466331
MP में पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर महिला से हुआ दुष्कर्म
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला को उसके पति को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी जो पीड़िता के पति का दोस्त है, ने भरोसा दिलाया कि वह उसे रिहा करा देगा। पीड़िता के विश्वास में आने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपा चौक की 32 साल पुरानी सब्ज़ी मंडी हटाने के नगर परिषद के कदम
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर शहर के हृदय स्थल गोपा चौक में करीब 32 वर्षों से संचालित हो रही सब्ज़ी मंडी को नगरपरिषद ने हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। स्वर्णनगरी जैसलमेर शहर के हृदय स्थल गोपा चौक में स्थित करीब 32 वर्षों से संचालित हो रही सब्ज़ी मंडी को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। दोपहर बाद तेज़ हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम की मौजूदगी में सब्ज़ी विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें खाली कीं और मंडी को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। यह मंडी केवल ठेलों तक सीमित नहीं थी, बल्कि यहां पक्के चबूतरे, टीन-लकड़ी की छापरियां और व्यवस्थित दुकानें बनी हुई थीं। कार्रवाई के दौरान छपरो को हटाया गया और वर्षों से उपयोग में लिए जा रहे पक्के चबूतरों को तोड़ा गया। सब्ज़ियों की टोकरियां और बोरियां ट्रैक्टरों में भरकर मंगल सिंह पार्क के पीछे निर्धारित नई जगह पर भेजी गईं। गौरतलब है कि यह मंडी ऐतिहासिक सोनार किले की दीवार से सटी हुई थी। समय के साथ यहां भीड़, गंदगी और यातायात अवरोध की समस्या बढ़ती गई, जिससे चौक का मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद लंबे समय से इस क्षेत्र को खाली कराने की योजना पर काम कर रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि गोपा चौक और किले के सौंदर्यकरण के लिए यह कदम आवश्यक था। उन्होंने कहा कि मंडी को व्यवस्थित रूप से नई जगह स्थानांतरित किया जा रहा है और जल्द ही गोपा चौक के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, ताकि इसे इसके ऐतिहासिक स्वरूप के अनुरूप संवारा जा सके। इस दौरान सब्ज़ी विक्रेताओं में भावुक होकर कहा कि यहां अपनी जिंदगी खड़ी की थी और आज जबरदस्ती किसी अन्य स्थान पर भेजा जा रहा है। जहां किसी प्रकार की सुख सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से शहर के मुख्य बाज़ार का हिस्सा थे, लेकिन प्रशासन की हठधर्मिता का दंश हमे और हमारे परिवार को भुगतना पड़ेगा। बाईट- लजपाल सिंह सोढ़ा, आयुक्त, नगर परिषद् जैसलमेर बाईट- देवीलाल माली, सब्जी विक्रेता0
0
Report
गिरिडीह के नारोटांड़ जंगल में महिला के अधजले शव से सनसनी, हत्या की आशंका
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से एक महिला का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. वंही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने में जुट गई है. शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या की गई है और फिर उसे जलाने का प्रयास किया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी सदलबल के साथ नारोटांड़ जंगल पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव की शिनाख्त में जुट गई है. वहीं जली हुई अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर मिलने के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या एक - दो दिन पहले ही कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आख़िर महिला के हत्या के पीछे का कारण क्या होगा.0
0
Report
पटना STF ने टॉप-10 अपराधी शिव गोप को गिरफ्तार किया; दीपक मेहता हत्याकांड नाम सामने
Patna, Bihar:एंकर--पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए STF ने टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जक्कनपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जहाँ उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है。 जानकारी के मुताबिक, जेडीयू नेता सह दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में भी शिव गोप का नाम सामने आया था। 28 मार्च 2022 को कार्बाइन से दीपक मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शामिल शूटरों ने पूछताछ के दौरान शिव गोप और रवि गोप का नाम लिया था और बताया था कि जमीन विवाद में 7 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी。 बताया जाता है कि वर्ष 2024 में भी शिव गोप को STF ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव के पिता के दाह संस्कार में शामिल होने दीघा घाट पहुंचा था。 शिव गोप का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। 90 के दशक में मीठापुर समेत पूरे पटना में उसका दबदबा था। उसके खिलाफ राजधानी के कई थानों में हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। करीब 21 साल जेल में रहने के बाद बाहर आने पर वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था और शूटरों का नेटवर्क खड़ा कर चुका था।0
