icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीए डिग्री छोड़ अंकित जैन ने संयम की राह चुनी, जन्मभूमि से भावुक विदाई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अचनेरा गांव में रविवार को बाल ब्रह्मचारी अंकित जैन का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि हासिल करने और कुछ समय नौकरी करने के बाद अंकित जैन ने सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर संयम का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। 25 अक्टूबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उनकी दीक्षा होगी। जन्मभूमि से विदाई के दौरान धार्मिक आस्था, त्याग और पारिवारिक भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला कि वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वरघोड़े की शुरुआत अचनेरा स्थित जैन मंदिर से हुई। यात्रा बरखेड़ी बस स्टैंड होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची, जहां जैन समाज के लोगों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में धार्मिक आयोजन और प्रवचनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब अंकित जैन ने संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने से पहले अपने माता-पिता के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया और चरण स्पर्श किए। बेटे को सांसारिक जीवन से विदा कर आध्यात्मिक मार्ग पर भेजते समय माता-पिता के साथ भाई-भाभी की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के सदस्यों की आंखों से छलके आंसुओं ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। एक ओर बेटे से बिछड़ने का दर्द था, तो दूसरी ओर उसके त्याग और आध्यात्मिक निर्णय पर गर्व का भाव दिखाई दिया। अंकित जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अचनेरा गांव में पूरी की। इसके बाद इंदौर में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर सीए की उपाधि हासिल की और कुछ समय नौकरी भी की। हालांकि, वैराग्य की भावना प्रबल होने पर उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संयम के मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। दीक्षा से पहले परिवार की ओर से मंदिर में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय विधान सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की। 25 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह में अंकित जैन के साथ अलग-अलग राज्यों के पांच अन्य दीक्षार्थी भी संयम जीवन अपनाएंगे। अचनेरा में निकला यह वरघोड़ा धार्मिक आस्था, त्याग और पारिवारिक संवेदनाओं का प्रतीक बना। जिस गांव की गलियों में अंकित जैन ने बचपन बिताया, उसी जन्मभूमि से संयम के नए सफर पर उनकी विदाई का दृश्य लोगों के मन में लंबे समय तक यादगार रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा ने पृथला में दिल्ली प्रोटेस्ट के लिए लोगों से भागीदारी की अपील

Palwal, Haryana:दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पृथला में लोगों से दिल्ली प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने का किया आह्वान दीपेंद्र हुड्डा का आरोप भाजपा चुनाव आयोग की मदद से सत्ता में काबिज है आरएसएस ने नायब सैनी की जिम्मेवारी सीएम की नहीं केवल प्रचार की लगाई है : दीपेंद्र हुड्डा अनिल विज के बयान पर हुड्डा का पलटवार अनिल विज को उनकी पार्टी में ही कोई सीरियस नहीं लेता चिराग पासवान ठीक कह रहे हैं भाजपा कुछ भी बंद कर सकती है लेकिन नौजवानो की आवाज नहीं दबा सकती हुड्डा पृथला विधानसभा क्षेत्र में विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पलवल जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, राजेंद्र खोखियाका, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, विजय प्रताप सिंह पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे。 पृथला में जनसभा के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में जन आंदोलन चल रहा है। राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी को लेकर हमने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है की सोमवार को प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग आंदोलन में अपनी भागीदारी देगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने के लिए बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स भेजी गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार रास्तों को रोक सकती है। इंटरनेट सेवाओं को बंद कर सकती है। लेकिन युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती है।
0
0
Report

आदित्य साहू ने कहा झामुमो–कांग्रेस सरकार में व्यवस्था बिगड़ी, कोयला-बालू चोरी बढ़ी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अपने निजी कार्यक्रम के तहत शनिवार रात पहुंचे। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर हमला बोला।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार सड़क के छोटे-छोटे गड्ढों को भरने तक में असमर्थ है।जनता को सुचारू बिजली नही मिल पा रही है। कोयला, बालू की चोरी हो रही है। केंद्र सरकार के MMDR विधेयक आने के बाद चोरी में कमी आई है।अन्य कॉग्रेस शाषित प्रदेश की सरकार MMDR विधेयक का विरोध नही कर रही।झारखंड एक मात्र राज्य है जहां इसका विरोध कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा। झारखंड सरकार कोयला बालू लोहा पर भारी सेस लगा दी थी।जिस कारण यहां के उधमी दूसरे प्रदेश छतीसगढ़, उड़ीसा से कोयला मंगवा रहे है।MMDR विधेयक के आने के बाद यहां के उधमी को सस्ता कोयला उपलब्ध हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा भारी सेस लगाने का उद्देश्य था कि चोरी का कोयला सस्ते में बेचे।उससे अपनी निजी तिजोरी को भरे। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में सीआईएसएफ की तैनाती से कोयला चोरी पर कुछ हद तक अंकुश लगा है।
0
0
Report
Advertisement

