466446
रेहटी में वन विभाग ने 20 नग सागौन सिल्लियों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी वन विभाग ने बॉया-वीवदा मार्ग पर अवैध सागौन सिल्लियों के परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की। विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिसमें 20 नग सागौन सिल्लियां और 1.104 घनमीटर वन उत्पाद बरामद किया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत 6,62,000 रुपये है, और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग ने माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2 दिन की बारिश से शाहजहांपुर के किसानों की धान फसलें डूबीं, मुआवजे की आस
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:2 दिन से लगातार हो रही बारिश ने शाहजहांपुर के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। भारी बारिश और तेज आंधी के चलते किसान की पकी हुई फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा बड़े पैमाने पर धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल बेहाल किसान अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगा रहे हैं। दरअसल इस बार धान की सबसे अच्छी फसल की पैदावार हुई थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार फसल की बिक्री से अच्छा पैसा मिल जाएगा और उनकी परेशानियां दूर हो जाएंगी, लेकिन लगातार 2 दिन से हो रही बारिश और तेज आंधी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आलम ये है कि बड़े पैमाने पर धान की पकी हुई फसल पानी में डूब कर खराब हो गई। इसके अलावा एक बहुत बड़े इलाके में धान की फसल तेज आंधी के चलते जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम के मार ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। अब किसानों के सामने सिवाय बदहाली के कोई चारा नहीं बचा है। बेहाल किसान अब सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। सरकार शायद इस बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दे दे।0
0
Report
बीकापुर 2027 की जंग: बबलू सिंह से बीजेपी-एसपी का नया मुकाबला
Ayodhya, Uttar Pradesh:बदलते दौर के साथ बीजेपी ने बीकापुर में अपनी राजनीतिक जमीन को काफी मजबूत किया...साल 2017 में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी ने 2022 में भी इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा...मौजूदा विधायक अमित सिंह चौहान ने शानदार जीत हासिल की थी...जबकि समाजवादी पार्टी के हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी और जीत की दहलीज तक पहुंच गए थे यही वो अहम मोड़ है जहां बीकापुर की 2027 की लड़ाई सबसे दिलचस्प होती दिखाई देती है...अगर बबलू सिंह चुनावी मैदान में उतरते हैं...तो ये मुकाबला सिर्फ बीजेपी और समाजवादी पार्टी की पारंपरिक सीधी लड़ाई तक सीमित नहीं रहेगी...सवाल ये होगा कि उनका अपना जनाधार बीएसपी के वोट बैंक के साथ कितना मजबूत तालमेल बिठा पाता है...बीकापुर में एक मजबूत तीसरा चेहरा बाकी दोनों दलों का पूरा चुनावी गणित भी बिगाड़ सकता है...राजनीतिक गलियारों में ये भी माना जा रहा है कि उनके चुनाव लड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है0
0
Report
लातेहार में नया जिला कंट्रोल रूम भवन जल्द बनेगा; निरीक्षण में तैयारियों की समीक्षा
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार लातेहार जिला वासियो को बड़ी सौगात देने जा रही है. लातेहार जिला मुख्यालय स्थित जिला कंट्रोल रूम का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बहुत जल्द किया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर लातेहार जिला कंट्रोल रूम का आज लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद सहित अधिकारी ने निरीक्षण किया है. ज्ञात हो कि जिला कंट्रोल रूम भवन के अभाव में काफ़ी परेशानी होती थी जिसको लेकर जिला कंट्रोल रूम नए भवन बनाये जा रहे थे लेकिन अब भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है. इस दौरान डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव और डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने अधिकारियों को कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कंट्रोल रूम के संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं व्यवस्थित और कार्यक्षम रहनी चाहिए, ताकि आवश्यकता के समय इसका बेहतर उपयोग किया जा सके. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध तकनीकी उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संचालन व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक तैयारियों को लेकर निर्देश दिए. अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौराऍ इसके बेहतर संचालन, तकनीकी व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों से जानकारी ली गई. अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.0