0
Report
Advertisement
गौतमेश्वर महादेव मेले की सुरक्षा-व्यवस्था ड्रोन-CCTV से सुदृढ़, तैयारियां तेज
Pratapgarh, Rajasthan:गौतमेश्वर महादेव मेले की तैयारियां तेज: सुरक्षा, व्यवस्थाओं और नवाचार पर विशेष जोर प्रतापगढ़ जिले के प्रसिद्ध गौतमेश्वर महादेव तीर्थ पर 27 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में आज उपखण्ड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उपखंड स्तर पर आयोजित इस बैठक में पूर्व में मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों से फीडबैक भी लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष सामने आने वाली कमियों को दूर करते हुए इस बार मेले को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में इस बार कुछ नवीन प्रस्ताव भी सामने आए हैं। इनमें ड्रोन के माध्यम से निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की इस प्रकार स्थापना कि कोई ब्लाइंड स्पॉट न रहे, यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करना तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान जैसे महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं। प्रशासन द्वारा कल मेला स्थल और आसपास के क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों और आमजन से भी सुझाव लेकर उन्हें अंतिम योजना में शामिल करने की बात कही गई है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके पास कोई उपयोगी सुझाव हो तो वे किसी भी माध्यम से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि इस वर्ष गौतमेश्वर महादेव का मेला और भी भव्य और सुव्यवस्थित रूप में आयोजित किया जा सके। बाइट- योगेंद्र सिंह देवल, एसडीएम अरनोद0
0
Report
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बांसवाड़ा में भव्य स्वागत और नारी शक्ति वंदन की शुरुआत
Banswara, Rajasthan:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बांसवाड़ा बीजेपी कार्यालय पहुँचीं जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. इसके बाद पार्टी कार्यालय सभागार में आज नारी शक्ति वंदन की शुरुआत बांसवाड़ा से की गई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच पर सभी महिला पदाधिकारियों के सामने कहा कि राजनेतिक पार्ट टाइम जॉब नहीं, राजनेतिक फुल टाइम जॉब मनाकर काम करो. राजे ने महिलाओं के साथ फोटो खींचते हुए कहा कि महिला देश का भविष्य है. हमारी महिला विधानसभा से लेकर लोकसभा तक राज करेगी. इस दौरान भाजपा युवा कार्यकर्ता और महिलाओं कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर काम करने का निर्देश दिए. मुख्यमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा की. इस दौरान जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी और पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने इस कार्यक्रम को करवाने में मेहनत की।0
0
Report
हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल शुरू कर दी
Hisar, Haryana:प्रदेश में हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी विभाग के बैनर तले आज विभाग के सैकड़ों कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। हिसार में अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान जसबीर शियोकंद का कहना है कि फरीदाबाद में विभाग के दो कर्मचारी जो शहीद हुए थे, उन्हें मुआवजा देने के साथ-साथ उनके परिवार को नौकरी देने की मांग लगातार की जा रही है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान जसबीर शियोकंद का कहना है कि सरकार से दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
खूँटी में बारिश-तूफान से आम गिरने लगा, किसानों की चिंता बढ़ी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने आम किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद के बीच अब फलों के गिरने का खतरा मंडराने लगा है। खूँटी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने आम की फसल पर प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। इस साल पेड़ों में आम अच्छी संख्या में लगे थे, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और मुनाफे की उम्मीद थी. लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से गिरने लगे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह आम जमीन पर बिखरे पड़े हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो इस साल उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आगे मौसम सामान्य रहता है, तो कुछ हद तक नुकसान की भरपाई संभव है। “इस बार आम अच्छा लगा था, लेकिन बारिश और हवा से बहुत गिर रहा है, जिससे नुकसान हो रहा है।” फिलहाल किसानों की नजर मौसम पर टिकी है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख ही तय करेगा कि आम की फसल किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी या नुकसान का कारण बनेगी। इस प्रकार बदलता मौसम किसानों की उम्मीदों पर असर डाल रहा है। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले मौसम पर टिकी हैं।0
