466331
वन विभाग की कार्रवाई, 72 नग सागौन की सिल्लियां जब्त
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के वन विभाग ने 72 नग अवैध सागौन की सिल्लियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई रामनगर-बोरखेड़ा मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर की गई, जहां दो अलग-अलग स्थानों से खेतों में रखी सिल्लियां बरामद हुईं। वन रेंजर प्रकाश उइके ने बताया कि जब्त की गई सागौन की सिल्लियों की कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमडा जनसैलाब जसराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को
Jasrana, Uttar Pradesh:भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमडा जनसैलाब जसराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आयोजित की गई भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। यात्रा एलआर डिग्री कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गूंजते जयकारों से पूरा माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मुख्य बाजार में स्थानीय नागरिकों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। मुख्य मार्ग से होते हुए तिरंगा यात्रा तहसील के समीप स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंची, जहाँ यह एक जनसभा में तब्दील हो गई। रामलीला मैदान में एकत्र हुए समूह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया। यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यक्रम संयोजक शुभम सैनी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, अवनीश गुप्ता, राजीव राजपूत, राजीव गुप्ता, देवेंद्र शाक्य और डॉ. सत्यपाल सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
जसराना फिरोजाबाद पालम पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश भारद्वाज ख्यालीराम चौधरी पहलाद सिंह इसरार अहमद लोकेंद्
Jasrana, Uttar Pradesh:जसराना फिरोजाबाद पालम पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश भारद्वाज ख्यालीराम चौधरी पहलाद सिंह इसरार अहमद लोकेंद्र सिंह समस्त स्टाफ द्वारा चौकी के सामने फोर व्हीलर टू व्हीलर गाड़ियों का चेकिंग अभियान चलाया गया किसी के पास हेलमेट नहीं किसी के पास कागज नहीं और कई गाड़ियों के चालान काटे लगाना भाई खबर जल्दी0
0
Report
11 हजार की लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध छह अगस्त को करंट
Jasrana, Uttar Pradesh:11 हजार की लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध छह अगस्त को करंट लगने से झुलसे उमेश ने लोटस अस्पताल में तोड़ा दम, पार्थिव शरीर रखकर मुआवजे की मांग पर अड़े व्यापारी एका। छह अगस्त की रात 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे उमेश कुमार (निवासी एका) की बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उमेश की मौत की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने बाजार बंद कर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। परिजनों के अनुसार छह अगस्त की रात हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उनका उपचार फिरोजाबाद में कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोटस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। दोपहर करीब दो बजे उमेश का पार्थिव शरीर एका पहुंचा। नगर पंचायत कार्यालय के सामने पार्थिव शरीर रखे जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और व्यापारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। करीब 30 मिनट तक विरोध प्रदर्शन चला रहा प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजे की राशि नगद दिए जाने की मांग की इस पर पूर्व नगर पंचायत प्रतिनिधि योगेश लोधी ने 2 लाख नगद देने का भुगतान किया। सूचना पर एसडीएम जसराना, थाना प्रभारी एका राजेश पांडे, एसडीओ अजीत कुमार और जेई अजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी राजेश पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश कुमार और लेखपाल चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हैप्पी वार्ष्णेय, आशु शर्मा, सूरज गुप्ता शीलू सविता पवन कुमार अनिल कुमार अनु सविता आदि लोग मौजूद थे ।एसडीओ विद्युत विभाग अजीत कुमार ने बताया कि जल्द ही 11000 की लाइन लैमिनेटेड की जाएगी और इसकी इन्वेस्टिगेशन कराई जाएगी उस विभाग की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी में स्वतंत्रता दिवस से पहले त्रि-रंगी रोशनी से विधानसभा परिसर जगमगा उठा
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): ASSAM LEGISLATIVE ASSEMBLY, JANATA BHAWAN ILLUMINATED WITH TRI-COLOUR LIGHTS AHEAD OF INDEPENDENCE DAY / VISUALS0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐतिहासिक इमारतें त्रिकोण रंगो में रोशन, दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:Gwalior (Madhya Pradesh): Historical buildings illuminated in tricolor theme ahead of Independence Day visuals0
0
Report
जेपीएससी-जेएससीसी अभ्यर्थियों के विरोध के बीच स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): STUDENTS TO TAKE OUT TIRANGA YATRA ON INDEPENDENCE DAY / VISUALS / PIYUSH (STUDENT LEADER) S/B रांची | जेपीएससी-जेएससीसी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन | एक छात्र प्रदर्शनकारी का कहना है, "हम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की सुबह 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन करेंगे..." वह यह भी कहते हैं, 'जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच' ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है... दूसरी, एफआईआर के संबंध में, मैं प्रशासन से आग्रह करूंगा कि वास्तविक छात्रों को परेशान न किया जाए। इसके बजाय, उन्हें वास्तविक उपद्रवियों की पहचान करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्रों को परेशान करने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।0
