icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Sehore
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow9 Oct 2024, 01:58 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

कटनी जंक्शन के बाहर जेबकटरे की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - रेलवे स्टेशन के बाहर कथित जेबकतरे की पिटाई, VIDEO वायरल कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर कथित जेबकतरे की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जेब काटने के संदेह में लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो चर्चा में है। तस्वीरें कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर की बताई जा रही हैं, जहां एक युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवक पर जेब काटने का संदेह था, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते युवक की पिटाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मारपीट के बाद लोगों ने युवक को जीआरपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, युवक के जेबकतरा होने की आधिकारिक पुष्टि और मामले में पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। वीडियो
0
0
Report

शिवपुर में ओवरलोडिंग पर ट्रांसपोर्ट विभाग ने भारी जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से एक बड़ा वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिलीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव (अल्ट्रेशन) करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विभाग की इस औचक कार्रवाई से वाहन चालकों और ट्रांसपোর্টरों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उनसे 68,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीटीओ दिलीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क हादसों का खतरा बढ़ाते हैं, बल्कि सड़कों और पुल-पुलियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने से लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानी होती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सामान लादें, किसी भी तरह का गैर-कानूनी बदलाव न करें।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में पटना शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान तय

Pariaunna, Bihar:पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान मतपत्रों के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को पटना स्थित बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। प्रे़स नोट के अनुसार, नालंदा जिले में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,778 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 31,830 मतदाता मतदान करेंगे। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर जिले में कुल 57 मतदान केंद्रों पर 34,608 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。
0
0
Report

राष्ट्रपति मुर्मू का रायपुर आगमन: नुआखाई उत्सव में युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल हुईं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहें. वहीं राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही रायपुर उत्तर से विधायक पुरندر मिश्रा मौजूद रहें. इस दौरान बड़ी तादाद में आम लोग, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नुअखाई पर्व बहुत समृद्ध परंपराओं को संजोए है, भगवान जग्गनाथ का जो प्रसाद बनता है उसका भोग चावल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से जाता है, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का सम्बंध बहुत प्रगाढ़ है. राष्ट्रपति की यात्रा बहुत ही अद्भुत और प्रेरणादायी है, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारा. आज देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रपति के पद को वो सुशोभित कर रही है, उन्होंने बताया है कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी अपनी मेहनत से कहीं से कहीं पहुंच सकता है. राष्ट्रपति शिक्षिका रही हैं, आज उनकी प्रेरणा बच्चों के भविष्य निर्माण में मदद कर रहा है. हम प्रदेश में बेहतर शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था कर रहे हैं, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली छत्तीसगढ़ में है, नकल रोकने कठोर प्रावधान हमने किए है, मेडिकल के भी नये कॉलेज खोले गए हैं. एआई मिशन में भी हम काम कर रहे हैं वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ महतारी की जय और सभी का जोहर करते हुए छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन शुरू किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मंच से अपने संबोधन में कहा कि खुशियों को बांटना इस नुआ खाई त्योहार का मूल उद्देश्य है, किसानों को सम्मान और धन्यवाद देने का भी ये दिन है. अन्य केवल हमारे भूख मिटाने का साधन नहीं है, अन्य का सम्मान करना, किसानों की मेहनत का सम्मान करना और प्रकृति के साथ बने रहना जरूरी है. 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं का दायित्व ज्यादा है, उनका सहयोग करना हमारा दायित्व है. युवाओं के सामने आज असीमित अवसर हर क्षेत्र में उपलब्ध है. युवाओं को कुछ संकल्पों और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने आगे कहा कि कुछ संकल्प ले युवां. पहला- हमेशा सीखते रहना, दूसरा- चुनौतियों, समस्याओं का डट कर सामना करना है. तीसरा- विजय हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे युवा याद रखें. बड़े बनना बड़ी बात है, लेकिन बड़ा बनने के बाद हमेशा पीछे देखना चाहिए कि जो छूट गया है उसे आगे बढ़ाए, असल में वो ही बड़े लोग होते हैं. और चौथा- अपने जड़ों को याद रखने का संकल्प. हमारा जन्म कहां हुआ, हमारी जड़े क्या है, ये याद रखना जरूरी. अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं को अंडर स्टीमेट करनी की जरूरत नहीं, महिला अबला नहीं बल्कि सबला है, हम सब कर सकते हैं. महिलाएं जमीन, आसमान और जल हर जगह छा गई हैं. महिलाएं सब जगह आगे हैं. नारी और पुरुष एक ही रथ के पहिए है, महिलाएं हर चीज कर सकती हैं. महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो उसका फायदा सभी को मिलता है. ऐसा वातावरण पैदा करे कि वो बिना रुकावट अपने अपने पूरे कर सके, महिलाओं के साथ व्यवहार और सम्मान दिखना चाहिए. उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि अपना एडेन्टिटी बनाये युवा. महत्वकांक्षा के साथ नैतिकता और सफलता के साथ सेवा भाव जरूरी. आचरण श्रेष्ठ रखना जरूरी. जीवन में जो भी करें जिम्मीदरी से करें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा अब नक्सलवाद के भटकाव से मुक्त होकर मुख्यधारा में शामिल हो गया है. जहां कभी आतंक का अंधियारा था वहां अब विकास का उजियारा फैल गया है एंबिएंस बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ एंबिएंस बाईट- द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपति, भारत.....
0
0
Report
Advertisement

संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास शुरू, आज बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित

Telipara, Chhattisgarh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे हैं। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, वे आज शाम कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित प्रबुद्धजनों के बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे समाज निर्माण, राष्ट्रहित और सामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन कल वे छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन होगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा, पार्षदों ने मेयर के आसन तक पहुंचकर हंगामा

New Delhi, Delhi:आप ओर कांग्रेस के नेता में हुआ विवाद के बाद हुआ हंगामा दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी लेकि उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थी सभी आम आदमी पार्टी को पार्षदा पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की के नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुंच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की चाय फेंकी मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया ओर फिर सदन को स्थगित कर दिया अब ये मामला लगतार तूल पकड़ रहा है स्टेंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई साथ इस इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही
0
0
Report

दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामा: एजेंडा पारित, विपक्ष खड़ा रहा

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की सदन की आज महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक में सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस की नेता नाज़िया दानिश चर्चा कर रही थीं। सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर तंज कसा के बाद आम आदमी पार्टी की नेता प्रतिपक्ष और आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी और अन्य पार्षद मेयर के आसन तक पहुँच गए और माइक छीन कर तोड़ने की कोशिश की। चाय फेंकी। मेयर ने किसी तरह इस हंगामे के चलते अपना एजेंडा पास कराया और फिर सदन को स्थगित कर दिया। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। महापौर ने आप के नेता और पार्षदों के इस रवैए को लेकर नाराजगी दिखाई है और इस आचरण के लिए कार्यवाही होने की बात कही। विपक्ष ने आप पर कटाक्ष किया और आप पर जमकर हमला बोला。
0
0
Report
Advertisement

नावां में पंचायत समिति चुनाव: नामांकन 58 तक, समर्थकों का भारी प्रदर्शन

Didwana, Rajasthan:एंकर ने नावां जिले के नावां में पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशीों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। कहीं समर्थकों का हुजूम नजर आया, तो कहीं वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नावां Panchayat Samiti क्षेत्र के गांवों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने के साथ चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हैं। नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में अब तक कुल 58 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया के अनुसार, नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन कल है। ऐसे में नामांकन की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने आवेदन जमा करवाए। अब सभी की नजरें नामांकन के अंतिम दिन और उसके बाद सामने आने वाले चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं。 - बाइट 01 हुक्मीचंद रुलानिया- रिटर्निंग अधिकारी नावां
0
0
Report

टोंक पुलिस ने दो दिन में इजरायली युवती का खोया पर्स बरामद

Noida, Uttar Pradesh:टोंक पुलिस की तत्परता से इजरायली युवती का खोया सामान बरामद मालपुरा पुलिस और DST टीम को मिली बड़ी सफलता महज दो दिन में पासपोर्ट, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद इजरायली युवती का पुष्कर से रणथंभौर जाते समय खोया था पर्स पर्स में 20 हजार रुपये, 4 क्रेडिट कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट थे मौजूद एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में पुलिस ने चलाया विशेष तलाशी अभियान मालपुरा थानाधिकारी चैनाराम बेड़ा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई DST टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना से लगाया सुराग ग्राम मुमाणा से पुलिस ने बरामद किया युवती का पूरा सामान इजरायली युवती ने राजस्थान पुलिस का जताया आभार, वीडियो जारी कर की सराहना DST के हेड कांस्टेबल नारायण लाल शर्मा और कांस्टेबल रामराज हेड़ की रही विशेष भूमिका
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top