icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरुग्राम में देर रात बदमाशों के तांडव: परिवार पर हमला, महिलाएं घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - में देर रात बदमाशों का तांडव ईट लाठी डंडों का भरपाया कहर गली में हुआ धुआं धुआं मुंह बांधकर कर आए बदमाश पूरी घटना सीसीटीवी में कैद अर्जुन नगर की गली नंबर-11 में देर रात चले लाठी डंडे और और ईंट एक दर्जन से ज्यादा बदमाशो ने किया परिवार पर हमला हमले के कारणों का अभी नहीं हो पाया खुलासा गुरुग्राम की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल घर की महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप कई लोग जख्मी रात 11 से 12 बजे के बीच हुई घटना से इलाके में दहशत पीड़ित परिवार ने मेन गेट बंद कर बचाई जान बदमाशों के बुलंद हौसलों से लोग सहमे पुलिस को शिकायत, कार्रवाई का इंतजार क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?
0
0
Report

नरी गांव में रात्रि जनचौपाल से 40 समस्याओं का निपटान का भरोसा

Jalaun, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'रात्रि जनचौपाल' कार्यक्रम के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के द्वारा जालौन के कोंच तहसील एव् उरई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नरी में रात्रि जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनचौपाल में जनता की समस्याओं को सुनने और उनका जमीनी स्तर पर समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ राम, मुकेश पालीवाल, भगवान सिंह गुप्ता, ऋण से निरंजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, पुलिस विभाग की पूरी टीम और गाँव की सैकड़ों माताएँ, बहनें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस जन चौपाल के जरिए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास आवंटन, शौचालय निर्माण, नालियों का निकासी, जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी करीब 40 समस्याएं सामने आईं। सदर विधायक द्वारा सभी समस्याओं को मौके पर नोट किया गया और अधिकारियों के साथ मिलकर इनके शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने यह भी बताया गया कि गाँव में 14 मुख्यमंत्री आवास और 71 प्रधानमंत्री आवास की सूची जारी हो चुकी है। कई किसानों को किसान सम्मान निधि की किस्तें मिल रही हैं, जबकि अधिकांश परिवारों को शौचालय सुविधा भी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विपक्षी पार्टियाँ अक्सर आरोप लगाती हैं कि काम केवल कागजों पर होते हैं और जमीनी हकीकत अलग होती है, लेकिन हम गाँव-गाँव जाकर स्वयं समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
0
0
Report
Advertisement

अंबामाता मंदिर के सामने बस की टक्कर से किसान घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गुरुवार सुबह अंबामाता मंदिर के सामने सड़क दुर्घटना में एक किसान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बामोतर निवासी गोपाल मीणा बाइक से मोड़ से प्रतापगढ़ रोड की ओर आ रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से जोधपुर जा रही एक बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल की मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ बस से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। फिलहाल घायल किसान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में 18-20 जून तक 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर शुरू

Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार द्वारा आज से 18 से 20 जून तक दिल्ली के 42 स्थानों पर 'जन कल्याण शिविर' शुरू किए हैं。 दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा जन कल्याण शिविर' का उद्घाटन किया है, इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। प्रवेश वर्मा ने बताया है कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का जनता आकर यहां लाभ उठा सकती है। डॉक्यूमेंट लेकर आए हाथ के हाथ उनकी समस्याएं हल हो रही है। दिल्ली सरकार की योजना और केंद्र की योजनाओं के बारे में भी उनको बताया जा रहा है लाखों लोगों का इससे फायदा होगा। दिल्ली में फायर की घटना होती है, अगर आग लग जाए तो लोगों को क्या करना चाहिए यह भी बताया जाएगा。 शिविरों का मुख्य उद्देश्य केंद्र व दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, पंजीकरण और समाधान एक ही स्थान पर नागरिकों को उपलब्ध कराना है। दिल्ली सरकार का कहना है शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। दिल्ली सरकार के इन शिविरों में पिंक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया और एमएसएमई ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी。
0
0
Report

फर्रुखाबाद में दबंगों ने हथियार दिखाकर गांववासियों को धमकी दी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह दबंगों ने खुलेआम हथियारों का किया प्रदर्शन दबंगई को लेकर हथियार लेकर लोगों के घर पहुंचे दबंग जगत सिंह, मनोज, धुवा पुत्रगण रामखिलाड़ी तथा जगत सिंह का लड़का राकेश लेकर प्रार्थिनी को गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी देने लगे तथा गांव के लोगों को बुलाया। यह देखा तो प्रार्थिनी के घर पर चढ़कर धमकी देने लगे। प्रार्थिनी के घर पर कोई नहीं था, सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। जब यह लोग गाली-गलौज कर रहे थे, तभी प्रार्थिनी ने फोन कर अपने husband आदि को बुलाया। दबंगई को लेकर हथियार लेकर लोगों के घर पहुंचे दबंग जगत सिंह, मनोज, धुवा पुत्रगण रामखिलाड़ी तथा जगत सिंह का लड़का राकेश लेकर प्रार्थिनी को गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी देने लगे तथा गांव के लोगों को बुलाया।यह देखा तो प्रार्थिनी के घर पर चढ़कर धमकी देने लगे। प्रार्थिनी के घर पर कोई नहीं था, सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। जब यह लोग गाली-गलौज कर रहे थे, तभी प्रार्थिनी ने फोन कर अपने पति आदि को बुलाया।मामला फर्रुखाबाद जिले के हुसना पुर गावं थाना शमशाबाद थाना छेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में तीन दिन के जनकल्याण शिविर से पिंक, राशन और आधार कार्ड सुविधाएं

Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली सरकार की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Gupta_rekha जी के अथक प्रयासों से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया है। आज इस शिविर का उद्घाटन हुआ है जो तीन दिनों तक चलेगा। इन जनकल्याण शिविरों में पिंक कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendramodi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इन शिविरों का आयोजन किया गया है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए इस शिविर में आएं।
0
0
Report

कालका जी मंदिर के बाहर अवैध दुकानों पर नगर निगम से शिकायत, श्रद्धालु चिंतित

Delhi, Delhi:दिल्ली के प्रसिद्ध कालका जी मंदिर के बाहर अवैध दुकानों और एंक्रोचमेंट को लेकर कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूद ने नगर निगम को शिकायत किया है कि मंदिर के बाहर अवैध दुकानें और एंक्रोचमेंट होने की वजह से देश भर से श्रद्धालु जब कालकाजी मंदिर में माता कालका के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है जो कालकाजी मंदिर के शमशान घाट से शुरू होकर लोटस टेंपल तक अवैध एंक्रוचमेंट बढ़ गया है जिसके वजह से बाहर सड़कों पर भीड़ होती है और श्रद्धालुओं के साथ छीना झपटी होती है जिससे अब श्रद्धालु परेशान होने लगे हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि कालकाजी मंदिर के बाहर लगाए गए अवैध दुकानें और एंक्रोचमेंट नगर निगम के द्वारा चेकिंग कर खाली कराए ताकि आने वाले माता के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. वहीं कई ऐसे दुकानदार हैं जो हिंदू नाम से अपनी दुकान चला रहे हैं जो मुस्लिम हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की शिकायत हमारे पास आ रही है कि उनके द्वारा दिए जाने वाले प्रसाद को अशुद्ध कर उन्हें प्रसाद दिया जाता है.
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड सेफ से 96 पैकेट गायब, शाखा प्रबंधक सहित अधिकारी आरोपी

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों के गिरवी रखे सोने के 96 पैकेट गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच के अनुसार शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंक अधिकारी पर गबन का आरोप लगाया गया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दस्तावेजों के अनुसार शाखा के एक अधिकारी कई दिनों से बैंक नहीं आ रहे थे, जिसके चलते गोल्ड सेफ की जांच कराई गई। जाँच के दौरान सिक्योरिटी कैमरे और डुप्लीकेट चाबी से सेफ खोला गया; लगभग 96 पैकेट गायब मिले। दो ज्वेलर्स को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई अन्य ज्वेलर्स पुलिस की निगरानी में हैं। बैंक प्रबंधन और पुलिस घटना की विस्तृत जांच चला रहे हैं।
0
0
Report

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: बीजेपी का चक्रव्यूह प्लान विपक्ष को घेरने की रणनीति

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का चक्रव्यूह प्लान तैयार उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मास्टर प्लान बनाया है बीजेपी इस चक्रव्यूह प्लान के जरिए चुने मैदान में अपनी मजबूती करती हुई नजर आएगी उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उनका संगठन का ढांचा है और यही वजह है कि अब बीजेपी ने अपने अलग-अलग मोर्चो को इसकी जिम्मेदारी दी है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कोई भी वर्ग या बूथ अछूता न रहे। इसके लिए बीजेपी ने अपने साथ अलग-अलग मजबूत प्लान तैयार किये है क्या है भाजपा का चक्रव्यूह प्लान 1-- पार्टी छात्रों के जरिए पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगी। इसके तहत पार्टी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कैंपस में पार्टी और सरकार के युवाओं के लिए किए गए कार्यो का प्रचार प्रसार करेगी। इसके लिए प्रदेश में छात्र नेता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।युवा मोर्चा इस जिम्मेदारी को निभाएगा 2 --प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 3--बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने हर जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। 4 -- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए हर एक ग्राम स्तर पर महिला चौपाल आयोजित की जाएगी और उनको सरकार की तरफ से महिला समूह के द्वारा मिल रहे रोजगार की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि महिलाएं यूपी में भाजपा सरकार में सुरक्षित है। इसके लिए महिला मोर्चे की टीम को लगाया जाएगा 5-- उत्तर प्रदेश में किसानों को भाजपा अपने पाले में करने के लिए रात्रि चौपाल और छोटी-छोटी किसान सभाएं करेंगी।किसान मोर्चो की इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी 6 -- अलग-अलग मंडल स्तर पर ओबीसी, पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।इसकी जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चे को दी जाएगी 7 --इन सब के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी अलग-अलग बूथ स्तर तक रैली और यात्राएं कराने का टास्क दिया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top