रेहटी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व नगर रेहटी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम का रथ पूजन करने के बाद रथ बस स्टैंड पहुंचा, जहां बजरंग अखाड़ा के कलाकारों ने कला का प्रदर्शन करते हुए राम रथ को कृषि उपज मंडी लेकर पहुंचे। हिंदू उत्सव समिति रेहटी द्वारा बनाए गए मंच पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरौली बूथ पर हत्या के बाद मतदान शाम शुरू; पहली महिला ने किया मतदान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली मतदान केंद्र पर आखिर शुरू हुआ मतदान, महिला ने की शुरुआत\n\nधौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव के मतदान केंद्र पर हत्या के बाद दिनभर ठप पड़ा मतदान आखिरकार देर शाम शुरू हो गया है।\n\nबीती शाम युवक की हत्या के बाद गांव में शोक और तनाव के चलते सुबह से दोपहर 4 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा था। मतदान दल पूरे दिन बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करता रहा।\n\nसबसे पहले एक महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान की शुरुआत की। उसके बाद एक बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने के लिए आया।\n\nमतदान शुरू होते ही बूथ पर रौनक लौट आई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैसोनिया गांधी पुस्तक से बीजेपी को परेशानी; बिहार नेता ने कूड़ेदान में डालने कहा
Patna, Bihar:पटना आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का बयान कहा सोनिया गांधी की पुस्तक से बीजेपी को परेशानी; बिहार नेता ने कूड़ेदान में डालने कहाबैतूल में हाईवे दुर्घटना: 15 वर्षीय मयंक सोनारे की मौत, तीन घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिरूल रोड चौराहे पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 15 वर्षीय छात्र मयंक सोनारे की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम खड़की निवासी मयंक अपने साथी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था,तभी नागपुर से भोपाल जा रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खड़की गांव में मातम पसरा है।टीकमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने 32 वर्षीय महिला की मौत, चक्का जाम
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय महिला की मौके पर हुई मौत, कार्तिक स्नान कर महिलाओं के साथ सड़क पार कर रहीं थीं महिला, मौके पर मौजूद लोगों ने जब ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक चालक और उसके साथियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टीकमगढ़ बुढेरा मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया, चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार और मृतक महिला को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बुढेरा थाना क्षेत्र के मुड़ी खेरा गांव के पास का है, जहां 32 वर्षीय मेवा लोधी अन्य महिलाओं के साथ कार्तिक स्नान करने के बाद सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जब मौके पर मौजूद लोगों ने जब ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक चालक और उसके साथियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए, महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने टीकमगढ़ बुढेरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार और मृतक महिला को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया। वाईट-1- विमल लोधी (ग्रामीण महिला) वाईट-2- वीर सिंह लोधी (मृतक महिला का भाई) वाईट-3- सौरभ रत्नाकर (एसडीओपी टीकमगढ़)छठ पर्व: ट्रेन से गिरा युवक बच गया, चार घंटे की सर्जरी सफल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के इटारसी से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चलती ट्रेन से नीचे गिरे युवक का पेट बुरी तरह फट गया और आंतें बाहर निकल आईं। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक को डॉक्टरों ने चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद नया जीवन दिया। मामला नर्मदापुरम जिले के इटारसी का है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी आकाश यादव गोवा से छठ पर्व मनाने अपने गांव जा रहे थे। ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते आकाश दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए धक्के के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। नीचे पड़े नुकीले पत्थर या धारदार वस्तु से उनका पेट फट गया और छोटी-बड़ी आंतें बाहर निकल आईं। दोस्तों और आरपीएफ की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अचलेश्वर दयाल के मुताबिक आकाश की आंतें कई जगह से फट चुकी थीं और अत्यधिक खून बहने से बीपी भी सामान्य नहीं था। करीब चार घंटे की जटील सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने आंतों को जोड़कर उनकी जान बचा ली। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। छठ की खुशियों के बीच यह हादसा रेलवे में भीड़ प्रबंधन और यात्री सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।मुजफ्फरनगर में विवादित जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। खादर क्षेत्र की विवादित और कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले कथित गिरोह के खिलाफ थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन कवच अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह तमंचे, एक पिस्टल, दो राइफल, एक दोनाली बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस, तलवार और नौ लकड़ी के डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी गाड़ियां स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को थाना भोपा पुलिस शुक्रताल चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगाघाट के पार से तीन गाड़ियों में सवार होकर 20 से 25 लोग खादर क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार हैं और ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद तीनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे संगठित होकर खादर क्षेत्र की विवादित एवं कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त करते हैं। जिन जमीनों पर मालिकाना हक या कब्जे को लेकर विवाद होता है, उन पर अपने पक्ष में अवैध कब्जा करने और उसे बरकरार रखने के लिए एकजुट रहते हैं। विरोध होने पर लोगों को डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखते हैं। आरोपी एक विवादित जमीन पर कब्जा करने के इरादे से वहां पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी 20 आरोपियों के खिलाफ थाना भोपा में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महांडिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी ये पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा की गई।