भैरूंदा पुलिस ने अड़ीबाजी आरोपियों को गिरफ्तार किया, देखें वीडियो!
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरूंदा पुलिस ने अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 अगस्त, 2024 को फरियादी अक्षय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे आईटीआई कॉलोनी में पुराने परिचित अभिषेक उईके, रोहित उर्फ कल्ला, और आकाश उईके ने शराब पीने के लिए ₹1000 देने की मांग की। पैसे ना देने पर आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध होने के कारण प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
