सीहोर में आग ने मचाई तबाही, पूर्व पार्षद का घर जलकर राख
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर, नगर के मछली बाजार वार्ड नंबर 26 में आज दोपहर एक मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम के आरिफ खान ने बताया कि पूर्व पार्षद हाजी सलीम कुरैशी के मकान में आग लगी थी। दो कार और चार मोटर साइकिल जली है। स्टाफ के चालक भगवान सिंह, साबिर खान तरुण परमार, अकरम, शिव शंकर बद्री और उपेंद्र ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नगर के मछली बाजार क्षेत्र में आज दोपहर को अज्ञात कारण से एक मकान में आग लग गई .जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती जब तक अनेक वाहन आग में जल गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
