icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल । चन्दौसी में HS की खुलेंआम दबंगई का वीडियो वायरल . पुलिस पर उठे सवाल ।

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow9m ago
Maulagarh, Uttar Pradesh:संभल । चंदौसी कोतवाली इलाके में कानून से बेखौफ दबंग की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..वायरल वीडियो में दबंग उस्तरा लहरा कर खुलेंआम इलाके में दिखाई दबंगई दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों से जमकर गालीगलौच करता दिखाई दे रहा है । बायरल वीडियो हिस्ट्री शीटर बदमाश सोनू का बताया जा रहा है । मोहल्ले के एक परिवार ने दबंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है .. हिस्ट्री शीटर बदमाश की खुलेआम दबंगई के वायरल वीडियो से पुलिस पर सवाल उठ रहे है । चंदौसी कोतवाली इलाके के कुरेशी यान मोहल्ले का बताया जा रहा है वायरल वीडियो .. पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
0
0
Report

धनबाद भू-धंसान: 12 वर्षीय विक्रम की मौत के बाद आक्रोश, मुआवजे की मांग तेज

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को हुए भीषण भू-धंसान की घटना के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। भू-धंसान में कई घर जमींदोज हो गए थे, जबकि हादसे में 12 वर्षीय किशोर विक्रम की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 14 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक किशोर के शव लेकर परिवार और स्थानीय नेता BCCL एरिया-5 के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। करीब 12 घंटे से शव के साथ धरना जारी है। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास कराया जाए। सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार को हुए भू-धंसान ने एक परिवार का 12 वर्षीय चिराग छीन लिया। हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों में BCCL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है। पोस्टमार्टम के बाद विक्रम का शव जैसे ही परिजन लेकर BCCL एरिया-5 कार्यालय पहुंचे, वहां मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजे और पुनर्वास को लेकर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। मृतक के पिता भीम बहादुर उर्फ गुड्डू ने कहा कि बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही घटना को लेकर BCCL एरिया-5 प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा के वार्ड 98 प्रचार में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों का भिड़ंत, महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप

Kota, Rajasthan:कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान वार्ड 98 में भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने हो गए। मामला बुधवार दोपहर का है। भाजपा प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी के अनुसार उनकी डीजे लगी प्रचार गाड़ी उसी रास्ते से गुजर रही थी जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी आयुष पारेता की रैली निकल रही थी। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा वाहन को वापस घुमाने और डीजे बंद करने को कहा। ड्राइवर और कार्यकर्ताओं ने आवाज धीमी कर निकलने का प्रयास किया तो कांग्रेस समर्थक भड़क गए और महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व अभद्रता की। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार आयुष पारेता, उनके चाचा विनोद पारेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं कांग्रेस पक्ष ने सभी आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है। कांग्रेस नेता विनोद पारेता का कहना है कि मौके पर मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई, भाजपा प्रत्याशी ने अनपढ़ लोगों को गुमराह कर रिपोर्ट पर अंगूठा लगवाया है, शिकायतकर्ताओं ने रिपोर्ट वापस लेने के लिए थाने में आवेदन भी दिया है। इधर शिकायत देने वाली महिला लक्ष्मी के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर बहस हुई थी जो धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद रात को कांग्रेस कार्यकर्ता दादाबाड़ी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
0
0
Report

पानी की टंकी गिरने से मजदूरों का रेस्क्यू जारी; एक शव बरामद

Ranchi, Jharkhand:रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई मुश्किलों के बीच पानी की टंकी गिरने की घटना में राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। मजदूरों के मलबे में दबे होने की सूचना के बाद रांची जिला प्रशासन के साथ NDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। पानी की भारी टंकी के गिरने और मलबे के बीच फंसे मजदूरों तक पहुंचना टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। लंबे और बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे मजदूर के शव को भी बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक मजदूर की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि घटना ने मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन के सामने राहत-बचाव की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी。
0
0
Report

कोटा में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़: कार में बैठाने की कोशिश, परिजनों ने घेरा

Kota, Rajasthan:कोटा में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ कार में बैठाने की कोशिश, कॉलोनीवासियों ने घेरा तो कार चढ़ाने का प्रयास किया कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। स्वराज अपना घर, मानपुरा इलाके में रहने वाली छात्रा का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से एक युवक सफेद क्रेटा और काली थार से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा की मां ने बताया की युवक ने रास्ते में बेटी का हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। छात्रा हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और घर पहुंचकर पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने संदिग्ध कार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन चालक लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना में किसी के चोट लगने की जानकारी नहीं है। परिजनों के मुताबिक छात्रा रोजाना निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती है। छात्रा का पीछा किए जाने की घटनाएं रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई हैं। परिजनों ने पुलिस को कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। बोरखेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई के झाझा रेलवे थाना में जीआरपी बनाम होमगार्ड मामला: धरना खत्म

