466331
बुधनी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने रमाकांत भार्गव को बनाया प्रत्याशी
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मानी जाती थी, जो अब विधायक से सांसद बनने के बाद रिक्त हो गई है। मतदान 13 नवंबर 2024 को होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के बस्सी में अवैध खनन पर कड़ा प्रशासनिक एक्शन—रोकथाम जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के बस्सी क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन। अवैध खनन के विरुद्ध विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान। हरडी हरध्यानपुरा, घाटा, कुठाड़ा और आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाई रोक। खान विभाग द्वारा 13 जून से शुरु किया गया था अभियान। ME श्याम कापड़ी ने बताया, अभियान में लगातार प्रभावी निगरानी की। नियमित गश्त, संयुक्त कार्रवाई एवं सख्त प्रवर्तन से लगाई रोक। वर्तमान में क्षेत्र में अवैध खनन पूर्णतः हुआ बंद। कापडी ने स्पष्ट किया क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार जारी रहेगा अभियान। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पिपरझला में बैठक,कार्यकारिणी का गठन।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।विकासखंड मितौली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पिपरझला में संपन्न हुई,बैठक में कार्यकारिणी गठन पर चर्चा करते हुए सौपी जिला अध्यक्ष ने जिम्मेदारी,कहा व्यापारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखीमपुर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई,बैठक में कस्बा पिपरझला व आसपास के व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन के संबंध में चर्चा की गई। यह बैठक जिला महामंत्री उमेश शुक्ला के संयोजन में संपन्न हुई, बैठक का आयोजन संजय रस्तोगी के द्वारा किया गया। बैठक में पहुंचे जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा किसी भी व्यापारी का शोषण किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, व्यापारियों की समस्याओं पर जन प्रतिनिधियों से जन संवाद आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यापारियों से संबंधित समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई पिपरझला से अध्यक्ष संजय रस्तोगी उपाध्यक्ष मनोज सिंह गोरखपुर कल्लू सिंह, नवीन त्रिवेदी रमेश चंद शुक्ला विद्या प्रकाश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा मंत्री धर्मेंद्र सिंह योगेंद्र त्रिवेदी अखिलेश रस्तोगी अशोक वर्मा को पदाधिकारी नियुक्त करते हुए शीघ्र कार्यकारिणी पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कृष्ण मोहन शुक्ला, राकेश शुक्ला नवनीत शुक्ला बाल किशन यादव अखिलेश रस्तोगी मेवालाल भार्गव जयशंकर पांडे शकील विनोद सरोज सिंह छोटू अहिरन सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
इटावा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में परिजनों ने पत्नी पर नींद की गोली देकर प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है होली के त्यौहार पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाते हुए पकड़ा था, प्रेमी ने दो युवकों को दिन में भेजकर रेकी कराई थी पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत टोडा गांव में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब थोड़ा गांव के रहने वाले आनंद राजपूत का शव उनके घर के अंदर मिला इस पूरे मामले में मृतक आनंद राजपूत के परिजनों ने आनंद की पत्नी आशिकी देवी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराने का आरोप लगाया है वहीं इस मामले में परिजन ने बताया कि होली के पर्व पर पत्नी आशिकी को उसके पति आनंद ने बाथरूम में रंगे हाथ पकड़ लिया था उसके बाद प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तभी जेल से लौटने के बाद से फिर से आशिकी पत्नी ने प्रेम प्रसंग जारी रखा तभी दोनों ने मिलकर रच डाली साजिश परिजन के अनुसार पत्नी के प्रेमी की मदद से दो युवकों को पहले घर की रेकी कराई और देर रात को पत्नी ने करीब 10 नींद की गोली खिला दी जिससे पति बेहोश हो गया उसके बाद पत्नी ने प्रेमी और उसके सहयोगियों की मदद से हत्या कर दी और मामला आत्महत्या दर्शाने के लिए नाटक करने लगी वहीं परिजनों को शिकात पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। बाइट:-धूप श्री - मृतक की मां बाइट:-प्रीतम - मृतक का भाई बाइट:-सुघर सिंह - मृतक के पिता बाइट:- बृजेश श्रीवास्तव - एसएसपी इटावा0
0
Report
Advertisement
Satish Pooniya बने हरियाणा BJP के इनचार्ज, राजसभा सदस्य की जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:Satish pooniya Member of Rajya Sabha Incharge Haryana BJP0
0
Report
पश्चिम बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजित सरकार का बयान सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोहाड़ापीर रोड पर नगर निगम का बुलडोजर, सीएम ग्रिड योजना के तहत अवैध निर्माण ध्वस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण अभियान को गति देते हुए नगर निगम ने सोमवार को कोहाड़ापीर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में चार बुलडोजरों की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के एक नामचीन स्कूल को भी अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था। नगर निगम का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, उद्योग जगत शोक
Ranchi, Jharkhand:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पूज्य पिता श्री नंद किशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर उद्योग जगत और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।0
