466331
सीहोर में डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा ब्लॉक, सीहोर में स्वास्थ्य विभाग डेंगू से लड़ने में जुटा है। मलेरिया इंस्पेक्टर सुनील भल्लावी के अनुसार, एलाइजा टेस्ट में 53-54 मरीज पाए गए। लार्वा मिलने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दे रहा है। डेंगू का इलाज सामान्यतः 4-5 दिनों में संभव है। प्रशासन जागरूकता फैलाने और रोकथाम के उपाय करने में लगा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवास के नरसिंहपुरा में तेंदूपत्ता विवाद: बेटे ने मां की हत्या, गिरफ्तारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:लोकेशन देवास, तेंदुपत्ता के पैसे नही दिये तो कर डाली अपनी ही माँ की हत्या, लात-घूसों से मारकर कर दी हत्या 50 वर्षीय सावित्री बाई की मौत देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के पांडूतालाब के नरसिंहपुरा की घटना, आरोपी पुत्र सुनील को कुछ घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार, मामले की जाँच में जुटी पुलिस देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। तेदेंपत्ता संग्रहण की राशि को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने खाते में आई राशि बेटे को देने से इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर उसने पिटाई की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय सावित्रीबाई पत्ने चिमना निवासी नरसिंहपुरा बड़े बेटे सुनील का तेंदूपत्ता संग्रहण राशि भुगतान को लेकर मां विवाद हो गया। गुरुवार रात के समय सुनील ने अपनी मां के साथ मारपीट की और लात-घूंसों से पीटते हुए जमीन पर पटक दिया। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक खून बहने के कारण महीला की मौत हो गई0
0
Report
सीवान में भरत तिवारी के परिवार के लिए सीबीआई जांच की मांग, कैंडल मार्च
Siwan, Bihar:सीवान में भरत तिवारी के परिवार के लिए सीबीआई जांच की मांग, कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भरत तिवारी की मौत की सीबीआई जांच की मांग को बुलंद किया। हाथों में मोमबत्तियां, बैनर और पोस्टर लिए लोगों ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का नहीं, बल्कि व्यवस्था पर उठते सवालों का मामला है। इसी वजह से लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं। कैंडल मार्च के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक नजर आया। लोगों ने और slogans जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। लोग ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता के लिए है。0
0
Report
लखनऊ में आग हादसे पर शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आग लगने के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ。0
0
Report
Advertisement
हरदोई के शारदा नहर पुल निर्माण में फिर हादसा, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:हरदोई में शारदा नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया. गार्डर लॉन्चिंग के समय भारी-भरकम गार्डर अचानक नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. शारदा नहर पर बन रहे इस पुल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है, लेकिन बार-बार हो रहे हादसे निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.0
0
Report
यूसीसी बिल पर राजस्थान कांग्रेस का कड़ा विरोध, अधिकार छीने जाने का आरोप
Jaipur, Rajasthan:यूसीसी पर मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की प्रेस वार्ता को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कहा, संविधान में हमें जो अधिकार मिले हैं, उन अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। एक जाति विशेष समुदाय को टारगेट करके सीमावर्ती इलाकों में मस्जिद और दरगाहों को टारगेट किया जा रहा है। यह सब ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूसीसी बिल है। यूसीसी का हम विरोध करेंगे। बाइट — एम.डी. चोपदार0
0
Report
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टरः सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े l
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में एक बार फिर पोस्टर विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ शहर के कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगाई गईं, जिनमें उन पर कथित तौर पर 'यादववाद' का आरोप लगाया गया था। इन होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। ये होर्डिंग्स अज्ञात लोगों द्वारा स्टेडियम के सामने, विशाल मेगा मार्ट के पास, कर्बला के सामने और कोतवाली के बगल सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगाई गई थीं। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए इन होर्डिंग को फाड़ दिया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव सैनी को एक खंभे पर ले जाकर स्वयं होर्डिंग हटाते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तीन बार के विधायक सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा डॉ. राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र की विचारधारा का पालन करती रही है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी ने सभी नियमों को समान रूप से अपनाया है और कई बड़े नेताओं को मंत्री पद दिए हैं। सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि जब सरकार जनहित के मुद्दों पर सवालों से घिर जाती है और चंदा व घोटालों जैसे मुद्दे उठते हैं, तब जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीति का सहारा लिया जाता है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यक्तिगत और जातीय टिप्पणियों के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच करने, दोषियों की पहचान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर भी इस पोस्टर विवाद को लेकर चर्चा जारी है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में शव ढोने के जुगाड़ पर सवाल, रस्सी से पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया
Pariaunna, Bihar:नालंदा में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास मिले एक अज्ञात शव को पुलिस ने एम्बुलेंस या शव वाहन की जगह झरझरिया पर लादकर सदर अस्पताल भेज दिया। रास्ते में शव लदा झरझरिया वाहन खराब हो गया, जिसके बाद पुलिस ने अपने गश्ती वाहन से रस्सी बांधकर उसे अस्पताल तक खींचा। पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन शव को अस्पताल भेजने के लिए जिस व्यवस्था का सहारा लिया गया, वह असमंजस में डालने वाला रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने शव को सरकारी शव वाहन या एम्बुलेंस में नहीं भेजा बल्कि झरझरिया वाहन पर लाद दिया। शव लेकर सदर अस्पताल जा रहे झरझरिया वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया। इसके बाद पुलिस ने अपना गश्ती वाहन मंगाकर रस्सी से बांधकर शव लदे वाहन को टोकर दीपनगर थाना होते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया। देवधा से शव लेकर सदर अस्पताल जाने के रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। फिर पुलिस की गाड़ी से रस्सी बांधकर खींचकर अस्पताल तक पहुंचाया गया। मजदूरी भी नहीं मिली।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में महिला शराब तस्कर और पुलिस के बीच भिड़ंत, छापेमारी से हड़कंप