0
Report
Advertisement
कोरबा की संजू देवी यादव ने एशियन गेम्स में इतिहास रचा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के छोटे से गांव केराकछार की मिट्टी में पली-बढ़ी एक बेटी आज देश के लिए कबड्डी खेल रही है। इस कमरे में कभी एक साधारण परिवार की बेटी अपने सपने संजोती थी आज वहीं उसके मेडल और सम्मान उसकी कामयाबी की कहानी सुना रहे हैं। ये कहानी है संजू देवी यादव की जिन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। आज बेटी की कामयाबी पर माता-पिता की आंखों में खुशी है और चेहरे पर गर्व। संजू का छोटा सा कमरा भले ही साधारण हो लेकिन यहां रखे मेडल और सम्मान उनकी असाधारण मेहनत की कहानी बयां करते हैं। संजू के पिता राम जी यादव पेंटिंग का काम करते हैं। मजदूरी और पेंटिंग से परिवार का गुजर-बसर करने वाले पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की पढ़ाई और उसके खेल के सपने में कभी कमी नहीं आने दी। आज भी परिवार गांव में साधारण जिंदगी जी रहा है। घर में पीएम आवास का निर्माण चल रहा है... लेकिन इस साधारण घर की पहचान अब देश की एक कबड्डी खिलाड़ी की कामयाबी से हो चुकी है। कभी गांव की छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में कबड्डी खेलने वाली संजू ने अपनी मेहनत, जुनून और लगातार संघर्ष के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई... और फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बनना संजू के लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं बल्कि उस परिवार के संघर्ष की जीत है, जिसने बेटी के सपने पर भरोसा किया। एक छोटे से गांव से निकलकर देश की जर्सी तक का ये सफर संजू ने अपनी मेहनत से तय किया है। आज उनकी सफलता पर परिवार ही नहीं पूरा केराकछार और छत्तीसगढ़ गर्व कर रहा है।0
0
Report
पटेल की 150वीं जयंती पर कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने शानदार मैराथन का आयोजन किया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की ओर से एक मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, जवानों, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों, सीएलजी (CLG) सदस्यों तथा पुलिस मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन को पुलिस लाइन से STSC सेल के DYSP विजय सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 किलोमीटर की यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और आमजन को जागरूकता संदेश देकर पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम में DYSP मदन जैफ (कोटपूतली), सरूंड व पनियाला के थाना अधिकारी सहित विभिन्न थानों में तैनात जवान एवं पुलिस लाइन के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के सफल समापन के बाद जानकारी दी गई कि आपसी तालमेल और खेल भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज शाम को पुलिस लाइन में एक वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
चक्रव्यूह अभियान: पीलीबंगा में ANTF-पुलिस संयुक्त कार्रवाई, 18.26 किग्रा डोडा-पोस्त सहित तीन गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पीलीबंगा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। ANTF की सूचना पर बस स्टैंड मंडी पीलीबंगा से तीन तस्करों को 18 किलो 260 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। पुराने मामले में वांछित पंजाब के एक शातिर हेरोइन सप्लायर को भी सलाखों के पीछे भेजा गया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर एसआई वीरचन्द मय जाब्ता ने त्वरित घेराबंदी कर संगरिया निवासी सुखप्रीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह और अरमान सिंह को डोडा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया। मामले की आगे की जांच गोलूवाला थानाधिकारी रजनदीप कौर कर रही हैं0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में आरोपी से मुठभेड़; पुलिस गोलीबारी में आरोपी घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी से मुठभेड़। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए भेजा। मुखबिर द्वारा आरोपी के एक गांव के पास होने की मिली थी सूचना। पुलिस ने आरोपी को घेरा था। आरोपी ने पुलिस टीम पर झोका था फायर। जवाबी कार्रवाई मे आरोपी के पैर मे लगी गोली। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस किया बरामद। घायल आरोपी शहबान को इलाज के लिए भेजा गया। कल आरोपी ने पडोसी बुजुर्ग की गर्दन पर चाकू से किया था घायल। बुजुर्ग का कानपुर मे जारी इलाज। कोतवाली उन्नाव पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम से नांदा खेड़ा गांव मे हुई मुठभेड़.0
