, जहां एक पैकेट पर 100 की ब्लैक मार्केट है तो वही एक बोरे पर 5000 तक ब्लैक में माल मिल रहा है, डिस्ट्रीब्यूटर भिंड का हो चाहे मेहगांव लहार,मिहोना मालनपुर गोहद, सभी जगह लाइन लगकर ही पान मसाला मिल रहा है, सभी डिस्ट्रीब्यूटर चांदी काट रहे, वह भी कृत्रिम कमी पैदा कर।0
0
Report
झालावाड़ में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई; दो गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में वन विभाग द्वारा अवैध आरामशीनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाहियां लगातार जारी है। इसी कड़ी में वन विभाग ने झालावाड़ रेंज के नाका झालरापाटन में अवैध रूप से संचालित दो आरामशीनो को सीज किया है। मौके से बड़ी मात्रा में लकड़ियां भी जब्त की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी झालावाड़ दीपक सिंह ने बताया कि उप वन संरक्षक सागर पंवार के निर्देशन एवं सहायक वन संरक्षक मुकेश सहजवानी के सुपरविजन में अवैध आरामशीनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा रेंज झालावाड़ के ग्राम देवनगर और देवरी में छापेमारी की गई। मौके पर अवैध रूप से संचालित 2 आरामशीनों को सीज किया गया। साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में मिली लकड़ियां भी जब्त की गई। वन विभाग टीम द्वारा मामले में अवैध रूप से आरा मशीन चला रहे संचालक मांगीलाल तथा मनोहरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा बीते दिनो में पिड़ावा क्षेत्र के रायपुर और नयागांव तथा मनोहरथाना और असनावर रेंज में भी अवैध आरामशीनों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है। ऐसे में वन विभाग की कार्यवाहियों से लकड़ी माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है0
0
Report
Advertisement
رامनवमी हिंसा: रक्षा मंत्री ने दोषी समूहों को तत्काल चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की
Ranchi, Jharkhand:रांची स्टोरी ....सोशल मीडिया केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खूंटी के मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिह्नित कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया। कहा, हिंदुओं के मॉब लिंचिंग का प्रयास और पुलिस पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो साथ ही कहा, दहशत में हैं हिंदू परिवार हैं, उनकी सुरक्षा प्रशासन सुनिश्चित करे। खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कड़ी आपत्ति जताई है। श्री सेठ ने कहा कि 3 दिन पूर्व रामनवमी के अवसर पर हुई पत्थरबाजी और हिंसक घटना में अब तक प्रशासन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। यह घटना जिस तरह दिखाई गई है, परिस्थितियां बिल्कुल उसके विपरीत है। पुलिस प्रशासन के सामने पत्थरबाजी हुई। हिंदुओं के अलावा पुलिस के लोग भी घायल हुए। मुझे सूचना है कि इस घटना के साक्ष्य को हटा दिया गया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी की घटना के उपरांत प्रशासन के सामने ही चेंबर ऑफ कॉमर्स और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के मॉब लिंचिंग का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन के सामने हिंदू कार्यकर्ताओं को हत्या की धमकी दी गई। तीन दिन से बाजार बंद है। हिंदू कार्यकर्ता और सैकड़ो हिंदू परिवार दहशत में हैं। इनकी सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन हिंदू कार्यकर्ताओं पर ही दबाव बना रहा है। इस मामले को अब किसी और रंग में रंगा जा रहा है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर मेरा स्पष्ट कहना है कि जिस समूह ने पत्थरबाजी की, जिस समूह ने रामनवमी के शांतिपूर्ण जुलूस को बाधित किया; ऐसे दोषी समूह के लोगों को प्रशासन चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करे। प्रशासन का रवैया बैलेंस करने का है, जो बेहद दु:खद है। इस पूरे प्रकरण में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके दबाव में पुलिस प्रशासन निर्दोषों पर भी कार्रवाई कर रहा है। श्री सेठ ने कहा कि मामले को लेकर मैंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और उन्हें दोषियों पर कार्रवाई करते हुए, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं रामनवमी के दौरान, मुरहू खूंटी में घटित घटना की जांच के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने एक 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई है जो मुरहू खूंटी जाकर घटना की जानकारी लेगी। जांच समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह, नीलेकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा शामिल हैं।0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: 19.5 क्विंटल डोडा-पोस्त समेत गांजा बरामद, ₹3 करोड़ कीमत
Jaipur, Rajasthan:एएनटीएफ का नशे पर बड़ा प्रहार, 3 करोड़ का माल जब्त राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों पर करारा वार किया है। टीम ने अलग-अलग जिलों में 5 बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19.50 क्विंटल डोडा-पोस्त और गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कुल 5 अलग-अलग ऑपरेशन करीब 19.50 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त करीब 200 ग्राम गांजा बरामद कई आरोपियों की गिरफ्तारी जोधपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई जोधपुर ग्रामीण इलाके में ANTF ने एक कंटेनर ट्रक से करीब 19 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मध्यप्रदेश बॉर्डर से माल भरकर सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। भीलवाड़ा में बस स्टैंड से पकड़ भीलवाड़ा में दो आरोपी बस स्टैंड पर डोडा-पोस्त के साथ पकड़े गए। इनके पास से करीब 45 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त बरामद हुआ। बीकानेर में लगातार कार्रवाई पहली कार्रवाई: 114 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई: 36 ग्राम गांजा और 20 ग्राम डोडा-पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जयपुर में भी कार्रवाई जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में 32 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार है।0
0
Report
राजस्थान बोर्ड: प्रतापगढ़ में कला-96.26%, विज्ञान-96.72%, वाणिज्य शत-प्रतिशत
