रेहटी में देलाबाडी घाट पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी थाना क्षेत्र के देलाबाडी घाट पर एक लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक देलाबाडी घाट से उतरते समय डिवाइडर दीवार से टकरा गया और पलट गया, जिससे ट्रक में रखी लकड़ी खाई में गिर गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
