466331
भैरूंदा में पोषण माह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:भैरूंदा तहसील के ग्राम पंचायत गोरखपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार सुबह पोषण महा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में लोगों को पोषित आहार और मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना शर्मा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को पोषित आहार और मोटे अनाज के उपयोग के लिए प्रेरित करना है ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Indore-bound bus catches fire after tire burst, 26 passengers rescued
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:लोकेशन देवास, एमपी देवास इंदौर जा रही 26 यात्रियों से भरी बस आग के गोले में तब दिल सभी सुरक्षित बाहर निकले, शिप्रा थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर हुआ हादसा मौके पर फिर विभाग की गाड़ियां अभी पहुंची जानकारी लगते पुलिस ने यात्रियों को राहत पहुंचाई ड्राइवर विजय कुशवाहा की सूझबूझ से यात्रियों की जान बची अंबे ट्रेवल्स की बस में हुआ है हादसा टायर फटने के कारण बस में लगी थी आग इंदौर आने वाली यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लगाने की घटना सामने आई ड्राईवर, राहगीरों की फुर्ती ने एक बड़ा हादसा होने से बचा किया जिसमें सवार सभी 26 यात्रियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बायपास पर अंबे ट्रेवल्स की बस जो रीवा से चलकर 26 यात्रियों को इंदौर लेकर जा रही थी रास्ते में अचानक से टायर में चिंगारी लगी और धुआं ड्राइवर को नजर आया ड्राइवर ने तुरंत बस को रोड किनारे लगाकर सभी 26 यात्रियों को बाहर निकाल कर लगेज कंपार्टमेंट में रखा हुआ सामान भी राहगीरों और यात्रियों ने बाहर निकाल लिया बताया जा रहा है कि बस में आज सबसे पहले टायर में चिंगारी उठने के बाद में धुआं निकला और फिर आग लगी थी। देखते ही देखते बस पूरी तरह से रोड पर ही जलकर खाक हो गई बताया जा रहा है कि बस अंबे ट्रेवल्स की ओर रमेश नामक व्यक्ति इस बस के मालिक हैं। बस रीवा से संचालित होकर सतना और अन्य स्थानों से यात्रियों को इंदौर ला रही थी तभी यह हादसा हुआ जानकारी लगते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और दोनों और के बायपास को बंद कर कर आग बुझाई गई। फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं हुई है。0
0
Report
चूरू के शहीद ऋषिराज देवड़ा की पुण्यतिथि पर रक्तदान और स्कूल नामकरण
Pali, Rajasthan:शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा की प्रथम पुण्यतिथि, विद्यालय उनके नाम समर्पित, 100 यूनिट रक्तदान से दी सलामी, उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी व सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी, खिवान्दी गांव में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, विद्यालय नामकरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 9 जुलाई 2025 को चूरू के भानुदा के पास भारतीय वायुसेना का जैगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त होने से फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा वीरगति को प्राप्त हुए थे। समारोह में स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, लूनी विधायक व विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत, सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के पिता जसवंत सिंह देवड़ा, माता एवं दादी का सम्मान किया गया तथा विद्यालय नामकरण की पट्टिका का अनावरण हुआ। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विधायक कोष से 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन तथा शहीद की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव आगे बढ़ाने की घोषणा की। मंत्री जोगाराम पटेल ने विद्यालय नामकरण और 100 यूनिट रक्तदान को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।0
0
Report
जमीन विवाद में पिता की हत्या, बेटे समेत छह-छात पर हमला