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की महिला टीम शराब की सूचना पर पहुंची छापेमारी करने के दौरान गिरफ्तार महिला शराब तस्कर से भिड़ गई. मुजफ्फरपुर एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें महिला शराब तस्कर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की महिला टीम से भिड़ती हुई देखी जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं पुलिसकर्मी से भिड़ती हुई दिख रही हैं. हालांकि महिला शराब तस्कर और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प के बाबजूद उत्पाद विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए उस महिला शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर में दर्ज पाया गया, जहां से उत्पाद विभाग को अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी.علومات के बाद उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी, जहां पूजा कुमारी नामक महिला ने टीम के अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी से झड़प की. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.0
0
Report
बहराइच में मोहर्रम सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अलर्ट और पैदल गश्त
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच का पुलिस और प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने दल बल के साथ शहर के तमाम संवेदनशील इलाकों का किया पैदल गस्त, सुरक्षा के मद्देनजर मोहर्रम का जुलूस निकलने वाले मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर डीएम और एसपी ने जमीनी व्यवस्थाओं की जानी हकीकत, पूरे जनपद को 140 सेक्टर व 40 जोन में बाँटकर लगाई गयी तमाम विभागों के अफसरों की मोहर्रम डयूटी, शहर में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी विभिन्न मार्गों से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूसों की निगरानी0
0
Report
Advertisement
मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री सफर: बारापुला फ्लाईओवर का आखिरी स्लैब डाला गया
Delhi, Delhi:प्रवेश वर्मा मयूर विहार से एम्स जाने तक अब सिग्नल फ्री, बिना रुके लोग सफर कर सकेंगे। मयूर विहार से एम्स तक का सफर अब मात्र 15 से 20 मिनट में तय हो सकेगा, पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के बीच वाहन चालकों का सफर आसान होगा, बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर बनकर लगभग तैयार आज फ्लाईओवर का आखिरी स्लैब डाल दिया गया है। दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा फ्लाईओवर का आखिरी स्लैब डाला गया है।0
0
Report
तमिलनाडु: उदयाकुमार ने नवजात के लिए सोने की अंगूठी दी, अमोनिया गैस त्रासदी पर विवाद
Noida, Uttar Pradesh:तमिलनाडु: टीवीके नेता उदयाकुमार नवजात के लिए सोने की अंगूठी देने, अमोनिया गैस त्रासदी, TN CM JOSEPH VIJAY GOVERNANCE, AIADMK से टीवीके में शामिल होने, लॉप उदयानिधि स्टालिन TVK सरकार पर विधानसभा में आलोचना0
0
Report
इटावा के निजी अस्पताल में तीमारदार और स्टाफ के बीच मारपीट वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में प्राइवेट अस्पताल मरीज दिखाने के दौरान तीमारदार और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी अस्पताल परिसर जंग का अखाड़ा बन गया है वहीं इस मामले में अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी मारपीट की घटना कैमरे में कैद हो गई है वहीं इस मामले में इंडिया मेडिकल एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल में मारपीट की घटना को निंदनीय बताया और इस मामले में इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है इससे पूर्व में भी प्राइवेट अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को लेकर भी अवगत कराया है। वहीं इस मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टर देवेन्द्र यादव ने बताया कि मरीज को दिखाने के लिए कुछ लोग पहुंचे हुए थे और मरीज के साथ कई तीमारदार एक साथ केबिन में घुसने की बात कर रहे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर नहीं रुके और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में एसएसपी ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रेन की चपेट में आया युवक: दर्दनाक मौत, ट्रैक पर शव मिला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, ग्वालियर-बरौनी मेल की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की पहचान 24 वर्षीय शीलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी एट के रूप में हुई, एट रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर करीब 500 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन के पास का मामला।0
0
Report
नीट परिणाम के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, गाँव में मातम
Maharajganj, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग महराजगंज नीट री एक्जाम के बाद हतोत्साहित छात्रा ने की आत्महत्या फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे परिजन, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया नीट की प्रश्न पुस्तिका पर छात्रा ने लिखा सुसाइड नोट मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भइया - मृतक छात्रा का सुसाइड नोट पिता सिलाई मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रहे थे बेटी की मौत से गाँव व परिवार में मचा कोहराम सदर थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर का मामला.0
0
Report
नौरादेही रेंज में टाइगर ने वनवासी युवक पर हमला, हालत गंभीर
Sagar, Madhya Pradesh:चारा लेने जा रहे युवक पर टाइगर का हमला, हालत गंभीर. टाइगर रिजर्व के नौरादेही रेंज में एक वनवासी युवक को निशाना बनाया गया और टाइगर के हमले से युवक गंभीर घायल हुआ है। मोहली के पास रहने वाले सुदामा जंगल के रास्ते खेत पर जा रहे थे तभी टाइगर ने उन पर हमला बोल दिया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीण दौड़े तो टाइगर भाग निकला, लेकिन इस हमले में सुदामा का एक हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है और शरीर पर अन्य चोटें आईं। घायल को रहली अस्पताल लाया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज सागर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और नियमानुसार पीड़ित को मदद दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