Jamui, Bihar:जमुई जिले का झाझा रेल थाना में जीआरपी जवानों और महिला होमगार्ड के बीच मंगलवार को हुई मारपीट का विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को होमगार्ड एसोसिएशन जमुई के पदाधिकारी और कई सदस्य रेल थाना पहुंचे। उन्होंने चार महिला होमगार्ड पर FIR दर्ज करने का विरोध किया और इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए थाना के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार, जिला सचिव सुरेंद्र यादव और पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह ने थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान से मुलाकात की। उन्होंने महिला होमगार्ड का पक्ष भी दर्ज करने की मांग की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी जवानों ने महिला होमगार्ड के साथ मारपीट की और पिस्टल तानने जैसी हरकत की। उनका कहना था कि अगर ड्यूटी में कोई गलती हुई थी, तो इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से करनी चाहिए थी। एसोसिएशन नेताओं ने बताया कि जीआरपी जवान के आवेदन पर चार महिला होमगार्ड के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। लेकिन, महिला होमगार्ड की तरफ से दिए जा रहे आवेदन को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में एसोसिएशन सदस्यों और जीआरपी कर्मियों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद एसोसिएशन ने थाना के बाहर धरना शुरू कर दिया। अध्यक्ष पिंटू कुमार ने कहा कि महिला होमगार्ड को न्याय मिलने तक संगठन इस मामले को जिला स्तर पर उठाता रहेगा।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

100 रुपये चंदे के अभाव में दलित परिवार का हुक्का-पानी बंद, पंचायत बहिष्कार

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आजादी के 77 साल बाद भी सामाजिक बहिष्कार जैसी कुप्रथा खत्म नहीं हुई है। छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा खानपुर में सिर्फ 100 रुपये का मासिक चंदा न दे पाने पर एक गरीब दलित परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया। वही अगर किसी ने उस परिवार की मदद की या साथ दिया तो उस पर 500 रूपये जुर्माना लगाने की घोषणा कर दी। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी दफ्तर पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका पैतृक गांव खुड्डा खानपुर है। गांव में एक रविदास मंदिर है, जहां हर महीने प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपये चंदे के रूप में लिए जाते हैं। उनके बेटे को ब्लड कैंसर है, जिसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। इलाज में भारी खर्च होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। इसी कारण वह मंदिर में चंदा नहीं दे पाया। आरोप है कि चंदा न देने पर गांव के ही कुछ लोगों ने रविदास मंदिर में पंचायत बुलाई। पंचायत में फरमान सुनाया गया कि चंदा न देने वाले इस परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है और गांव में उसका हुक्का-पानी बंद किया जाता है। फरमान के बाद परिवार का किसी से भी बात करना, दुकान से सामान लेना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना बंद हो गया है। पिछले एक माह से पीड़ित परिवार घुट-घुट कर जी रहा है और पुलिस थाने मे भी न्याय के लिए गया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की और उसको वहाँ से भी टरका दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इस अमानवीय फैसले से परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। परिवार ने कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। वहीं जब इस मामले पर गांव के कुछ लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि चंदा न देने के कारण ही पंचायत में बहिष्कार का निर्णय लिया गया था।
0
0
Report

खगड़िया: पसराहा में चार-पाँच अपराधियों की गोलीबारी, राजा कुमार की हत्या

Khagaria, Bihar:खगड़िया के पसराहा थाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराधियों ने तबातङ फायरिंग करते हुए एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। छात्र राजा कुमार का इलाज के दौरांन अस्पताल में मौत हो गया, घटना उस समय हुई जब राजा पैदल अपने घर जा रहा था उसी दौरान पीछे से चार से पाँच की संख्या में आए अपराधियों अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिए। छात्र राजा के पीठ पर चार गोली का निशान साफ तौर पर दिखायी दे रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोगरी एसडीपीओ के साथ भारी संख्या में पुलिस अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन भी घटना के वजह नहीं बता पा रहे है। उनका कहना है की पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, वही मृतक के दोस्त ने बताया की गोली लगने की सूचना मिलने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो राजा बेहोश हो गया जिसके बाद उसको अस्पताल इलाज के लिए लाए थे। जहां उसकी मौत हो गयी।
0
0
Report

