Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466331

भैरुंदा पहुंचे कलेक्टर, बुधनी उप निर्वाचन को लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की

Oct 23, 2024 07:18:26
Nasrullaganj, Madhya Pradesh

भैरुंदा के सीहोर जिले में आगामी 13 नवंबर को होने वाले बुधनी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर, सीहोर जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह दोपहर 2 बजे भैरुंदा पहुंचे और नगर के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर समय से पहुंचकर मतदान करें और एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar
Mar 28, 2026 08:19:52
Mainpuri, Uttar Pradesh:डिंपल यादव के ट्वीट से मचा बवाल, जांच में निकली अलग सच्चाई जिला - मैनपुरी दि. 28/03/2026 मैनपुरी में सड़क निर्माण को लेकर उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया जब मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनके ट्वीट में दावा किया गया कि ग्राम पंचायत बसैत में करीब 77 लाख की लागत से बन रही सड़क जगह-जगह से उखड़ रही है और गुणवत्ता बेहद खराब है। डिंपल यादव के इस ट्वीट के वायरल होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जांच टीम को मौके पर भेजा। किशनी चौराहे से बसैत गांव तक चल रहे सड़क निर्माण स्थल पर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की。 जांच के बाद सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अभी अधीन है और पूरी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा जिस जगह की शिकायत की जा रही है, वहां अभी सील कोट (अंतिम परत) डाली जानी बाकी है。 पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण में सभी मानकों का पालन किया जा रहा है और जो हिस्सा लोगों को खराब दिख रहा है, वह अधूरे कार्य की वजह से है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही सील कोट का काम पूरा होगा, सड़क पूरी तरह दुरुस्त और मजबूत नजर आएगी。 स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माण के बीच का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, अंतिम रूप देने के बाद ही सड़क की वास्तविक गुणवत्ता सामने आएगी。 कुल मिलाकर, डिंपल यादव के ट्वीट से शुरू हुआ यह मामला अब जांच के बाद नई दिशा ले चुका है, जहां अधिकारी इसे अधूरी जानकारी पर आधारित बता रहे हैं।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 28, 2026 08:19:34
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 08:19:31
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विकासखंड के गांव मुझा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर दबंगई के बल पर खेतों में जबरन खड़ंजा व नाली निर्माण कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 12 बजे प्रभारी खंडविकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना राजस्व कर्मचारियों से नाप कराए ही लगभग 80 प्रतिशत खड़ंजा निर्माण कर दिया गया है। विरोध करने पर ग्राम प्रधान द्वारा धमकी दी जा रही है और मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मानकों के विपरीत बिना रोड़ा डाले व वेट बिछाए नाली व खड़ंजा बनाया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि बिना मास्टर रोल व मजदूरों की उपस्थिति दर्ज किए कार्य कराया जा रहा है तथा ग्राम निधि से धनराशि निकालकर फर्जी भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम निधि से परिजनों व चहेतों के खातों में धन ट्रांसफर करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल से नाप कराने, मौके का निरीक्षण कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 28, 2026 08:18:45
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 28, 2026 08:18:27
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top