Barmer, Rajasthan:जमीन विवाद में पिता की हत्या का आरोप, बेटे समेत छह-सात लोगों पर मारपीट का आरोप; इलाज के दौरान मौत बाड़मेर। जिले के शोभाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेखाराम पुत्र रावताराम निवासी शोभाला पर उनके ही बेटे ने कथित रूप से छह-सात अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे जमीन विवाद कारण हो सकता है। आरोप है कि देर रात घर में रेखाराम के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जमीन विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
खेड के निघोजे में पुल बहने से बच्चों की स्कूल पहुंच पर खतरा
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातल्या खेड तालुक्यातून एक मोठी आणि चिंताजनक बातमी समोर येतेय. खेडमधील निघोजे गावात मुसळधार पावसामुळे शिवशक्ती हौसिंग सोसायटी आणि आल्हाट वस्तीला जोडणारा मुख्य रस्त्यावरील पूल पूर्णपणे वाहून गेला आहे. पूल वाहून गेल्याने या भागातील नागरिकांचा बाहेरील जगाशी संपर्क पूर्णपणे तुटला असून, शाळकरी मुलांना जीवघेणी कसरत करत शाळा गाठावी लागत आहे. विशेष म्हणजे, स्थानिक तलाठ्यांनी घटनास्थळाला भेट देऊन अर्जावर स्वाक्षरी केली असली, तरी अद्याप इतर कोणत्याही वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकाऱ्यांनी किंवा लोकप्रतिनिधींनी या ठिकाणी भेट दिलेली नाही. कोणतीही पर्यायी व्यवस्था किंवा पंचनामा न झाल्याने स्थानिक ग्रामस्थांमध्ये तीव्र संताप व्यक्त होत आहे. ज्येष्ठ नागरिक, रुग्ण आणि शाळकरी मुलांचे अतोनात हाल होत असून, प्रशासनाने या गंभीर परिस्थितीची तात्काळ दखल घेऊन इथे पर्यायी मार्ग किंवा नवीन पूल उभारण्याची मागणी रहिवाशांनी केली आहे.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा जेवर हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे जेवर से खुर्जा जाने वाले मार्ग पर नीमका गांव के सामने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान करन (22) पुत्र मिथलेश, विश्वजीत (24) पुत्र सतीश और मिथुन (25) निवासी जनपद अररिया, बिहार के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य करने के लिए आए थे और रात के समय पैदल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया。 बाइट संतोष कुमार एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान स्कॉर्पियो के रूप में कर ली है। साथ ही वाहन चालक की भी पहचान हो चुकी है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। वाहन की तलाश और अन्य साक्ष्य जुटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक व्याप्त है。0
0
Report
देवा गांव में एक परिवार में फूड पॉइजनिंग, महिलाएं और पुरुष गंभीर, जैसलमेर रेफर
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर देवा गांव में एक ही परिवार में फूड पॉइजनिग का मामला आया सामने पाक विस्थापित भील परिवार की न महिलाओं और एक पुरुष की बिगड़ी तबियत, सभी को लाया गया देवा PHC जहाँ पर हुआ सभी का प्राथमिक उपचार, प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर हालत देखते हुए किया जैसलमेर रेफर, जैसलमेर जवाहर अस्पताल में चल रहा सभी का उपचार, बीमार लोगो के परिजनों का कहना की खाना खाने के बाद पानी पीने से बिगड़ी सभी की तबियत फूड पॉइजनिग की जानकारी के बाद चिकित्सा विभाग आया हरकत में , CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी टीम के साथ मौके के लिये हुए रवाना0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव के पार्षद के पहचान और जाति प्रमाण पत्र विवाद पर बड़ा हंगामा
Khairgarh, Uttar Pradesh:राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका में एक वोट से चुनाव जीतने वाले पार्षद संतोष गंधर्व की पहचान और जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम सिरसाही निवासी जगन्नाथ गंधर्व ने थाना ठेलकाडीह में शिकायत देकर दावा किया है कि संतोष उनका पुत्र नहीं है, फिर भी उनके नाम का उपयोग कर जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया और चुनाव लड़ा गया। वहीं संतोष गंधर्व ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि बचपन से उनके सभी दस्तावेजों में जगन्नाथ गंधर्व का नाम पिता के रूप में दर्ज है। नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से निर्वाचित पार्षद संतोष गंधर्व चुनाव जीतने के बाद एक नए विवाद में घिर गए हैं। ग्राम सिरसाही निवासी जगन्नाथ गंधर्व ने ठेलकाडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि संतोष उनका पुत्र नहीं है, लेकिन उनके नाम का उपयोग कर शैक्षणिक दस्तावेज हासिल किए गए और उन्हीं के