466001
सीहोर लहसुन की मंडी में किसानों का हंगामा
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर लहसुन की मंडी में किसानों का हंगामा किस कर रहे हैं समय पर भुगतान की मांग और सही दाम की मांग अधिकारी वीडियो बनाने में लगे हुए हैं किसान बैठ गए धरने पर0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में अवैध मान्यता विहीन निजी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई, सूची भेजने के निर्देश
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और विभागीय आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी स्मरण पत्र-2 में अधिकारियों को पहले जारी निर्देशों की याद दिलाते हुए कहा गया है कि प्रदेश में अवैध रूप से संचालित गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। इसके साथ ही बंद कराए गए स्कूलों की सूची भी निदेशालय को भेजना सुनिश्चित किया जाए। पत्र में 4 अगस्त 2026 और 20 अगस्त 2026 को जारी पत्रों का हवाला दिया गया है। निदेशालय ने कहा है कि विभागीय आदेश क्रमांक 7/21-2017 PS (3), दिनांक 24 अप्रैल 2025 के तहत जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। इसके बावजूद संबंधित कार्यालयों से अब तक मांगी गई सूचना निदेशालय को प्राप्त नहीं हुई है। निदेशालय ने अधिकारियों को दोबारा निर्देश दिए हैं कि 4 अगस्त 2026 के पत्र के तहत मांगी गई जानकारी 2 नवंबर 2026 तक हर हाल में भेजी जाए। पत्र की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए हरियाणा के सभी अतिरिक्त जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी भेजी गई है।0
0
Report
राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सादुलपुर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की बात कही
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर сादुलपुर के नौरंगपुरा गांव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ की हूंकार बोले— आने वाले समय में प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा के बनेंगे नौरंगपुरा में पंचायत राज चुनाव को लेकर जनसभा नरेंद्र पूनिया और सुमन के समर्थन में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता सादुलपुर पंचायत राज चुनाव को लेकर सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ नौरंगपुरा गांव पहुंचे, जहां जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र पूनिया तथा पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 8 से प्रत्याशी सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा के बनेंगे। उनके इस बयान के साथ ही सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चुनावी माहौल देखने को मिला। जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया सहित भाजपा जिला मंत्री डॉ. कौशल पूनिया, चांदगोठी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सुलखनिया, वासुदेव चावला और बसंत शर्मा सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने जिला परिषद वार्ड 28 से नरेंद्र पूनिया तथा पंचायत समिति वार्ड 8 से सुमन के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी प्रचार को गति देने पर जोर दिया। सभा के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया। राजेंद्र सिंह राठौड़ के सादुलपुर क्षेत्र में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। नौरंगपुरा सहित रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।0
0
Report
अयोध्या जेल से भग निकले इनामी शेर अली को STF ने दिल्ली से दबोचा
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या मंडल कारागार से फरार 1 लाख का इनामी STF ने दिल्ली से दबोचा गमछा-कंबल की रस्सी से दीवार फांदकर भागा था, साथी गोलू अग्रहरि पहले ही गिरफ्तार लखनऊ STF की बड़ी सफलता। मंडल कारागार अयोध्या से फरार 1 लाख रुपये का इनामिया अभियुक्त शेर अली उर्फ शेरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शेर अली उर्फ शेरा पुत्र रफीक अली निवासी अमरेमऊ, करौंदीकला सुल्तानपुर है। STF ने उसे 28 अक्टूबर 2026 रात 9 बजे B ब्लाक खजान बस्ती थाना मायاپुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में शेर अली ने बताया वर्ष 2024 में थाना बीकापुर अयोध्या क्षेत्र में टावर रिपेयरिंग का काम करता था। साथ काम करने वाले कृष्ण कुमार से विवाद पर गोली चलाई थी। उस मामले में थाना बीकापुर में मुकदमा अपराध संख्या 373/2024 दर्ज हुआ है और मंडल कारागार अयोध्या में निरुद्ध था। जेल में उसे तन्हाई कोठरी संख्या 4 में अन्य बंदी गोलू अग्रहरि के साथ रखा गया था। 29 जनवरी 2026 को दोनों ने रसोई घर की सब्बल से जेल कोठरी की 25-30 ईंट निकालकर बाहर निकले और गमछा व कंबल की रस्सी से बड़ी दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार होने के बाद अलग-अलग ठिकाने बदलकर छिप रहा था। कुछ दिन पहले दिल्ली आकर मजदूरी/पुताई का काम शुरू किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर अयोध्या में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 47/2026 धारा 262 BNS में दाखिल किया गया है। अपराध इतिहास में 12 मुकदमे दर्ज हैं, अयोध्या, जौनपुर और सुल्तानपुर जनपदों में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