0
Report
यमुनानगर की फैक्ट्री फायरिंग में एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 7 दिन की कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना कुछ दिन पहले रात करीब 9 बजकर 50 मिनट की है, जब इनेलो के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस घटना में 3 आरोपी शामिल थे, जो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच जारी रखी। करीब 7 दिन की मेहनत, तकनीकी सर्विलांस और अन्य इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो पास के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। गाँव जठलाना में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी अमन उर्फ काकू गांव सिंनहरी खालसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया जिसे रिकवरी के लिए लेकर जा रहे थे जिसने खजूरी पुल के पास से भागने के चक्कर में छलांगा मार दी और घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में लाया जा रहा है। कमलदीप गोयल पुलिस अधीक्षक यमुनानगर — इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही थी। करीब 7 दिन की मेहनत और तकनीकी सहायता के आधार पर एक आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से काम करती है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वे इस तरह की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। थोड़े पैसे के लालच में गलत रास्ता चुनना उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है। मेहनत से कमाया गया पैसा ही सही मायनों में सम्मान दिलाता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।0
0
Report
ई-ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर दी, अम्बेडकर पार्क के पास हादसा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बाइक सवार को ईऑटो चालक ने मारी टक्कर। टक्कर के बाद सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक। गाड़ी खड़ी कर ऑटो चालक को रोकने की कोशिश की तो ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में बढ़ा दी अपनी गाड़ी। जिससे युवक हेलमेट के साथ सड़क पर गिरा। लगातार गुजर रही थी गाड़ियां हो सकता था बड़ा हादसा। इस दौरान ऑटो चालक तेजी के साथ अपनी ऑटो लेकर हुआ रफू चक्कर। गोमती नगर के अंबेडकर पार्क के पास पुल के ऊपर का बताया जा रहा है वीडियो।0
0
Report
Advertisement
हिमाचल में अप्रैल में भी कड़ाकी ठंड, बर्फबारी के बीच तापमान उछाल की उम्मीद
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश में अप्रैल महीने के दौरान मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले एक महीने से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेशभर में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे हैं कि अप्रैल में भी लोगों को जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों तक मौसम का यह मिजाज बना रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे सुधार की संभावना जताई गई है। बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं और तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।0
0
Report
बागपुरा क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Awarda, Rajasthan:उदयपुर जिले के बागपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात लूट की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना रात करीब 11 बजे बारी गांव स्थित रणघाटी इलाके की है, जहां जंगल के कच्चे रास्तों में छिपे आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। हमले में हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल के हाथ में तलवार से चोट आई, वहीं कांस्टेबल पप्पू कुमार के घुटने और हथेली पर गंभीर घाव हुए। ड्राइवर कांस्टेबल दिनेश कुमार के आंख के नीचे, कोहनी और घुटने में चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—नारायण पुत्र बाबू डामोर और मोहन पुत्र होमा डामोर, निवासी पालावाड़ा—को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी सुनील निवासी सैलदरी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और एक चाकू बरामद किया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार, कैलाश मीणा अपनी बहन के साथ रणघाटी से पालियाखेड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने बाइक आड़ी लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की और लूट के इरादे से हमला किया। कैलाश किसी तरह वहां से बचकर भागा और पास के एक मकान में छिपकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया, लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल की रिपोर्ट पर बागपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
