466331
MP में पिता की अंतिम इच्छा पूरी, बेटे ने कॉलेज को दान कीं UPSC की किताबें
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा के सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय लाड़कुई में एक बेटे ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए किताबें दान कीं। झाली गांव के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य अनारसिंह की 2 सितंबर को आकस्मिक जान जाने चली गई थी। उन्होंने जान जाने पर भोज के बजाय कॉलेज को किताबें दान करने की इच्छा जताई थी। इसी के अनुरूप, उनके पुत्र सुनील बाकरिया ने UPSC और अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह महाविद्यालय की प्राचार्य और ग्रंथपाल को भेंट किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में जिंक स्मेल्टर के पास भयावह एक्सीडेंट; तीन गंभीर घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर जिंक स्मेल्टर के समीप भीषण एक्सीडेंट स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन गंभीर घायल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा जिंक चौराहे की तरफ जा रहे तेज रफ्तार एक स्कूटी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक और स्कूटी की हुई इतनी जोरदार भिड़ंत में स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त हादसे में तीन लोग गंभीर घायल स्कूटी पर सवार दो युवक और एक बाइक सवार गंभीर घायल घायलों को पहुंचा जा रहा है अस्पताल0
0
Report
नवविवाहिता की हत्या: सल्फास खिलाने का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:नवविवाहिता की मौत ने खोली प्रताड़ना की परतें, पति ने जबरन सल्फास खिलाकर की हत्या; सास-ससुर भी गिरफ्तार मरणासन्न बयान में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत भाटपचलाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति, सास और ससुर को दो घंटे में दबोचा उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में नवविव्वाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। मृतका ने इलाज के दौरान दिए अपने मरणासन्न बयान में पति पर मारपीट कर जबरन सल्फास की गोली खिलाने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आए साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम बरथून निवासी प्रिया को 2 जून को जहरीला पदार्थ सेवन करने की स्थिति में नागदा के जनसेवा अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा उसके मरणासन्न कथन दर्ज किए गए। इसमें प्रिया ने बताया कि उसके पति बालकदास बैरागी ने उसके साथ मारपीट की और जबरन सल्फास की गोली खिला दी। इलाज के दौरान 5 जून को प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद भाटपचलाना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए गए। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रिया को उसका पति बालकदास, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाददास घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन विवाद और मारपीट की जाती थी। पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों, मरणासन्न बयान और परिजनों के कथनों के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। मामला महिला की हत्या से जुड़ा होने के कारण एसडीओपी खाचरौद के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई महज दो घंटे के भीतर पूरी कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों में बालकदास पिता प्रहलाददास बैरागी (28), प्रहलाददास पिता जानकीदास (54) और राजूबाई पति प्रहलाददास (50), सभी निवासी ग्राम बरथून शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी बालकदास के खिलाफ पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है।0
0
Report
गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग,बिल्डिंग में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान,फायरफाइटर्स ने बुझाई आग।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर/ गैस सिलेंडर में आग लगने घर में लगी भीषण आग। आग लगने के बाद घर मे रह रहे लोगो ने भाग कर बचायी अपनी जान। आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी। परिवार के सभी लोग सुरक्षित । आग की सूचना पर पहुँचे फायर फाईटर। कड़ी मशक्कत के बाद फायरफाइटर्स ने आग पर पाया काबू । आग से हुआ भारी नुकसान। सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के सरकारी कॉलोनी का है मामला।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी थाना मितौली विवाद में पैर टूटा,सुला समझौता के लिए पुलिस पर आरोप।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।थाना मितौली पुलिस चौकी पिपरझला गांव गहिरा लगभग एक माह पूर्व हुए विवाद में पीड़ित न पाने के लिए उच्च अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है, तो वह पुलिस मितौली ने कार्रवाई के नाम एफ आई आर दर्ज करके आब कार्रवाई के नाम पर पीढ़ी से सुला समझौता करने के लिए दबाव बना रही है पीड़ित का कहना है विवाद में उसको इतना मारा पीटा गया कि उसका पैर फैक्चर हो चुका है।0
0
Report
जयपुर के थानेदार का तबादला, अवैध पटाखा फैक्ट्री हादसे से सबक लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर लाल कोठी जयपुर के थाना अधिकारी प्रकाश राम बिश्नोई का तबादला खोह नागोरियान जयपुर पूर्व थाने पर किया गया तैनात अवैध पटाखा फैक्ट्री में हादसे में कल हुई 8 लोगों की मौत से सबक0
0
Report