जमालपुर जंक्शन: प्लेटफॉर्म 1 से 4 किग्रा गांजा बरामद; अज्ञात यात्री मामला
Munger, Bihar:जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से 4 किलो लावारिस गांजा बरामद मुंगेर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से रेल थाना जमालपुर ने 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया. यह गांजा जमालपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर कंक्रीट से बना टाइल्स लगाया हुआ बैठने वाले गोलाकार स्थान के पास से बरामद किया गया. जानकारी में बताया गया कि रेल थाना जमालपुर के पुलिस अधिकारी सामान्य गस्ती कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि रेल यात्रियों के बैठने वाले गोलंबर के निकट संदिग्ध अवस्था में चार बंडल पड़ा हुआ है. इसके बाद अधिकारियों ने वहां बैठे रेल यात्रियों से उसे मंडल के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी. परंतु कोई भी रेल यात्री यह बताने को तैयार नहीं हुआ कि वह बंडल किसका है. इसके बाद सावधानी पूर्वक उसे बंडल को जब खोला गया तो उसमें से गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ. इसके बाद उसे रेल थाना जमालपुर लाया गया. वजन करने पर पाया गया कि चारों बंडल में कुल मिलाकर 4.008 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ है. जिसे रेल पुलिस के अधिकारियों द्वारा जप्त कर लिया गया. रेल थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि 4.008 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इसे लाने वाला रेल यात्री कौन है और इसे कहां ले जाया जाने वाला था. पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है. फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध रेल थाना जमालपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है.0
0
Report
बांसवाड़ा में दीपावली से पहले खाद्य सामग्री के पांच नमूने जांच के बाद हड़कंप
Banswara, Rajasthan:आगामी दीपावली के त्यौहार को देखते हूए जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव के निर्देशन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत फूड इस्पेक्टर ने घाटोल कस्बे की तीन दुकानों में जांच की और खाद्य सामग्री के पांच सेम्पल लिए, टीम के घाटोल कस्बे में एक्शन के बाद हड़कंप मंच गया और सभी ख़राब सामग्री को छुपाते नजर आए। फूड इंस्पेक्टर ने बताया की यह अभियान लगातार जारी रहेगा और खाद्य सामग्री की जांच की जायेगी0
0
Report
कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड 2027: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित विद्यार्थियों کو प्रक्रिया में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने मॉनिटरिंग तेज कर दी है। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने जिला प्रभारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (सीबीईओ) और संस्था प्रधानों को शेष आवेदन निर्धारित समय में पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया गया। अब अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही विभाग का जोर उन विद्यालयों और विद्यार्थियों पर है, जिनके आवेदन अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे। विभागीय निर्देशों के अनुसार, जिन विद्यालयों में किसी परीक्षार्थी का ऑनलाइन आवेदन शेष रह गया है, उनके लिए अनलॉकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संबंधित सीबीईओ और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को नियमानुसार अनलॉकिंग की कार्रवाई कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई अथवा अन्य समकक्ष बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को विभागीय पोर्टल पर अपनी स्कूल प्रोफाइल में संबद्धता संबंधी जानकारी अपडेट करनी होगी। वहीं, किसी विद्यार्थी का दोहरा आवेदन होने या आवेदन के बाद दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के लॉगिन पर उपलब्ध विकल्प का उपयोग किया जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 15 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:Bilaspur. साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का लालच देकर दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते हुए कुल 15 लाख रुपये की ठगी की है। दोनों मामलों में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की टीमें साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हैं। पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां शेयर ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगों ने प्रार्थी से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। वहीं दूसरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां इसी तरह के लालच में फंसाकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर लोगों को निशाना बना लिया। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।शहर के एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि तोरवा और सरकंडा थाने में एनसीआरपी पोर्टल के जरिए साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। तोरवा के मामले में 8 लाख और सरकंडा के मामले में 7 लाख रुपये की ठगी हुई है। दोनों मामलों में पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद के लिए पटना में जदयू की महत्त्वपूर्ण तैयारी बैठक
Noida, Uttar Pradesh:आज जदयू कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। इसमें आगामी 24 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम ‘सुशासन दिवस - नीतीश संवाद’ की तैयारियों और सफलता के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे नेता, जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार जी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के संबंध में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। बिहार के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री NitishKumar जी ने 24 नवंबर, 2005 को बिहार की सत्ता संभाली थी। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 'न्याय के साथ विकास' और 'सुशासन' के जरिए बिहार का कायाकल्प किया और बिहारियों का मान-सम्मान देश-दुनिया में बढ़ाया। बैठक में Jdu के मा० प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी, मा० मंत्री लेशी सिंह जी और श्वेता गुप्ता जी, विधान परिषद् में पार्टी के उपनेता ललन कुमार सर्राफ जी तथा मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक नेता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।0
0
Report
बिहार दरोगा भर्ती: मेंस रद्दीकरण की मांग, फिजिकल टेस्ट की तिथि जल्द घोषित करें
Patna, Bihar:बिहार दरोगा भर्ती के मेंस पास अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पटना में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लिया जाए और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) की तारीख जल्द घोषित की जाए। इसी मांग को लेकर आज सुबह दस बजे गांधी मैदान के गेट नंबर दस से मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च शुरू किया गया। मार्च के दौरान अभ्यर्थी गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होते हुए आगे बढ़े। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे, जहां प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें पीछे हटा दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल डाकबंगला चौराहे पर स्थिति सामान्य है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय ले।0
0
Report
Advertisement
मालेगाव में एसीबी छापा; आयुक्त रवींद्र जाधव समेत अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मुकदमा
Nashik, Maharashtra:Breaking... मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - नाशिक एसीबी पथकाचा मालेगावी छापा. मनपा आयुक्त रवींद्र जाधव, स्वीय सहाय्यक निलेश पाटील, अकाउंट हरीश डिंबर यांच्या वर गुन्हा दाखल. नाशिक लाचलूचपत प्रतिबंधक पथकाने सापळा रचत मालेगवी धाड मारली. मूळ तक्रारदार हे ठेकेदार असून त्यांनी केलेल्या 2 कामांचे बिल पास करण्यासाठी रविंद्र जाधव, आयुक्त, महानगरपालिका मालेगाव जि. नाशिक व त्यांचे स्वीय सहायक श्री. निलेश पाटील, अकाउंट हरीश डिंबर यांनी प्रत्येकी (४%) चार टक्के प्रमाणे ८०,०००/- हजार रूपये लाचेची मागणी केली आहे. म्हणून त्यांचे वर मालेगाव किल्ला पोलिस ठाण्यात भ्रष्टाचार प्रतिबंध कायद्या अंतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला. विशेष म्हणजे आयुक्त रवींद्र जाधव यांच्यावर या आधीही ACB ची कारवाई झाली आहे( फोटो - रविंद्र जाधव)0
0
Report
जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तेल-घी सीज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मिलावट पर बड़ा प्रहार 9,731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर CMHO फर्स्ट की टीम ने 9,731 लीटर खाद्य तेल और 225 किलो घी सीज किया। साथ ही, 30 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 25 किलो खराब क्रीम नष्ट करवाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने वीकेआई स्थित बीएन एग्रीटेक लिमिटेड के परिसर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के तीन वेरिएंट के नमूने लिए। संबंधित पैक पर ‘प्रो इम्यूनेसिटी’, ‘प्रो फिटनेस’ और ‘प्रो एनर्जी’ अंकित था। कुकड़खेड़ा स्थित हेजल ट्रेडिंग कंपनी से घृतम ब्रांड घी का नमूना लेकर 225 किलो घी सीज किया गया。 वहीं, शास्त्री नगर की शर्मा पनीर उद्योग और बालाजी पनीर हाउस में निरीक्षण के दौरान दूध के डिब्बों और उपकरणों पर गंदगी, मक्खियां और बिखरा कचरा मिला। खाद्य लाइसेंस और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों में भी अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने मावा, मिल्क केक, पनीर और घी के सैंपल जांच के लिए भेजे。0
0
Report
इटावा के सैफई PGI में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई पीजीआई में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल घर से भागी बेटी को लेने सैफई पहुँचे थे परिजन पिटाई का वीडियो मीडिया पर वायरल हुआ है। इटावा जनपद के थाना सैफई इलाके के अंतर्गत सफाई गी में महिलाओं के दो घुटनों में जमकर मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि मैनपुरी जनपद की रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद परिजन ढूंढते हुए सैफई पहुंची थी इसी दौरान दोनों महिलाओं में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट होने लगी तभी स्थानीय मौजूद लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में गैस सिलेंडर ठीक करते समय आग, तीन घायल
Munger, Bihar:मुंगेर में गैस ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन झुलसे। उपभोक्ता ने कहा की गैस एजेंसी ने सीमा समाप्त गैस सिलिंडर दिया था। मुंगेर : धरहरा में गुरुवार को गैस सिलेंडर ठीक करने के दौरान आग लगने से तीन लोग झुलस गए। घायलों में दो भाई अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों का इलाज धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दयानंद यादव के पुत्र अमन कुमार के घर गैस सिलेंडर में लीकेज हो रहा था। बुधवार को वह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचे थे। वहां कर्मियों ने सिलेंडर का रबर बदलकर गैस ठीक होने की बात कही थी। इसके बावजूद गुरुवार को दोबारा गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी। अमन ने कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बताकर दोबारा जांच करने को कहा। गैस ठीक करने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से अमन, अनुराग और एजेंसी कर्मी दीपक कुमार झुलस गए। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही घायल अमन ने बताया क मेने एक गैस सिलिंडर लिए थे जो सीमा समाप्त गैस सिलंडर मिला था इसको लेकर एजेंसी को शिकायत किये थे वही आज जब एजेंसी की गाड़ी गांव में गैस डिलीवरी करने पहुंची थी तो कर्मियों को गैस लीकेज की समस्या बतायी , जब कर्मी गैस सिलिंडर ठीक कर रहे थे तभी सिलेंडर में आग लग गयी इस घंटना में हमलोग झुलस गए। बाइट: अमन कुमार घायल बाइट दीपक कुमार कर्मी0
0
Report
महराजगंज में चक्रवात अर्णव की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में चक्रवात अर्णव के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए महराजगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन के मुताबिक बारिश की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। किसानों को भी कृषि विभाग के जरिए आवश्यक जानकारी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। नेपाल की तरफ से पानी आने वाले सीमावर्ती इलाकों को भी अलर्ट किया गया है। चक्रवात अर्णव के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि अगले दो दिनों तक जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।0
0
Report
बड़वानी-राजपुर पुलिस ने अवैध शराब के दो वाहन जप्त कर दो चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर पुलिस की कार्यवाही दो वाहन जप्त कर 55 पेटी अवैध शराब जप्त दो चालक गिरफ्तार एक हुआ मौके से फरार वहीं राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगाकर दो वाहनों को रोका तलाशी लेने पर एक वाहन बोलेरो में करीब 35 पेटी अवैध शराब(बियर) और दूसरे वाहन इक्को से करीब 20 पेटी लेमाउंट बियर और बैगपाइपर विस्की जप्त की है पुलिस ने मौके से दो वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक चालक मौके से पुलिस को चका कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है थाना प्रभारी के अनुसार शराब कहाँ से लाई जा रही थी और किसे देने के लिए ले जाई जा रही है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है सम्बन्धितों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
Advertisement