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं में कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें प्रतापगढ़ जिले का परिणाम अच्छा रहा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक केके तेतरवाल ने बताया कि घोषित परिणाम में कला वर्ग का 96.26, विज्ञान का 96.72 और वाणिज्य का परिणाम रहा शत-प्रतिशत रहा। जिसमें कला वर्ग में कुल 257 विद्यालयों में 7744 विद्यार्थियों में से 7242 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं 142 विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 3201, द्वितीय श्रेणी में 3703, तृतीय श्रेणी में 338 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं अनुपस्थित 212, पूरक 177 और अनुत्तीर्ण 113 हुए। इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में कुल 37 विद्यालयों के 1175 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1134 विद्यार्थी उतीर्ण हुए। जबकि 25 विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 921, द्वितीय श्रेणी में 201, तृतीय श्रेणी में 12 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में कुल 95 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से सभी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 72, द्वितीय में 16 और तृतीय श्रेणी में 6 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 25 का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। जिले में कला वर्ग में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 35 विद्यार्थी रहे। इनमें से 27 विद्यार्थी राजकीय विद्यालयों के तथा 8 विद्यार्थी निजी विद्यालयों के हैं। उल्लेखनीय है कि इन 35 विद्यार्थियों में 32 बालिकाएं एवं मात्र 3 बालक शामिल हैं, जो छात्राओं की श्रेष्ठ उपलब्धि को दर्शाता है। इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 2 विद्यार्थी हैं। विशेष बात यह है कि दोनों ही बालिकाएं हैं और दोनों राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत रही। जो उनकी उत्कृष्टता और समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-पंजाब पुलिस की कार्रवाई: राजदान मेशन में छापा, मेडिकल फार्मा कंपनी पर कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर पंजाब पुलिस की ओर से कार्रवाई, राजदान मेंशन में बताई जा रही है कार्रवाई , मेडिकल फार्मा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, संभवत कॉपीराइट की हो सकती है कार्रवाई , स्थानीय पुलिस का भी लिया जा रहा है सहयोग0
0
Report
गुरेज़ के Tulail क्षेत्र में हिमस्खलन, अभी तक नुकसान नहीं
Avalanche strikes Tulail in Gurez, no casualties reported A major avalanche struck the Tulail area of Gurez in north Kashmir’s Bandipora district on Tuesday, officials said. An official told local news agency that teams from the administration rushed to the site near the Kishanganga River, close to the Line of Control (LoC), soon after receiving information about the incident. He said no loss of life or damage to property has been reported so far. Teams have been deployed to assess the situation, while the administration has issued an avalanche advisory for residents of Gurez and Tulail, urging them to remain alert, he said. The Bandipora–Gurez road remains closed due to snow accumulation and clearance operations are underway, officials said. Meanwhile, the Jammu and Kashmir Disaster Management Authority (JKUTDMA) said avalanches with a low danger level are likely above 2,400 metres in Bandipora district over the next 24 hours.0
0
Report
परसिया देवार में हो रहे सरयू नदी से कटान को बचाये नहीं तो होगा जल सत्याग्रह-विजय रावत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया परसीया व विशुनपुर देवार में नदी कटान से किसानों की हज़ारों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गई-विजय रावत भाजपा सरकार व विभाग की उदासीनता के कारण हुआ कटान-विजय रावत अगर इसी तरह नदी का कटान हुआ तो जितना बना है मोहन सेतु उतना पुन: पड़ेगा बनाना -विजय रावत आज बरहज विधानसभा में में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान रोके जाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सरयू नदी प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार को आम जनता के विकास से कोई लेना देना नही हैं जिसकी देन हैं सरयू नदी के कटान के कारण परसिया व विशुनपुर देवार के किसानों की हज़ारों एकड़ ज़मीन व फसल नदी में विलीन हो गई लेकिन बाढ़ विभाग और भाजपा सरकार जिला प्रशासन चुप्पी मार बैठा हुआ हैं अगर जल्द ही भाजपा सरकार व जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग द्वारा कटान रोकने का प्रबंध नहीं किया गया तो हम समाजवादी लोग यहाँ सभी ग्रामीणों व किसानों के धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो नदी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे इस भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए है और अब इस सरकार की उलटी गिनती चालू हो गई हैं और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को समझ गयी हैं की इस सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है रावत ने कहा कि जिस तरह से सरयू नदी कटान कर रही है अगर तत्काल प्रभाव से रोका नहीं गया तो जितना मोहन सेतु बना है उतना और बनाना पड़ेगा मैं आप सभी ग्रामीणों से निवेदन करता है की आप लोग इस लड़ाई में कटान रोकने हेतु व जमीन बचाने हेतु मेरा साथ मैं इस धरने के माध्यम से बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन व भाजपा सरकार को बताना चाहता हूँ की अगर दस दिन के अंदर कटान रोकने की को उचित व्यवस्था नहीं की गयी तो यही मिटीग कर आंदोलन की तैयारी होगी और ज़रूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह भी करने का काम करूँगा। इस दौरान मुख्य रूप से लंकेश कुमार राजेश सिंह अनिल प्रसाद राहुल निषाद संजय पांडेय अखिलेश मिश्रा दुष्यन्त यादव विकास कुमार विजय सिंह राकेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे0
0
Report
Advertisement