अतिक्रमण हटाने के दौरान भरभरा कर गिरी दूकान,कारोबारी को हुआ लाखो का नुक्सान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में नाली खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी दुकान, व्यापारी को 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत चल रहा था नाली निर्माण कार्य, बुलडोजर से खुदाई के दौरान हुआ हादसा, दुकान स्वामी ने ठेकेदार और जेसीबी संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप.. मुरादाबाद शहर के ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को नाली की खुदाई करते समय एक दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से व्यापारी का भारी नुकसान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल जेसीबी की मदद से दुकान के अंदर रखा सामान बाहर निकलवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ताड़ीखाना चौक पर पिछले काफी समय से सीएम ग्रेड योजना के तहत नाली निर्माण और खुदाई का कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच बुलडोजर की मदद से एक दुकान के बाहर नाली की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान गुप्ता प्रोविजन के नाम से संचालित नवीन गुप्ता की दुकान अचानक ढह गई। दुकान के दोनों शटर गिरने के साथ ही अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान में लगे एसी सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने घटना को लेकर खुदाई कार्य करा रहे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही खुदाई करने वाले कर्मचारियों को आगाह किया था कि दुकान के आसपास ज्यादा गहरी खुदाई न की जाए। उन्होंने सुझाव दिया था कि सावधानीपूर्वक हाथों से खुदाई कर ली जाए, ताकि दुकान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर बुलडोजर से खुदाई जारी रखी गई। नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने काम करने वाले लोगों से यहां तक कहा था कि यदि मजदूरों की कमी है तो वह अपनी तरफ से मजदूर उपलब्ध करा देंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई। व्यापारी के मुताबिक उनकी दुकान के एक तरफ पहले ही खुदाई की जा चुकी थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर वहां से चले गए थे। उनका आरोप है कि दुकान के पीछे कॉपर की पाइप दबी होने के चलते खुदाई के दौरान करीब दो फीट अतिरिक्त गहराई तक खुदाई कर दी गई, जिससे दुकान की नींव और आसपास की मिट्टी प्रभावित हुई और देखते ही देखते दुकान गिर गई। 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने बताया कि दुकान गिरने से उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सामान के साथ एसी और अन्य जरूरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुई इस घटना से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सबसे पहले लापरवाही बरतने वाले जेसीबी संचालकों और खुदाई कार्य करा रहे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात, जेसीबी से निकाला जा रहा सामान घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर रखा सामान निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में विकास कार्य कराए जाने चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।खतरे पर एंगल्ड सनबीम के लार्वा ने तंतु फैलाकर शिकारी को डराने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:When threatened, the larva of the angled sunbeam butterfly instantly extend its sensory organs, which look like a bouquet of hair-like tentacles, through its two periscopes and whirl them around to scare off a predator.किशनगढ़-जैन मंदिर चोरी: चांदी के छत्र- सिंहासन बरामद; आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जैन मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा, चांदी का छत्र और सिंहासन बरामद, बीकानेर का शातिर आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छत्र और सिंहासन को बरामद कर बीकानेर निवासी आरोपी गिरिराज शंकर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन तथा मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और मदनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचकर चोरी का माल बरामद कर लिया। पूरे मामले के खुलासे में जिला स्पेशल टीम के विजय सिंह और शंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।विधायक ने जनता से पूछा-कहो तो इस्तीफा दे दूं, जनता बोली-दे दो इस्तीफा..वीडियो वायरल
Sailana, Madhya Pradesh:भोपाल/प्रमोद शर्मा: विधायक ने जनता से पूछा-कहो तो इस्तीफा दे दूं, जनता बोली-दे दो इस्तीफा..वीडियो वायरल
- सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जनता से राय लेना महंगा पड़ा।
- विधायक ने ग्राम रानी सिंग में आयोजित कार्यक्रम में अचानक कहा कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं ...जनता बोली हां दे दो इस्तीफा...
- तो विधायक बोले कहा कि भोपाल जाना पड़ेगा
- यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है !
- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना विधानसभा की घटना
