466446
रेहटी में ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा
Rehti, Madhya Pradesh:रेहटी- रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी के पास एक ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक रहते की ओर जा रहा था, जब वह सेमरी के पास बीच सड़क पर पलट गया, जिसमें खाली ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। इस घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिडौली में आवारा कुत्ते ने गोवंश बचाते युवक को काटा; इलाज शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कस्बे में गोवंश को बचाने पहुंचे युवक को आवारा कुत्ते ने काटा, लोगों के आने पर बची जान अमरोहा जनपद के डिडौली कस्बे में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने गोवंशीय पशु पर हमला कर दिया था। गोवंश को बचाने पहुंचे डिडौली निवासी अजय कुमार पर भी कुत्ते ने हमला कर उसे काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को मौके से भगाया। जहां उसको बचाव के लिए इंजेक्शन दिया गया और पट्टी की गई0
0
Report
अंता नगर निकाय चुनाव: कल परिणाम से तय होगा बोर्ड गठन, निर्दलीयों का असर
Baran, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव में कल होने वाली मतगणना को लेकर पार्टियों की धड़कने हुई तेज , कल मतगणना के बाद जीत हार की तश्वीर होगी साफ ,निर्दलीयों की चुनौती का कितना होता हे असर बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव के कल घोषित होने वाले परिणाम को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की धड़कने बढ़ना शुरू हो गई हे दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच हुए कड़े चुनावी मुकाबले सहित कुछ वार्डो में निर्दलीयों द्वारा समीकरण बिगाड़ने की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों द्वारा बोर्ड बनाने को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति अपनाने से इनकार नहीं किया जा सकता । बता दे कि नगर पालिका में इस बार चेयरमैन की ओबीसी सीट होने के कारण दोनों ही पार्टियां कांग्रेस ओर भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा कर रही हे परन्तु कुछ वार्डो में निर्दलीयों की मजबूत स्थिति की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों के सामने असमंसजस की स्थिति बनी हुई हे ।हाला कि इसका फैसला कल होने वाली मतगणना के दौरान ही साफ हो पाएगा दूसरी ओर अंता नगर पालिका में 15 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा लगातार तीन बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा चुका हे ऐसे में दोनों ही पार्टियों की साख दाव पर लगी हुई हे यहां नगर के 35 वार्डो में अधिकांश जगह कांग्रेस ओर भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा हे वही कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों के समीकरण को खासा उलझा दिया हे फिलहाल सभी खेमे अपने अपने आंकड़े बैठाने में जुटे हुए हे । अब देखना होगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया हे ।0
0
Report
डूंगरपुर के पुराने शहर में लेपर्ड घुसा, लोगों में दहशत, पिंजरे से पकड़ने की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर के पुराने शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार शाम एक लेपर्ड घर में घुस गया। घर में मौजूद कुत्तों पर झपट्टा मार कर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। भोईवाड़ा और फरवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई दे रही है। रिहायशी इलाके में इसकी मौजूदगी से स्थानीय लोग डर के माहौल में हैं और शाम-रात घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। लोग कहते हैं कि वे बाड़ियों और आबादी क्षेत्र नहीं जा पा रहे हैं। पिंजरा लगाकर पकड़ने, निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग वन विभाग से की गई है ताकि किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान न पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बस से यात्रा, धामी ने सुगम आवागमन पर बल दिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कार्यक्रम स्थल तक बस से यात्रा की। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के सुगम आवागमन के साथ-साथ आमजन को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बस का उपयोग किया गया। बेहतर प्रबंधन, संसाधनों के समुचित उपयोग और जनसुविधा को प्राथमिकता देने की यह व्यवस्था सुशासन की एक प्रेरणादायी मिसाल है।"0
0
Report
अमरूहा की डेयरी पर खाद्य विभाग का औचक छापा, नमूने लैब भेजे गए