0
Report
Advertisement
तालेड़ा में तिरंगा रैली: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देशभक्ति का उन्माद
Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तालेड़ा में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, तिरंगा रेली अकतासा से पाटन चौराहा तक देशभक्ति के गानों के साथ निकाली गई रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया रेली में प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा राजेश रायपुरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत शर्मा, जिला महामंत्री राधेश्याम खाटरा, जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र खेड़ला, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री पवन नागर, सुशील पालीवाल, मोहित बिरला, तिरंगा यात्रा संयोजक पुरुषोत्तम सोनी, सहसंयोजक महावीर नागर, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू खटाना, जितेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, बाबूलाल जाखड़, दीपक नारंग शामिल हुए0
0
Report
चमोली THDC सुरंग में पानी और मलबा घुसा: SDRF बचाव अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: DM गौरव कुमार कहते हैं, "देखिए, यह एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग है। यह THDC की सुरंग है। शाम को करीब 6:30–7:30 बजे सुरंग में काफी मात्रा में पानी के साथ मलबा घुस गया। उस समय शिफ्ट में काम कर रहे लोग अंदर फंस गए। अब तक करीब 14–15 लोगों को बचाया जा चुका है। हमारी SDRF टीमें और सभी उपलब्ध मशीनरी बाकी लोगों को बचाने के लिए साइट पर काम कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा..."0
0
Report
कुरुक्षेत्र में हाईवीोल्टेज लाइन से टकराई सीढ़ी, 25 वर्षीय युवक की मौत
Kurukshetra, Haryana: कुरुक्षेत्र में आज शाम हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक करीब 8 से 10 फीट लंबी भीगी सीढ़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ी मकान के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई। करंट लगते ही युवक के हाथ-पैर झुलस गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा कंग कॉलोनी में हुआ। मृतक की पहचान अमरगढ़ मझाड़ा निवासी गौरव पांचाल (25) के रूप में हुआ है। गौरव ठेकेदार के पास बिजली का काम करता था। गौरव अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। गौरव का छोटा भाई राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है, जबिक उसके पिता की मौत हो चुकी है। गौरव की मां मूक-बधिर है। भीगी सीढ़ी बिजली की लाइन से टकराई चचेरे भाई अभिषेक पाचांल ने बताया कि गौरव 8 से 10 फीट लंबी सीढ़ी लेकर जा रहा था। सीढ़ी भीगी हुई थी। निर्माणाधीन मकान के पास से हाईवोल्टेज बिजली की लाइन गुजर रही थी। सीढ़ी उठाते समय वह बिजली की लाइन से टकरा गई। लाइन से संपर्क होते ही गौरव को तेज करंट लगा। उसके हाथ और पैर झुलस गए। सीढ़ी में लगी आग, टूटकर नीचे गिरी करंट लगने के बाद सीढ़ी में भी आग लग गई और नीचे गिरते ही टूटकर बिखर गई। हादसा इतना तेज था कि लेंटर में भी छेद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग पर शिकायत के बाद भी लाइन को नहीं हटाने और लापरवाही का आरोप लगाया चचेरे भाई का आरोप- ठेकेदार ने अकेले भेजा गौरव के चचेरे भाई अभिषेक ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अभिषेक के मुताबिक, गौरव निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। ठेकेदार ने उसे दूसरे मकान से सीढ़ी लाने के लिए भेजा था। सीढ़ी काफी भारी थी, इसके बावजूद गौरव को इसे अकेले लेकर जाने के लिए भेज दिया गया। सीढ़ी उठाते समय पास से लाइन से टकराई और गौरव करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलने के बाद सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। परिजनों के बयान और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनी के लोग बोले- नहीं हुई कार्रवाई कॉलोनी निवासी बंटी ने बताया कि उसका पास में ही घर है। कॉलोनी के कई बार बिजली विभाग को इस कॉलोनी से हाईवोल्टेज लाइन हटाने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं। इस कारण आज हादसा होने से एक युवक की जान चली गई। दूसरी कॉलोनी से विभाग लाइन हटा चुका है। कहीं ना कहीं इसमें बिजली विभाग भी जिम्मेदार है। बाईट:- कॉलोनी निवासी बंटी बाईट:- गौरव के चचेरे भाई अभिषेक0
0
Report
Advertisement
हॉटेल लेमन ट्री बनीपार्क पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:होटल लेमन ट्री, बनीपार्क पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत होटल का निरीक्षण। टीम ने लिए पनीर और बाटी के एक-एक सैंपल दोनों नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। होटल में मिली एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मौके पर कराई गई नष्ट एक्सपायर्ड सामग्री में ब्रेड के 6 पैकेट मिले। 1-1 किलो के पीनट बटर के 2 जार और स्वीट कॉर्न के 6 टिन भी नष्ट कराए गए। चाइनीज फूड मेन्यू पर MSG को लेकर जरूरी चेतावनी दर्ज नहीं मिली। अन्य कमियों को लेकर होटल प्रबंधन को जारी किया जाएगा इम्प्रूवमेंट नोटिस नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में ki गई कार्रवाई0
0
Report