दीपेंद्र के बयान पर श्रुति चौधरी का तंज: कमजोरी की भाषा छोड़ें

Jhajjar, Haryana:दीपेंद्र के बयान पर श्रुति चौधरी का तंज कहा: कमजोरी की भाषा बोल रहे हैं दीपेंद्र हुड्डा, अपनी राजनीति में दमखम पैदा करें। झज्जर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंची थीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि हर कोई उन्हें निशाने पर ले रहा है। वोट चोरी को लेकर विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष तर्कों के बजाय हो-हल्ला करता आया है, विपक्ष की राजनीति में अब तर्कों का अभाव दिख रहा है। सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवा रही है।
0
0
Report

कोलकाता में सोनू सिंह की मौत पर चिराग पासवान ने परिजनों को मदद दी

Hajipur, Bihar:वैशाली के जवान सोनू सिंह की कोलकाता में मौत के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मृत जवान के परिजनों से मिलने पहुंचे।महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित मृत जवान के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ना सिर्फ परिवार को गले लगाकर उनका ढांढस बंधाया बल्कि आर्थिक सहायता भी की।इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा कि वह परिवार को मदद दिलाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार से बात भी करेंगे।वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर अपने दिए गए बयान को आगे बढ़ाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि युवा अपनी मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन तो करते है लेकिन चिंता इस बात की होती है कि उनके प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो कर अपनी रोटी सेंकने लगते है।उन्होंने कहा कि बिहार आंदोलन की धरती रही है और इसी धरती से सबसे बड़ा छात्र आंदोलन जेपी ने किया था जिसमें उनकर पिता रामविलास पासवान भी शामिल थे और हमारे देश ने हमेशा युवाओं के आंदोलन को स्वीकारने का काम किया है लेकिन कई बार आंदोलनों की आड़ लेकर असामाजिक तत्व राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करते है।
0
0
Report

राजद नेता के बयान से चुनाव आयुक्त हटाने की मांग तेज

Nalanda, Bihar:बिहारशरीफ के कोसुक गांव स्थित एक निजी सभागार में छात्र राजद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और राजद नेता मनोज यादव शामिल हुए। इस दौरान एमएलसी चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई ने आपातकाल जैसी स्थिति भी लजा गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 13 करोड़ लोगों के नाम काटे जाने का मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक यह स्पष्ट क्यों नहीं किया गया कि कौन रोहिंग्या, बांग्लादेशी या घुसपैठिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं हटाया गया, तो आंदोलन तेज होगा और चार दिन बाद प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारी पीछे हटने के मूड में नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा रेलवे बस और मेट्रो को बंद किया जिससे दो हजार करोड़ का नुकसान हुआ उसकी भरपाई कौन करेगा। प्रोटेस्ट को लेकर केंद्र सरकार के निर्णय से इमरजेंसी भी शर्म गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता कभी माफ नहीं करेगी
0
0
Report
Advertisement

MLC चुनाव में आरजेडी-बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी, संजीव कुमार ने नवल यादव पर आरोप

Patna, Bihar:बिहार में 8 सीटों पर MLC के चुनाव हो रहे हैं वहीं अब इस चुनाव में कैंडिडेट एक दूसरे पर बयान बाजी कर रहे हैं आरजेडी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि नवल किशोर जी कह रहे हैं कि पांच बार जीते हैं छठा बार भी हम ही जीतेंगे। बकवास है, इस बार रावण का भी अंत हुआ था, उनके अहंकार का इस बार अंत होगा। वो गालीबाज आदमी हैं, मुंह से गुटखा निकलता नहीं तो गाली देते हैं, शिक्षकों को गाली देते हैं, महिलाओं को गाली देते हैं, वैसा बदतमीज इंसान को ना सदन का सदस्य नहीं होना चाहिए किसी एंगल से। वो जमानत जप्त की बात कर रहे हैं? जमानत जब्त कराना नवल जी के औकात के बाहर की बात है। ये शिक्षक वोटर हैं यहां पे, शिक्षक समाज जिसका चाहेंगे जमानत जब्त कराना उसका होगा। मैं कभी नहीं कहता हूं किसी अहंकार में कि मैं किसी का जमानत जब्त कराने वाला हूं। शिक्षक समाज जिसका जमानत जब्त कराना चाहेंगे तो उनके हाथ में है और ये जान जाइए नवल किशोर यादव जी बुरी तरह हारने जा रहे हैं। बाइट— संजीव कुमार कैंडिडेट आरजेडी(पूर्व विधायक) उनके बारे में कुछ बोलना ही अनुचित है। उम्र भी हो गया है 75 साल, तो दिमाग भी काम करना बंद कर दिया है उनका। सर नवल जी कह रहे हैं हम सरकार में हैं हम ही दिलाएंगे वेतनमान। आज तक पूछिए, आज तक वेतनमान क्यों नहीं दिलवाए 30 साल में, वित्त रहित को क्यों ठग रहे हैं? क्यों नहीं वेतनमान दिलवाए? और जब चुनाव आता है तो उनको वेतनमान की याद आती है? ये सब नटवर लाल हैं ये, इंटरनेशनल ठग हैं ये। ये सोच रहे हैं कि बार-बार एक ही ठगते रहेंगे, लेकिन इस बार शिक्षक समाज एकजुट हैं। बाइट— संजीव कुमार कैंडिडेट आरजेडी(पूर्व विधायक) बीजेपी केएमएलसी कैंडिडेट और नवल यादव ने कहा जिसके झोली में कुछ नहीं है, जो चीट करने के लिए आया है, जो शिक्षक नहीं है, जो बेसिकली बाप दादा के नाम पर आया है, जो शिक्षकों को के चरित्र को पैसा से खरीदना चाहता है, वह आदमी लड़खड़ा गया है। वैसे ही लोग कुछ बोलेंगे और वो कहते हैं ना खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। तो ऐसे लोगों का के बात पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं देता हूं, वह चाहता है पूंछी धर के लटक के अपने आप को सेकंड बनना। जबकि यहां जमानत सबका जब्त होना, जमानत जप्त कराएंगे, जमानत जप्त कराएंगे और कौन कहता है कि एक भी मतदाता को रोक देंगे। सात पुश्त को याद कराएंगे। बाइट— नवल यादव बीजेपी कैंडिडेट(MLC, BJP) वही जदयू के पूर्व एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा की आज जो डॉ. संजीव जी का बयान मैं देखा हूं और वह राजनीति में मर्यादा होना चाहिए और वो जिस पार्टी के उम्मीदवार हैं, वहां तो अहम घमंड हमेशा रहा है। उनके नेता तेजस्वी यादव जी का भी घमंड जो रहा और इनका भी घमंड रूपी बयान है। राजनीति में मर्यादा रहना चाहिए, मर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए और इस बार जनता जो है, संजीव जी को भी सबक सिखाएगी और तेजस्वी जी को पहले विधानसभा में सबक सिखा चुकी है और नवल यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। बाइट— भीष्म सहनी पूर्व MLC, JDU
0
0
Report