Amroha, Uttar Pradesh:अमरूहा जनपद के गजरौला हसनपुर मार्ग पर स्थित एक नामचीन कंपनी की डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा हुआ. लाखों का सामान सीज किया गया; दूध, स्किम्ड मिल्क पाउडर, मक्खन और रिफाइंड पामोलीन ऑयल समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के لئے लखनऊ स्थित लैब भेजे गए. विभाग ने बताया कि नमूनوں को जांच के लिए भेजा गया है और लैब से परिणाम आने तक इंतजार किया जा रहा है. साफ-सफाई व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, इसलिए संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए. तीन दिन बाद प्रेस नोट जारी किया गया; उच्च अधिकारी इस कार्रवाई और सीज किए गए माल की जानकारी से अनभिज्ञ रहे. डेयरी प्रबंधन ने भी किसी खाद्य पदार्थ के सीज होने की जानकारी से इन्कार किया. लैब रिपोर्ट के इंतजार में कदम उठाए जा रहे हैं.0
0
Report
AMU के सर सैयद हॉल में मेस सुधार की मांग पर छात्रों का धरना जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:एएमयू में खाने पर हंगामा, वीसी आवास पर छात्रों का धरना अलीगढ़… एएमयू के सर सैयद हॉल नॉर्थ में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर रात को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हुए कुलपति आवास पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए छात्रों का आरोप है कि डेढ़ महीने से खराब खाने, कम क्वांटिटी और बदबूदार सब्जी की शिकायत की जा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई छात्र नेता अनस ने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत की पर सिर्फ आश्वासन मिला छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक मेस की व्यवस्था नहीं सुधरेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती धरना जारी रहेगा बाइट अनस छात्र नेता0
0
Report
Advertisement
कटते नहीं किराए: दिवाली के पहले मुंबई-लखनऊ उड़ानों के दाम हुए रिकॉर्ड ऊँचे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बड़े महानगरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वालों के लिए इस दिवाली घर वापसी आसान नहीं होगी। त्योहार नजदीक आते ही लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का किराया तेजी से बढ़ गया है। मुंबई से लखनऊ के बीच विमान का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। जैसे-जैसे सीटें बुक होती जा रही हैं, किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। बड़ी संख्या में लखनऊ के युवा मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं। त्योहार पर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए वे लखनऊ लौटते हैं। इस बार फ्लाइट टिकटों की बढ़ती कीमत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। लखनऊ आने वाली प्रमुख फ्लाइटों का किराया मुंबई से लखनऊ इंडिगो 6E-677 — ₹23,753 मुंबई से लखनऊ इंडिगो 6E-643 — ₹21,443 पुणे से लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-1618 — ₹23,052 बेंगलुरु से लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-1541 — ₹20,538 चेन्नई से लखनऊ इंडिगो 6E-515 — ₹18,833 हैदाबाद से लखनऊ इंडिगो 6E-6167 — ₹13,199 ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक इस बार किराया जिस तेजी से बढ़ रहा है, वह सामान्य स्थिति से काफी अधिक है। किराए में यह बढ़ोतरी तब हो रही है जब दिवाली में अभी समय है। सीटों की बुकिंग बढ़ने के साथ किराया और बढ़ सकता है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। दिवाली के आसपास फ्लाइटों में मांग बढ़ने से किराया बढ़ना आम बात है, लेकिन इस बार मुंबई, हैदाबाद, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली कई उड़ानों का किराया काफी ज्यादा है।0
0
Report
जहरीली शराब कांड के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट इनकाउंटर, गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के एक और इनामी आरोपी का शार्ट इनकाउंटर, शिवांजय राजपूत गिरफ्तार.. एंकर/ एमपी के सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अलसुबह बंडा जहरीली शराब कांड का एक और इनामी फरार आरोपी शिवांजय राजपूत का शार्ट इनकाउंटर किया गया है और उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। शिवांजय पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि वो आरोपी छापरी के आसपास देखा गया है और पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागा और उसने तीन राउंड फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और आरोपी की पैर में गोली लगी। घायल अवस्था ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बंडा के सिविल अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
ज्योलीकोट में दूषित पेयजल: मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव पहुंचकर कर रही इलाज