दिल्ली समिट के दौरान इन रास्तों से बचें: 22 डाइवर्जन पॉइंट्स जारी ट्रैफिक प्लान

Noida, Uttar Pradesh:ब्रिक्स समिट के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें - गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है कि समिट के दौरान नीचे दिए गए रास्तों और सड़कों से होकर जाने का प्लान न बनाएं: मथुरा रोड सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट रोड तीस जनवरी मार्ग फिरोज शाह रोड तुगलक रोड पंचशील मार्ग मदर टेरेसा क्रिसेंट अफ्रीका एवेन्यू, भीकाजी कामा प्लेस-यशवंत प्लेस पुराना किला रोड न्याय मार्ग ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग शांति पथ शेर शाह सूरी मार्ग सैन मार्टिन मार्ग तिलक मार्ग डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग राजेश पायलट मार्ग अकबर रोड सरदार पटेल मार्ग एपीजे अब्दुल कलाम रोड कौटिल्य मार्ग भगवान दास रोड केमल अतातुर्क मार्ग कर्तव्य पथ पुराना किला रोड सफदरजंग रोड न्याय मार्ग एडवाइजरी में कहा गया है कि गाड़ी चलाने वालों को समिट के दौरान कंट्रोल वाले इलाकों से होकर जाने का प्लान बनाने से बचना चाहिए。 22 डायवर्जन पॉइंट की पहचान की गई है -ट्रैफ़िक प्लान में दिल्ली के मुख्य इलाकों में 22 डायवर्जन पॉइंट की पहचान की गई है। इनमें शामिल हैं: डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक राम चरण अग्रवाल चौक मीर दर्द चौक कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्कल जनपथ/कनॉट प्लेस पटेल चौक RML हॉस्पिटल के पास गोलचक्कर वंदे मातरम मार्ग/बोलिवर मार्ग धौला कुआं फ्लाईओवर मोती बाग फ्लाईओवर गोलचक्कर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग मदरसा टी-पॉइंट लोधी रोड/महर्षि वाल्मीकि मार्ग लोधी रोड/मैक्स मुलर मार्ग लोधी रोड/रमन मार्ग लोधी रोड/आर्च बिशप मार्ग लोधी रोड/मथुरा रोड अंडरपास नीला गुंबद ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे DPS के सामने U-टर्न, मथुरा रोड रिंग रोड/बारापुल्ला रोड मंडी हाउस आस-पास के रास्तों पर VIP मूवमेंट और पाबंदियों के आधार पर इन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा。 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: वैकल्पिक रास्ते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए तीन रास्ते सुझाए गए हैं: रूट A: ISBT कश्मीरी गेट बुलेवार्ड रोड रानी झांसी मार्ग DBG रोड पंचकुइयां रोड आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस। रूट B: आश्रम चौक रिंग रोड राजघाट JLN मार्ग। रूट C: वंदे मातरम मार्ग डॉ. अंबेडकर मार्ग पंचकुइयां रोड आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन: सुझाए गए रास्ते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए, एडवाइज़री में ये रास्ते सुझाए गए हैं: रूट A: ISBT कश्मीरी गेट रिंग रोड हनुमान मंदिर SP मुखर्जी मार्ग रानी झांसी मार्ग रानी झांसी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड लोथियन रोड। रूट B: आश्रम चौक रिंग रोड राजघाट रिंग रोड हनुमान मंदिर SP मुखर्जी मार्ग। रूट C: वंदे मातरम मार्ग डॉ. अंबेडकर मार्ग। हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के रास्ते हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए दो रास्ते सुझाए गए हैं: रूट A: रिंग रोड आश्रम चौक मथुरा रोड। रूट B: ISBT कश्मीरी गेट रिंग रोड राजघाट रिंग रोड आश्रम चौक मथुरा रोड। एयरपोर्ट यात्रा: मेट्रो की सलाह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समिट के दौरान एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की पुरज़ोर सलाह दी है, क्योंकि ट्रैफिक से जुड़े नियम लागू रहेंगे。 एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना अपनी दिशा के अनुसार बनानी चाहिए。 गुरुग्राम से T3/T4/T2 के लिए, सुझाया गया रूट यह है: NH-48 राव गजराज सिंह मार्ग ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड UER-II सर्विस रोड T3 टर्मिनल रोड。 T1 के लिए, रूट यह है: NH-48 महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे T3 रोड NH-48 महिपालपुर फ्लाईओवर NH-48 उलानबटार मार्ग T1 रोड。 द्वारका से T3/T4/T2/T1 के लिए, यात्री इनका इस्तेमाल कर सकते हैं: सेक्टर 22, द्वारका रोड UER-II, जिसमें T3 तक जाने वाली नई टनल भी शामिल है। नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से T3 के लिए, सुझाया गया रूट यह है: रिंग रोड AIIMS चौक मोती बाग चौक RTR मार्ग शंकर विहार फ्लाईओवर के नीचे संजय T-पॉइंट सर्विस रोड NH-48 महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे रंगपुरी T3 रोड。 T3/T4/T2/T1 के लिए, यात्री इनका इस्तेमाल कर सकते हैं: AIIMS चौक रिंग रोड मोती बाग चौक RTR मार्ग शंकर विहार फ्लाईओवर उलानबटार मार्ग। पश्चिम दिल्ली से T3/T4/T2/T1 के लिए, सुझाया गया रूट यह है: पंजाबी बाग चौक रिंग रोड राजा गार्डन चौक नजफगढ़ रोड पंखा रोड डाबरी द्वारका रोड रोड नंबर 224 डाबरी-गुरुग्राम रोड सेक्टर 22, द्वारका रोड UER-II सर्विस रोड NH-48 T3 टर्मिनल रोड। उत्तर और पूर्वी दिल्ली से T3/T4/T2/T1 के लिए सुझाया गया मार्ग है: आईएसबीटी कश्मीरी गेट रानी झांसी फ्लाईओवर रोहतक रोड पंजाबी बाग चौक राजा गार्डन चौक नजफगढ़ रोड पंखा रोड डाबरी द्वारका रोड रोड नंबर 224 डाबरी-गुरुग्राम रोड सेक्टर 22, द्वारका रोड यूईआर-II सर्विस रोड एनएच-48 टी3 टर्मिनल रोड।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top