466331
भैरुंदा में सड़क निर्माण के लिए स्वेच्छा से हट रहा अतिक्रमण
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरुंदा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। अब लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां करीब 32 फीट दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ग्रामीण स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं, साथ ही ठेकेदार भी इस कार्य में लगे हैं। फारेस्ट मार्ग से पावर हाउस तक सड़क का निर्माण होना है। इससे लाड़कुई मार्ग का चौड़ीकरण होगा और सीसी सड़क का निर्माण संभव हो सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहादुरगढ़ सूदखोरी: ऑटो चालक पर हमला, कान काटे, वीडियो वायरल
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में सूदखोरी का खौफनाक मंजर आया सामने। सूदखोर ने सड़क पर ऑटो चालक को पीटा , कान भी लिया काट। कान काटने और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। सूदखोर और उसकी मां ने पीड़ित की ट्रामा सेंटर के बाहर लात घूसों से की पिटाई। पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा पीजीआई रोहतक पीड़ित विशाल बहादुरगढ़ में ऑटो चलाता है और रहता है किराए पर उधारी के पैसे से ज्यादा लौटा चुका था पीड़ित बावजूद इसके और पैसा मांग रहे थे आरोपी。 मोटे ब्याज के फेर में फंसाया हुआ था पीड़ित को पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास जारी。0
0
Report
दिल्ली क्राइम ब्रांच नेKapil Sangwan/Nandu गैंग के अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की WR-2, क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपिल सांगवान / नंदू गैंग के एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोप्धी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था थाना छावला के ₹2 करोड़ की हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में संलिप्त पीड़ित के घर फायरिंग की साजिश और हथियार सप्लाई में भूमिका हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल आदतन अपराधी यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन तथा डीसीपी श्री हर्ष इंदौरा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।0
0
Report
यूपी भर्ती प्रक्रिया में कड़े कानून और गुणवत्ता नियंत्रण से बदला हालात
Noida, Uttar Pradesh:किसी नौजवान के सपने का चकनाचूर होना, ये केवल उस युवा के साथ धोखा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ भी धोखा होता है... जिसकी 'स्वयं' की डिग्री फर्जी थी, वह आयोग का चेयरमैन बनकर सेलेक्शन कर रहा था, अराजकता होती थी, पैसे का लेनदेन होता था, भर्ती नहीं हो पाती थी... 9 वर्षों में काफी परिवर्तन हुआ है… यूपी में भर्ती की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सेंध न लगे, इसके लिए सख्त कानून भी बनाया है... कोई भी Drug है, उसकी जांच करने के लिए हमारे पास हर मंडल स्तर पर एक Lab है... अब कोई जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा... प्रत्येक खाद्य सामग्री जो जनता के लिए परोसी जाएगी, उसकी Quality को सुनिश्चित कर पाएंगे... यूपी का प्रोडक्शन देश के काम आएगा... जिसके नेतृत्व में भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो रही है, वह आप ही के बीच में बैठा है, लेकिन आप उनको पहचानते नहीं हैं, यह है निष्पक्षता का उदाहरण...0
0
Report
Advertisement
दिल्ली शाहदरा के विवेक विहार आग: नौ की मौत, छह घायल
Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहदरा इलाक़े में विवेक विहार में लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं इनमें से 4 बुरी तरह से झुलसे हुए हैं इनका इलाज चल रहा है वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ जब आग की लपटें देखकर वो है फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ अंदर गए तो 1 माँ के सीने से चिपके हुए बच्चे की जली हुई लाश मिली एक महिला गद्दे पर सोए सोए ही जल गई थी अधिकारियों के मुताबिक़ छत पर जाने का रास्ता लॉक था। वही एक परिवार के रिश्तेदार ने बताया कि उनकी रिश्तेदार का 3:55 पर फ़ोन आया की डिजिटल लॉक हो गया है जिसकी वजह से वो दरवाज़ा नहीं खोल पा रही है इस परिवार की भी मौत हो गई।0
0
Report
विवेक विहार आग: नौ मौत ताला और डिजिटल लॉक से बनी वजह
Delhi, Delhi:विवेक विहार में अग्निकांड से नौ लोगों की मौत के पीछे कई वजह सामने आ रही है— उनमें से एक यह है कि जान बचाकर भाग रहे लोग छत तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि छत पर लगा ताला नहीं खुला. छत के दरवाज़े पर लगा ताला नहीं खुला; दूसरा, एक परिवार डिजिटल लॉक के चलते मकान में ही फंसकर रह गया और उसकी मौत हो गई.0
0
Report
हादसे में जैन परिवार के रिश्तेदार बोले: 3:55 AM पर कॉल, आग से कमरा गरम
Delhi, Delhi:इस हादसे में मारे गए जैन परिवार के रिश्तेदार के मुताबिक़ 3:55 AM पर आख़िरी बार उनके रिश्तेदार अनुकंपा जैन का कॉल आया था अनिल जैन बताते हैं कि अनुकंपा ने सभी को फ़ोन किया था और उसका आख़िरी फ़ोन 355 पर आया जिसमें उसने बताया कि लॉक नहीं खुल रहा है आग तेज़ी से फैल रही है पूरा कमरा बहुत ज़्यादा गर्म हो गया है गया है वहीं इस बिल्डिंग के फ़्लोर पर रहने वाले सम्यक जैन के मुताबिक़ बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में लोहे की ग्रिल लगी हुई है जिसकी वजह से कोई भी बाहर नहीं निकल पाया अगर वह वेल नहीं रहती और लोग वहाँ से कूदकर अपनी जान बचा सकते थे 2 बच्चियों की जान बालकनी के नीचे गद्दा बिछाकर उनको बालकनी से नीचे जंप करवाया जिसकी वजह से उनकी जान बचायी जा सकी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में घटना पर बीरेंद्र सचदेवा ने जताया अफसोस; फायर फाइटर्स न होते तो जान जा सकती थी