आधार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा गया। जगन्नाथ गंधर्व (शिकायतकर्ता) शिकायृतकर्ता का कहना है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब घुमका से कुछ लोग उनके गांव पहुंचे और संतोष के बारे में पूछताछ की। जगन्नाथ गंधर्व का दावा है कि उन्होंने संतोष को कभी देखा तक नहीं और न ही उसे अपना पुत्र माना है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पार्षद संतोष गंधर्व ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बचपन से आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में जगन्नाथ गंधर्व का नाम पिता के रूप में दर्ज है। संतोष का दावा है कि उनकी मां और जगन्नाथ गंधर्व के बीच वर्षों तक संबंध रहे थे, जिसके कारण उनका नाम दस्तावेजों में दर्ज हुआ। संतोष गंधर्व का आरोप है कि चुनाव में महज एक वोट से जीत हासिल करने के बाद विरोधी पक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके बयान दर्ज कर चुकी है और उन्होंने सभी दस्तावेज जांच के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम हैं। अब पुलिस जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला फर्जी पहचान और दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का है या फिर वर्षों पुराने पारिवारिक विवाद को चुनावी रंग दिया जा रहा है।0
0
Report
जैसलमेर के देवा गांव में एक परिवार में फूड पॉइजनिंग, स्थिति गंभीर
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर-देवा गांव में एक ही परिवार में फूड पॉइजनिग का मामला आया सामने पाक विस्थापित भील परिवार के तीन महिलाओ व एक पुरुष के बिगड़ी तबियत, सभी को लाया गया देवा PHC जहाँ पर हुआ सभी का प्राथमिक उपचार, प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाओ व एक पुरुष को गंभीर हालत देखते हुए किया जैसलमेर रेफर, जैसलमेर जवाहर अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का उपचार, घायलों के परिजनों का कहना है की खाना खाने के बाद पानी पीने से बिगड़ी सभी की तबियत फूड पॉइजनिग की जानकारी के बाद चिकित्सा विभाग आया हरकत में , CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी टीम के साथ मौके के लिये हुए रवाना0
0
Report
हरदोई में जलभराव पर सपा का अनोखा प्रदर्शन: धान रोपकर भाजपाजंडा गाड़ा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जलभराव पर सपा का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर लगाई धान की पौध और गाड़ा भाजपा का झंडा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर में जलभराव और बदहाल सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।शहर के आरआर इंटर कॉलेज के सामने टूटी सड़क पर जलभराव के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धान की पौध रोपी और भाजपा का झंडा गाड़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हरदोई शहर की सड़कें बदहाल हैं और चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसी सड़क पर हाल ही में कई ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं और कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है। राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाया और जलभराव वाली सड़क पर धान की पौध रोपकर विरोध दर्ज कराया।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं जबकि धरातल पर जनता बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हरदोई शहर की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सपा नेता ने बताया कि जिस सड़क पर प्रदर्शन किया गया, वहां आरआर इंटर कॉलेज, एक निजी स्कूल और बच्चों का अस्पताल भी स्थित है इसके बावजूद प्रशासन समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया。 -बाइट-राम ज्ञान गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा उत्तर प्रदेश सपा0
0
Report
Advertisement
Amroha के गजरौला क्षेत्र में सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाईपुरा में खेत में घूमने गए एक युवक को साँप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नाईपुरा निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने एक दोस्त के साथ खेत में घूमने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसके पैर के नीचे साँप आ गया और साँप ने उसके पैर में काट लिया। बताया जा रहा है कि जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक वह मौके पर ही गिर पड़ा। साथ में मौजूद दोस्त ने तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साबुत्दीन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।0