चमोली के पनबिजली टनल हादसे: 18 मजदूर बाहर, बाकी फंसे; बचाव अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:चमोली, उत्तराखंड: पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने बताया, "शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच, पिपल्कोटी में पनबिजली परियोजना के लिए बन रही सुरंग में 1.8 किलोमीटर के निशान पर एक जगह से मलबा और पानी अचानक बाहर निकल आया। इस वजह से वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। अब तक करीब 18 लोग बाहर निकल पाए हैं, जबकि आशंका है कि बाकी लोग अभी भी अंदर फंसे हैं। SDRF और NDRF की टीमें अभी मौके पर काम कर रही हैं और TLDC व SCC की मशीनरी लगातार मलबा हटाने में जुटी है। इसके अलावा, पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। बचाव अभियान जारी है और उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।"0
0
Report
हरियाणा के अंबाला में सिख समुदाय का प्रदर्शन: आंसू गैस, पुलिस घायल
Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 2100 AMBALA (HARYANA): SIKH COMMUNITY HOLDS PROTEST /SECURITY VISUALS प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ थोड़ी सी फोर्स लगा के हमने हाईवे को क्लियर करवाने की कोशिश की है कुछ शरारती तत्वों ने उत्पात मचाया, हमला किया हम पर 5 - 6 पुलिस वालो को चोट लगी है उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया था डीएसपी या पुलिस वालो पर हमला किया है मंगो के बारे में बाद में बात करते हैं0
0
Report
Advertisement
भगत सिंह कोश्यारी ने हरिश रावत से भेंट कर स्वास्थ्य एवं उत्तराखंड पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून हरदा से मिलने पहुंचें भगत दा पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने सोशल मीडिया मे पोस्ट करते हुए कहा कि आज दिल्ली में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Harish Rawat से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। इस दौरान उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श भी हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उत्तराखण्ड हाउस ऑफ हिमालय की ओर से बद्री गाय का घी एवं शहद भी भेंट किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री हरीश रावत जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटें। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हार्दिक कामना करता हूँ।0
0
Report
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों के नारे-जंतर, समर्थक भिड़ंत का वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों में जमकर नारेबाजी। दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने, धक्का-मुक्की का वीडियो आया सामने। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने ही हुई कहासुनी और नोकझोंक। अपने-अपने नेताओं के समर्थन में समर्थकों ने लगाए जमकर नारे। तिरंगा यात्रा के दौरान हुई अंदरूनी खींचतान बनी चर्चा का विषय। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।0
0
Report
जालौन: दुष्कर्म-हत्या केस में आरोपी राजेश शाहू को उम्रकैद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के चुनर्खी थाना क्षेत्र में 2019 में मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और साक्ष्य मिटाने के लिए बाड़े में आग लगाने के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है. अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने राजेश शाहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर कुल 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माना अदा न करने पर उसे 13 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. आग लगने से हुई थी महिला की मौत. अपर शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, चुर्खी कस्बा निवासी तत्कालीन अध्यापक वैभव विभावर्मा ने 28 दिसंबर 2019 को पुलिस को तहरीर दी थी. उन्होंने बताया था कि 25 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे उनके बाड़े में अचानक आग लग गई थी. आग की चपेट में आने से उनकी रिश्ते की विधवा चाची मीना की मौत हो गई थी. मीना मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और लंबे समय से बाड़े में रह रही थीं. पूछताछ में सामने आया हत्या का शक. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. आशंका जताई गई कि महिला की हत्या किसी व्यक्ति ने मारपीट के बाद की और शव को बाड़े में बने कमरे से लगी टीनशेड के नीचे छोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घटना के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कमरे में आग लगा दी, जिससे पूरी घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई. तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. विवेचना के दौरान पुलिस ने राजेश शाहू को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था. अभियोजन के अनुसार, महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने घटना के साक्ष्य नष्ट करने के लिए बाड़े में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाण अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने राजेश शाहू को दोषी माना. अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ कुल 42 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया. जुर्माना जमा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को 13 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. अभियोजन पक्ष ने अदालत के फैसले को पीड़िता को न्याय दिलाने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया. अभियोजन के मुताबिक, मामले में कठोर सजा से समाज में यह संदेश जाता है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा और अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा.0
0
Report
Advertisement
