बुधनी में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Budhni, Madhya Pradesh:बुधनी में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश महिला सचिव कंचन शर्मा ने सरकार पर बहन बेटियों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता महेश राजपूत ने भी भाजपा सरकार की नाकामी की बात की। कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पैदल मार्च कर SDM कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