0
Report
बीकानेर में खान लीजधारकों का विरोध, SOP बदलाव से खनिज परिवहन ठप
Jaipur, Rajasthan:बीकानेर में खान लीजधारकों का विरोध प्रदर्शन। बीकानेर क्ले माइंस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन। SME ऑफिस, बीकानेर में नारेबाजी। प्रदर्शन में वे-ब्रिज संचालक भी शामिल हुए। वे-ब्रिज ऑटोमेशन SOPs में हाल ही हुए बदलावों, VLTD डिवाइस के कार्य नहीं करने, खनिज डिस्पैच में तकनीकी परेशानियों को लेकर विरोध जताया गया। इस कारण खनिजों का परिवहन अटका। ACS माइंस के नाम स्थानीय अधिकारियों को दिया ज्ञापन.0
0
Report
गुब्बारे बेचते समय गैस टंकी फटने से युवक की मौत; परिवार ने सहायता मांगी
Nuh, Haryana:गुब्बारे बेचते समय गैस टंकी फटने से युवक की मौत हो गई। नूंह जिले के गांव मामलीका निवासी मुस्ताक पुत्र फजरू की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसा उस समय हुआ जब मुस्ताक मोटरसाइकिल पर हाइड्रोजन गैस टंकी लेकर गांव जमालगढ़ में गुब्बारे बेचने गए थे। इसी दौरान अचानक गैस टंकी में विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्ताक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते थे और गुब्बारे बेचकर ही घर का खर्च चलाते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार में कोई बेटा नहीं है और सभी बेटियां अभी आश्रित हैं। वही परिवार का कहना है कि मुस्ताक की असमय मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। घर की आय का एकमात्र स्रोत समाप्त हो जाने से भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके। घटना की सूचना मिलते ही पुनहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिलेंडर में कौन-सी गैस भरी हुई थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: पेट्रोल पंप पर मंगलसूत्र झपटी से दहशत, CCTV से बदमाशों की तलाश
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहाँ दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया ढाला से आगे स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की है। पीड़ित रविश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी पत्नी रूपम कुमारी के साथ घर रानी से विद्यापति धाम जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक रोकी थी।इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते रूपम कुमारी के गले से मंगलसूत्र झपटकर तेघड़ा की ओर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद पीड़ित ने बछवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ लूटा गया मंगलसूत्र बरामद करने की मांग की। वहीं लगातार हो रही चोरी, लूट और छिनतई की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर जल्द अंकुश लगाना जरूरी है। इस मामले में बछवाड़ा थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर हुई इस छिनतई की घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंचकर इस वारदात का खुलासा करती है। बाइट पीड़ित महिला बाइट,पीड़ित रविश कुमार स्थानीय निवासी0
0
Report
दमोह के जरारू धाम में 21 सौ पौधों का वृक्षारोपण समारोह
Damoh, Madhya Pradesh:पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल आज दमोह जिले के प्रसिद्ध जरारू धाम गौ अभ्यारण्य पहुंचे और वहां अभ्यारण्य का जायजा लिया। अभ्यारण्य में मौजूद हजारों गायों को देखने के बाद मंत्री पटेल ने पिछले वर्षों में हुए वृक्षारोपण की स्थिति भी देखी। वे 17 जुलाई को होने वाले खास आयोजन के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दिन संत दादा गुरु के निराहार रहने के 21 सौ दिन पूरे होंगे और यहां 21 सौ पौधे लगाए जायेंगे। संत दादा गुरु के निराहार के 1750 दिन पूरे होने पर जरारू धाम में 1750 पौधे लगाए गए थे और अब यह दूसरा अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण होगा। इस आयोजन में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।0
0
Report
यूट्यूब स्टोरी पर ताजा खबर
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