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलिकोट और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीलिया और पेट से जुड़ी बीमारियों की शिकायतों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अब गांव-गांव तक मेडिकल सुविधा पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है। ज्योलिकोट PHC में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, वहीं दूरस्थ गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन पहुंचकर लोगों की जांच और इलाज कर रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत पांच लोगों की टीम तैनात है। इस यूनिट में मरीजों की प्राथमिक जांच, सैंपलिंग और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। गांव में अगर किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होती है, तो उसे तत्काल मोबाइल मेडिकल यूनिट तक लाया जाता है। यहां मरीज की जांच और सैंपलिंग के बाद डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां दी जाती हैं। अगर मरीज की हालत सामान्य होती है और इलाज से सुधार की उम्मीद होती है, तो उसे दवा देकर घर भेज दिया जाता है। वहीं, अगर मरीज की स्थिति गंभीर हो या उसे स्थानीय स्तर पर आराम नहीं मिलता, तो मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए उसे हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था की जाती है। पिछले तीन दिनों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए 40 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी मरीज को हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी है। आखिर मोबाइल मेडिकल यूनिट क्या है? इस यूनिट में किस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और दूषित पानी से प्रभावित ज्योलिकोट के गांवों में यह टीम किस तरह काम कर रही है? देखिए जी मीडिया की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, सीधे ग्राउंड जीरो से।0
0
Report
Advertisement
नवसारी में श्रीजी के आगमन पर बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह बना रहा
Navsari, Gujarat:નવસારી નવસારીમાં શ્રીજીના આગમન સમયે વરસાદનું વિઘ્ન, છતાં ભક્તોનો ઉત્સાહ બરકરાર! જલાલપોર તાલુકાના વેસ્મા અને આસપાસ ના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં વરસાદનું જોર વધારે શ્રીજીની મૂર્તિના આગમન સમયે જ અચાનક વરસાદ તૂટી પડ્યો વરસાદના વિઘ્ન છતાં ભક્તો ડગ્યા નહીં0
0
Report
चीता वीरा का 13वें दिन मूवमेंट, बारां-मध्यप्रदेश सीमा के पास दो बार शिकार
Baran, Rajasthan:कूनो से निकली मादा चीता वीरा का 13वें दिन भी मूवमेंट जारी, दो बकरों का किया शिकार, MP बॉर्डर के नजदीक पहुंची बारां मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकली मादा चीता वीरा का मूवमेंट शनिवार को लगातार 13वें दिन भी बना रहा। इस दौरान उसने दो बार शिकार भी किया है। वीरा चौथी बार कूनो के जंगल से निकलकर बारां जिले के जंगलों में पहुंची है। खास बात यह है कि वीरा जंगल के रास्ते से ही वापस कूनो लौट जाती है और फिर घूमते हुए बारां की सीमा में आ जाती है। कूनो की स्पेशल ट्रैकिंग टीम और स्थानीय वन विभाग जीपीएस लोकेशन के जरिए वीरा की हरकत पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार कूनो पार्क से निकलकर वीरा 1 सितंबर को खंडेला क्षेत्र में पहुंची। वहां से रामपुर, टोडिया, सूखा सेमली, समरानियां होते हुए अब तक करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। शनिवार को उसका मूवमेंट राधापुरा के आसपास देखा गया, जबकि रविवार को वह मध्यप्रदेश सीमा के निकट पहुंच गई है। वर्तमान में उसकी लोकेशन किशनगंज क्षेत्र के जंगल में है। चीता के मूवमेंट को देखते हुए जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव खुद मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों से मूवमेंट की जानकारी ली। वन विभाग के अनुसार चीता ने चार दिन पहले एक बकरे का शिकार किया था और शनिवार को फिर एक बकरे का शिकार किया है। वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे चीता से दूरी बनाए रखें, जंगल की तरफ अकेले न जाएं और किसी भी स्थिति में चीता को परेशान न करें.0
0
Report
वाराणसी में सीवर लाइन में बालू भरी बोरियां, संदिग्ध साजिश: एफआईआर दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नगर निगम वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, एफआईआर दर्ज साजिश - शिवाला, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिला बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा - महापौर व नगर आयुक्त ने शिवाला में लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज से होगी अराजक तत्वों की पहचान - मुख्य लाइन जाम कर सहायक गलियों में सीवर ओवरफ्लो कराने की साजिश, नगर निगम ने भेलूपुर थाने में दी तहरीर वाराणसी : काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव का दृश्य बना। नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को पार्षदों व अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियों के समीप मौका मुआयना किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीमें दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहकर जलजमाव निस्तारण में जुटी हुई हैं। इसके बावजूद पिछले दस दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नगर निगम को टारगेट कर जलभराव की भ्रामक फोटो व वीडियो प्रसारित की जा रही हैं। जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि दर्जनों जलभराव वाले प्वाइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और निचले इलाकों से पानी पंपों के जरिए लगातार निकाला जा रहा है। महापौर ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गई। सीवर लाइन में इस प्रकार बालू भरी बोरियां मिलना सीधे तौर पर साजिश की ओर इशारा करता है, जो गहन जांच व विवेचना का विषय है। निगम प्रशासन क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस कृत्य के पीछे अवांछनीय तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निगम इस साजिश का पर्दाफाश करने में पूरी ताकत से जुटा है। उन्होंने सम्मानित शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन या सरकारी परिसंपत्तियों के साथ ऐसी छेड़छाड़ करता दिखे तो तुरंत नगर निगम को सूचित करें。 जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की तहरीर अधिशासी अभियंता (जोन-2), जलकल विभाग, इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है है। तहरीर में शिवाला वार्ड संख्या-75 के अंतर्गत कूड़ा घर रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियों के निकट जलभराव समस्या के निस्तारण हेतु मुख्य सीवर लाइन सफाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में बालू से भरे बोरे पाए गए। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि अज्ञात लोगों द्वारा मुख्य सीवर लाइन को चोक कर जलकल विभाग एवं शहर की छवि धूमिल करने की नीयत से यह साजिश रची गई है। मौके पर मौजूद प्रमुख जन प्रतिनिधि व अधिकारी: निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, महेंद्र पटेल, इंद्रदेव सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ यादव, अक्षयवर सिंह, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह एवं सचिव सुधीर वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
2017 के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था सुधरी: स्वतंत्र देव सिंह
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं, "... 2017 से पहले, पूरे राज्य में कोई भी अपनी बेटी को शाम 5 बजे के बाद बाहर नहीं जाने देता था। अगर कोई बेटा पानी लेने ट्यूबवेल या सिंचाई के लिए खेत जाता था, तो उसकी माँ और पत्नी बेचैनी से इंतज़ार करती थीं कि वह वापस आएगा भी या नहीं... ऐसा लगता था जैसे कोई पाकिस्तान बॉर्डर पर जा रहा हो... उस समय, अगर मुस्लिम समुदाय का कोई व्यक्ति किसी यादव को पीट देता था और हत्या हो जाती थी, तो रिपोर्ट दर्ज कराना भी मुश्किल होता था। हमने ऐसी अराजकता और गुंडागर्दी कभी नहीं देखी थी। जब ये कुख्यात गुंडे अपने काफिले के साथ निकलते थे, तो CO-लेवल के अधिकारी उनके लिए रास्ता साफ करते थे। यहाँ तक कि वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियों को भी उनके काफिले के गुजरने का इंतज़ार करना पड़ता था और रुकना पड़ता था। आज शांति है... राज्य में एक भी दंगा नहीं होता... आज कोई दंगा या सांप्रदायिक झड़प नहीं होती... आज कानून का राज है, और इसी कानूनी व्यवस्था के दम पर हम 2027 का चुनाव भी जीतेंगे... SP सिर्फ़ जातिवाद की ही नहीं, बल्कि घोर परिवारवाद की पार्टी है..."0
0
Report
ऋषिकेश- Karnprayag रेल लाइन: एस्केप टनल ब्रेकथ्रू और मुख्य सुरंग चार महीनों में पूरी
Noida, Uttar Pradesh:Rishikesh (Uttarakhand): Tunnel Breakthrough For The Rishikesh-Karnaprayag Rail Line Was Successfully Completed Between Rishikesh-Dhalwala And Shivpuri / Visuals / Nishid Sharma (Project Manager, Package-I, Max Infra Projects, RVNL) S/B ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत ऋषिकेश-ढालवाला और शिवपुरी के बीच टनल ब्रेकथ्रू का काम सफलताप्रूर् किया गया है। RVNL के मैक्स इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में पैकेज-I के प्रोजेक्ट मैनेजर निशिद शर्मा कहते हैं, "इसे एस्केप टनल (बचाव सुरंग) कहा जाता है इसे इमरजेंसी के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बनाया गया है। जहाँ तक मुख्य सुरंग की बात है—जिसमें असल में ट्रेन चलेगी—उसका ब्रेकथ्रू (सुरंग के दोनों सिरों का आपस में जुड़ना) अब से चार महीने बाद होना है। इस एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू पहले ही हो चुका है... यह ब्रेकथ्रू 5.7 किलोमीटर के हिस्से के लिए हुआ है... लगभग 11 किलोमीटर लंबी यह पूरी सुरंग अब एक सिरे से दूसरे सिरे तक पूरी तरह खोदी जा चुकी है…0
0
Report
आगरा हाईवे के एस्थेरिया रिजॉर्ट में कांग्रेस प्रत्याशियों की सुरक्षा व्यवस्था
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी से जुड़ी खबर जयपुर -आगरा हाईवे पर स्थित रिसोर्ट में रखा गया सभी प्रत्याशियों को नई नाथ धाम के पास स्थित एस्थेरिया रिसॉर्ट में रखा गया सभी को कुछ प्रत्याशी पहुँचे देर रात अपने साधनों से रिसोर्ट जबकि कुछ पहुँचेंगे कल सुबह कांग्रेस नेताओं को दी गई थी सभी को पहुँचाने की जिम्मेदारी0
0
Report
Advertisement