मेरठ में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार: पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का भंडाफोड़
*मेरठ: नौचंदी पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा, दूसरे के स्थान पर दे रहा था पुलिस भर्ती परीक्षा* मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 में फर्जीवाड़े का प्रयास नौचंदी पुलिस ने नाकाम कर दिया। थाना नौचंदी पुलिस ने मंगलवार 10 जून 2026 को गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए फर्जी अभ्यर्थी संतोष कुमार को मौके से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और नोडल अधिकारी परीक्षा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग और दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान राम सहाय इंटर कॉलेज केंद्र पर एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में संदेह हुआ। गहन पूछताछ और सत्यापन में खुलासा हुआ कि अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र अर्जुन बिन्द, निवासी गन्नीपुर, थाना हिल्सा, जिला नालंदा, बिहार वास्तविक अभ्यर्थी चंद्रपाल सिंह पुत्र विजयवीर सिंह, निवासी बहादुरपुर कासिमपुर, जलेसर देहात, थाना जलेसर, जिला एटा के स्थान पर परीक्षा देने आया था। जाँच में पाया गया कि संतोष कुमार ने आधार कार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में फोटो व विवरण को एडिट कर खुद को वास्तविक अभ्यर्थी बताकर परीक्षा देने का प्रयास किया। नौचंदी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आधार कार्ड, एक कूटरचित पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारात के युवकों के बीच मारपीट, ईंट-पत्थर चली; मुकदमा दर्ज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट। मारपीट क़े दौरान खूब चले ईट -पत्थर। मारपीट और पत्थर बाजी का वीडियो खूब हो रहा वयारल। बारात में आये युवकों से क्रिकेट खेल रहे युवाओं क़े बीच हुई मारपीट। पुलिस ने तहरीर क़े बाद 4 ज्ञात और कई अज्ञात पर लिखा मुकदमा। पुरवा कोतवाली क़े दुर्गापुर गांव का मामला。0
0
Report
Modi के 12 वर्ष: विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताते हुए कहा कि उन्होंने देश में सुशासन की एक नई परंपरा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लंबे कार्यकाल में निरंतर सेवा और समर्पण का परिचय देते हुए एक भी अवकाश नहीं लिया और देशहित को सर्वोपरि रखा। 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू कर देश के हर वर्ग तक विकास की नई रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है। महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने, पूर्व सैनिकों के लिए सम्मानजनक पेंशन, किसानों के लिए फसल बीमा योजना व समृद्धि कार्यक्रम तथा गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। देश के कोने-कोने में रहने वाले हर वर्ग, चाहे नारियल उत्पादक किसान हों, समुद्र तट के मछुआरे, असम के चाय बागान मजदूर, पश्चिम बंगाल के जूट उत्पादक, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादक किसान सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वीवीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटवाई और यह संदेश दिया कि देश का हर नागरिक समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर दुनिया को हथियार निर्यात करने वाला देश बन चुका है और मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में भी विश्व में अग्रणी स्थान हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति के क्षेत्र में भारत ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिसके चलते आज दुनिया के बड़े-बड़े देश भी भारत की ओर सम्मान और विश्वास के साथ देखते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि 108 देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवाकर मानवता की सेवा का उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया और लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने ka कार्य किया गया। केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय बनवाए और गांव-गांव तथा ढाणियों तक बिजली पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में भारत विश्व में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा。0
0
Report
बाड़मेर ग्रामीण में सरकारी जमीन अतिक्रमण पर सरपंच प्रतिनिधि पर हमला; वाहन क्षतिग्रस्त
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सरपंच प्रतिनिधि खेराजराम प्रजापत कथित तौर पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिकायत की पड़ताल के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद महिलाओं ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि पथराव में खेराजराम प्रजापत के वाहन को नुकसान पहुंचा तथा गाड़ी के शीशे टूट गए। स्थिति बिगड़ती देख उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि वे बमुश्किल अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाए। घटना के पीछे सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पूरे मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि शिकायत और हमले की पुष्टि होती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रेमियों के मिलने के लिए मुफीद OYO, में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, प्रेमिका की मौत,प्रेमी गम्भीर।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - सिकंद्राबाद में OYO होटल में आए प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका सुरभि की मौत। प्रेमी गंभीर। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के निवासी है प्रेमीयुगल।0