Delhi, Delhi:दिल्ली प्रदेश के बाद जनता पार्टी अध्यक्ष बीरेंद्र सचदेवा ने इस पूरी घटना पर अफ़सोस जताया है घटना स्थल को देखने आए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि फ़ायर फाइटर्स नहीं होते तो वालों की जान जा सकती थी0
0
Report
नशामुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक पदयात्रा, 15,000 से अधिक लोग सड़कों पर
Srinagar, Uttarakhand:तिरंगे के तलहे पहली बार कश्मीर के लोग सड़कों पर उतरे, ताकि बढ़ते नशे के दुरुपयोग से लड़ा जा सके। जागरूक नागरिकों ने अपराधियों को कुचलने का संकल्प लिया; LG सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के लिए 'दोहरी कार्रवाई' अभियान शुरू किया। रविवार, 3 मई 2026 को श्रीनगर के मशहूर लाल चौक में एक विशाल 'पद यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा के साथ ही पूरे कश्मीर घाटी में 100 दिनों का एक सघन 'नशा-विरोधी अभियान' शुरू हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में निकली यह रैली 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' का एक मुख्य स्तंभ है। इसका उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता को एक 'जन आंदोलन' में बदलना है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में यह पहला मौका था, जब नशीले पदार्थों के खिलाफ इतनी बड़ी पद यात्रा आयोजित की गई। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया, जिसका मुख्य लक्ष्य 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर' का निर्माण करना था। यह पद यात्रा 'सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउंड' से शुरू हुई और लाल चौक पर जाकर समाप्त हुई। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में यह पहली बार था, जब इतनी बड़ी संख्या में लोग नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट हुए और इस क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। एक अनुमान के अनुसार, इस यात्रा में 15,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें छात्र, NCC, NSS, नागरिक समाज के सदस्य, व्यापारी, धार्मिक नेता और 'ड्रग योद्धा' (नशा-विरोधी स्वयंसेवक) शामिल थे। उपराज्यपाल ने अपनी सख्त नीति को दोहराते हुए कहा: "किसी भी निर्दोष को न छेड़ें और किसी भी अपराधी को न बख्शें।" उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया, साथ ही समुदाय के सहयोग से नशा-पीड़ितों के पुनर्वास पर भी बल दिया। इस अभियान का नारा था: "नशे को कहो 'ना', ज़िंदगी को कहो 'हाँ'।" इसके बाद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में भी 'नशामुक्त मार्च' की शुरुआत की थी। इस 100-दिवसीय नशा-विरोधी अभियान के तहत जम्मू और चिनाब घाटी के क्षेत्रों में भी रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित की गई थी। जनता ने इन प्रयासों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उपराज्यपाल की इस पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई। इस अभियान को केवल एक सरकारी मुहिम के तौर पर ही नहीं, बल्कि 'नशा बेचने वालों' (ड्रग पेडलर्स) और 'नशा तस्करों' के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, मात्र एक महीने की अवधि में नशीले पदार्थों के व्यापार से जुड़े सैकड़ों बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, और उनकी संपत्तियों को या तो ध्वस्त कर दिया गया है या फिर ज़ब्त कर लिया गया है। LG प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम की समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। छात्रों, धार्मिक नेताओं और खिलाड़ियों के बयान。 निस्संदेह, यह जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसमें तिरंगे के नीचे खड़े होकर, पूरा कश्मीर सड़कों पर उतर आया है ताकि इस अभियान का एक अभिन्न अंग बन सके; साथ ही, इस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने की शपथ ले सके। रैली के साथ WT。 खालिद हुसैन ज़ी मीडिया कश्मीर0
0
Report
महराजगंज पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जनपद की सिंदुरिया पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक लुटेरी गिरोह का पर्दाफाश कर उस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के कब्जे से नगदी व जेवर की बरामद किए गए हैं। पकड़े गए गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से विवाहित महिलाओं को अविवाहित बताकर शादी कराने का ढोंग रचते थे और लड़के वालों से नगदी व जेवर अपने कब्जे में लेकर अचानक किसी बात को लेकर विवाद पैदा करने के बाद फरार हो जाते थे। गिरफ्तार महिलाओं पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस जांच और छानबीन कर रही है पुलिस के मुताबिक बीते 2 मई को उत्तर प्रदेश के एटा जनपद रंजीत चौहान अपनी परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सिंदूरिया थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में शादी रचा ने आया था। इस दौरान जितेंद्र नामक व्यक्ति व उसके साथ चार महिलाएं खाने पीने और शादी कराने के नाम पर धोखे से लगभग 1 लाख रुपये और कुछ जेवर उनसे ले लिए और अचानक बिना किसी बात के विवाद करते हुए उनके साथ मारपीट की गई और वह लोग फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पूरी घटना की जांच की तो पाया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाली चार महिलाओं में से एक अंजलिका नामक महिला जो पहले से शादीशुदा है व उसके एक बच्चा भी है। उसे अविवाहित बताकर उसका नाम बदलकर पूजा बताया गया। और उसी के साथ शादी करने का ढोंग रचाकर ठगी की गई। इस पूरे मामले में ठगी गिरोह का एक सदस्य जितेंद्र फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, आग बुझाते वक्त बिजलीकर्मी घायल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग बिजली के खंभे में लगी आग 11केवी की हाईटेंशन का तार टूटकर गिरने से लगी आग आसपास इलाके में लोग दहशत में आये बिजली विभाग और फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी बिजली सप्लाई बंद करवाकर बिजली कर्मियों ने बुझाई आग आग बुझाने के दौरान एक बिजलीकर्मी हुआ घायल शिंदे की छावनी स्तिथ नबाब साहब का कुआ क्षेत्र की घटना0
0
Report
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल): बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजय महा यज्ञ कर चुनाव से ताकत दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:JALPAIGURI (WEST BENGAL): BJP WORKERS PERFORM VIJAY MAHA YAGYA IN DABGRAM-FULBARI AHEAD OF LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026 IN 4 STATES AND ONE UNION TERRITORY POLL RESULTS0
0
Report
गोंडा पुलिस ने 251 गायब मोबाइल बरामद कर 51 लाख लौटाए
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में लगातार लोगों के गायब हो रहे मोबाइल फोन बरामद को लेकर गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में गोंडा सर्विलांस सेल और गोंडा साइबर सेल को एक संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इन मोबाइल फोन को बरामद कर के पीड़ितों को वापस दिलाए जाने को लेकर निर्देश दिया गया था। गोंडा सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51 लाख रुपए के 251 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों के गायब होने को लेकर CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन्हीं दोनों जगहों से काम करते हुए यह मोबाइल 251 फोन बरामद किए गए हैं। आज रविवार को गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन को लेकर एक प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन कर इन सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया गया है। अपने गायब हुए मोबाइल प्रकार के मोबाइल मालिकों ने गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया है और उनके चेहरे पर खुशी आई है।0
0
Report
Advertisement
CEIR से 73 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए; 15 लाख रिकवरी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: पुलिस की टेक्निकल टीम का कमाल, CEIR पोर्टल से 73 गुम मोबाइल बरामद, 15 लाख की रिकवरी बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल किशनी चौराहे पर ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव से लगी भीषण आग,प्रचंड लपटें फैली ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल कस्बा करहल के किशनी चौराहे पर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के बाद अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की प्रचंड लपटें कई फीट ऊंची उठने लगीं,जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शाम करीब लगभग 11बजे अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता देख लोग कुछ समझ पाते,उससे पहले ही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बिजली विभाग ने दिखाई सूझबूझ,टला बड़ा हादसा सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ उपेंद्र सिंह,जेई व लाइनमैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देर किए फायर एक्सटिंग्विशर और रेत की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग की तत्परता से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो पास की दुकानें और बिजली के खंभे भी चपेट में आ सकते थे। ट्रांसफार्मर बच जाने से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि अगर ट्रांसफार्मर जल जाता तो पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों ठप हो जाती। फिलहाल बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को चेक करने के बाद चालू कर दिया है। जेई ने बताया कि तेल रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
जगा प्रशासन ने गेहूं उड़ाने के निर्देश दिए; 600 क्विंटल गेहूं बारिश में भीगा
Raebareli, Uttar Pradesh:जी मीडिया की खबर का असर खबर दिखाने के बाद जगा प्रशासन कलेक्टर ने नोट्स जरी कर गेहू उड़ने के दिए निर्देश रेलवे स्टेशन में खुले में रखा 600 क्विंटल गेहूं बारिश में भीगा...था गेहूं के बोरो को सुरक्षित रखने की नहीं थी कोई व्यवस्था... राशन दुकान में बंटने आया है विदिशा से यह गेहूं0
0
Report
Advertisement