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ से तबाही, महराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड पर

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow13m ago
Nautanwa, Uttar Pradesh:Anchor- नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही की खबर सामने आई है। नदी के तेज बहाव में कई मकान, झूला पुल और लोहे के पुल बह गए जबकि जलविद्युत परियोजना के निर्माण स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। वी/ओ- नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री और धार्चे ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्रों में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों को प्रभावित किया है। नेपाल में बाढ़ की खबर के बाद महराजगंज जिला प्रशासन भी सतर्क है।जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि फिलहाल वाल्मीकि बैराज पर पानी का स्तर लगभग 50 हजार से 60 हजार क्यूसेक के बीच है और नेपाल से निकलने वाली नदियां भी फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत आयुक्त कार्यालय और नेपाल के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। आपदा प्रबंधन से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रियाओं को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल,डीएम
0
0
Report
Advertisement

राजपुरा अन्न बाजार में तेज बारिश से भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग

Rajpura, Uttar Pradesh:ਰਾਜਪੁਰਾ: ਅੱਜ ਅਚਾਨਕ ਹੋਈ ਤੇਜ਼ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਰਾਜਪੁਰਾ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਆਸਮਾਨ ਹੇਠ ਪਈਆਂ ਲੱਖਾਂ ਜੀਰੀ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵੱਡ ਗਿਆ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਬੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਤਰਪਾਲਾਂ ਨਾਲ ਢੱਕਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਬਹੁਤ ਤੇਜ਼ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਦੀਆਂ sੜਕਾਂ 'ਤੇ ਪਾਣੀ ਭਰ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀਆਂ ਕਈ ਬੋਰੀਆਂ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਤੈਰਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆਈਆਂ। ਇਸ ਅਚਾਨਕ ਹੋਈ ਬਾਰਿਸ਼ ਅਤੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਚਿੰਤਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦੇਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਮਾਰ ਹੇਠ ਦੱਬੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਫ਼ਸਲ ਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਨੁਕਸਾਨ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲੱਕ ਟੋੜ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਇਸ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਖ਼ਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪੁਖ਼ਤਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਰਟਿਆ-ਰਟਾਇਆ ਜਵਾਬ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਸਨ, ਪਰ ਇਹ ਕੁਦਰਤੀ ਮਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ。
0
0
Report

हरदा में तेंदुए की दस्तक से दहशत: CCTV में कैद तस्वीर से खौफ

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में तेंदुए की दस्तक से दहशत, सोयाबीन ऑयल प्लांट में CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर हरदा। जिले के ग्राम पलासनेर स्थित सोयाबीन ऑयल प्लांट परिसर में तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। प्लांट परिसर में लगे CCTV कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद होने के बाद इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वन विभाग की टीम प्लांट परिसर में तेंदुए की मौजूदगी के संकेत तलाश रही है। इसके लिए परिसर में सर्चिंग की जा रही है। साथ ही CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और तेंदुए के पैरों के निशान (फुटप्रिंट) के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। वन विभाग के SDO विशाल कुमार ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंच चुकी है। प्लांट परिसर के अंदर लगातार जांच-पड़ताल और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है, ताकि तेंदुए की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी मिल सके। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top