0
Report
गोंडा में भयावह सड़क हादसे में चार मौत, तेज SUV ने मारी टक्कर
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा लखनऊ हाईवे पर संतोष ढाबा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संतोष ढाबा के पास पहले दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हुई, जोरदार टक्कर के चलते घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा हटाकर किनारे किया जा रहा था। इसी दौरान गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने मोटरसाइकिल सवार और बचा रहे लोगों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण को लेकर जांच जारी है; मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है。0
0
Report
घुघली की पेंट-प्लाई दुकान में 10 फीट अजगर, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के घुघली की पेंट-प्लाई दुकान में लगभग 10 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सर्प रक्षक दिलीप जायसवाल मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया और वन विभाग को सौंप दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे थे।0
0
Report
Advertisement
दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान और मौत के कारणों की जांच
Bokaro Steel City, Jharkhand:दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिंह बस्ती (भीमगड़ा) के समीप दामोदर नदी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने दामोदर नदी में एक शव को तैरते हुए देखा और इसकी सूचना तुरंत भोजूडीह ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत होती है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है。 पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत दुर्घटना, आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。 घटना के बाद सिंह बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।0
0
Report
बिहार में पेशन बढ़ाकर 1100 रुपये, 94 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:वित्त विभागमाननीय तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, स०वि०स० के द्वारा माह मई, जून एवं जुलाई 2026 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा दिनांक 08.06.2026 को 3,662 करोड़ रुपये बिहार आकस्मिकता निधि के माध्यम से उपबंधित किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर दी गयी स्वीकृति को बिहार सरकार की चिंताजनक वित्तीय स्थिति से जोड़ते हुए Social Media Platform 'X' पर Tweet करना राज्य के आम नागरिकों को गुमराह किये जाने का प्रयास है। माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी द्वारा बताया गया है कि बिहार आकस्मिकता निधि राज्य सरकार की कोई अतिरिक्त निधि नहीं है अपितु यह बजटीय उपबंध का प्रक्रिया मात्र है। बजटीय उपबंध के विरूद्ध ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को राजकोष से राशि का भुगतान किया जाना संभव है。 वस्तुतः राज्य सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपेक्षित व्यय किये जाने के निमित बजटीय उपबंध किया जाता है। प्रत्येक व्यय (बजटीय उपबंध) बिहार विधान मंडल से प्राप्त स्वीकृति के उपरांत ही किया जाना होता है। बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की स्थिति में बजट प्रावधान से अधिक राशि की आवश्यकता के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वरूप बजटीय उपबंध किया जाता है, जिसकी स्वीकृति आगामी सत्र में सदन से प्राप्त की जाती है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पूर्व से दी जा रही पेंशन राशि 400/- रुपये प्रतिमाह को लगभग 3 गुना करते हुए 1100/- रुपये प्रतिमाह भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में लाभुकों को ससमय भुगतान के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम के माध्यम से बजटीय उपबंध किये जाने पर दिनांक 08 जून 2026 के मंत्रिपरिषद् की बैठक पर स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा आगामी सदन के सत्र में इस बजटीय उपबंध की स्वीकृति अनुपूरक के माध्यम से बिहार विधान मंडल में प्राप्त की जायेगी। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल पूरा करने के सुअवसर पर आज दिनांक 10 जून 2026 को 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से 1100 करोड रुपये की पेंशन राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गयी। राज्य सरकार निर्धन एवं वंचित समुदाय को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के लिए दृढ संकल्पित है।0
0
Report
अलीगढ़ के टप्पल में फाइनेंस कर्मियों पर हमला, गाड़ियाँ खींची गईं
Aligarh, Uttar Pradesh:टप्पल कस्बे में फिल्मी स्टाइल में फाइनेंस कर्मियों पर हमला, kentara ट्रक की किस्तें जमा ना होने पर बैंक व फाइनेंस कर्मी खींचकर ले जा रहे थे, हमलावर गाड़ियों में भरकर आये और कर दिया हमला, लाठी-डंडों से फाइनेंस कर्मियों की गाड़ियों पर हमला कर फोड़ दिए शीशे, गाड़ी को खींच कर ले रहे फाइनेंस कर्मी हुए घायल, घटना के वक्त कस्बा में लोगों के बीच भय का माहौल रहा, यह घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, पीपली गाँव से खींचकर लाये थे केंटरा ट्रक, टप्पल थाना इलाके के अलीगढ़-पलवल हाइवे की घटना.0
0
Report
Advertisement