0
Report
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का निधन, शोक
Noida, Uttar Pradesh:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें。 ॐ शांतिः0
0
Report
पूर्व सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद एवं Essel Group के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।0
0
Report
Advertisement
जालौन में विवादित प्लॉट पर दबंगों का निर्माण, पीड़ित ने न्याय की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी अजय भारती ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिस प्लॉट को लेकर पहले से जांच चल रही है, उसी विवादित भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। अजय भारती के अनुसार उनके पिता ओमी बाल्मीक के नाम से 25 जून 2026 को कथित फर्जी दानपत्र के संबंध में शिकायत की गई थी, जिसकी जांच अभी जारी है। इसके बावजूद आरोपित पक्ष ने कथित रूप से कब्जा कर रेडीमेड सीमेंट के पत्थरों से दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि 12 जुलाई को आशीष, कपिल, राज, महेश समेत अन्य लोगों ने प्लॉट पर रखी उनकी बाइक, पिंजरा और टट्टर बाहर फेंक दिए तथा विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान यूपी-112 पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से भाग जाते थे और पुलिस के लौटते ही दोबारा निर्माण शुरू कर देते थे। अजय भारती ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें झूठे छेड़छाड़ सहित अन्य मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से विवादित भूमि पर निर्माण तत्काल रुकवाने, कथित अवैध निर्माण हटवाने तथा निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है。0
0
Report
बारिश में भी धरने पर डटी विवाहिता, दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्याय की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:ससुराल के बाहर तीसरे दिन भी डटी विवाहिता, बारिश में धरना दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की आशंका का लगाया आरोप जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में एक विवाहिता पिछले तीन दिनों से अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया, मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर विवाहिता ससुराल की चौखट पर ही धरने पर बैठी हुई है। लगातार हो रही बारिश के बीच भी वह खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने को मजबूर है। महिला का कहना है कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की बताई जा रही है। बाइट सोनम सैनी (पीड़ित विवाहिता)0
0
Report
SIT ने प्रमोद नौटियाल को गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया, दान चोरी मामले में गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:गोपेश्वर | श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर से दान की रकम कथित तौर पर चोरी करने के मामले में देहरादून से SIT द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रमोद नौटियाल को आज SIT ने गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूरिया और मूंग खरीदी पर सरकार पर निशाना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत अब सड़कों पर पूरी तरह से गरमा चुकी है। 100% समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और यूरिया खाद की भारी किल्लत के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज एक अनोखा प्रदर्शन किया है। नरसिंहपुर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोटेगांव में कार्यकर्ता और नेता आम रास्ते पर लेटकर, 'सरे' भरते हुए सीधे SDM दफ्तर पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बahi नरसिंहपुर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता पटेल और उनके सैकड़ों कार्यकर्ता ने किसानों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस ने आज नरसिंहपुर के गोटेगांव में विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोटेगांव के मुख्य रास्तों से होते हुए, सड़क पर 'सरे' भरकर (दंडवत यात्रा कर) SDM कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में किसान यूरिया खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार सोई हुई है। वहीं दूसरी तरफ, 100% समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को तुरंत यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी शुरू नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। बाइट-सुनीता पटेल ( कांग्रेस जिलाअध्यक्ष नरसिंहपुर) बाइट- द्वारका सिंह राजपूत ( कांग्रेस कार्यकर्ता) बाइट- कांग्रेस कार्यकर्ता0
0
Report
रामपुर में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को चपेट में लिया; सीसीटीवी से तलाश
Rampur, Uttar Pradesh:बेकाबू रफ्तार एक बार फिर किसी बेगुनाह की जान पर भारी पड़ी है...मामला रामपुर का है...जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवारों को उड़ा दिया.... रफ्तार के जुनून ने दो जिंदगियां खतरे में डाल दी...फिलहाल इस सीसीटीवी के जरिए अब पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी है...और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है...0
0
Report
सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर अली जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:एसल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर यूपी शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने गहरा शोक व्यक्त किया0
0
Report
Advertisement