लखनऊ में हिट एंड रन: 2 युवकों को कार से कुचला, आरोपी भागा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विभूतिखंड में हिट एंड रन का बड़ा मामला रईसजादे ने 2 लोगों को कार से कुचला दिन में 10.30 बजे संस्कार अग्रवाल ने 2 लोगों को कुचला सड़क किनारे खड़े अभिनव शुक्ला,प्रतीक शर्मा को कुचला दोनों युवकों की हालत गंभीर, ICU में भर्ती हैं मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया संस्कार अग्रवाल कार संस्कार पुत्र अशोक अग्रवाल लालकुआं के नाम है गाड़ी पर ओवर स्पीडिंग के 12 चालान पहले से कटे हैं कार से कुचलने वाले रईसजादे पर अबतक कार्रवाई नहीं0
0
Report
Advertisement
Dungarpur Collector inspects city roads, orders traffic reform and removal of encroachments
Dungarpur, Rajasthan:शहर की सड़कों पर निकले कलेक्टर, पुराने शहर के रास्ते, गालियां देखी, ट्रैफिक सुधारने, अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पर्यटन स्थल, बस स्टंड और अन्नपूर्णा रसोई का भी किया निरीक्षण डूंगरपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर देशलदान आज बुधवार को शहर की सड़कों पर निकले। कलेक्टर ने पुराने शहर में सड़कों ओर गलियों में घूमे। नगर परिषद के अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गेपसागर की पाल, बादल महल, बर्ड सेंचुरी, फतेहगढ़ी, नया बस स्टैंड को देखा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के साथ ही अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। अन्नपूर्णा में खाना खाया ओर खाने की गुणवत्ता को ओर सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर देशलदान आज बुधवार सुबह होते ही शहर के गेपसागर की पाल पर पहुंचे। गेपसागर की खूबसूरती की तारीफ की ओर जलआवक मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे पुराने शहर में पहुंचे। माणक चौक पर नगर परिषद् के आयुक्त प्रकाश डूडी व अन्य अधिकारियों से शहर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी पुलिस को निर्देश दिए। शहर की सड़कों ओर गलियों को देखते हुए वे फतेहगढ़ी पहुंचे। पहाड़ी की ऊंचाई से उन्होंने पूरे शहर ओर आसपास का व्यू देखा। वही नगर परिषद के अधिकारियों ने भी पूरे शहर के एरिया को लेकर जानकारी दी। इसके बाद बादल महल, बर्ड सेंचुरी पार्क गए। नया बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं देखी ओर लोगो की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। बस स्टैंड पर अन्नपूर्णा रसोई में खाना खा रहे लोगो से बात की। कलेक्टर ने भी खाना चखा और खाने की गुणवत्ता में ओर सुधार करने के निर्देश दिए।0
0
Report
पोकरण के पीएम श्री विद्यालय में साइकिल वितरण, 61 छात्रों को मिली साइकिलें
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा -पोकरण लोकेशन -पोकरण PM श्री विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 61 विद्यार्थियों को मिली सौगात 67 लाख कि लागत से विद्यालय मे कक्षा कक्षों का होगा नव निर्माण रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा के पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों के हित में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 61 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इसके साथ ही स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूल किट और विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोकरण विधायक रहे, जिन्होंने अपने हाथों से विद्यार्थियों को साइकिलें भेंट कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आये। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और इससे उनकी नियमित उपस्थिति में भी सुधार होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक महंत प्रताप पुरी ने 10 लाख विधायक मद व डी एम एफ टी मद से 57 लाख की राशि से कक्षा कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की। इस घोषणा पर विधायक महोदय का विद्यालय परिवार ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।0
0
Report
बराक में सभा के दौरान खड़गे के बयान पर असम में बीजेपी ने FIR दर्ज कराया
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के तरफ से वशिष्ठ पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया क्योंकि मलिक अर्जुन खड़गे ने बराक में चुनावी सभा में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी को जहरीले सांप बोला और इसे करने की बात कही इसी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई वशिष्ठ पुलिस थाना में0
0
Report
Advertisement