0
Report
गोवर्धन रोड के शांतनु कुंड में 16 वर्षीय किशोरी की शव मिलने से गांव में हड़कंप
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की सतोहा चौकी के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में रविवार तड़के शांतनु बिहारी जी कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। कुंड में पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों ने पानी में शव देखा तो इसकी जानकारी गांव में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण कुंड के पास एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गांव सतोहा निवासी मदनलाल की 16 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है। बताया गया कि दिव्या कई दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से शनिवार को किशोरी की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर की रात किशोरी कुंड में गिर गई होगी। हालांकि उस समय इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी और वे लगातार उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह कुंड में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। किशोरी का शव घर के सामने स्थित शांतनु बिहारी कुंड में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
लखनऊ में बारिश से बड़ा पेड़ गिरा, मुख्यमंत्री आवास के पास Golf कोर्स
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में लगातार तीन दिनों से बारिश का प्रकोप जारी है शहर के सबसे वीआईपी इलाके ला मार्टनियर स्कूल के पास गोल्फ कोर्स के अंदर मौजूद विशालकाय पेड़ टूट कर गिर गया है बड़ी बात यह है कि पास में ही मुख्यमंत्री आवास है اسی तरीके की तस्वीर शहर के अलग-अलग इलाकों से देखने को मिल रही है जहां पर बड़े पेड़ गिरने से बड़े हादसे हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में भारी बरसात से कच्ची दीवार गिरकर अधेड़ की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: कच्ची दीवार गिरने से दबकर अधेड़ की मौत। लगातार हो रही बारिश के कारण गिरी कच्ची दीवार। कच्ची दीवार के नीचे दबकर अधेड़ हुआ था घायल。 परिजनों ने आनन फानन अस्पताल में कराया भर्ती。 अस्पताल मे डॉक्टर ने अधेड़ को मृत किया घोषित。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा。 आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव की घटना。0
0
Report
बेंगलुरु से जुड़ी ताज़ा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
विक्रमशिला सेतु बंद: तीन महीने के लिए ट्रस ब्रिज से बहाली का प्रयास
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब से ठीक तीन दिन बाद यानी एक अक्टूबर से सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अगले करीब तीन महीने तक विक्रमशिला सेतु पर लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था। इसके बाद छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बेली ब्रिज तैयार किया गया था। अब बेली ब्रिज को हटाकर सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर ट्रस ब्रिज के लिए गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा और करीब तीन महीने में काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती आने वाले दिनों में बढ़ने वाली मुश्किलें हैं। गंगा अभी भी उफान पर है और बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सड़क मार्ग के साथ जलमार्ग भी लोगों के लिए आसान विकल्प नहीं होगा। सेतु बंद होने के बाद भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए गंगा के रास्ते बड़े जहाज चलाने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस सेवा को निःशुल्क रखने की बात कही गई है। विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर सिर्फ यात्रियों पर नहीं, बल्कि कारोबार और खेती-किसानी पर भी पड़ने की आशंका है। मुख्य पर्व-त्योहारों के इस दौर में व्यापारीयों के लिए माल ढुलाई और बाजार तक पहुंच बड़ी चुनौती बनेगी, वहीं किसानों को भी अपनी उपज के परिवहन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सेतु के मरम्मत कार्य को तय समय में पूरा कर कब तक सामान्य परिचालन बहाल किया जाता है。0
0
Report
Advertisement
नेपाल की भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा
Motihari, Bihar:नेपाल में बाढ़ से हालात खराब, बिहार पर बढा खतरे की घण्टी खोला में फंसे यात्रियों का जेसबी से रेस्क्यू नेपाल में तीन दिनों से लागतार हो रही बारिश जबकि बिहार के लिए खतरे की घण्टी बन गई है। बड़ी तेजी से सैलाब नेपाल से बिहार को ओर बढ़ रहा है। नेपाल की नदियों का यह सैलाब देखकर लगता है बिहार को डुबाने पर आमादा है। बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से अब चार-चार लाख क्यूबिक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे मोतिहारी में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मोतिहारी की अन्य नदियां भी खतरे के निशान के करीब तेजी से बढ़ रही हैं। नेपाल में तीन दिनों से लगातार भारी बारिश के बाद नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हालात खराब हो रहे हैं। नवलपरासी जिले के सुस्ता क्षेत्र में कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं। नेपाल पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मिलकर बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रहे हैं। रस्सी एवं लाइफ जैकेट के सहारे निकाल कर उच्चे स्थानों पर लोगो को पहुँचा रहे हैं। नारायणी नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के इस रौद्र रूप के बाद उतर बिहार में एक फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातर हो रहे है भारी बारिश के बाद नेपाल के कई क्षेत्रों पर असर पड़ा है। नारायणघाट - मुग्लिंग के बीच मौआ खोला के पास सड़क धँस गया है। वही एक तस्वीर काभ्रे जिला से आई है जहाँ यात्री से भरा एक गाड़ी रोशी खोला में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगो के मदद से जेसीबी से सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया है।0
0
Report
करौली के सलेमपुर में एक साथ दिखे दो लेपर्ड, वन विभाग सतर्क
Karauli, Rajasthan:करौली । सलेमपुर में लेपर्ड लेपर्ड का मूवमेंट, मस्जिद-कब्रिस्तान के सामने एक साथ दिखे दो लेपर्ड, रात करीब 12:45 बजे ग्रामीणों ने देखे दोनों लेपर्ड, घर से महज 30 मीटर दूर खड़े थे दोनों लेपर्ड, ग्रामीण याकूब ने मोबाइल से लिया लेपर्ड का फोटो, शोरगुल होने पर दोनों लेपर्ड गढ़वाली पहाड़ी की ओर भागे, सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, क्षेत्र में मिले लेपर्ड के पगमार्क, वन विभाग ने की पुष्टि, निगरानी के लिए ट्रैक कैमरे और रेस्क्यू के लिए लगाया पिंजरा, रेंजर अनिल कुमार मीणा के अनुसार टीम कर रही है लगातार निगरानी, वन विभाग ने ग्रामीणों से की लेपर्ड के करीब नहीं जाने की अपील ,वन विभाग को सूचना देने की अपील,0
0
Report
जमानत पर छूटे साथी को लेने हाईवे पर हुड़दंग: 6 गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:जमानत पर छूटे साथी को लेने पहुंचे युवकों ने हाईवे पर किया हुड़दंग, 6 गिरफ्तार, अब खुद की करवानी पड़ेगी जमानत तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात प्रभावित करने का आरोप, 5 गाड़ियां जब्त राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने तथा हुड़डंगबाजी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पांच गाड़ियों को भी जब्त किया है。 कलायत थाना प्रमुख एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे गांव खरक पांडवा के पास एनएच-152 पर कई गाड़ियां तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थीं। पुलिस के अनुसार, वाहनों में सवार लोगों द्वारा सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंगबाजी की जा रही थी, जिससे हाईवे पर आम वाहन चालकों, राहगीरों और एंबुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति बनी。 जांच में सामने आया कि खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी 22 सितंबर को जिला जेल करनाल से जमानत पर बाहर आया था। उसके साथी उसे लेने के लिए कई गाड़ियों में करनाल जेल पहुंचे थे। वापस लौटते समय तितरम से खरक पांडवा की ओर एनएच-152 पर वाहनों को तेज एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाने और हुड़दंगबाजी करने का आरोप है। राहगीरों द्वारा डायल-112 पर शिकायत किए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली。 मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर सीआईए कलायत की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल और सुमित निवासी खरक पांडवा, नमनप्रीत निवासी कैथल तथा राजेश निवासी बलबेहड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच गाड़ियां भी जब्त की हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे सड़क पर दूसरों की सुरक्षा या यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।0
0
Report
Advertisement
